9–11 minutes
1. प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु का दौरा कर 15,600 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर की
यह दौरा कर्नाटक में बुनियादी ढांचे, परिवहन, शहरी विकास और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिहाज से खास है। प्रधानमंत्री ने सुबह S-VYASA यूनिवर्सिटी के प्रशांति कुटीरम में स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया। दोपहर बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो यात्रा की। पिंक लाइन की परियोजना लागत लगभग 3,470 करोड़ है। बेंगलुरु भारत का 100 किलोमीटर से अधिक परिचालित मेट्रो नेटवर्क वाला तीसरा शहर बन गया है।
2. संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व महोत्सव में भारत अतिथि राष्ट्र के रूप में शामिल
संयुक्त अरब अमीरात में आठवां राष्ट्रीय सहिष्णुता और सह-अस्तित्व महोत्सव शुक्रवार को अबू धाबी के उम्म अल इमारात पार्क में शुरू हुआ। दुबई महोत्सव में भारत को अतिथि राष्ट्र के रूप में शामिल किया गया है। तीन दिन के इस महोत्सव में 22 से अधिक देश सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामुदायिक गतिविधियों और परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाग ले रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान मुबारक अल नहयान ने महोत्सव का उद्घाटन किया। 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह वार्षिक महोत्सव अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सहिष्णुता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, मानव बंधुत्व और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस वर्ष महोत्सव का विषय ‘एकता में विकास’ रखा गया है।
3. बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया
बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन 14 नवंबर 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा उनकी नौसेनाओं के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है। रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के साथ आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। इनमें समुद्री सुरक्षा, परिचालन गतिविधियां, प्रशिक्षण, कर्मियों का आदान-प्रदान और नौसैनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग जैसे विषय शामिल थे।
4. सड़क निर्माण में नवाचार के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की NRIDA को प्रतिष्ठित U.P. Medal 2025 हेतु चुना गया
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (NRIDA) को सड़क निर्माण में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित U.P. Medal for Innovative Technology in Roads – 2025 हेतु चुना गया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण में स्टील स्लैग के अभिनव उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार इंडियन रोड्स कांग्रेस (IRC) द्वारा 19 नवंबर, 2026 को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित उसके 85वें वार्षिक सत्र के वार्षिक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय और NRIDA की ओर से झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में स्टील स्लैग के अभिनव उपयोग को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
5. 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा
57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। फिल्मोत्सव में ‘ब्रिक्स देशों की फ़िल्में’ खंड के तहत ब्रिक्स देशों की 21 फ़िल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। दुनिया भर से संघर्ष, पहचान, इतिहास और सामाजिक बदलाव की कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने वाला यह खंड लोकतंत्र, आज़ादी, उपनिवेशवाद, सामाजिक असमानता, विस्थापन, परिवार और अपनापन जैसे विषयों को सामने लाता है। अपने-अपने समाजों के इतिहास और आज की वास्तविकताओं से जुड़ी ये फ़िल्में दर्शकों को विभिन्न संस्कृतियों और साझा मानवीय अनुभवों की झलक दिखाती हैं। इस चयन में ब्राज़ील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ़्रीका, चीन, ईरान, सऊदी अरब, नाइजीरिया और कई अन्य देशों की फ़िल्में शामिल हैं। इस खंड में भारत की ओर से आदित्य धर द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ शामिल है। अन्य फ़िल्मों में ब्राज़ील की ‘अमादेओ एंड द हाइपोथेटिकल न्यू वर्ल्ड’ शामिल है, जो गुलामी के ख़िलाफ़ संघर्ष को दिखाती है। इंडोनेशिया की फ़िल्म ‘द सी स्पीक्स हिज़ नेम’ लापता छात्र कार्यकर्ता और उसके परिवार द्वारा जवाब तलाशने की कहानी के ज़रिए, 1998 में देश में हुए लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को याद करती है। दक्षिण अफ़्रीका की फ़िल्म ‘द ट्रेक’ 19वीं सदी के मध्य के कालाहारी रेगिस्तान पर आधारित है और औपनिवेशिक दौर की कठोर वास्तविकताओं को उजागर करती है।
6. एम्स दिल्ली ने देश की पहली ओपन फीटल सर्जरी की
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स नई दिल्ली ने 25 सप्ताह के गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ की गंभीर विकृति को ठीक करने के लिए देश की पहली ओपन फीटल सर्जरी की है। 12 नवंबर को की गई यह सर्जरी छह घंटे चली। इसमें स्पाइना बिफिडा के सबसे गंभीर रूप लम्बोसैक्रल माइलोमेनिंगोसील का उपचार किया गया। इस सर्जरी के जरिए गर्भ में ही शिशु की रीढ़ के निचले हिस्से में मौजूद उस विकृति को ठीक किया गया, जिससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास का तरल पदार्थ बाहर निकल रहा था। माइलोमेनिंगोसील ऐसी जन्मजात विकृति है, जिसमें रीढ़ की हड्डी और उसे ढकने वाली झिल्लियां रीढ़ में मौजूद खुले हिस्से से बाहर निकल आती हैं। एम्स ने बताया कि इस विकृति से प्रभावित बच्चों में लकवा, मस्तिष्क में पानी भरने और जीवनभर रहने वाली अन्य तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रूण की सर्जरी केवल कुछ चुनिंदा मामलों में ही की जाती है। एम्स के अनुसार गर्भावस्था के शेष समय, प्रसव और जन्म के बाद मां तथा शिशु की विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी करेगी। यह सर्जरी भारत सरकार के जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
7. 12 नवंबर से हैदराबाद में ‘भारत समिट 2026’ का आयोजन
यह आयोजन 12 से 14 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में होगा। इस समिट की मुख्य थीम ‘एक नई दुनिया का निर्माण‘ (Forging a New World) रखी गई है। यह इस समिट का दूसरा संस्करण है। समिट का आयोजन HICC और HITEX में हुआ। इस समिट के कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सत्र हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) और तेलंगाना से जुड़े सत्र HITEX में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 70 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, थिंक-टैंक और एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इस आयोजन में मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। पहला भारत समिट 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में आयोजित हुआ था।
8. यूथ ओलंपिक 2026 में मणिपुर के एल. अंबेकर मैतेई ने पहला पुरुष बॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीता
अंबेकर मैतेई ने पुरुषों के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह यूथ ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का पहला पुरुष मुक्केबाजी गोल्ड मेडल है। प्रतियोगिता का आयोजन डकार, सेनेगल (साउथ अफ्रीका) में हुआ। मैतेई ने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के अब्राहम कालेन्गा को पहले राउंड में हराया। सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफरी गालेया अरेवालो को 5-0 से हराया। मैतेई मणिपुर के रहने वाले हैं। उनकी ट्रेनिंग पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) में हुई है।
9. 12 नवंबर से इंदौर में स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप, 16 नवंबर को उद्धाटन
इंदौर में भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ी पुरुष और महिला वर्ग में विश्व खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 40 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी भारत को विशेष आग्रह पर मिली है। पहले यह चैंपियनशिप 2024 से 2029 तक कतर के दोहा में आयोजित करने के लिए अलॉट थी, लेकिन BSFI के शताब्दी वर्ष को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (IBSF) ने इसे भारत में कराने की मंजूरी दी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। 13 नवंबर को पुरुष वर्ग के क्वालिफाइंग मुकाबले शुरू हुए। 16 नवंबर को मुख्य प्रतियोगिता की बैठक और औपचारिक उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा
10. भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब 9वीं बार जीता
भारत ने ओमान में रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों मानल चौहान और मोहित उल्वा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने मैच में वापसी करते हुए तीन सौ अड़तीस रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल किया। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब जिताया। मोहित उल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच और आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
11. भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का खिताब जीत लिया है। फाइनल में लक्ष्य ने जापान के कोकी वातान्बे को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-21, 21-18, 21-14 से पराजित किया।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/10-september-2026-current-affairs-guruggkwala/
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
