10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम इस कार्यक्रम में 35200 करोड़ के प्रोजेक्ट साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनकी कुल लंबाई 326 रूट किमी है और इसे 20,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है। 329 किमी लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले तीन रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन्स, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कंवर्जन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

2. ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दी

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दे दी है। ब्रिटेन ने यह राहत अपनी कार्बन सीमा समायोजन व्‍यवस्‍था – सीबीएएम के अंतर्गत दी है। अब ब्रिटेन में कार्बन टैक्स के दायरे में आने वाले भारतीय उत्पादों पर, भारत में पहले से चुकाए गए कार्बन मूल्य के आधार पर राहत मिल सकती है। इनमें इस्पात, एल्युमिनियम, उर्वरक और सीमेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं। इससे भारतीय निर्यातकों को एक ही कार्बन उत्सर्जन के लिए दो बार शुल्क चुकाने से राहत मिलेगी। यह फैसला दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही तकनीकी वार्ता के बाद हुआ है। हालांकि, राहत की मात्रा भारत में वास्तव में चुकाए गए कार्बन मूल्य और ब्रिटेन के नियमों के तहत जरूरी प्रमाण और सत्यापन पर निर्भर करेगी। ब्रिटेन वर्ष 2027 से सीबीएएम लागू करने वाला है, इसलिए भारत के कार्बन-गहन उत्पादों के निर्यात के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3. भारत ने उन्नत समुद्री अनुसंधान पोत ORV सागर मंथन किया लॉन्च

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने स्वदेशी समुद्री अनुसंधान और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश ने अत्याधुनिक समुद्री अनुसंधान पोत ORV Sagar Manthan को लॉन्च किया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। इस पोत को कोलकाता स्थित ऋषि बंकिम शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। इस मौके पर पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। उनकी पत्नी मंजू सिंह ने परंपरा के अनुसार पोत का नामकरण किया। ORV Sagar Manthan को रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited (GRSE) ने डिजाइन, इंजीनियर और तैयार किया है। इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत National Centre for Polar and Ocean Research (NCPOR) के लिए बनाया गया है।

4. वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के तहत शुरू हुए महीने भर के राष्ट्रव्यापी अभियान में आहार में विविधता, भोजन में पर्याप्त प्रोटीन, ताजा और गर्म पका भोजन, स्वच्छता तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के दौरान आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों में ताजा और गर्म भोजन, आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों एवं पूरक पोषण कार्यक्रम के मेनू बोर्डों के जरिए सामुदायिक स्वामित्व तथा बाल विकास से जुड़े पोषण और प्रारंभिक प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

5. ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दुनिया भर के शुष्क इलाकों पर काम करने वाले वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और किसान प्रतिनिधि 10 से 12 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026’ में जुटेंगे। ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग से ड्राईलैंड खेती में बदलाव लाना’ विषय पर आयोजित इस कांग्रेस में 800 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ शुष्क भूमि कृषि से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईसैट) की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह सम्मेलन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित किया जाएगा और आईसीएआर-आईसीआरआईसैट साझेदारी के 50 वर्ष पूरे होने का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा।

6. सरला साहित्य संसद ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को कलिंग रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरला साहित्य संसद’ ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को कटक में ‘कलिंग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार में देवी सरस्वती की चांदी की मूर्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रामचंद्र बेहरा को भी ‘सरला सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान ओड़िया साहित्य में छह दशकों से ज़्यादा समय तक उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। ‘सरला साहित्य संसद’ के संस्थापक और अध्यक्ष प्रभाकर स्वाइन की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार समारोह में ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

7. भारतीय स्पेस स्टार्टअप GalaxEye को OptoSAR तकनीक के लिए मिला अमेरिकी पेटेंट

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय स्पेसटेक स्टार्टअप GalaxEye ने मंगलवार को बताया कि उसे अपने OptoSAR इमेजिंग सिस्टम की मुख्य तकनीक के लिए मेरिकी पेटेंट मिला है। यह सिस्टम Optical और Synthetic Aperture Radar (SAR) सेंसर को एक साथ जोड़कर पृथ्वी की सतह से जुड़े डेटा को बेहतर तरीके से कैप्चर करता है। कंपनी के अनुसार, पेटेंट उस आर्किटेक्चर और सिस्टम को कवर करता है, जिसका इस्तेमाल Optical और Microwave सेंसर को सिंक्रोनाइज करने के लिए किया जाता है। इससे दोनों सेंसर एक ही समय पर और एक-दूसरे से स्थान और समय के हिसाब से मेल खाते हुए डेटा जुटा सकते हैं। GalaxEye ने बताया कि इसी मूल तकनीक का पेटेंट भारत में पहले ही मिल चुका है। अमेरिका में पेटेंट मिलने से कंपनी की Intellectual Property (IP) स्थिति और मजबूत हुई है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 30 सैटेलाइट की planned constellation तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। GalaxEye के अनुसार, उसके पास भारत और विदेशों में ग्राहकों से जुड़ी व्यावसायिक संभावनाएं बढ़ रही हैं। इस नेटवर्क का इस्तेमाल रक्षा, सरकारी और वाणिज्यिक क्षेत्रों में किया जा सकता है। इनमें कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, बीमा, समुद्री निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

8. ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक और पहल, अब मिलेगा ‘एल्गोरिदम से आजादी का विकल्प’

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स को जल्द यह तय करने का अधिकार मिल सकता है कि वे प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम से सुझाई सामग्री देखना चाहते हैं या सिर्फ उन्हीं अकाउंट्स की पोस्ट देखना चाहते हैं, जिन्हें वे खुद फॉलो करते हैं। इसका ऐलान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को किया। अल्बनीज ने कहा कि इसका मकसद ऑनलाइन दुनिया में लोगों को ज्यादा नियंत्रण और विकल्प देना है। उन्होंने कहा, “यह लोगों को नियंत्रण देने के बारे में है। यह ऑनलाइन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के हाथों में विकल्प वापस देने के बारे में है।” नए नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 10 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 7.21 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।

9. मिजोरम के सैतुअल जिले ने ‘मोबिलाइजेशन एड्स सुरक्षा’ अभियान के तहत ‘सुरक्षित’ का दर्जा हासिल किया

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मिजोरम के सैतुअल जिले ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन– के ‘मोबिलाइजेशन एड्स सुरक्षा’ अभियान के तहत ‘सुरक्षित’ का दर्जा हासिल किया है। इसके साथ ही सैतुअल, मिजोरम का ऐसा पहला और एकमात्र जिला बन गया है, जिसने एचआईवी से जुड़े 95-95-95 के तीनों लक्ष्य हासिल किए हैं। इन लक्ष्यों के अंतर्गत एचआईवी के साथ जीवन जी रहे अनुमानित 95 प्रतिशत लोगों को अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी, संक्रमित लोगों में से 95 प्रतिशत को एंटीरेट्रोवायरल उपचार और उपचार ले रहे लोगों में से 95 प्रतिशत में वायरल लोड को नियंत्रित करना सुनिश्चित किया जाता है। अभियान के अंतर्गत जिलों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर चार श्रेणियों में रखा जाता है। तीनों लक्ष्य हासिल करने वाले जिलों को ‘सुरक्षित’ श्रेणी में रखा जाता है, जबकि मां से बच्चे में एचआईवी संक्रमण को पूरी तरह रोकने वाले जिले ‘सुरक्षित प्लस’ श्रेणी में आते हैं।

10. सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के लिए चुना गया है। फिल्म का निर्देशन फिल्मकार नियारा सुब्बा ने किया है और इसके निर्माता एच.एम. सुब्बा हैं। यह महोत्सव 27 सितंबर को ब्रिटेन के लंदन में आयोजित किया जाएगा।

11. न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति त्रिपाठी बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1992 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। न्यायमूर्ति त्रिपाठी को 2013 में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 2015 में वे स्थायी न्यायाधीश बने।

12. चीन में आयोजित होने वाली 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में पहली बार 11 नई कौशल श्रेणियों में भाग लेगा भारत

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत इस महीने की 22 से 27 तारीख तक चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में पहली बार 11 नई कौशल श्रेणियों में भाग लेगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने बताया है कि ‘टीम स्किल इंडिया’ कुल 64 में से 63 कौशल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी, जिसमें लगभग 70 प्रतियोगियों का दल शामिल हो रहा है।

13. एशियाई खेल 2026 के लिए 503 सदस्यीय भारतीय दल को भव्य विदाई

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और हर अवसर को उपलब्धि में बदलने का आह्वान किया। जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 503 सदस्यीय भारतीय दल देश का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ी पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

14. Pickleball World Cup: कुल 41 मेडल के साथ भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने ‘पिकलबॉल वर्ल्ड कप’ में अपना सफर चौथे स्थान पर खत्म किया। वियतनाम के दा नांग में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 41 मेडल (7 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल) जीते। भारतीय टीम पिछले साल 7वें स्थान पर रही थी। 48 खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए किड्स, जूनियर्स, ओपन, सीनियर्स और मास्टर्स टीम इवेंट्स में हिस्सा लिया। इसके अलावा, 130 से ज्यादा खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कैटेगरी में भी मुकाबला किया। किड्स टीम का सिल्वर मेडल जीतना वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस टीम की कमान वीर शाह के हाथों में थी। इस बीच, हर्ष मेहता ने व्यक्तिगत इवेंट में ओपन प्रो मेंस डबल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि पूर्वांश पटेल ने अंडर-18 बॉयज सिंगल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। भूषण अकुत ने अशोक रोहिरा के साथ 60+ मेंस डबल्स, 60+ मेंस सिंगल्स और 60+ मिक्स्ड डबल्स में तीन गोल्ड मेडल जीते। फेरोज जैदी ने 40+ विमेंस सिंगल्स में जीत हासिल की, जबकि विवेक रेड्डी ने इसी कैटेगरी में मेंस इवेंट जीता।

15. मलयाली फिल्म डायरेक्टर आर सरथ का निधन

10 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

7 सितंबर को प्रसिद्ध मलयाली फिल्म डायरेक्टर और कहानीकार आर सरथ का निधन हो गया। वे 65 साल के थे। सरथ की मशहूर फिल्मों में सायाह्नम, स्थिति, शीलाबती, और पैराडाइज जैसी फिल्में शामिल हैं। सरथ ने अपने करियर की शुरुआत केरल कौमुदी में पत्रकार के तौर पर की थी। साल 2000 में सरथ ने सायाह्नम फिल्म बनाई, जिसे इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर मिला।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top