11–14 minutes
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। ये पुरस्कार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 भी प्रदान किए। वर्ष 2025 के लिए कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति ने एथलीट तेजस्विन शंकर और प्रियंका गोस्वामी, शतरंज खिलाड़ी दिव्या जितेंद्र देशमुख, हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और कबड्डी खिलाड़ी पूजा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। फुटबॉल खिलाड़ी इसाया अरुमैनायगम को लाइफटाइम श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा, उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को नियमित श्रेणी में, जबकि धर्मेंद्र सिंह यादव और वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया। खेलों को बढ़ावा देने और उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। बलजीत कौर और रिमो साहा सहित चार लोगों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में ‘कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल’ का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मैसूरु में ‘कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल’ का उद्घाटन किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित, ‘कॉसमॉस-मैसूरु’ भारत का पहला LED डोम तारामंडल है। खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में परिकल्पित यह तारामंडल, चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसूरु विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित, ‘कॉसमॉस-मैसूरु’ भारत का पहला LED डोम तारामंडल है। कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल देश में तारामंडल प्रौद्योगिकी और खगोल विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इसे खगोल विज्ञान शिक्षा एवं प्रशिक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। यह तारामंडल मैसूरु विश्वविद्यालय परिसर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। इस अत्याधुनिक केंद्र में 15 मीटर का झुका हुआ गुंबद (टिल्टेड डोम) है जिसमें 4.2 करोड़ स्वयं के एलईडी के साथ लगभग 6,150 पैनल शामिल हैं। पारंपरिक तारामंडल निष्क्रिय गुंबद पर चित्र प्रदर्शित करने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग करते हैं, वहीं इसके एलईडी पैनलों को तुरंत नियंत्रित किया जा सकता है जो गहन दृश्य अनुभव प्रदान करता है और खगोल विज्ञान शिक्षा में नई संभावनाएं जगाता है।
3. भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 45वें संस्करण का उद्घाटन किया। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन की ओर से आयोजित यह वार्षिक मेला 14 नवम्बर से शुरू होगा। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश के 3 हजार 500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष मेले का विषय है- विकास और विरासत।
4. टीबी मृत्यु दर घटाने में भारत ने वैश्विक औसत को पीछे छोड़ा, 10 साल में 38% की गिरावट
भारत में वर्ष 2015 के मुकाबले 2025 में तपेदिक (टीबी) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में भारत ने वैश्विक औसत को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में इसी अवधि के दौरान टीबी से होने वाली मौतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, भारत में टीबी से मृत्यु दर वर्ष 2015 में प्रति 10 लाख आबादी पर 280 थी, जो 2025 में घटकर 180 रह गई। वर्ष 2025 में दुनिया के कुल टीबी मामलों में भारत की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत रही। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीबी से होने वाली मौतों में गिरावट इस बीमारी के खिलाफ भारत के प्रयासों की प्रभावशीलता को दर्शाती है। मंत्रालय के अनुसार, 94 प्रतिशत की उच्च उपचार सफलता दर मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण, बेहतर उपचार व्यवस्था और टीबी से प्रभावित लोगों को लगातार मिल रहे सहयोग का प्रमाण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक टीबी मामलों में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत, फिलीपींस की 6.8 प्रतिशत, चीन की 6.5 प्रतिशत, पाकिस्तान की 6.4 प्रतिशत, नाइजीरिया की 4.9 प्रतिशत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की 3.9 प्रतिशत और बांग्लादेश की 3.7 प्रतिशत रही। WHO ने कहा कि टीबी से प्रभावित ज्यादातर लोग 30 उच्च बोझ वाले देशों में रहते हैं। भारत उन चार देशों में भी शामिल है, जहां 2025 में दुनियाभर के आधे से अधिक मल्टीड्रग-रेजिस्टेंट टीबी (MDR-TB) के मामले दर्ज किए गए। हालांकि, WHO और भारत सरकार दोनों ने पुष्टि की है कि देश में MDR-TB के मामलों की दर में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।
5. 13 से 26 नवंबर तक भारत-श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2026’
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ के 12वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए 170 सदस्यीय भारतीय रक्षा बलों का दल शुक्रवार को श्रीलंका रवाना हुआ। यह सैन्य अभ्यास 13 से 26 नवंबर तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं। इसके अलावा सेना की अन्य शाखाओं और सेवाओं के सैनिकों तथा भारतीय वायुसेना के कर्मियों को भी इस दल में शामिल किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त परिचालन क्षमता को बढ़ाना है।
6. INS सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की
भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसके ‘बंदरगाह चरण’ के दौरान चारों देशों की नौसेनाओं ने विभिन्न पेशेवर गतिविधियों में हिस्सा लिया, जबकि ‘समुद्री चरण’ में समन्वित समुद्री अभियानों को पूरा किया।
7. हैदराबाद का पंजागुट्टा में भारत का पहला AI पुलिस स्टेशन
11 नवंबर को हैदराबाद के पंजागुट्टा में भारत के पहले पहला AI पुलिस स्टेशन शुरू होगा। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद के निर्देश पर यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में DGP सी.वी. आनंद इसका शुभारंभ करेंगे। AI पुलिस स्टेशन में स्टेशन पर स्थापित ‘सेतु (Setu) कियोस्क‘ के जरिए 10 भाषाओं में शिकायत की जा सकेगी। AI शिकायत को लोकल भाषा में अनुवाद करके संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगा और FIR भी AI की मदद से की जाएगी। इस स्टेशन में केस डायरी और जांच रिपोर्ट तैयार करने में AI का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही ये स्टेशन क्षेत्र में अपराध के पैटर्न, ट्रैफिक जाम, हॉस्टल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को AI तकनीक के इस्तेमाल के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
8. जेनसन हुआंग ने छोड़ा एनवीडिया का सीईओ पद, चीन से जुड़े विवाद के बीच बड़ा फैसला
दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विवाहेतर संबंधों से जुड़े विवादों और चीन से संबंधित जासूसी के संदेहों के बीच उनका यह फैसला सामने आया है। कंपनी ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है और स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। एनवीडिया के लिए हुआंग का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण रहा है। कंपनी के चिप्स की एक साथ बड़ी संख्या में गणनाएं करने की क्षमता ने उन्हें एआई उद्योग की बुनियादी तकनीक का अहम हिस्सा बना दिया। एआई कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग के कारण अक्टूबर की शुरुआत तक कंपनी के शेयरों में सात गुना तक उछाल आया था और एक समय उसका बाजार मूल्य लगभग छह लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया था।
9. ईरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में बनाए 6 विश्व रिकॉर्ड
12 नवंबर को महाराष्ट्र की 10 साल की ईरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में एक दिन में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 10 वर्षीय ईरा ने 17 घंटे और 35 मिनट की सकूबा डाइब कर दुनिया की सबसे कम उम्र की क्वालिफाइड स्कूबा डाइवर बनी हैं। ईरा ने यह उपलब्धि अंडमान-निकोबार के शहीद द्वीप स्थित डाइव ट्राइब सेंटर में हासिल की। ईरा की स्कूबा डाइविंग योग्यता को अंतरराष्ट्रीय संस्था स्कूबा स्कूल्स इंटरनेशनल (SSI) ने प्रमाणित किया है। ईरा ने अंडरवॉटर हैंड सिग्नल यानी एक मिनट में 55 स्कूबा डाइविंग हैंड सिग्नल दिखाए। ईरा ने एक मिनट में पानी के अंदर 50 मीटर की दूरी तय की और पानी के अंदर 30 डाइविंग टूल की पहचान की। इसके साथ ही ईरा ने पानी के अंदर 45 समुद्री प्रजातियों की पहचान की।
10. दोहा में विवान कपूर ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता
दोहा में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में विवान कपूर ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह तीसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक और नीरज कुमार ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर कोटा हासिल किया था।
11. विश्व मधुमेह दिवस
14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है, जो लोगों को इस बीमारी के प्रति सजग रहने और बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की प्रेरणा देता है। विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास चिकित्सा विज्ञान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि से जुड़ा है। 14 नवंबर 1891 को इंसुलिन की खोज में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्म हुआ था। उन्होंने सहयोगी चार्ल्स बेस्ट के साथ 1921 में इंसुलिन की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस खोज ने मधुमेह के उपचार की दिशा बदल दी और गंभीर मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद जगाई। बीमारी के बढ़ते प्रसार और जागरूकता की जरूरत को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (आईडीएफ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 1991 में विश्व मधुमेह दिवस मनाने की शुरुआत की। वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक मान्यता दी। इस दिवस का प्रतीक नीला वृत्त है, जिसे 2007 में अपनाया गया।
12. विश्व गुणवत्ता सप्ताह
कोई वस्तु सस्ती होना पर्याप्त नहीं है, उसका सुरक्षित, टिकाऊ और उपयोगी होना भी जरूरी है। इसी तरह अस्पतालों में बेहतर उपचार, शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध सेवाएं विकसित समाज की पहचान हैं। इन सभी का आधार गुणवत्ता है, जो अब उद्योगों तक सीमित न रहकर आर्थिक विकास, सामाजिक विश्वास और नागरिकों के बेहतर जीवन का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। इसी महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल नवंबर में विश्व गुणवत्ता सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह आयोजन 9 से 13 नवंबर तक हो रहा है। इस वर्ष की थीम ‘क्वालिटी : पावरिंग परफॉर्मेंस’ (Quality: Powering Performance) है।
13. विश्व दयालुता दिवस
हम सब एक ऐसी दौड़ में शामिल हैं, जहां हर कोई दूसरों से आगे निकलना चाहता है, भले ही इसके लिए किसी को पीछे धकेलना पड़े। इस अंधी होड़ में हमने आर्थिक तरक्की और आधुनिकता के अनगिनत शिखर तो छू लिए, लेकिन इंसानों के बीच आत्मीयता और संवेदनशीलता के पुल कमजोर कर दिए हैं। ऐसे समय में 13 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व दयालुता दिवस (World Kindness Day) हमें अपने मूल मानवीय स्वरूप और संवेदनाओं से जुड़ने का अवसर देता है। विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत 13 नवंबर 1998 को हुई। इसकी पृष्ठभूमि सितंबर 1997 में जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बनी, जहां विभिन्न देशों के दयालुता संगठनों ने विश्व दयालुता आंदोलन (World Kindness Movement) की स्थापना का विचार रखा।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
