1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14–18 minutes


1. भारत में पहली बार WCOG का आयोजन

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (डब्ल्यूसीओजी 2026) को संबोधित किया। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के डॉक्टर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। 30 सितंबर से शुरू हुआ यह सम्मेलन 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘ट्रांसफॉर्मिंग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ, प्रिजर्विंग नेचर’ रखी गई है। डब्ल्यूसीओजी 2026 की मेजबानी इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (आईएसजी) और वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूजीओ) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ द लिवर (आईएनएएसएल), क्रोन्स एंड कोलाइटिस फाउंडेशन इंडिया (सीसीएफआई), इंडियन पैंक्रियाज क्लब (आईपीसी) और इंडियन न्यूरोगैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड मोटिलिटी एसोसिएशन (आईएनएमए) भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

2. जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिका पहुंचे पीयूष गोयल

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के मिलवॉकी पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) की ओर से आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिकी विनिर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। चर्चा में भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों, निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। मिलवॉकी पहुंचने पर शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत डॉ. एम. आनंद प्रकाश ने पीयूष गोयल का स्वागत किया। मंत्री अमेरिका में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद कर रहे हैं।

3. नौसेना अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2026 को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया है। इस वर्ष 18 युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करने या कमीशन करने की योजना है। नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ये घटनाक्रम भारत के नौसेना के घरेलू जहाज निर्माण तंत्र की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाते हैं।

4. सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी-सीएएफई नियम अधि‍सूचित कर दिए हैं। यह किसी वाहन कंपनी द्वारा बनाए गए सभी यात्री वाहनों की औसत ईंधन खपत और दक्षता से जुड़ा मानक है। ये नए नियम मौजूदा कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी का स्‍थान लेंगे। नए नियम अगले वर्ष पहली अप्रैल से लागू होंगे और 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेंगे। ये भारत में बिक्री के लिए बनाए या आयात किए जाने वाले नए यात्री वाहनों पर लागू होंगे। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार सीएएफई मानकों के तहत हर वर्ष ईंधन दक्षता के लक्ष्य को और कड़ा किया जाएगा। ईंधन खपत का मानक 2027-28 में 3 दशमलव 9 लीटर प्रति 100 किलोमीटर से घटाकर 2031-32 में 3 दशमलव तीन-दो लीटर प्रति 100 किलोमीटर किया जाएगा। यानी इस अवधि में ईंधन दक्षता में लगभग 16 प्रतिशत से अधिक सुधार होगा।

5. ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III को मंजूरी, ₹1.86 लाख करोड़ की योजना से मजबूत होगा पावर ग्रिड

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III‘ (GEC-III) योजना को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक पहल भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (InSTS) को मजबूत करेगी, जिससे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 135 गीगावाट (GW) तक की रिन्यूएबल एनर्जी को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना संभव हो सकेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III’ (GEC-III) योजना को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक पहल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावॉट (GW) तक की नवीकरणीय ऊर्जा को आगे बढ़ाने में मदद के लिए भारत की इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (InSTS) को मजबूत करेगी। यह योजना ग्रिड की फ्लेक्सिबिलिटी सुनिश्चित करने, रुक-रुक कर होने वाली आपूर्ति, कंजेशन, पीक-आवर में कटौती जैसी समस्याओं से निपटने और सौर ऊर्जा उपलब्ध न होने के समय में मांग को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा डेवलपर/उत्पादक स्तर या अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 50 GWh के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) की स्थापना का प्रावधान भी करती है। यह योजना भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के भीतर ग्रिड इंटीग्रेशन और पावर इवैक्यूएशन को सुगम बनाएगी। यह योजना वित्तीय वर्ष 2032-33 तक स्थापित किए जाने का लक्ष्य है, जिसकी कुल परियोजना लागत 1,86,405 करोड़ रुपये है। इसमें GEC-III के तहत इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (InSTS) के विकास के लिए 1,36,378 करोड़ रुपये और 50 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) के लिए 50,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस योजना में कुल 54,082 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है।

6. आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2026) फिलीपींस के सुबिक बे में शुरू हुआ

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2026) का दूसरा संस्करण 28 सितंबर, 2026 को फिलीपींस के सुबिक बे में शुरू हुआ। इसमें भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश के साथ आसियान सदस्य देशों की नौसेनाओं ने भी भाग लिया। इस अभ्यास को “विश्वास में अटूट, समुद्र में एकजुट” की विषय-वस्तु पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत और आसियान देशों की समुद्री सेनाओं को पेशेवर, परिचालन एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से आपसी समझ, सहयोग एवं सहभागिता अर्थात एक-दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से मिलकर कार्य करने की क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।

7. जनजातीय मंत्रालय और IGNCA ने MoU किया

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 सितंबर को जनजातीय कार्य मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने ट्राइबल कल्चर के प्रचार-प्रसार के लिए एक MoU साइन किया। ये MoU भारत की विविध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, डॉक्यूमेंटेशन, डिजिटाइजेशन और रिसर्च से जुड़ा है। ये MoU ट्राइबल रिसर्च इकोसिस्टम और जनजातीय शोध संस्थानों के नेटवर्क को IGNCA की एकेडमिक, आर्काइवल, शोध और क्यूरेटोरियल विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी। इस MoU का मकसद भारत की विविध जनजातीय मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के व्यवस्थित संरक्षण, रिसर्च और प्रचार-प्रसार के लिए एक स्ट्रक्चर तैयार करना है।

8. UPSC के 100 साल: 1926 में शुरू हुआ सफर

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 अक्टूबर 2026 को अपने 100 साल पूरे करेगा। आयोग की शुरुआत 1 अक्टूबर 1926 को भारत के पहले लोक सेवा आयोग के रूप में हुई थी। एक सलाहकारी संस्था से शुरू हुआ इसका सफर आगे चलकर एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में विकसित हुआ, जो आज केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लोक सेवा में नियुक्ति का आधार योग्यता बनाने की दिशा में औपचारिक कदम 1855 में उठाया गया, जब भारतीय सिविल सेवा (ICS) की परीक्षा शुरू हुई। उस समय परीक्षा लंदन में होती थी और अंग्रेजी के साथ ग्रीक तथा लैटिन जैसे विषयों पर जोर दिया जाता था। 1863 में सत्येंद्रनाथ टैगोर परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय बने और 1864 में सेवा में शामिल हुए। भारतीयों की लगातार मांग के बाद बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी। भारत सरकार अधिनियम, 1919 में लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया। 1922 में पहली बार ICS परीक्षा भारत में इलाहाबाद में आयोजित की गई। 1924 में ली आयोग ने वैधानिक लोक सेवा आयोग की तत्काल स्थापना की सिफारिश की। इसके बाद 1926 में लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई और सर रॉस बार्कर इसके पहले अध्यक्ष बने। आयोग का कार्यालय दिल्ली के मेटकाफ हाउस में था। स्वतंत्र भारत में आयोग को संवैधानिक आधार मिला। 22 अगस्त 1949 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने संविधान सभा में संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों से जुड़े प्रावधान पेश किए, जिन्हें संविधान के भाग XIV में अनुच्छेद 315 से 323 के रूप में शामिल किया गया। इन प्रावधानों में आयोग की नियुक्ति, सदस्यों की सुरक्षा, कार्यों और वित्तीय स्वतंत्रता से जुड़े नियम शामिल हैं। संविधान के अनुच्छेद 320 के तहत UPSC संघ की सेवाओं में नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है।

9. अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमेरिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुपर इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली तकनीकी कंपनियों के प्रमुखों ने व्हाइट हाउस में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे उन्नत ‘सुपर इंटेलिजेंस’ प्रणालियों के विकास और तैनाती के दौरान सुरक्षा उपायों, स्वतंत्र ऑडिट और बोर्ड-स्तरीय निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जारी इस समझौते का नाम ‘व्हाइट हाउस अकॉर्ड ऑन सुपर इंटेलिजेंस’ है, जिसे ‘फ्रंटियर जिम्मेदारियों पर संयुक्त प्रतिबद्धता’ के तौर पर बताया गया है।

10. Apple Pay ने भारत के डिजिटल भुगतान बाजार में रखा कदम, Axis Bank से साझेदारी

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

Apple ने भारत में अपनी डिजिटल भुगतान सेवा Apple Pay लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Axis Bank के साथ साझेदारी के जरिए भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल भुगतान बाजार में प्रवेश किया है। Axis Bank भारत का पहला बैंक है जो अपने ग्राहकों को Apple Pay की सुविधा दे रहा है। शुरुआत में Axis Bank के वे ग्राहक Apple Pay का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनके पास Visa और Mastercard नेटवर्क पर जारी क्रेडिट कार्ड हैं। भारत के घरेलू RuPay नेटवर्क पर जारी कार्ड फिलहाल Apple Pay के लिए पात्र नहीं होंगे। Apple Pay और Apple Wallet की उपाध्यक्ष जेनिफर बेली ने कहा कि भारत में लोग तेजी से डिजिटल और कैशलेस भुगतान अपना रहे हैं और साथ ही भुगतान में सुरक्षा और गोपनीयता के उच्च मानकों की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में Apple Pay उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित है।

11. ऑपरेशन दृष्टि के तहत कश्मीर में 364 नेत्र सर्जरी

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत कश्मीर में दो बड़े नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित कर कुल 364 सर्जरी कीं। तंगधार और श्रीनगर में आयोजित इन शिविरों में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, टेरिजियम और रेटिना से संबंधित बीमारियों का उपचार किया गया। 30 सितंबर, 2026 को श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में 11वां विशाल नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर संपन्न होने के साथ ही इस पहल का कश्मीर चरण पूरा हो गया।

12. Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स के खिलाफ ‘टेक्निकल सुपीरियरिटी’ के आधार पर 9-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ सुनील ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। सुनील ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करवा लिया है। 27 वर्षीय सुनील एशियन गेम्स में दो ग्रीको-रोमन रेसलिंग मेडल जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं। हांगझोऊ 2022 में इसी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पोडियम पर वापसी करते हुए, सुनील को नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में मुकाबला जीतने के लिए मुश्किल से एक राउंड की जरूरत पड़ी।

13. एशियन गेम्स 2026: कंपाउंड आर्चरी में भारत का जलवा कायम, पुरुष टीम और कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आइची-नागोया में बुधवार को हुए रोमांचक फाइनल में भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-237 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणि रत्नम की तिकड़ी ने कंपाउंड इवेंट्स में भारत के लिए अब तक तीन में से तीन गोल्ड पूरे कर लिए हैं। फाइनल के हीरो साहिल जाधव रहे, जिन्होंने हर शॉट में 10 पॉइंट का निशाना साधते हुए 100 प्रतिशत रिकॉर्ड बनाया। कुशल और गणेश ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 59वां मेडल और 10वां गोल्ड है। देश के खाते में अब 21 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल भी हैं। इससे पहले ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपर्थी और पृथिका प्रदीप की महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता था। उन्होंने 2014 में दक्षिण कोरिया द्वारा बनाए गए 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की। बाद में चिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव ने रोमांचक शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए कंपाउंड मिक्स्ड टीम का क्वालिफिकेशन कोटा भी मिल गया। निशानेबाजी में नीरू ढांडा और काइनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने ट्रैप मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। मुक्‍केबाजी में महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया घांघस और कपिल पोखरिया ने पुरूषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्‍य पदक जीते।

14. दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 सितंबर को भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर चुना गया। साथ ही उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को बेस्ट चेस प्लेयर चुना गया। ओपन और विमेंस नेशनल टीमों को सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा कंबाइंड पॉइंट्स हासिल करने के लिए बेस्ट टीम चुना गया। वहीं, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) को बेस्ट फेडरेशन कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला। समरकंद में हुए 46वें चेस ओलिंपियाड के बाद FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में भारतीय चेस का दबदबा रहा। भारत ने लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई और 2024 में बुडापेस्ट में हुए चेस ओलिंपियाड में ये ट्रॉफी जीती थी। समरकंद में भारतीय ओपन टीम ने सिल्वर मेडल, जबकि वूमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कुल 6 इंडिविजुअल मेडल भी अपने नाम किए।

15. बोधना शिवनंदन सबसे कम उम्र की ग्रांड मास्टर बनीं

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 सितंबर को 11 वर्षीय भारतीय मूल की ब्रिटिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन सबसे कम उम्र की वुमेन ग्रांड मास्टर (WGM) बनीं। बोधना शिवनंदन ने 46वां FIDE चेस ओलंपयार्ड समरकंद, उज्बेकिस्तान में अपना तीसरा और अंतिम WGM नॉर्म हासिल किया। बोधना ने रूस की कैटरीना लाग्नो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 12 साल की उम्र में WGM खिताब हासिल किया था। बोधना मूल रूप से तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु की हैं और लंदन में पली-बढ़ी हैं। इसी प्रदर्शन के दौरान बोधना ने अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर (IM) नॉर्म भी हासिल किया। WGM शतरंज का महिलाओं के को मिलने वाला सर्वोच्च खिताब है, जबकि ग्रांड मास्टर (GM) और (IM) खिताब पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं। FIDE (इंटरनेशनल चेस फेडरेशन) दुनिया में चेस की सर्वोच्च नियामक संस्था है। FIDE की स्थापना 1924 में पेरिस में हुई थी और इसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड) में स्थित है। भारत के पहले पुरुष ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (1988) थे और भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर एस. विजयलक्ष्मी (2001) थीं।

16. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

1 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

“बुढ़ापा जीवन का अवसान नहीं, बल्कि अनुभवों का शिखर है।” उम्र का बढ़ना जीवन की स्वाभाविक और अपरिहार्य प्रक्रिया है, लेकिन बदलती जीवन शैली, तेजी से बढ़ती तकनीक, एकल परिवारों की प्रवृत्ति और भागदौड़ भरी जिंदगी ने वृद्धावस्था से जुड़ी सामाजिक चुनौतियों को नया स्वरूप दिया है। ऐसे समय में 1 अक्टूबर का अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हमें ठहरकर यह सोचने का अवसर देता है कि क्या हम अपने बुजुर्गों को केवल देखभाल और सहानुभूति के पात्र के रूप में देख रहे हैं, या उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय, सम्मानित और अधिकार-संपन्न भागीदार का स्थान दे रहे हैं।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top