30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल और श्रृंखला तथा अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव शामिल किए गए

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के पांच नए स्थल और श्रृंखला तथा अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इससे भारत के स्थलों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। नवनिर्मित स्थलों में बाघ गुफा चित्रों की बौद्ध भित्ति चित्रकारी, चंबल घाटी के मंदिर समूह, गुप्त काल की उदयगिरि गुफाएं और गिन्नोरगढ़ की जनजातीय विरासत शामिल हैं। इसमें सत्याग्रह स्थल भी शामिल है, जो भारत और दक्षिण अफ्रीका को जोड़ने वाला श्रृंखला श्रेणी का अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव है। UNESCO की वेबसाइट के अनुसार, मध्य प्रदेश की उदयगिरि पहाड़ी पर चट्टानों को काटकर बनाए गए पवित्र स्थलों का एक समूह है, जिसे मुख्य रूप से चौथी सदी के आखिर और पांचवीं सदी की शुरुआत के बीच गुप्त शासकों के संरक्षण में विकसित किया गया था। बाघ गुफ़ाएं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में बाघनी नदी के किनारे विंध्य पर्वतमाला की दक्षिणी ढलान पर स्थित नौ बौद्ध गुफ़ाओं का एक समूह हैं, जिन्हें चट्टानों को काटकर बनाया गया है। मध्य भारत में पुराने राज गोंड शासकों की मुख्य किलेबंद राजधानी ‘गिनोरगढ़ किला’ और मध्य प्रदेश में चंबल घाटी के मंदिरों का समूह—बटेश्वर, पदावली और ककरमठ—भी इस सूची में शामिल किए गए हैं। किसी स्थल को ‘वर्ल्ड हेरिटेज’ का दर्जा मिलने पर विचार किए जाने से पहले, उसे सबसे पहले UNESCO की ‘टेंटेटिव लिस्ट’ (संभावित सूची) में शामिल किया जाता है।

2. PRAGATI-50 पहल शुरू, स्वच्छता के लिए देश के 50 शहर बनेंगे मॉडल सिटी

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को ‘PRAGATI-50’ पहल की शुरुआत की। इसके तहत 24 राज्यों के 50 शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन शहरों में साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन, इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक भागीदारी में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री की 51वीं PRAGATI बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद शुरू की गई है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत इन 50 शहरों की पहचान की है। यहां तय मानकों के आधार पर काम करने के साथ तकनीक की मदद से लगातार निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान CSIR-CMERI के सहयोग से दुर्गापुर में ‘स्वच्छ भारत टेस्ट बेड एंड इनोवेशन सेंटर’ भी शुरू किया गया। यह स्वच्छता तकनीकों के अनुसंधान, उत्पाद विकास, परीक्षण, सत्यापन, प्रमाणन और क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय केंद्र के रूप में काम करेगा। मंत्रालय ने IIT कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (SIIC) के सहयोग से स्वच्छता स्टार्टअप के तीसरे समूह की भी शुरुआत की। इसमें 13 स्टार्टअप शामिल हुए हैं, जो स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़ी नई तकनीक और समाधान विकसित करेंगे।

3. भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह एस्सार ग्रुप आयोवा में 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से अमेरिका के इतिहास का ‘‘सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र’’ बनाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में एस्सार ग्रुप के सह-संस्थापक रवि रुइया और उनके बेटे रेवंत की मौजूदगी में सोमवार को यह घोषणा की। नया इस्पात संयंत्र मेसाबी मेटालिक्स बना रही है, जो भारत के एस्सार ग्रुप के स्वामित्व वाली मिनेसोटा की कंपनी है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने बताया कि मेसाबी मेटालिक्स 2030 तक संयंत्र में उत्पादन शुरू करने के लक्ष्य के साथ इसका निर्माण कर रही है। अधिकारी ने कहा कि इस संयंत्र में सालाना एक करोड़ टन इस्पात का उत्पादन होने और राज्य में 1,750 तक स्थायी रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह संयंत्र कंपनी द्वारा मिनेसोटा में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से बनाई जा रही नयी खदान से लौह अयस्क का इस्तेमाल करेगा।

4. भारतीय वायुसेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान शुरू

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

28 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल‘ साइकिल अभियान जम्मू पहुंचा। यह अभियान 94वें वायु सेना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। यह साइकिल रैली भारत के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से शुरू होकर कारगिल (लद्दाख) तक जाएगी। इस अभियान में वायु सेना के वायु योद्धा (Air Warriors) देश भर में राष्ट्रीय एकता और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। रास्ते में यह टीम विभिन्न राज्यों के शहरों और ग्रामीण इलाकों से होकर गुजर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इसमें पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया (Fit India) अभियान का प्रचार भी किया जा रहा है। कारगिल युद्ध 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ (Operation Vijay) के तहत लड़ा गया था। इस दल ने लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा है। यह रैली जम्मू से होकर श्रीनगर और जोलीला दर्रे के रास्ते कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी।

5. तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में देगी

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

28 सितंबर 2026 को तमिलनाडु सरकार ने ‘थाई मामन थंगा मोथिरम‘ योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी। योजना का उद्घाटन मदुरै में राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यह पहल राज्य सरकार की मातृ एवं शिशु कल्याण (Maternal & Child Welfare) योजनाओं का हिस्सा है। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इससे पहले तमिलनाडु ने स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से नवजात शिशुओं के रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहन मिलेगा।

6. नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने ‘रूट्स एशिया’ के कर्टेन रेज़र का अनावरण किया

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली में ‘रूट्स एशिया 2027′ के लिए ‘कर्टेन रेज़र’ का अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन कार्यक्रम की मेज़बानी करने की भारत की तैयारियों में एक अहम पड़ाव है। इस कार्यक्रम में 28 दूतावासों के प्रतिनिधियों और उड्डयन क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया, जो ‘रूट्स एशिया 2027’ से जुड़े बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग के अवसरों को दर्शाता है। 24वां ‘रूट्स एशिया’ 16-18 मार्च 2027 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें एशिया और अन्य क्षेत्रों की 115 से अधिक प्रमुख एयरलाइंस, 55 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि, हवाई अड्डे, पर्यटन प्राधिकरण और विमानन क्षेत्र के हितधारक एक जुट होंगे।

7. सतत वन प्रबंधन को बढ़ावा, एपीएफडीसी और ओडिशा के बांस किसान को मिला पहला प्रमाण

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय वन एवं लकड़ी प्रमाणन योजना (आईएफडब्ल्यूसीएस) के तहत भारत के पहले ‘प्रमाण’ प्रमाण पत्र प्रदान किए। ये प्रमाण पत्र आंध्र प्रदेश वन विकास निगम (एपीएफडीसी) को 33,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए वृक्षारोपण और ओडिशा बांस विकास एजेंसी (ओबीडीए) से जुड़े एक किसान को दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भोपाल ने योजना के संचालन निकाय के रूप में किया। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न राज्यों के वन विभागों के अधिकारी, प्रमाणन निकायों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमाणन से पहले संबंधित वृक्षारोपण का विस्तृत क्षेत्रीय और प्रबंधन ऑडिट किया गया। ‘प्रमाण’ यानी कृषि वानिकी और प्राकृतिक वानिकी संसाधनों के लिए सतत प्रबंधन पद्धतियों की मान्यता और प्रत्यायन हेतु कार्यक्रम, वनों, लकड़ी और गैर-लकड़ी वन उत्पादों के प्रमाणन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रारूप है। इसका उद्देश्य प्रमाणित वनों और कृषि वानिकी उत्पादों को घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है। आईएफडब्ल्यूसीएस-प्रमाण प्रमाण पत्र भारतीय वनों, कृषि वानिकी प्रणालियों और लकड़ी आधारित उद्योगों के सामाजिक एवं पारिस्थितिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

8. महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी की बादशाहत, ICC टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में बनाया नया रेटिंग रिकॉर्ड

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की श्री चरणी ने आईसीसी विमेंस टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद बाएं हाथ की स्पिनर अपने करियर के बेस्ट 817 प्वाइंट्स तक पहुंच गईं। श्री चरणी पहले ही टी20 अंतररष्ट्रीय फॉर्मेट में ‘वर्ल्ड नंबर-1’ गेंदबाज हैं। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के (806 रेटिंग प्वाइंट्स) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसे मेगन ने नवंबर 2018 में बनाया था। चरणी ने भारत की सफल यात्रा में अहम भूमिका निभाई और एशियन गेम्स में अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए भारत को अपना गोल्ड मेडल बचाने में मदद की।

9. Asian Games 2026:भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अंकुश पांघल ने पुरुषों के 80kg सेमीफाइनल में 75kg के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन फ़ज़लिद्दीन एर्किनबोएव को हराकर फeइनल में जगह बनाई। अंकुश और परवीन हुड्डा अपनी-अपनी कैटेगरी के फाइनल में पहुंचे, जबकि नरेंद्र बेरवाल को +90kg सेमी फाइनल में कजाकिस्तान के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन आइबेक ओरलबे से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

10. Asian Games2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है। अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही नीरू ढांडा ने इतिहास रचा है और महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता है। इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर हैं। नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के स्कोर के साथ टॉप किया था। फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा, नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में पहली भारतीय मेडलिस्ट हैं। चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। कॉन्टिनेंटल शोपीस के इस एडिशन में शूटिंग में यह भारत का दूसरा गोल्ड है। कुल मिलाकर, यह आइची-नागोया में भारत का पांचवां गोल्ड है। इससे पहले, नीरू ने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ ट्रैप टीम शूटिंग में सिल्वर मेडल (328 का स्कोर) जीता था। चीन ने कुल 346 के साथ गोल्ड जीता, जबकि कुवैत ने यहां ऐची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में 325 के साथ ब्रॉन्ज जीता।

11. एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीत लिया। किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की भारतीय टीम ने 3:29.69 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। बहरीन ने 3:30.21 के समय के साथ सिल्वर और चीन ने 3:31.02 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्राची इससे पहले महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं। 4×400 मीटर रिले का गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में विथ्या रामराज का तीसरा मेडल है। इससे पहले वह अन्य स्पर्धाओं में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं। सोमवार को उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में लंबे समय से कायम राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। इसी 4×400 मीटर स्‍पर्धा के पुरूष टीम ने कांस्‍य पदक जीता। वहीं चार गुणा एक सौ मिक्‍स्‍ड रिले स्‍पर्धा में भारत ने कांस्‍य पदक हासिल किया।

12. एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने तीन मेडल जीतकर रचा इतिहास

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारतीय धावक ने मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने रेस 13:32.75 के समय के साथ पूरी की। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 के समय के साथ गोल्ड, जबकि जापान के यामागुची टोमोनोरी ने 13:31.43 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर ने इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीते थे। 5000 मीटर में ब्रॉन्ज के साथ उन्होंने एक ही एशियन गेम्स में तीन मेडल अपने नाम कर लिए। वह पिछले 40 साल में एशियन गेम्स के एक ही एडिशन में तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उनसे पहले पीटी उषा ने एशियन गेम्स 1986 में चार मेडल जीते थे।

13. एशियाई खेल 2026ः पूजा ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूजा ने मंगलवार को जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 1.84 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान की सैफुल्लाएवा ने 1.90 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की क्रिस्टीना ओवचिनिकोवा ने 1.87 मीटर के साथ रजत पदक प्राप्त किया। बॉबी एलोयसियस द्वारा 2002 में जीते गए रजत पदक के बाद महिलाओं की ऊंची कूद में भारत का यह पहला एशियाई ओलंपिक पदक है।

14. एशियाई खेलों में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने आज जापान के ओकाज़ाकी चुओ सोगो पार्क में फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने हांगझोऊ में आयोजित 2023 एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत अब सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदकों सहित कुल 53 पदकों के साथ नौवें स्थान पर है।

15. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

30 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर भाषा अपने भीतर किसी समाज का इतिहास, संस्कृति, विचार, अनुभव और ज्ञान समेटे होती है। ऐसे में अनुवाद केवल एक भाषा के शब्दों को दूसरी भाषा में बदलने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि अलग-अलग भाषाई समुदायों के बीच अर्थ, विचार और सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम है। भारत जैसे बहुभाषी देश में अनुवाद की भूमिका और भी व्यापक हो जाती है, जहां संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) हर वर्ष 30 सितंबर को इसी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई 2017 को प्रस्ताव 71/288 के जरिए 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने पेशेवर अनुवाद को देशों को जोड़ने, संवाद और समझ बढ़ाने तथा विकास और शांति को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम माना है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top