22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जयपुर में WWF ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जयपुर में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और संरक्षण नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया भर के लोगों से मिल-जुलकर रहने और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के जरिए संरक्षण को बढ़ावा देने का आग्रह किया। भूपेंद्र यादव ने बताया कि पिछले एक दशक में देश में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या लगभग 750 से बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई है। टाइगर रिजर्व की संख्या 47 से 58, हाथी रिजर्व 30 से 33 और रामसर साइट्स (अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले आर्द्रभूमि) 24 से 101 हो गई हैं।

2. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख, जनरल ताकेहिरो मोरीता ने जोधपुर में भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में एक साथ उड़ान भरी। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की यह उड़ान जोधपुर में चल रहे संयुक्त हवाई अभ्यास वीर गार्जियन 2026 के दौरान हुई है। यह पहला मौका है जब किसी द्विपक्षीय अभ्यास के तहत जापानी लड़ाकू विमान भारत की धरती से उड़ान भर रहे हैं। 9 सितंबर से शुरू हुआ ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। इस अभ्यास के तहत दोनों देशों की वायुसेनाएं काल्पनिक युद्ध परिस्थितियों के जरिए अपनी हवाई युद्ध क्षमताओं को परख रही हैं।

3. भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ पिथौरागढ़ में शुरू

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो चुका है। यह भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होने वाला वार्षिक प्लाटून स्तरीय अभ्यास है, जो 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। पिछला अभ्यास मई-जून 2025 में मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की ओर से 45-45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

4. रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद के लिए एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 586 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। एपीयू टैंक के फायर कंट्रोल सिस्टम, फायरिंग सर्किट, गन स्टेबिलाइजेशन सिस्टम और अन्य सहायक उपकरणों के लिए विद्युत शक्ति उत्पादन का एक वैकल्पिक स्रोत है। स्वदेशी रूप से विकसित एपीयू को शामिल करने से भारतीय सेना की मशीनीकृत इकाइयों की संचालन तत्परता, विश्वसनीयता और स्थायित्व और अधिक मजबूत होगी।

5. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय औषध निगरानी सप्ताह कार्यक्रम में चिकित्सा उपकरण संबंधी प्रतिकूल घटनाओं की सुरक्षा निगरानी और सूचना के लिए भारत के अस्पतालों के लिए मार्गदर्शन दस्तावेज, 7वें राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 और सुरक्षित और लोकप्रिय मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम – आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए एडीआर-पीवीपीआई 2.0 मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। भारतीय फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के तहत विकसित आधिकारिक मोबाइल ऐप से दवाइयों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी का 7वां संस्करण नेशनल फ़ार्मुलेरी ऑफ इंडिया ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है। 17 से 23 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह, “फार्माकोविजिलेंस द्वारा दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा: सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम” विषय पर आधारित है।

6. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चंद्रपुर में ISRO के एडवांस्ड रडार सेंटर की रखी आधारशिला

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चंद्रपुर में सोमवार को आईएसटीआरएसी की एडवांस्ड रडार रिसर्च फैसिलिटी का भूमि पूजन किया। यह उत्तर-पूर्व भारत में अपनी तरह की पहली अंतरिक्ष निगरानी सुविधा है। इस केंद्र को इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने विकसित किया है। यह सुविधा ‘प्रोजेक्ट एनईटीआरए’ के तहत बनाई जाएगी। यह भारत की एक पहल है जिसका मकसद अंतरिक्ष की स्थिति के बारे में जानकारी को बेहतर बनाना और ऑर्बिट में मौजूद चीजों की ट्रैकिंग को और मजबूत करना है। प्रस्तावित रडार रिसर्च सेंटर से अंतरिक्ष निगरानी और सैटेलाइट व अन्य अंतरिक्ष-आधारित संपत्तियों की सुरक्षा में भारत की क्षमताओं को बेहतर बनाने के व्यापक प्रयासों में योगदान मिलने की उम्मीद है। ऐसी क्षमताएं तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही हैं क्योंकि पृथ्वी की कक्षा में चीजों की संख्या बढ़ रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा, संचार और वैज्ञानिक अनुसंधान में अंतरिक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका अहम होती जा रही है।

7. 20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्‍यूजीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौता

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता इस वर्ष 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर लागू होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत न्यूजीलैंड को होने वाला भारतीय निर्यात 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इस सहयोग को और बढ़ाने की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। श्री गोयल ने बताया कि अगले 4 से 5 वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से यह लक्ष्य ठोस आर्थिक परिणामों में तब्दील होगा।

8. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘स्रोत और विधियां’ नाम से प्रकाशन जारी किया

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘स्रोत और विधियां’ नाम से एक प्रकाशन जारी किया है। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष बनाकर तैयार की गई राष्ट्रीय आय के नए आंकड़ों की गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकाशन में नई श्रृंखला के अंतर्गत अपनाई गई अवधारणाओं, परिभाषाओं, आंकड़ों के स्रोतों, तरीकों और गणना प्रक्रिया को विस्तार से शामिल किया गया है। यह प्रकाशन नई श्रृंखला जारी होने के केवल 7 महीने के भीतर लाया गया है। राष्ट्रीय लेखा की नई श्रृंखला इस वर्ष फरवरी में जारी की गई थी। इसने 2011-12 आधार वर्ष वाली पुरानी श्रृंखला का स्थान लिया। अगस्त में इसमें नवीनतम उत्पादक मूल्य सूचकांक और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े भी शामिल किए गए।

9. भारत में माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड विस्तार, हैदराबाद में शुरू हुआ चौथा क्षेत्र

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में भारत का अपना चौथा क्लाउड क्षेत्र शुरू किया है। इसके साथ कंपनी ने देश में क्लाउड और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब भारत में डेटा सेंटर क्षमता और कंपनियों में AI के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है। हैदराबाद में शुरू किया गया नया India South Central Cloud Region Microsoft के पुणे, चेन्नई और मुंबई स्थित मौजूदा क्लाउड क्षेत्रों में शामिल हो गया है। इसके साथ भारत में कंपनी के बड़े स्तर के क्लाउड बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है। यह शुरुआत भारत में Microsoft की पहले घोषित 20.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस निवेश का उद्देश्य क्लाउड क्षमता, AI बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और कंपनी के परिचालन विस्तार को मजबूत करना है।

10. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ और ‘कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस स्वदेशी जहाज ‘आईएनएस सह्याद्रि’ और ‘आईएनएस कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे हैं। भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैनाती के तहत दोनों जहाजों को भेजा गया है। भारतीय नौसेना के जहाज फिलीपींस में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस, संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) में हिस्सा लेंगे। एडीएमएम प्लस, जेसीए में 10 आसियान देशों और 8 साझेदार देशों की समुद्री सेनाएं एक साथ आती हैं। इनका उद्देश्य पेशेवर और ऑपरेशनल गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल बढ़ाना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

11. लद्दाख के ग्राम प्रधानों के मानदेय में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी, 247 ‘गोबा’ होंगे लाभान्वित

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थानीय रूप से ‘गोबा’ के नाम से जाने जाने वाले ग्राम प्रधानों के मासिक मानदेय में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी के बाद ग्राम प्रधानों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की जगह 5,000 रुपये मानदेय के तौर पर मिलेंगे। इससे पूरे लद्दाख में 247 ‘गोबा’ लाभान्वित होंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि इस फैसले से ग्राम प्रधानों, जिन्हें ‘नंबरदार’ के नाम से भी जाना जाता है, को अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी और जमीनी स्तर और विशेष रूप से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में सहभागी शासन व्यवस्था मजबूत होगी। संशोधित मानदेय का निर्धारण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लागू जम्मू-कश्मीर लंबरदारी अधिनियम, 1972 और जम्मू-कश्मीर लंबरदारी नियम, 1980 के प्रावधानों के तहत तय किया गया है।

12. Asian Games: पुरुष निशानेबाजों ने एक ही दिन जीते 3 मेडल

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय पुरुषों निशानेबाजों ने सोमवार को ‘एशियन गेम्स 2026’ में अपना जलवा बिखेरा। भारत की मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर अपने नाम किया, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। सोमवार को रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने 1,890.1 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 1,899 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। साउथ कोरिया ने 1,884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने एक ही दिन दो पदक अपने नाम किए। 10 मीटर एयर राइफल टीम में सिल्वर जीतने के अलावा, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर हासिल किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में चीन के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने 254.2 प्वाइंट्स के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि हिमांशु ढिल्लों ने कुल 252.4 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए सिल्वर हासिल किया। भारत के रुद्रांक्ष पाटिल (230.9) ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे।

13. सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में भारत को MMA का पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तरियाल ने सोमवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने देश को इस खेल में पहला मेडल दिलाया। सिंगापुर की हून टेओ से 2-0 से हार के बावजूद सुचिका ने ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया। इससे पहले रविवार को सेमीफाइनल में जगह बनाकर उन्होंने भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया था। रविवार को नागोया में महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA इवेंट के सेमीफाइनल में सुचिका ने अल्तानचिमेग बैगलमा को हराया।

14. 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस

22 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11वां आयुर्वेद दिवस देश भर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद। आयुष मंत्रालय ने बताया कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9 हजार 700 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय ने कहा कि नागरिक आयुर्वेद दिवस की आधिकारिक वेबसाइट ayurvedaday.org.in के माध्यम से कार्यक्रमों में पंजीकरण और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top