21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. भारत ने वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2026 में 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2026 में 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा है। भारत ने 64.5% का समग्र लैंगिक समानता स्कोर प्राप्त किया है और 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा है। यद्यपि यह वर्ष 2006 के प्रथम संस्करण की तुलना में 4.3 प्रतिशत अंक का सुधार दर्शाता है, फिर भी भारत 69.2% के वैश्विक औसत से पीछे है। राजनीतिक सशक्तीकरण: भारत ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व में 24.5% लैंगिक समानता प्राप्त की है। हालाँकि मंत्री स्तर पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 5.9% है, जो वर्ष 2019 में दर्ज 30% के उच्चतम स्तर से काफी कम है। आर्थिक भागीदारी: यह एक प्रमुख चुनौती वाला क्षेत्र है, जहाँ महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में श्रम बल में केवल 41.2% समानता प्राप्त की है। यद्यपि व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व वर्ष 2006 के बाद दोगुना होकर 49.9% हो गया है, लेकिन वरिष्ठ नेतृत्व और प्रबंधकीय भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी अभी भी केवल 13.1% है। आइसलैंड ने लगातार 17वें वर्ष वैश्विक स्तर पर अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा, जिसने अपने लैंगिक अंतराल का 93% हिस्सा कम कर लिया (90% के स्तर को पार करने वाला एकमात्र देश)। इसके बाद फिनलैंड और नॉर्वे का स्थान है। ऑस्ट्रेलिया पहली बार शीर्ष 10 देशों में शामिल हुआ है। चाड 145वें स्थान पर रहकर सबसे निचले पायदान पर रहा, जबकि पाकिस्तान और ईरान भी अंतिम तीन स्थानों में शामिल रहे।

2. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्री इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

3. भारतीय वायुसेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल का ‘वीर रक्षक 2026’ अभ्यास मंगलवार को होगा संपन्न

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय वायु सेना जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर जापान वायु आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास वीर रक्षक 2026 का संचालन कर रही है। 14 दिवसीय यह अभ्यास मंगलवार को समाप्त होगा। यह अभ्यास उन्नत परिचालन मिशनों और दोनों वायु सेनाओं के बीच व्यापक पेशेवर समन्वय पर केंद्रित है। भारतीय वायु सेना स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एसयू-30एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न प्रकार के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग ले रही है। जापान अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ इस अभ्यास में भाग ले रहा है।

4. भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लिनेक्स-26)

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21 सितंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास की शुरुआत बंदरगाह चरण से हुई है, जिसके बाद समुद्री चरण का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस कवरत्ती और बेड़े का टैंकर जहाज आईएनएस ज्योति हिस्सा लेंगे। वहीं, श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस सिंदुराला करेगा।

5. भारत की पहली मृदा कार्बन भुगतान पहल

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हाल ही में भारत का कृषि कार्बन बाज़ार खेत के स्तर तक पहुँच गया, क्योंकि पंजाब और हरियाणा में 2,500 से अधिक छोटे किसानों को ‘आदि’ किसान कार्बन कार्यक्रम के तहत पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिये डिजिटल भुगतान प्राप्त हुआ। टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अतिरिक्त किसान आय से जोड़ने के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तकनीकी मार्गदर्शन में ग्रो इंडिगो द्वारा वर्ष 2019 में ‘आदि’ कार्यक्रम शुरू किया गया था। किसानों ने मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने और ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन को कम करने के लिये वर्ष 2019 और 2022 के बीच डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस (DSR), कम जुताई तथा फसल अवशेष प्रबंधन जैसी पुनर्योजी पद्धतियों को अपनाया। किसानों को उनके खेतों से उत्पन्न कार्बन क्रेडिट के हिस्से के आधार पर भुगतान प्राप्त हुआ, जिसमें पहला भुगतान ₹3,000 से ₹15,000 के बीच था। यह पहल सात राज्यों में बीस लाख एकड़ से अधिक भूमि और 1,00,000 से अधिक किसानों को कवर करती है, जो इसे भारत के प्रमुख कृषि कार्बन कार्यक्रमों में से एक बनाती है।

6. अरुणाचल प्रदेश स्काउट और गाइड फेलोशिप को 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अरुणाचल प्रदेश राज्य स्काउट और गाइड फेलोशिप को भारतीय स्काउट और गाइड फेलोशिप ने वर्ष 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिए डी.एस. महाजन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार केरलम के कन्नूर में आयोजित भारतीय स्काउट और गाइड फेलोशिप की 36वीं आम सभा के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान अरुणाचल प्रदेश राज्य स्काउट और गाइड फेलोशिप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुरस्कार मित्रता, सेवा, अनुशासन और भाईचारे सहित स्काउटिंग और गाइडिंग के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रयासों को मान्यता देता है।

7. पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

असम सरकार ने हाल ही में पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम की सफलता को रेखांकित किया, जिसने पिछले तीन दशकों में राज्य में पिग्मी हॉग की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पिग्मी हॉग (पोरकुला साल्वीनिया) विश्व का सबसे छोटा जंगली सूअर है और पोरकुला वंश की एकमात्र जीवित प्रजाति है। यह भारतीय उपमहाद्वीप की स्थानिक प्रजाति है तथा हिमालय की तलहटी के लंबी, आर्द्र जलोढ़ घासभूमि क्षेत्रों से घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है। ऐतिहासिक रूप से यह उत्तर प्रदेश से असम तक, जिसमें नेपाल का तराई क्षेत्र और बंगाल का दुआर क्षेत्र शामिल हैं, पाया जाता था। दशकों तक इसके बारे में कोई जानकारी न मिलने और विलुप्त माने जाने के बाद वर्ष 1971 में असम में पिग्मी हॉग को पुनः खोजा गया। वर्तमान में इसकी जीवित जंगली आबादी मुख्य रूप से असम में, विशेषकर मानस क्षेत्र में सीमित है। यह सूअर कुल का सबसे छोटा प्राणी है, जिसकी विशेषताएँ हैं— अत्यंत छोटा शरीर, छोटे कान और पूँछ, छोटे मध्यवर्ती कृत्रिम खुर, सुव्यवस्थित शरीर संरचना तथा अन्य कई सूअरों में पाए जाने वाले चेहरे के मस्सों का अभाव। पिग्मी हॉग नदीय पारिस्थितिक तंत्रों की अबाधित लंबी घासभूमियों में निवास करता है, जिनमें सघन घास, शाकीय वनस्पतियाँ, झाड़ियाँ और छोटे वृक्ष शामिल हैं।

8. भारत ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की एलावेनिल वलारिवन ने जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेलों में महिलाओं की व्‍यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने पहले जीते गए टीम रजत पदक के बाद व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया। 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता एलावेनिल ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और जापान की हिनाता ताइची से पीछे रहीं, जिन्होंने रिकॉर्ड 253 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले, भारत ने जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की टीम ने देश को पहला पदक दिलाया। चीन ने 1904.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत ने 1897 अंकों के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा।

9. सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का कांस्य पदक पक्का

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सुचिका तारियाल ने इतिहास रच दिया है। वे आइची-नागोया खेलों में महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर मिकस्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सुचिका ने मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा के खिलाफ संयमित प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ सुचिका सेमीफाइनल में पहुंच गईं और मार्शल आर्ट्स में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया।

10. आरपीएफ स्थापना दिवस

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर वर्ष 20 सितंबर को रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 20 सितंबर, 1985 को संसद ने आरपीएफ अधिनियम में संशोधन करके इसे “संघ के एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया था। इसका आदर्श वाक्य ‘यशो लभस्व’ है, जिसका हिंदी अर्थ ‘यश प्राप्त करो’ है।

11. विश्‍व स्वच्छता दिवस

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संयुक्त राष्ट्र ने 8 दिसंबर 2023 को प्रस्ताव पारित कर 20 सितंबर को हर वर्ष World Cleanup Day के रूप में मनाने की घोषणा की। वर्ष 2026 में इस दिवस का केंद्र खाद्य अपशिष्ट है और विषय है “From Clean Plates to Clean Cities”, यानी स्वच्छ थाली से स्वच्छ शहर तक। इसका संदेश है कि शहरों की स्वच्छता केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई से संभव नहीं होगी, बल्कि इसकी शुरुआत घर और रसोई से भी करनी होगी।

12. विश्व अल्जाइमर दिवस

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व अल्जाइमर दिवस, जो अल्जाइमर माह का एक हिस्सा है, हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है , जिसका उद्देश्य मनोभ्रंश और अल्जाइमर के बारे में गलत धारणाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना और अल्जाइमर से प्रभावित रोगियों के परिवारों को इससे निपटने और लड़ने के लिए प्रोत्साहित और समर्थन करना है। 2026 के विश्व अल्जाइमर माह की थीम “The Earlier You Know, The More You Can Do” समय पर जानकारी और जांच के महत्व को रेखांकित करती है। विश्व अल्जाइमर दिवस की शुरुआत 21 सितंबर 1994 को एडिनबर्ग में अल्जाइमर डिजीज इंटरनेशनल (एडीआई) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी। अल्जाइमर डिजीज इंटरनेशनल (एडीआई) एक संगठन है जिसकी स्थापना 1984 में अल्जाइमर रोग के रोगियों और उनके परिवारों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

13. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

21 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दुनिया में शांति, अहिंसा और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है। इसे विश्व शांति दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर देता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में इस दिवस की स्थापना की थी और 2001 में 21 सितंबर को इसे स्थायी रूप से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में निर्धारित किया। आज जब दुनिया के कई हिस्से युद्ध, हिंसा, विस्थापन, मानवीय संकट और बढ़ते तनाव से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में शांति का महत्व केवल युद्ध की अनुपस्थिति तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि न्याय, संवाद, मानवाधिकार, सामाजिक समावेशन और टिकाऊ विकास से भी गहराई से जुड़ जाता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top