7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. गोबर और जैविक कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा, GOBARdhan योजना को कैबिनेट की मंजूरी

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय सर्कुलर बायोएनर्जी योजना ‘GOBARdhan’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य कृषि अवशेष, गोबर, शहरी जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को संपीड़ित बायोगैस (CBG), जैविक खाद और ग्रामीण आय के स्रोत में बदलना है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी और भारत की ऊर्जा व्यवस्था में संपीड़ित बायोगैस (CBG) को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करेगी। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से देश में सीबीजी उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाना, निजी निवेश आकर्षित करना और सर्कुलर बायोइकोनॉमी को मजबूत करना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना के तहत सीबीजी उत्पादकों को सुनिश्चित बाजार, स्थिर मूल्य, पूंजी सहायता, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, ऋण सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां सीबीजी की खरीद करेंगी। इसके तहत 2026-27 में 3 प्रतिशत, 2027-28 में 4 प्रतिशत और 2028-29 से 5 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण (ब्लेंडिंग) का लक्ष्य तय किया गया है।

2. 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) को वर्ष 2035 तक संचालन में लाने का लक्ष्य है। इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की समग्र संरचना तैयार कर ली है। सरकार ने बीएएस-01 के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी है। बीएएस-01 की सिस्टम इंजीनियरिंग तथा विभिन्न उप-प्रणालियों की तकनीकी विकास गतिविधियां इसरो के विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में जारी हैं। जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि व्योममित्र हाफ-ह्यूमनॉइड सहित पहली बार विकसित की जा रही विभिन्न तकनीकों को मान्य करने के लिए पहला मानव रहित प्रायोगिक मिशन 2026 की चौथी तिमाही में लक्षित है। इसके बाद पहले मानवयुक्त मिशन जैसी संरचना वाले दो और मानवरहित मिशन तथा पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन वर्ष 2027 तक भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

3. बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 पारित हुआ

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

5 अगस्त को लोकसभा ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल पारित किया। ये बिल पुराने बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891 की जगह लेगा। अब इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में मौजूद बैंक डॉक्युमेंट्स को कोर्ट में सीधे पेश किया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखे गए बैंक रिकॉर्ड को कानूनी साक्ष्य के रूप में अधिक स्पष्ट मान्यता मिलेगी। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे टेक्नोलॉजी बदलावों के साथ कानूनों को अपडेट करना है। कानून में डिजिटल साइन और सर्वर डेटा को भी शामिल किया गया है। नए कानून से न्यायालयों और जांच एजेंसियों के लिए डिजिटल बैंक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सरल होगी। इस कानून से डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन एंट्रीज, ई-स्टेटमेंट और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अब अदालत में सीधे एविडेंस (सबूत) के रूप में स्वीकार किया जाएगा। इससे साइबर क्राइम, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और वित्तीय घोटालों के मामलों में डिजिटल सबूतों की मदद से जांच एजेंसियों को आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत करने में मदद मिलेगी।

4. सरकार ने मंत्रिमंडल सचिव और केंद्रीय गृह सचिव का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने मंत्रिमंडल सचिव डॉ टी.वी.सोमनाथन का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने इसकी मंजूरी दी। डॉ सोमनाथन का कार्यकाल इस महीने की 30 तारीख को समाप्‍त हो रहा था। वे अगस्त 2024 में कैबिनेट सचिव बने थे। सोमनाथन अब 30 अगस्त 2027 तक कैबिनेट सचिव के पद पर रहेंगे। समिति ने गृहसचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल भी एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

5. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू की उपस्थिति में पवन हंस ने नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल), जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक उपक्रम है, ने नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (एलफ्लाई एएस) के साथ विद्युत चालित सी-प्लेन समाधानों सहित अगली पीढ़ी की सतत विमानन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर पवन हंस लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुनील कुमार नागदौने तथा नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (एलफ्लाई एएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एरिक फ्रांस्वा लिथुन ने हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित सहयोग का उद्देश्य विद्युत चालित सी-प्लेन प्रौद्योगिकियों, कौशल विकास और क्षमता निर्माण, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान एवं कार्यशालाओं तथा व्यवहार्यता अध्ययनों जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक रूपरेखा स्थापित करना है।

6. भारत ने किया अग्नि-4 का सफल परीक्षण

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) की निगरानी में किया गया। इसमें एडवांस्ड एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम हैं, जिनकी मदद से यह हाई एक्युरेसी के साथ 4000 KM की रेंज तक निशाना लगा सकती है। यह भारत में बनी एक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। अग्नि-4 भारत की स्वदेशी रूप से विकसित मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इससे पहले भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को मजबूत करते हुए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया था। 22 मई को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किए गए इस परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया था। यह परीक्षण भी सामरिक बल कमान की निगरानी में हुआ था। भारत ने जुलाई में लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली ‘कुश’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया था। इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। इसका परीक्षण ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।

7. देवेश उत्तम होंगे इथियोपिया के नए राजदूत8.

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

देवेश उत्तम को फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, 2003 बैच के आईएफएस देवेश उत्तम जल्द अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वो बाल्टिक देश लिथुआनिया गणराज्य में भारत के एम्बेसडर हैं। देवेश, 2001 बैच के आईएफएस और इथियोपिया के वर्तमान राजदूत अनिल कुमार राय की जगह लेंगे।

8. फिल्म, एनीमेशन और डिजिटल मीडिया में साझेदारी बढ़ाने के लिए BRICS WAVES Bazaar शुरू

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रचनात्मक अर्थव्यवस्था (क्रिएटिव इकोनॉमी) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित BRICS WAVES Bazaar का बुधवार को मुंबई में शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य फिल्म, टेलीविजन, एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, संगीत, डिजिटल मीडिया और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। इस आयोजन में विभिन्न देशों के सरकारी प्रतिनिधि, उद्योग संगठन, फिल्म निर्माता, कंटेंट क्रिएटर, निवेशक, प्रसारण कंपनियां, ओटीटी प्लेटफॉर्म, तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप, सांस्कृतिक संस्थान और रचनात्मक उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

9. जयपुर में 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक संपन्न

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर में 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एमएसएमई, फोटोवोल्टिक उद्योग, स्टार्टअप्स और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक के संयुक्त घोषणापत्र को स्वीकार किया गया और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया गया। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 7 अगस्त को जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। इससे पहले 3 और 4 अगस्त को नई दिल्ली में आर्थिक एवं व्यापारिक मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह (सीजीईटीआई) की तीसरी बैठक हुई। व्यापार मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

10. टेवोल्डे गेब्रेमरियम एअर इंडिया के नए CEO और MD बने

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

5 अगस्त को एअर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को अपना नया CEO और MD अपॉइंट किया। टेवोल्डे ने एअर इंडिया के पूर्व CEO कैंपबेल विल्सन की जगह ली। उन्होंने 2024 में अपने पद से इस्तीफा दिया था। टेवोल्डे, इथियोपियन एयरलाइंस के ग्रुप CEO रहे हैं। उन्हें अफ्रीका के सबसे सफल एविएशन लीडर्स में से एक माना जाता है। टेवोल्डे ने 11 साल के कार्यकाल के दौरान इथियोपियन एयरलाइंस ने तेजी से विस्तार किया और अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन बनाया। टेवोल्डे कार्यकाल में एयरलाइन का बेड़ा 33 एयरक्राफ्ट से बढ़कर 130 एयरक्राफ्ट हो गया। टेवोल्डे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी कोविड-19 महामारी से पहले सालाना यात्रियों की संख्या 30 लाख से बढ़कर 1.2 करोड़ तक पहुंच गई। एयर इंडिया की स्थापना 15 अक्टूबर 1932 को हुई। 1953 में भारत सरकार ने इसका राष्ट्रीयकरण किया।

11. LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 31,552 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह निर्गम खुदरा और संस्थागत दोनों श्रेणी के निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद सफलतापूर्वक पूरा हुआ। निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि OFS दोनों दिनों में ओवरसब्सक्राइब रहा, जिसके बाद सरकार ने ग्रीन शू विकल्प का पूरा उपयोग किया। सरकार ने बताया कि OFS पूरा होने के साथ ही LIC में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही सूचीबद्ध कंपनियों के लिए निर्धारित न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (MPS) का लक्ष्य नियत समय से पहले हासिल कर लिया गया है। DIPAM के अनुसार, इस निर्गम के तहत 82,23,33,558 शेयरों का आवंटन किया गया, जिससे 31,552 करोड़ रुपये जुटाए गए। राशि के लिहाज से यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम (Public Offering) बन गया है।

12. भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की प्रमाणिक कहानियां दिखाने लिए सरकार और नेटफ्लिक्स के बीच समझौता

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को अतुल्य भारत पोर्टल पर ‘ऐज सीन ऑन नेटफ्लिक्स’ सेक्शन का शुभारंभ किया। इसे पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स इंडिया के बीच चल रहे सहयोग के तहत विकसित किया गया है। इस पहल का मकसद दुनिया भर के दर्शकों को नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्मों और सीरीज में दिखाई गई वास्तविक स्थलों, सांस्कृतिक परंपराओं और असल अनुभवों को जानने का मौका देना है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके। भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में स्थित नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया। नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारंडोस ने केंद्रीय मंत्री के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में कहानी कहने (स्टोरीटेलिंग) की अहम भूमिका पर बातचीत की।

13. Junior Asia Cup: हॉकी इंडिया ने किया भारतीय महिला टीम का ऐलान, शिलेइमा चानू बनीं कप्तान

7 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया। यह टीम 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएगी। इस टीम में 18 खिलाड़ियों के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ी को भी टीम में जगह दी गई है। टीम की अगुवाई मिडफील्डर खाइदेम शिलेइमा चानू करेंगी। चानू ने नए कोच टिम व्हाइट की देखरेख में काफी तैयारी की है। वह इससे पहले, साल की शुरुआत में भी टीम की कमान संभाल चुकी हैं।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top