21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–15 minutes


1. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सर्वोच्च न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन करके सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 करना है। इसी वर्ष मई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था।

2. भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, 4 से 60 साल तक के लोगों के लिए मंजूरी

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की इस वैक्सीन को बाजार में उतारने की अनुमति दी है। यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है। इसकी खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं। यानी पहले डेंगू हो चुका हो या नहीं, दोनों ही स्थिति में पात्र लोग यह वैक्सीन लगवा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, QDENGA को वर्ष 2022 से अब तक 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ (32 मिलियन) से अधिक खुराकें वितरित की जा चुकी हैं। यह वैक्सीन 0.5 मिलीलीटर की दो खुराकों में दी जाएगी। दोनों डोज तीन महीने के अंतराल पर लगाई जाएंगी।

3. राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र की शुरुआत

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र की शुरुआत के साथ राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप पर डिजिटल सेवाओं को बढ़ाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नए डिजिटल लोकल पास के पात्र यात्री टोल प्‍लाजा जाए बिना राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मासिक टोल पास खरीद सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है और आने वाले महीनों में इसे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर विस्तारित किया जाएगा। प्राधिकरण ने मार्गमित्र सहायता केंद्र भी शुरू किया है। यह राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप में एकीकृत डिजिटल सहायता मंच है। यह उपयोगकर्ताओं को 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट या वॉयस के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने, शिकायतें दर्ज करने और सहायता प्राप्त करने की मदद करता है।

4. भारत ने डब्ल्यूटीओ के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते का पक्षकार बनते हुए अपना स्वीकृति पत्र जमा किया

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (एएफएस) का स्वीकृति पत्र जमा कर आधिकारिक तौर पर इस समझौते का पक्षकार बन गया है। वाणिज्य सचिव ने 20 जुलाई 2026 को डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक को भारत की ओर से स्वीकृति का दस्तावेज सौंपा। सरकार ने कहा कि यह कदम समुद्री संसाधनों के संरक्षण, संपोषित मत्स्य प्रबंधन और तटीय समुदायों की आजीविका, खाद्य सुरक्षा तथा रोजगार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को जून 2022 में जेनेवा में आयोजित डब्ल्यूटीओ के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाया गया था। यह पर्यावरणीय संपोषण के उद्देश्य से तैयार किया गया पहला बहुपक्षीय डब्ल्यूटीओ समझौता है। डब्ल्यूटीओ के दो-तिहाई सदस्यों की स्वीकृति मिलने के बाद यह समझौता 15 सितंबर 2025 से प्रभावी हुआ। भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला डब्ल्यूटीओ का 123वां सदस्य बन गया है। यह समझौता समुद्री वन्य मछलियों के मत्स्य पालन और समुद्र में मछली पकड़ने से जुड़ी गतिविधियों पर दी जाने वाली सब्सिडी से संबंधित है। हालांकि, जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) और अंतर्देशीय मत्स्य पालन को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। सरकार के अनुसार, समझौते का उद्देश्य अवैध, अनधिकृत और अनियमित (आईयूयू) मत्स्य पालन तथा अत्यधिक दोहन वाले मछली भंडारों से जुड़े हानिकारक सब्सिडी प्रावधानों पर रोक लगाना है।

5. सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरो फे बने इकोवास के नए अध्यक्ष

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरो डियोमाये फे पश्चिमी अफ्रीकी आर्थिक समुदाय (इकोवास) के अध्यक्ष चुने गये हैं। वे इकोवास के निवर्तमान अध्यक्ष सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का स्थान लेंगे। सिएरा लियोन में इकोवास के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों के 69वें सम्मेलन में नए अध्यक्ष का चयन हुआ। श्री बसिरो फे की अध्यक्षता में इकोवास के सुधार कार्यक्रमों को नई गति मिलने की संभावना है।

6. ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कीर स्टारमर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में अपना अंतिम संबोधन देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। बकिंघम पैलेस जाकर नरेश चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने से पहले श्री स्टारमर ने कहा कि वह अब जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेबर नेता एंडी बर्नहम को उनका पूरा समर्थन है। 20 जुलाई को लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम ने ब्रिटेन के 59वें पीएम का पदभार संभाला। बर्नहैम ने किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद कार्यभार संभाला है। बर्नहैम पिछले 10 सालों में ब्रिटेन के 7वें प्रधानमंत्री बने हैं।

7. भारत-श्रीलंका DTAA में संशोधन हुआ

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19 जुलाई को भारत सरकार ने भारत-श्रीलंका दोहरे कराधान से बचाव समझौते (डबल टैक्सेशन अवॉइडेंस एग्रीमेंट (DTAA) में संशोधन लागू किया। ये नोटिफिकेशन 16 जुलाई को जारी किया गया है और इससे भारत ने श्रीलंका के बीच टैक्स पार्टनरशिप मजबूत होगी। ये बदलाव ट्रीटी शॉपिंग रोकने के लिए किया गया है। इस नियम के बाद किसी लेन-देन या व्यवस्था में DTAA का फायदा नहीं दिया जाएगा। इस नियम के बाद अगर कोई व्यक्ति या कंपनी टैक्स बचाने के लिए कोई शॉपिंग करती है तो उसे ट्रीटी का फायदा नहीं मिलेगा। ट्रीटी शॉपिंग वह तरीका है, जिसमें लोग किसी तीसरे देश के रास्ते घूमकर टैक्स कम करवाने की कोशिश करते हैं। भारत में ये नियम वित्त वर्ष 2027-28 (FY28) से लागू होगा और ये संशोधन आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। DTAA में संशोधन OECD/G20 के BEPS (Base Erosion and Profit Shifting) मानकों के आधार पर किया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच DTAA पहले से था। दुनिया भर में टैक्स चोरी और आर्टिफिशियल स्ट्रक्चर को नाकाम करने के लिए दोनों देशों ने पुरानी संधि को अपडेट किया गया है।

8. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने UCC को मंजूरी दी

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19 जुलाई को मध्य प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के बाद UCC को मंजूरी देने वाला देश का दूसरा राज्य है। UCC का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए शादी, तलाक और संपत्ति जैसे मामलों में समान कानून बनाना है। अब इस विधेयक को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। हालांकि सरकार ने अनुसूचित जनजातियों को उनकी अपनी मान्यताओं के लिए इस कानून के दायरे से बाहर रखा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में राज्य के नीति-निर्देशक तत्व के अंदर राज्य को समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्देश दिया गया है। एक ऐसा कानून है, जिसमें धर्म या समुदाय के आधार पर अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और भरण-पोषण जैसे मामलों में एक समान नागरिक कानून लागू होता है।

9. पश्चिम बंगाल में सरकारी कामों में बंगाली भाषा अनिवार्य

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20 जुलाई को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में सभी सरकारी कामों में बंगाली भाषा को कंपलसरी कर दिया है। अब 1 सितंबर से राज्य सरकार के सभी सरकारी कामों और कम्युनिकेशन के जुड़े कामों में बांग्ला भाषा अनिवार्य होगी। सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति सुशांत चटर्जी आयोग की रिपोर्ट भी इसके सार्वजनिक की जाएगी। रिपोर्ट में आयोग की सिफारिशों और उनमें से किन-किन सुझावों को लागू किया गया इसकी पूरी जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी। बंगाली सभी सरकारी काम, एप्लीकेशन, फॉर्म, सर्टिफिकेट और पोर्टल में अनिवार्य होगी। हालांकि हिन्दी भाषा में केंद्र सरकार के साथ पत्राचार जारी रहेगा। ऑफिशियल लैंग्वेज से जुड़ा विभाग मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अंतर्गत आता है। इसे भारतीय भाषा अनुभाग का बाइलिंगुअल सॉफ्टवेयर ‘अनुवाद सारथी’ ऑपरेट करेगा जो जरूरत के मुताबिक सभी कामों को ट्रांसलेट कर सकेगा। पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक कार्यों में बंगाली भाषा को बढ़ावा देना तथा राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सुवेंदु को बांग्ला भाषा के संरक्षण, संवर्धन, विकास और उसके अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए बांग्ला में लिखा एक पत्र भेजा था जिसके बाद ये ऐलान किया गया है।

10. बचाव और राहत कार्य के लिए असम में सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

असम में सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया है ताकि पूर्वी असम के कई हिस्सों में लगातार बिगड़ती बाढ़ की स्थिति के बीच बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य किया जा सके। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ऊपरी असम के कई जिलों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों – शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट में बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल को तैनात किया गया है।

11. स्पेन के मिडफील्डर रोड्रि बने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जीता गोल्डन बॉल

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। स्पेन के मिडफील्डर रोड्रि टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाने के चलते ‘गोल्डन बॉल’ को अपने नाम करने में सफल रहे। यह अवॉर्ड फीफा वर्ल्ड कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ को दिया जाता है। वह फुटबॉल इतिहास में वर्ल्ड कप, यूईएफए चैंपियंस लीग और बैलन डी’ओर जीतने वाले केवल 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। 2024 में बैलन डी’ओर जीतने के बाद अब उन्होंने वर्ल्ड कप की ‘गोल्डन बॉल’ भी अपने नाम कर ली। इससे पहले, वे यूरोपियन चैंपियनशिप में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके हैं। स्पेन के ही पाउ कुबारसी को ‘यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया, जबकि गोलकीपर उनाई साइमन ने 7 क्लीन शीट के साथ ‘गोल्डन ग्लव’ पुरस्कार को अपने नाम किया। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने किए। किलियन ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट जीता। स्पेन के कोच लुइस डी ला फुएंते विश्व कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कोच बने। FIFA टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

12. रोहित शर्मा लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20 जुलाई को लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली। उन्होंने 110 गेंद पर ये रन बनाए। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित ने सौरव गांगुली के 90 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। रोहित वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज। दोनों ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। हालांकि उनकी शतकीय पारी के बावजूद भारत मैच 27 रन से हार गया और इंग्लैंड ने सीरीज़ 2–1 से अपने नाम की। भारत इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच था, जो लंदन में लॉर्ड्स मैदान में खेली गई। हालांकि उनकी शतकीय पारी के बावजूद भारत मैच 27 रन से हार गया और इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से जीत हुई।

13. अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) मनाया जाता है। यह तिथि वर्ष 1924 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना की स्मृति से जुड़ी है। वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इस दिवस को औपचारिक मान्यता प्रदान करते हुए शतरंज को शिक्षा, शांति, सामाजिक समावेशन, सांस्कृतिक संवाद और सतत विकास को बढ़ावा देने वाला प्रभावी माध्यम माना। आज शतरंज खेल की सीमाओं से आगे बढ़कर ज्ञान-आधारित समाज, वैज्ञानिक सोच और वैश्विक सहयोग का सशक्त प्रतीक बन चुका है।

14. फिल्म निर्देशक ओकेन अमाकचम का निधन

21 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19 जुलाई को मणिपुरी के मशहूर फिल्म निर्देशक और एक्टर ओकेन अमाकचम का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। ओकेन ने 1992 में पहली फिल्म कोनथांग डायरेक्ट की थी, जिसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल किया गया था। 1994 में ओकेन की बनाई फिल्म मायोपे गी माचा को 42वें सर्वश्रेष्ठ मणिपुर फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था। ओकेन 58वें नेशनल फिल्म अवार्ड जूरी के मेंबर भी रहे। इसके साथ ही वे फिल्म फोरम मणिपुर के उपाध्यक्ष भी थे। ओकेन को 2002 में लाम्मेई के डायरेक्शन के लिए , जिसे मणिपुरी सिनेमा की पहली व्यावसायिक रूप से प्रदर्शित डिजिटल फिल्म माना जाता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top