22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंची

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

21 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में अपनी 3 देशों की यात्रा के चरण में नॉर्थ मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कोप्जे में नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-डावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया की पीएम ह्रिस्तियान मिकोस्की से मुलाकात की। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू संसद के अध्यक्ष अफ्रीम गाशी से भी मुलाकात की और संसद को संबोधित किया। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-नॉर्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। इस यात्रा में कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, IT जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मदर टेरेसा स्मारक तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और मोल्दोवा ने व्यापार को दोगुना करने के लिए ‘3 Ts’ रोडमैप पर बात की। इस यात्रा का उद्देश्य पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

2. भारतीय मूल के सांसद कनिष्क ब्रिटेन के पहले AI मंत्री बने

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20 जुलाई को भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के मंत्री अपॉइंट हुए। ब्रिटेन ने पहली बार AI के लिए किसी मंत्री को अपॉइंट किया है। कनिष्क की ये नियुक्ति नए ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद की गई है। वे सितंबर 2025 से AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर के तौर पर कार्यरत थे। कनिष्क मुजफ्फरपुर, बिहार में जन्मे हैं और 12 साल की उम्र में परिवार के साथ वेल्स (कार्डिफ) चले गए। कनिष्क 2024 में वेल्स के पहले माइनॉरिटी सांसद बने। राजनीति में आने से पहले वे ब्रिटिश सरकार के लिए काम कर चुके हैं।

3. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जेम्स ऑफ़ इंडिया चैलेंज का पायलट फेज शुरू किया

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जेम्स ऑफ़ इंडिया चैलेंज का पायलट फेज शुरू किया है। यह देश भर में ज़मीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर्स की पहचानने, उन्हें आगे बढ़ाने और बढ़ावा देने की एक पहल है। वेव्‍स ओटीटी के अंतर्गत माई वेव्‍स प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित इस चैलेंज में लोगों को अपने ज़िलों की अनोखी कहानियों और सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाले छोटे वीडियो बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागी पहली से 31 अगस्त के बीच वेव्‍स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर माई वेव्‍स सेक्शन पर एक से तीन मिनट के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इस चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा और लद्दाख शामिल होंगे। इस पहल के अंतर्गत देश भर में इसे लागू करने के दौरान हर ज़िले में 20 क्रिएटर्स को 50-50 हज़ार रुपये के ज़िला-स्तरीय पुरस्कार, दो लाख रुपये के राज्य-स्तरीय पुरस्कार और पाँच लाख रुपये के राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएँगे। मंत्रालय ने कहा कि शुरूआती चरण की सफलता के आधार पर कार्यक्रम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक बढ़ाया जाएगा।

4. हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ग्रहण किया राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हरजीत सिंह ग्रेवाल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना इस महीने की 16 तारीख को जारी की थी।

5. कोच्चि में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस’, 26 देशों के प्रतिभागी हुए शामिल

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई, 2026 से चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ-154) के तत्वावधान में संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 26 देशों के 254 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें 74 प्रशिक्षकों, चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विभिन्न विषय विशेषज्ञों का सहयोग मिल रहा है। ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का यह पहला आयोजन भारत में किया जा रहा है। इसे भारतीय नौसेना और संयुक्त समुद्री बल के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। संयुक्त कार्य बल 154, जो संयुक्त समुद्री बल का समर्पित प्रशिक्षण कार्य बल है, वर्तमान में भारतीय नौसेना के नेतृत्व में कार्य कर रहा है और इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण के माध्यम से भागीदार देशों की क्षमता, अंतर-संचालनीयता और व्यावसायिक तत्परता को मजबूत करना है।

6. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ किया

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय संचार एवं उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर), श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के माननीय मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा के साथ मिलकर मेघालय राज्य में हल्दी की खेती और मूल्य श्रृंखला विकास के लिए ₹175.45 करोड़ की समन्वित पहल “मिशन गोल्डन स्पाइस – एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना” का शुभारंभ किया। इस मिशन को पांच साल (2025–2030) के चरणबद्ध रोडमैप के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे दो चरणों में लागू किया जाएगा — पहला चरण वैल्यू-चेन को मजबूत करना और दूसरा चरण विस्तार और बड़े पैमाने पर काम करना। इसका मकसद मेघालय की खास पहचान (यूएसपी), जीआई-टैग वाली लाकाडोंग हल्दी को बढ़ावा देना है।

7. पर्यटन मंत्रालय ने 5,756.62 करोड़ रुपए की 117 परियोजनाओं को दी मंजूरी

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पर्यटन मंत्रालय ने पिछले दो वर्षों में देशभर में पर्यटन अवसंरचना के विकास, डिजिटल प्रचार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 5,756.62 करोड़ रुपए की 117 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। मंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय स्वदेश दर्शन 2.0, चुनौती आधारित गंतव्य विकास, तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद), पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सहायता तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जुगा) जैसी योजनाओं के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, ‘राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता-वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास’ पहल के तहत वर्ष 2024-25 में भी राज्यों को पर्यटन परियोजनाओं के लिए सहायता दी गई। पर्यटन मंत्रालय ‘इंक्रेडिबल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से घरेलू और विदेशी पर्यटकों को एकीकृत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया यह पोर्टल कई भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें फ्लाइट, होटल, कैब, बस तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्मारकों के टिकट की बुकिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

8. ICMR की तीन नई जैव-चिकित्सा तकनीकों से कैंसर और संक्रमण के इलाज को मिलेगी मजबूती

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कैंसर और संक्रामक रोगों के इलाज से जुड़ी तीन स्वदेशी बायोमेडिकल तकनीकों को विकास, निर्माण और व्यावसायिक उपयोग के लिए देश की प्रमुख दवा एवं वैक्सीन कंपनियों को हस्तांतरित किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हस्तांतरित तकनीकों में SHetA2 नामक नई उपचार तकनीक शामिल है, जिसे सर्वाइकल इंट्राअपीथीलियल नियोप्लासिया (CIN) के इलाज के लिए विकसित किया गया है। यह तकनीक एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को लाइसेंस की गई है। SHetA2 को ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (ICMR-NICPR) के वैज्ञानिक डॉ. शोकेत हुसैन और अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ ओक्लाहोमा स्थित स्टीफेंसन कैंसर सेंटर की डॉ. डोरिस एम. बेनब्रुक के सहयोग से विकसित किया गया है। यह तकनीक HPV संक्रमण से उत्पन्न पूर्व-कैंसर और सर्वाइकल कैंसर कोशिकाओं को लक्षित कर समाप्त करती है, जबकि स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखती है। मंत्रालय के अनुसार, इससे सर्वाइकल कैंसर के लिए सुरक्षित, किफायती और कम आक्रामक उपचार विकल्प उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन बैक्टीरियल इंफेक्शंस (ICMR-NIRBI), कोलकाता द्वारा विकसित दो अगली पीढ़ी (नेक्स्ट जेनरेशन) की वैक्सीन तकनीकों का लाइसेंस बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को दिया गया है। इनमें साल्मोनेला टाइफी के बाहरी झिल्ली प्रोटीन पर आधारित एक नई टाइफाइड वैक्सीन तकनीक शामिल है। दूसरी तकनीक साल्मोनेला टाइफी, साल्मोनेला पैराटाइफी और शिगेला जैसे बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों से व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

9. नेपाल में एक रुपए के सिक्के पर विवादित नक्शा

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

21 जुलाई को नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। हालांकि, नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने पहले प्रस्ताव रखा था कि एक रुपए के सिक्के पर छपे नेपाल के विवादित नक्शे की जगह मुस्तांग के ऐतिहासिक मठ की तस्वीर लगाई जाए। इस विवाद के बाद मंत्रालय ने नेपाल राष्ट्र बैंक को निर्देश दिया कि डिजाइन में बौद्ध मठ के साथ नेपाल का राष्ट्रीय नक्शा भी शामिल किया जाए। नेपाल राष्ट्र बैंक कैबिनेट के निर्देश पर नया डिजाइन तैयार करेगा। नए सिक्कों में नेशनल मैप और लो घेकर मठ दोनों को शामिल किया जाएगा। पहले नेपाल में राजशाही के दौर में नोटों और सिक्कों पर राजा महेंद्र, राजा बीरेन्द्र और राजा ज्ञानेन्द्र की तस्वीरें छपी होती थीं। साल 2006 के राजनीतिक बदलाव के बाद इनकी जगह माउंट एवरेस्ट, वन्यजीव, राष्ट्रीय स्मारक और सांस्कृतिक प्रतीकों को शामिल किया जाने लगा है। लो घेकर मठ नेपाल के अपर मुस्तांग में स्थित है। इसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में गुरु पद्मसंभव (गुरु रिनपोछे) ने की थी। इतिहासकार इसे पूरे हिमालयी क्षेत्र के सबसे प्राचीन बौद्ध मठों में से एक मानते हैं। भारत-नेपाल सीमा विवाद 2020 में हुई थी। भारत ने उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे तक सड़क का उद्घाटन किया। नेपाल ने इसका विरोध करते हुए मई 2020 में नया राजनीतिक नक्शा जारी किया, जिसमें कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने क्षेत्र का हिस्सा दिखाया।

10. पश्चिमी घाट से एलोग्राफा जीनस से संबंधित लाइकेन बनाने वाली कवक की पाँच नई प्रजातियों की खोज

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट से एलोग्राफा जीनस से संबंधित लाइकेन बनाने वाली कवक की पाँच नई प्रजातियों का पता लगाया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि प्रदूषण और पर्यावास परिवर्तनों के प्रति संवेदनशीलता के कारण लाइकेन बनाने वाली कवक वनों और पर्यावरण गुणवत्ता का महत्वपूर्ण संकेतक हैं। मंत्रालय ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के पुणे स्थित स्वायत्त संस्थान एम.ए.सी.एस अगरकर अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में एलोग्राफा प्रजातियों का पहला व्यापक आणविक फाइलोजेनेटिक अध्ययन किया। इस अध्ययन के परिणामस्वरूप पाँच नई प्रजातियों का पता चला। इनमें एलोग्राफा केरलेंसिस, एलोग्राफा नायके, एलोग्राफा पैराकॉन्सैंगुइनिया, एलोग्राफा पर्सिस्टिनस्पर्सा और एलोग्राफा सेमीकार्बोनिसटा शामिल हैं। इसके इसके अलावा शोधकर्ताओं ने एलोग्राफा कैल्सिया, एलोग्राफा मैकेला, एलोग्राफा एक्विलोनिया, एलोग्राफा रिमुलोसा और एलोग्राफा एफ्यूसोसोरेडिका सहित कई पहले से ज्ञात प्रजातियों के लिए नए आणविक डेटा भी तैयार किए।

11. राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों से बना एक झंडा नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। भारतीय तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, शौर्य, बलिदान, एकता, लोकतंत्र और स्वाभिमान की अमर पहचान है। हर वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day) मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1947 में संविधान सभा ने सर्वसम्मति से तिरंगे को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। यह ऐतिहासिक निर्णय देश की स्वतंत्रता से लगभग तीन सप्ताह पहले लिया गया था। इसके बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने के साथ ही तिरंगा स्वतंत्र राष्ट्र की आधिकारिक पहचान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय ध्वज संबंधी प्रस्ताव संविधान सभा में रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही तिरंगे को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज का दर्जा मिला। भारत का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार आकार का है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 निर्धारित किया गया है। इसमें ऊपर से नीचे क्रमशः केसरिया, सफेद और हरे रंग की तीन समान क्षैतिज पट्टियां होती हैं। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र बनाया गया है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं।

12. राष्ट्रीय आम दिवस

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

फलों के राजा आम के स्वाद, स्वास्थ्य लाभ तथा उसके सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व के सम्मान में हर वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1987 में भारत के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने आम को सम्मानित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए इस दिवस की शुरुआत की थी। जो किसानों, जैव विविधता और कृषि-अर्थव्यवस्था के महत्व को भी दर्शाता है। आम केवल एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा रहा है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति पूर्वोत्तर भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के क्षेत्रों में हुई। वेदों, पुराणों और महाकवि कालिदास की रचनाओं में ‘आम्र’ का उल्लेख मिलता है, जहां इसे जीवन, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है।

13. त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ का निधन

22 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20 जुलाई को त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का निधन हो गया। वे 60 साल के थे। अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। त्रिपुरा सरकार ने उनकी मृत्यु पर एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। अनुराग ने नीरव मोदी मामले और सिख विरोधी दंगों के केस को लीड किया था। अनुराग ने 1984 सिख विरोधी दंगों की दोबारा जांच के लिए गठित SIT को भी लीड किया था। धनकड़ ने 1995 में त्रिपुरा में सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) के तौर पर शुरुआत की थी इसके बाद वे पुलिस महानिदेशक बने थे। DGP अनुराग की जगह पर एडिशनल DGP श्रीनिवास राव को कार्यवाहक DGP बनाया गया है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top