13–16 minutes
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी यात्रा के पहले दिन मोल्दोवा पहुंची

20 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित देश मोल्दोवा पहुंची हैं। वे मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सांडू से मुलाकात करेंगी। मुर्मू मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से मुलाकत करेंगी और भारत-मोल्दोवा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 19 जुलाई तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं हैं। इस यात्रा में मुर्मू पूर्वी यूरोप में स्थित लैंडलॉक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी। उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया में राष्ट्रपति मुर्मू टॉप लीडर्स से मिलेंगी और बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगी। इस यात्रा में व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति मुर्मू की 3 देशों की ये यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए हैं, इससे देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
2. जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की

19 जुलाई को जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, हेल्थकेयर, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। इसके साथ ही म्विनी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति म्विनी, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के निमंत्रण पर अपनी पत्नी मरियम और मंत्रियों,वरिष्ठ अधिकारियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। राष्ट्रपति हुसैन अली की ये यात्रा भारत- तंजानिया रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। जांजीबार हिंद महासागर में एक रणनीतिक जगह पर स्थित है, जो इसे समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बनाता है। ये जांजीबार भारत के अफ्रीका आउटरीच और SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति म्विनी 17 जुलाई को भारत पहुंचे हैं। यात्रा की शुरुआत में वे IIT मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IIT मद्रास जांजीबार कैंपस भारत और जांजीबार ने मिलकर तैयार किया है। इसकी स्थापना के दो साल भी पूरे हुए हैं।
3. पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए

19 जुलाई को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 5 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे 23 जुलाई तक भारत में रहेंगे। जेवियर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जेवियर इस यात्रा दौरान भारत-पनामा संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस यात्रा में ट्रेड, इंवेस्टमेंट,मेरीटाइम सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी के क्षेत्रों को बेहतर करने पर बात की जाएगी। जेवियर इस यात्रा के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जेवियर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिलेंगे और ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। विदेश मंत्री जेवियर इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत में मेरीटाइम सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स, पोर्ट डेवलपमेंट और दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी बात होगी। भारत और पनामा के बीच ऐतिहासिक, आर्थिक और कूटनीतिक रूप से अत्यंत मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मध्य अमेरिकी क्षेत्र में पनामा वह पहला देश है जहां भारत ने 1973 में अपना स्थायी दूतावास स्थापित किया था।
4. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी, वित्त मंत्री श्री स्वप्न दासगुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, केन्द्रीय संस्कृति सचिव और आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में नेशनल लाइब्रेरी द्वारा विकसित, देश का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय — जिसे ‘शब्दलोक‘ के नाम से भी जाना जाता है — भारत की समृद्ध भाषाई विरासत का जश्न मनाता है और इंटरैक्टिव व टेक्नोलॉजी-आधारित प्रदर्शनियों के ज़रिए इसकी मौखिक और लिखित परंपराओं के विकास को दिखाता है। इस म्यूज़ियम में नौ गैलरी हैं जो भाषाओं के इतिहास और भारत की सभ्यता और संस्कृति पर उनके असर के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती हैं। इसका मकसद भाषा को एक ऐसी जीवित चीज़ के तौर पर पेश करना है जिसने लगातार समाज को आकार दिया है और खुद भी समाज से आकार लिया है। म्यूज़ियम का पहला हिस्सा भारतीय भाषाओं, लिपियों और साहित्य की विविधता को दिखाता है। इसे सिर्फ़ चीज़ों को जमा करने की पारंपरिक जगह के बजाय, एक शानदार सांस्कृतिक अनुभव के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसमें आने वालों को जोड़ने के लिए डिजिटल डिस्प्ले, होलोग्राम और मोशन-सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ‘शब्दलोक’ भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं का जश्न मनाता है और मौखिक परंपराओं और पुरानी पांडुलिपियों से लेकर छपी हुई रचनाओं और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टेक्स्ट तक के उनके सफ़र को दिखाता है, जिससे देश की लंबे समय से चली आ रही भाषाई विविधता उजागर होती है।
5. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया। अमूल द्वारा पश्चिम बंगाल के हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपये के निवेश से अमूल बंगाल डेयरी परियोजना स्थापित की जा रही है। परियोजना के पूर्ण रूप से परिचालित होने पर यहाँ प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन, अर्थात 10 लाख किलोग्राम दही एवं अन्य कल्चर्ड डेयरी उत्पादों के उत्पादन की क्षमता होगी। इस क्षमता के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र होगा। परियोजना की प्रतिदिन की प्रस्तावित उत्पादन क्षमता में 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध, दो लाख लीटर UHT दूध, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 मीट्रिक टन पनीर, 10 मीट्रिक टन घी और 10 मीट्रिक टन मिठाइयों का उत्पादन शामिल है। इसके अतिरिक्त, संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 2.5 लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क का उत्पादन भी किया जा सकेगा।
6. टीम इंडिया के सभी 4 छात्रों ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते

ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में 10 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (आईसीएचओ) 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के सभी चारों छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
इन छात्रों के नाम हैं:
*. देबदत्त प्रियदर्शी (स्वर्ण), भुवनेश्वर, ओडिशा
*. हर्षित सिंगला (स्वर्ण), मंडी गोबिंदगढ़, पंजाभ
*. कबीर छिल्लर (स्वर्ण), दिल्ली
*. संदीप कुची (स्वर्ण), हैदराबाद, तेलंगाना
देश के हिसाब पदक तालिका में भारत ने चीन, वियतनाम तथा रूस के व्यक्तिगत प्रतिभागी समूह ‘ग्रुप बी’ के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष 93 देशों के 363 छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में हिस्सा लिया, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा आईसीएचओ बन गया। सभी चारों छात्रों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ यह आईसीएचओ में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और पहली बार सभी स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
7. भारतीय टीम ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ )2026 में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते

लिथुआनिया के विलनियस में 12 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ ) में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जहाँ टीम के सभी 4 छात्रों ने पदक जीते — 1 स्वर्ण और 3 रजत।
पदक विजेता छात्र निम्न हैं:
*. भव्या गुंवाल (स्वर्ण) — महेन्द्रगढ़, हरियाणा
*. सौमिल मैटि (रजत) — हावड़ा, पश्चिम बंगाल
*. निशित कलानी (रजत) — पाली, राजस्थान
*. अनमोल कुमार (रजत) — मंसा, पंजाब
इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड में 78 देशों के कुल 307 छात्रों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा की। कुल मिलाकर ओलंपियाड 31 स्वर्ण, 61 रजत और 91 कांस्य पदक वितरित किए गए।
8. बिहार की पहली रिवर लिंक परियोजना का शुभारंभ, बेलवा से बूढ़ी गंडक तक पहुंचा बागमती का पानी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो (रिवर लिंक) परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बेलवा डैम से बागमती नदी का पानी लिंक चैनल के माध्यम से मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी की ओर प्रवाहित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सीएम सम्राट चौधरी ने 130 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवहर जिले में कुल 184 करोड़ 6 लाख 82 हजार रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के तहत बेलवा (शिवहर) से मीनापुर (मुजफ्फरपुर) तक लगभग 68.80 किलोमीटर लंबा लिंक चैनल तैयार किया गया है। 130.88 करोड़ रुपए की इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ के अतिरिक्त जल का बेहतर प्रबंधन करना, सिंचाई क्षमता बढ़ाना तथा किसानों को वर्ष भर पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है। सरकार का दावा है कि इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। शिवहर के अंतिम छोर और पूर्वी चंपारण की सीमा से सटे बेलवा में बने डैम के शुरू होने से शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार इस परियोजना से करीब 50 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा तथा लगभग 1.39 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
9. भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं: प्रह्लाद जोशी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं। इससे देश की एक मेगावॉट जियोथर्मल की पहली बिजली परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 14 हज़ार फ़ीट से अधिक ऊंचाई पर एक हज़ार मीटर की गहराई तक खोदे गए ये कुएं, टिकाऊ और चौबीसों घंटे मिलने वाली स्वच्छ ऊर्जा के लिए धरती की प्राकृतिक गर्मी का इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। श्री जोशी ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को मज़बूत करती है और नेट ज़ीरो तथा कार्बन-न्यूट्रल भविष्य के दृष्टिकोण को समर्थन देती है।
10. स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।
11. भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीता

19 जुलाई को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन प्लेयर हैं। 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इससे पहले सिंधु 2019 में सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रही थीं और उन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। सिंधु ने आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 जीता था। सिंधु ने साल 2012 में पहली बार एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2013 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2013 में पीवी सिंधु को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पीवी सिंधु को साल 2015 में पद्म श्री और साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है। ये BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे खेलों में मिलने वाली रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी के आधार पर चौथा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। BWF पूरे साल कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित करता है। सुपर-750 उन चुनिंदा 6 स्तरों में से एक है। इस स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को 7000 से ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।
12. हंगरी में भारतीय पहलवान काजल ने जीता स्वर्ण, फाइनल में अमेरिका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराया

महिला कुश्ती में, भारतीय पहलवान काजल ने हंगरी के बुडापेस्ट में 76 किलो भार वर्ग में अमरीका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में ये भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। भारत ने 53 किलो और 57 किलो भार वर्ग में दो रजत पदक भी जीते।
13. गोवा: पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन

गोवा के तलेइगाओ से विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थीं। वह राजस्व मंत्री अतानासियो मॉन्सेरेट की पत्नी थीं। जेनिफर मॉन्सेरेट तीन बार गोवा विधानसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने 2012 से तलेइगाओ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जुलाई 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम और रोजगार विभागों की जिम्मेदारी दी गई। जेनिफर मॉन्सेरेट प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री थीं और तलेइगाओ से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक थीं। जुलाई 2019 में जेनिफर मॉन्सेरेट उन दस कांग्रेस विधायकों में शामिल थीं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
