13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 –12 minutes


1. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने गुरुग्राम में ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन किया

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने गुरुग्राम में नवीन न्यायिक न्यायालय परिसर ‘टावर ऑफ़ जस्टिस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। इस भवन को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे न्याय मिलने की गति में तेज़ी आएगी। उन्होंने आगे बताया कि परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए एक विशेष बार रूम भी बनाया गया है, जिससे उन्हें अपने कार्यों को करने में और अधिक सुविधा होगी।

2. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 देशों की यात्रा पर जाएंगे

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर जाएंगे। गोयल इस यात्रा के दौरान एक हाई-लेवल बिजनेस डेलिगेशन को लीड करेंगे। अपने दौरे के पहले हिस्से में गोयल सबसे पहले स्पेन पहुंचेंगे। वे स्पेन के चैंबर ऑफ कॉमर्स, CEOE और ICEX स्पेन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के साथ एक बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। इस सेशन में स्पेन और भारत के इंडस्ट्री लीडर्स के साथ गोयल ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, रेलवे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फूड प्रोसेसिंग जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद गोयल 14 और 15 तारीख को बेल्जियम का दौरा करेंगे और इंडिया-EU बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। गोयल बेल्जियम में फॉरेन इंवेस्टमेंट, ट्रैड, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद गोयल 16 और 17 तारीख को फिनलैंड का दौरा करेंगे। वे इंडिया-फिनलैंड बिजनेस राउंडटेबल में शामिल होंगे। इस दौरान टेलीकम्युनिकेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। फिनलैंड में गोयल नोकिया, कोने, केम्पी ग्रुप और VTT रिसर्च सेंटर जैसी प्रमुख फिनिश कंपनियों और रिसर्च संस्थानों का दौरा भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान क्लीन एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, हेल्थ सर्विस रत्न और आभूषण जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाएगा।

3. NTPC के लारा थर्मल पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 जुलाई को भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के लारा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के विस्तार के को मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20,457 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निवेश के तहत लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (Stage-II) विकसित किया जाएगा। इस पावर प्लांट के जरिए कुल 1,600 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पावर यूनिट तैयार की जाएंगी। अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी कोल बेस्ड प्लांट की तुलना में ज्यादा एडवांस होती हैं और प्रति यूनिट बिजली उत्पादन पर अपेक्षाकृत कम कार्बन उत्सर्जन करती है। NTPC की स्थापना 7 नवंबर, 1975 को हुई थी। NTPC भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन आने वाला एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (PSU) है। NTPC भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी, जो कोयला, गैस, जल, सौर और पवन ऊर्जा सहित विभिन्न स्रोतों से बिजली का उत्पादन करती है। NTPC एक ‘महारत्न’ कंपनी है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

4. सौर तूफान के बाद ‘मिशन दृष्टि’ से संचार संपर्क टूटा

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दुनिया के पहले ऑप्टिकल सिंथेटिक अपर्चर रडार (OptoSAR) उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ का भू-चुंबकीय सौर तूफान के कारण उत्पन्न खराबी के बाद अंतरिक्ष यान से संचार संपर्क टूट गया है। प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, सौर तूफान से उत्पन्न विकिरण ने प्रक्षेपण एवं प्रारंभिक कक्षा चरण के अंतिम चरण के दौरान उपग्रह के एक महत्त्वपूर्ण ऑनबोर्ड सिस्टम को प्रभावित किया। ‘दृष्टि’ विश्व का पहला ऐसा उपग्रह था, जिसे एक ही स्थान की ऑप्टिकल मल्टी-स्पेक्ट्रल (Optical Multi-Spectral) तथा सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) छवियों को एक साथ प्राप्त करने के लिये विकसित किया गया था। इसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में लगातार बादलों से आच्छादित रहने की समस्या के समाधान के लिये डिज़ाइन किया गया था। इसके SAR सेंसर बादलों को भेदकर कार्य करने में सक्षम थे और रात्रि में भी डेटा प्राप्त कर सकते थे, जबकि इसके ऑप्टिकल सेंसर अधिक स्पष्ट एवं सहज चित्र उपलब्ध कराते थे। जब बादल ऑप्टिकल दृश्य में बाधा उत्पन्न करते थे, तब यह उपग्रह SAR डेटा का उपयोग करके कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सहायता से ऑप्टिकल जैसी छवियाँ तैयार कर सकता था, जिससे गैर-विशेषज्ञों के लिये भी प्राप्त जानकारी को समझना एवं उसका विश्लेषण करना अधिक सरल हो जाता था। इस उपग्रह का उद्देश्य सीमा निगरानी, रक्षा, आपदा प्रतिक्रिया, कृषि, बुनियादी ढाँचा योजना (इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग) और बीमा मूल्यांकन में सहायता करना था, विशेष रूप से बाढ़, चक्रवात एवं भूस्खलन के दौरान। महत्त्व: इस मिशन ने एग्निकुल कॉस्मॉस—जो 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजनों के लिये प्रसिद्ध है—और स्काईरूट एयरोस्पेस—जो निजी रूप से निर्मित रॉकेट विकसित करती है—जैसी कंपनियों के साथ-साथ भारत के निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को और अधिक सुदृढ़ किया।

5. WIMBLEDON: 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट में लंदन में 21 वर्षीय लिंडा नोस्‍कोवा (चेक गणराज्य) ने चेक गणराज्‍य की करोलिना मुकोआ को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर महिला सिंग्‍ल्‍स का खिताब जीत लिया। इससे पहले वर्ष 2023 में मारकेटा वोन्‍ड्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिस्‍कोवा ने यह टूर्नामेंट जीता था। इस बीच, पुरूष सिंग्‍ल्‍स के फाइनल में आज विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाडी यानिक सिनर का मुकाबला जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वेरे से होगा। सिनर ने सेमीफाइनल में नौ बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराया था। जबकि, ज्‍वेरे ने ब्रिटेन के आर्थर फैरी को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

6. अनिमेष कुजूर सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 जुलाई को अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने। अनिमेष ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी की। 23 साल के अनिमेष ने विदेश में सबसे तेज दौड़ने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। अनिमेष का 10.14 सेकेंड का समय भारत के इतिहास का दूसरा सबसे तेज 100 मीटर प्रदर्शन है। नेशनल रिकॉर्ड 10.09 सेकेंड का है, जिसे गुरिंदरवीर सिंह ने इसी साल रांची में फेडरेशन कप में बनाया था। अनिमेष कुजूर पहले ही 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 100 मीटर और 200 मीटर टीम में जगह बना चुके हैं। जर्मनी की प्रतियोगिता के बाद वे पोलैंड के स्पाला में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ेंगे। इसके बाद वे ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 100 मीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2009 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।

7. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड में दर्ज होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 जुलाई को महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। क्रांति ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर ऑनर बोर्ड का ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल होम ऑफ क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले बॉलर्स का नाम ऑनर बोर्ड पर लिखा जाता है। ये लॉर्ड्स की वर्षों से परंपरा रही है, ट्रेडिशन के अनुसार, अब क्रांति गौड़ का नाम भी लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा। क्रांति ने पहली पारी में 17 ओवर में मात्र 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 22 साल 333 दिन की उम्र में क्रांति गौड़ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली यंगेस्ट इंडियन भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा। लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर 27 भारतीय शामिल हैं। इनमें रवि शास्त्री,कपिल देव, सौरव गांगुली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में विमेंस टेस्ट में 2015 के बाद किसी तेज गेंदबाज का यह पहला पांच विकेट हॉल है। लंदन के लॉर्ड्स मैदान में 142 साल के इतिहास में पहली बार विमेंस टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है।

8. भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ATF में प्लेयर एंबेसडर के तौर पर शामिल हुए

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जुलाई 2026 में, भारत के पूर्व प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस को एशियाई टेनिस महासंघ (ATF) का प्लेयर एंबेसडर नियुक्त किया गया। उनका काम ग्रासरूट टेनिस को बढ़ावा देना, युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और पूरे एशिया में इस खेल को मजबूत करना है। लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। 2021 में संन्यास लेने से पहले उनका प्रोफेशनल करियर तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक चला। डबल्स में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 रहे पेस ने 1996 में अमेरिका (USA) के अटलांटा ओलंपिक खेलों में पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। वे ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और दोनों कैटेगरी में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। उन्होंने 1990 और 2006 के बीच आठ एशियाई खेल पदक भी जीते, जिनमें पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं।

9. फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने F1 ब्रिटिश ग्रां प्री 2026 जीती

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जुलाई 2026 में, मोनाको के फेरारी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर ने ब्रिटिश ग्रां प्री (GP) 2026 जीती (इसे आधिकारिक तौर पर फॉर्मूला वन (F1) पिरेली ब्रिटिश GP 2026 के नाम से जाना जाता है)। यह 2026 F1 वर्ल्ड चैंपियनशिप का नौवां राउंड था, जो नॉर्थम्प्टनशायर, इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित किया गया था। यह जीत चार्ल्स लेक्लेर के लिए 2026 फॉर्मूला 1 सीज़न की पहली जीत थी, उनके फॉर्मूला 1 GP करियर की नौवीं जीत थी, और फेरारी की 250वीं F1 GP जीत थी। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि फेरारी के लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।

10. कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन

13 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने इस खाड़ी देश को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया था। शेख हमद ने क्षेत्रीय परंपरा को तोड़ते हुए 2013 में स्वेच्छा से अपने बेटे को सत्ता सौंपने से पहले 18 वर्षों तक कतर पर शासन किया। उनके नेतृत्व में कतर एक वैश्विक ऊर्जा शक्ति के रूप में उभरा। उन्‍होंने अल जज़ीरा समाचार नेटवर्क की शुरुआत की, अंतरराष्ट्रीय निवेश का विस्तार किया और 2022 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top