14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–13 minutes


1. पश्चिम बंगाल ने दो नए कानून लागू किया

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने संगठित अपराध, दंगों और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के लिए दो नए कानून लागू किए हैं। वेस्ट बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 29 जून को इस कानून को मंजूरी दी थी। इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है। इसमें 2 नए कानून शामिल किए गए हैं।
1. वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट 2026
ये कानून संगठित अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को अधिकतम 12 महीने तक प्रेवेंटिव डेटेन्शन में रखने का प्रावधान है। इस कानून के तहत संगठित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सीज और कुर्क करने का अधिकार होगा। कई अपराधों को संज्ञेय (Cognizable) यानी उस श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बगैर किसी वारंट के अपराधी को अरेस्ट किया जा सकता है।
2. वेस्ट बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (अमेंडमेंट) एक्ट 2026
इस कानून के तहत दंगे, आगजनी, हिंसा या तोड़फोड़ के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषी व्यक्तियों से नुकसान की राशि वसूलने हेतु उनकी संपत्ति की नीलामी का प्रावधान होगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर आर्थिक जवाबदेही तय की जाएगी।

2. ‘स्वयान’ पहल के अंतर्गत ड्रोन अनुप्रयोग और अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय नवाचार चुनौती के दूसरे संस्करण का शुभारंभ

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ड्रोन फेडरेशन इंडिया (डीएफआई) के साथ मिलकर SwaYaan पहल के तहत ड्रोन एप्लीकेशन और रिसर्च के लिए नेशनल इनोवेशन चैलेंज (NIDAR 2.0, 2026-27) के दूसरे संस्करण की शुरूआत की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से छात्र, संकाय, सरकारी प्रतिनिधि और उद्योग जगत के दिग्गजों ने व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन हिस्सा लिया। जुलाई 2022 में लगभग 90 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ स्वीकृत इस पहल का उद्देश्य देश में ड्रोन क्षेत्र के लिए आवश्यक कुशल कार्यबल का निर्माण करना है। यह पहल छात्रों को भारतीय निर्मित चिप से संचालित स्मार्ट ड्रोन बनाने की चुनौती देता है। यह छात्र टीमों के लिए स्टार्टअप इनक्यूबेशन, क्लाउड क्रेडिट, सॉफ्टवेयर सहायता और इंटर्नशिप के साथ-साथ 65 लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार प्रदान करता है। NIDAR 2025-26 का पहला संस्करण मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था। इसमें 22 राज्यों, 4 केंद्र शासित प्रदेशों और 109 शहरों के 3,448 छात्रों ने हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन और सटीक खेती के लिए ऑटोनॉमस ड्रोन सॉल्यूशन बनाए। 93 टीमें ग्रैंड फ़िनाले तक पहुँचीं, जिनमें से 24 टीमों ने कुल 40 लाख रुपये के इनाम जीते। NIDAR 2.0 इस चुनौती का स्तर और ऊँचा करता है। यह पारंपरिक एयरफ्रेम से हटकर ऑटोनॉमस सिस्टम, स्वदेशी एवियोनिक्स और मुख्य ड्रोन कंपोनेंट्स पर ध्यान केंद्रित करता है। यह चैलेंज दो ट्रैक्स में चलेगा।
ट्रैक 1, ड्रोन इनोवेशन में छात्र टीमों को पूरी तरह से ऑटोनॉमस स्वार्म ड्रोन बनाने का काम दिया गया है, जो बिना किसी बाहरी संचार नेटवर्क के आपदा क्षेत्र में बचे हुए लोगों का पता लगा सकें और मेडिकल सामग्री पहुँचा सकें। यह टीमों को एक ऐसा जीपीएस रहित ड्रोन विकसित करने की चुनौती भी देता है, जो औद्योगिक निरीक्षण के लिए सीमित इनडोर जगहों में नेविगेट कर सके।
ट्रैक 2, कंपोनेंट इनोवेशन में टीमों को स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का उपयोग करके VEGA प्रोसेसर पर आधारित स्वदेशी फ़्लाइट कंट्रोलर और ऑटोपायलट डिज़ाइन करने की चुनौती दी गई है। तकनीकी मूल्यांकन के बाद, टॉप 100 टीमों में से प्रत्येक को डेवलपमेंट, टेस्टिंग और इंटीग्रेशन के लिए दो VEGA प्रोसेसर किट मिलेंगी।
VEGA प्रोसेसर, ओपन-स्टैंडर्ड RISC-V आर्किटेक्चर पर आधारित स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसरों की एक श्रृंखला है, जिसे मंत्रालय के माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने डिज़ाइन किया है।

3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ ये 63 किमी लंबा है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके साथ ही लखनऊ में लगभग 4,850 करोड़ रुपए की लागत वाली अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे मौजूदा NH-27 के समानांतर विकसित किया गया है, जिससे पुराने रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल निर्माण लागत 4,700 करोड़ रुपए है। ये एक्सप्रेसवे यूपी का पहला बैरियर फ्री टोलिंग एक्सप्रेसवे है।

4. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का नया चरण

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया है। इसके अंतर्गत प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता जिला स्तर, राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। मंत्रालय के अनुसार पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर शुरू हो रहा है। 24 से 27 जुलाई तक जिला स्‍तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्‍तर के विजेता राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य स्‍तर के विजेता 12 और 13 अगस्‍त को राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। माय भारत पांच रचनात्मक श्रेणियों – नृत्य, संगीत, रील और लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक और स्लैम कविता – में प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। प्रतियोगिताएं 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए होंगी। युवा अपनी रचनाएं हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

5. इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन प्रमुख परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन प्रमुख परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पहला परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद क्रू मॉड्यूल की सीधी स्थिति सुनिश्चित करने से संबंधित था, जिसे चालक दल की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक माना जाता है। दूसरे परीक्षण में अंतरिक्ष यात्रियों का कैबिन क्रू मॉड्यूल और बिजली देने वाले सर्विस मॉड्यूल के बीच कड़ी का काम करने वाले अम्बिलिकल मैकेनिज्म के अलगाव की जांच की गई। अंतरिक्ष से वापस आते समय, सर्विस मॉड्यूल को क्रू मॉड्यूल से अलग होना पड़ता है, क्योंकि पृथ्वी पर सिर्फ क्रू मॉड्यूल ही वापस आता है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री बैठे होते हैं। इसरो ने जांचा कि पृथ्वी के वायुमंडल में घुसने से ठीक पहले, सभी तार और जोड़ बिना किसी गड़बड़ी के, बिल्कुल सही समय पर साफ-साफ टूटकर अलग हो रहे हैं या नहीं। तीसरे परीक्षण ने एपेक्स कवर के अलग होने की घटना के दौरान क्रू मॉड्यूल की संरचनात्मक अखंडता को सत्यापित किया। मिशन के दौरान केबिन की रफ्तार बहुत तेज होती है। उसे धीमा करने के लिए बड़े-बड़े पैराशूट खुलते हैं। ये पैराशूट केबिन की छत पर एक मजबूत ढक्कन यानी एपेक्स कवर के अंदर सुरक्षित बंद रहते हैं। पैराशूट खोलने से ठीक पहले इस ढक्कन को हवा में उड़ जाना होता है। इसरो ने जांच किया कि जब यह ढक्कन झटके से अलग होता है, तो केबिन को कोई नुकसान तो नहीं होता है।

6. दिल्ली सरकार ने अपनी प्रमुख महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ किया

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिल्ली सरकार ने अपनी प्रमुख महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

7. भारत ने कतर के पूर्व ‘अमीर’ के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के पूर्व अमीर यानी सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। कतर में ‘अमीर’ देश के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष और सम्राट का पद होता है। ये पद कतर में सबसे शक्तिशाली है। 12 जुलाई को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। शेख हमद 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे हैं। शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया। शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं। हमद ने कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की स्थापना की, जो राष्ट्रीय निवेश कोष है और अब 500 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करता है। हमद के कार्यकाल में कतर के विशाल प्राकृतिक गैस और तेल भंडारों का इस्तेमाल करते हुए देश में भारी निवेश हुआ।

8. इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह सिनर का लगातार दूसरा विंबलडन पुरुष सिंगल्स और पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। सिनर ने विंबलडन की इस जीत के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत पूरी की है। सिनर ओपन एरा में विंबलडन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। सिनर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2018 में की थी। महिला डबल्स का खिताब चीन और फ्रासं की जोड़ी गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लाडेनोविच ने जीता। फाइनल में, 10वीं वरीयता इस जोड़ी ने दूसरे वरीयता प्राप्त कनाडाई-ब्राजील की जोड़ी गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफानी को 6-3, 7-5 से हराया।

9. 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में पांच भारतीय विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में पांच भारतीय छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इन युवा भौतिकविदों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया है। स्वर्ण पदक विजेता पुणे के कनिष्क जैन, इंदौर के रिद्धेश अनंत बेंडले, नई दिल्ली के ऋषित गर्ग, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी हैं। भारत ने इस प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

10. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, 270 रनों से हराकर जीता मैच

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

महिला क्रिकेट में लंदन के लॉर्ड्स में भारत के साथ एकमात्र टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की टीम को 270 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 130 रन से आगे खेलना शुरू किया और 186 रनों पर उनकी पूरी टीम सिमट गई। भारत ने इंग्‍लैंड को 457 रन का लक्ष्‍य दिया था। भारत ने दो 269 रन की बढ़त बनाते हुए दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर दी थी। विकेटकीपर और बल्लेबाज यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। इंग्‍लैंड पहली पारी में 170 रन पर ही सिमट गई थी।

11. न्यूजीलैंड के अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया

14 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

न्यूजीलैंड के अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे ‘जुरासिक पार्क’ और ‘द पियानो’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर के दौरान, नील ने प्रशंसित नाटकों और प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top