12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने रक्षा, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। रक्षा क्षेत्र के समझौते से सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी संबंधी समझौता अनुसंधान, नवाचार और बेहतर तकनीकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा। पर्यटन समझौते से दोनों देशों के बीच पर्यटन और यात्रा सहयोग बढ़ेगा। खेल के क्षेत्र में संयुक्त कार्ययोजना भी अपनाई गई है, जबकि आपदा प्रबंधन समझौते से आपदा तैयारी, राहत और बचाव कार्यों में सहयोग मजबूत होगा।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि को नौसेना में शामिल किया

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विशाखापत्‍तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट, आई.एन.एस. महेंद्रगिरि को नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया। परियोजना 17-ए का यह युद्धपोत, भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति और स्वदेशी रक्षा क्षमता का परिचायक है। ‘आईएनएस महेन्‍द्रगिरि’ प्रोजेक्‍ट 17ए के अंतर्गत आने वाला छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है जिसे मात्र डेढ़ वर्ष के अंतराल में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। इस श्रृंखला का पहला जहाज ‘आईएनएस नीलगिरि’ जनवरी 2025 में शामिल किया गया इसके बाद अगस्त में ‘आईएनएस उदयगिरि’ और ‘आईएनएस हिमगिरि’, इस वर्ष अप्रैल में ‘आईएनएस तारागिरि’ और पिछले महीने ‘आईएनएस दुनागिरि’ को शामिल किया गया। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित यह जहाजी बेड़ा वायु रक्षा, सतह-विरोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, समुद्री अवरोधन, निगरानी और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सहित समुद्री अभियानों को पूरा करने में सक्षम है। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित इस युद्धपोत का विस्थापन लगभग 6,670 टन है और यह 28 समुद्री मील प्रति घंटे तक की गति प्राप्त करने में सक्षम है। यह सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं और एक बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर से सुसज्जित है, साथ ही इसमें उन्नत स्टील्थ विशेषताएं, आधुनिक सेंसर, नेटवर्क-केंद्रित युद्ध प्रणाली और अत्याधुनिक हथियार भी मौजूद हैं।

3. एयरो इंडिया 2027 का आयोजन बेंगलुरु में होगा

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशिया के सबसे बड़े एयरशो, ‘एरो इंडिया 2027‘ का 16वां संस्करण कर्नाटक के बेंगलुरु में येलाहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन पर 8 से 12 फरवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा। हर दो साल में होने वाला यह आयोजन रक्षा मंत्रालय के तहत होता है, जिसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) नोडल एजेंसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) सहयोगी संस्था के तौर पर काम करती है। इस आयोजन में दुनिया भर से हवाई जहाज़ बनाने वाली कंपनियाँ, रक्षा कंपनियाँ, सैन्य प्रतिनिधिमंडल और हवाई क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। एरो इंडिया हर दो साल में एक बार आयोजित होता है, जिससे भारत के हवाई क्षेत्र और रक्षा क्षेत्र को एक वैश्विक मंच मिलता है। इसका पिछला एडिशन, यानी 15वां एरो इंडिया 2025, 10 से 14 फरवरी 2025 तक येलाहंका में ही आयोजित किया गया था। पिछले दो एडिशनों की थीम “The Runway to a Billion Opportunities” थी, जिसमें भारत में हवाई क्षेत्र निर्माण को बढ़ाने, घरेलू नवाचार और वैश्विक साझेदारी पर ध्यान दिया गया था।

4. सिक्किम भारत में प्रति व्यक्ति आय की रैंकिंग में सबसे ऊपर है, जबकि बिहार सबसे गरीब राज्य

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के डेटा के अनुसार, सिक्किम प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का सबसे अमीर राज्य बना हुआ है। इस पूर्वोत्तर राज्य ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹7,07,179 की प्रति व्यक्ति GSDP दर्ज की, जो राष्ट्रीय औसत का लगभग 327% है, जबकि इसकी आबादी बहुत कम है। दूसरी ओर बिहार है, जिसकी प्रति व्यक्ति GSDP सिर्फ़ ₹68,624 है, जो राष्ट्रीय आंकड़े का लगभग 32% है। सिक्किम सबसे आगे है, उसके बाद गोवा, दिल्ली, चंडीगढ़ और तेलंगाना हैं। तीन करोड़ से ज़्यादा आबादी वाले राज्यों में तेलंगाना सबसे ऊपर है, जो कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु और गुजरात से आगे है।

5. नाबार्ड ने 28 नए पारंपरिक उत्पादों के लिए GI रजिस्ट्रेशन में मदद की

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नाबार्ड ने 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को घोषणा की कि उसने 28 नए उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। इनमें पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र और बांस के शिल्प शामिल हैं, जिससे देश भर में GI-रजिस्टर्ड उत्पादों की कुल संख्या 176 हो गई है। हाल ही में रजिस्टर की गई चीज़ों में हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, बांस की कारीगरी, धातु का काम, मिट्टी के बर्तन, चित्रकारी और संगीत वाद्ययंत्र शामिल हैं। ये भारत की विविध शिल्प परंपराओं को दर्शाते हैं, जिन्हें अब कानूनी सुरक्षा और निर्यात की संभावनाओं का समर्थन प्राप्त है।
बिहार: नालंदा बावनबूटी साड़ी और कपड़े, गया पत्थरकट्टी पत्थर शिल्प
झारखंड: कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े
असम: बा शिल्प (बांस शिल्प), बिहू पेपा
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल लकड़ी पर नक्काशी शिल्प
मध्य प्रदेश: खजुराहो धातु शिल्प
भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) एक ऐसा चिन्ह है, जिसका उपयोग उन उत्पादों पर किया जाता है जिनकी गुणवत्ता, प्रतिष्ठा या विशेषताएं किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ी होती हैं। भारत में जीआई पंजीकरण भौगोलिक संकेतक वस्तु (पंजीकरण एवं संरक्षण) अधिनियम, 1999 के अंतर्गत किया जाता है।

6. BSNL ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला सैटेलाइट फोन

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 जुलाई सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी नई सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की। इस सैटेलाइट फोन की कीमत लगभग 1.34 लाख रुपए रखी गई है। ये सैटेलाइट फोन बिना किसी मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट के जरिए कॉल कर सकेंगे। इस फोन का उपयोग खासकर आपदा क्षेत्रों, घने जंगलों और समुद्री सीमाओं पर काम करने वालों के लिए बनाया गया है। ये कठिन इलाकों में कम्युनिकेशन का एक भरोसेमंद साबित होगा। BSNL ने ये फोन हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर ‘इनमारसैट’ के साथ पार्टनरशिप में बनाया है। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने के लिए सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगा। ये आम फोन या गैजेट की तरह सीधे दुकान पर नहीं मिलेगा। भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर कड़े नियम हैं। इस फोन को खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले यूजर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से मंजूरी या ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा। सरकार की बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या इसे ऑपरेट करना भारतीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इस तकनीक के साथ वैश्विक सैटेलाइट संचार बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

7. हिमाचल प्रदेश में ICMR हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन सेंटर शुरू होगा

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा हिमाचल प्रदेश के कीलोंग में ‘ICMR हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन सेंटर’ की आधारशिला रखेंगे। ICMR सेंटर ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बीमारियों पर रिसर्च करेगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा इसे संचालित किया जाएगा यह केंद्र सेना के जवानों और स्थानीय लोगों के लिए होगा, जो ऊंचाई पर रहते हैं। इस सेंटर में ऑक्सीजन की कमी और ठंड से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा। इस सेंटर में आधुनिक प्रयोगशालाएं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं होंगी। ये केंद्र हिमालयी क्षेत्र में मेडिकल टूरिज्म और रिसर्च को भी बढ़ावा देगा। इस सेंटर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, डिजास्टर मेडिसिन चिकित्सा, क्लाइनमेट चेंज से जुड़ी बीमारियां, डिजिटल हेल्थ, टेलीमेडिसिन इसमें शामिल होंगी। ये सेंटर आर्मड फोर्स मेडिकल सर्विस, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, हिमाचल प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के साथ सहयोग से काम करेगा।

8. वर्ल्ड बैंक ने 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर को मंजूरी दी

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 जुलाई को विश्व बैंक ने भारत के रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹7,400 करोड़) की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। वर्ल्ड बैंक ने ये मंजूरी हर घर मुफ्त बिजली योजना को विस्तार देने के लिए दी है। इससे देश में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। इसका फायदा घर में उपयोग की जा रही बिजली में होगा। इससे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार और बिजली में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इसकी शुरुआत साल 2024 में हुई थी। जिसमें लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। योजना में लोगों को सोलर पैनल की लागत का लगभग 40% तक सब्सिडी मिलती है। सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों की खाली छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन करें।

9. नई दिल्‍ली: गृह मंत्री अमित शाह ने जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का किया शुभारंभ

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्‍ली में जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शाह ने युवाओं से पुस्‍तकालयों में जाने का आग्रह करते हुये कहा कि पुस्‍तकें, व्‍यक्तिव्‍य निर्माण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्री शाह ने कहा कि महान क्रांतिकारी और विचारक, जय प्रकाश नारायण ने देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। गृह मंत्रीअमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में 30,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। यहां रिसर्च करने वालों के लिए अलग व्यवस्था है, बहुउद्देशीय आधुनिक सभागार है, आधुनिक रीडिंग एरिया है, किड्स जोन है, रिसर्च सेंटर है और ई-लाइब्रेरी है, जिसमें 1 करोड़ पुस्तकें ऑनलाइन पढ़ी जा सकती हैं। वाई-फाई फ्री है। कई मॉनिटर लगाए गए हैं, जहां पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले लोग नोट्स ले सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी विचार प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

10. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा, जो 2023 में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के शुभारंभ के तीन साल पूरे होने का प्रतीक है। मुख्य कार्यक्रम, दिव्य कला मेले के साथ, पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सदन में आयोजित किया जाएगा, जबकि समानांतर कार्यक्रम देशभर के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के भी उपस्थित रहने की संभावना है । नमस्ते दिवस सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण स्वच्छता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों (सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारी, कचरा बीनने वाले और पूर्व में हाथ से मैला ढोने वाले सहित) को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। यह दिवस मशीनीकृत स्वच्छता, कौशल विकास, सुरक्षात्मक उपकरण और स्थायी रोजगार के अवसरों के माध्यम से उनकी सुरक्षा, सम्मान और आजीविका में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

11. अजरबैजान के बाकू में आयोजित एगमोंट ग्रुप प्लेनरी में बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एफआईयू-आईएनडी केस को बेस्ट एगमोंट केस पुरस्कार (बीईसीए) 2026 में उपविजेता के रूप में मान्यता दी गई

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) ने बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले के लिए एक और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की, और अजरबैजान के बाकू में आयोजित एगमोंट समूह के पूर्ण सत्र के दौरान प्रदान किए गए प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ एगमोंट केस पुरस्कार (बीईसीए) 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया है, जो एफआईयू-आईएनडी निदेशक श्री अमित मोहन गोविल के ओजस्वी नेतृत्व में आयोजित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ एगमोंट केस पुरस्कार, एगमोंट समूह के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो वित्तीय खुफिया जानकारी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और पैसों की धोखाधड़ी और आतंकवादी वित्तपोषण से निपटान में उत्कृष्टता दिखाने वाले उत्कृष्ट कार्यान्वयन मामलों को मान्यता देता है। एफआईयू-आईएनडी का केस एगमोंट समूह के 182 सदस्य अधिकारक्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों में से अंतिम दो निर्णायक मामलों में से एक के तौर पर चुना गया था, और पूर्ण सत्र में इसे उपविजेता घोषित किया गया।

12. लॉर्ड्स में 142 साल बाद वुमेंस टीम ने क्रिकेट खेला

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टीम ने टेस्ट मैच खेलाजुलाई 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में पहला मेंस टेस्ट मैच खेला गया था। इसके 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स को होम ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है और ये महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। लॉर्ड्स में पहला महिला वनडे 4 अगस्त 1976 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 महिला टेस्ट खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं और स्मृति मंधाना टीम की वाइस कैप्टन हैं। भारत ने हरलीन देओल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कैप्टन नैट सिवर-ब्रंट हैं।

13. दक्षिण की कोकिला और प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन

12 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दक्षिण की कोकिला के रूप में प्रसिद्ध दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का कर्नाटक के मैसूर में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। छह दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में लगभग 48 हजार गाने गाए। वे कई पीढ़ियों के फिल्म सितारों की आवाज थीं। उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 33 राज्य पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। एस.जानकी का पूरा नाम सिस्टला जानकी था, जो एक प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर भी थीं। एस जानकी को साउथ इंडस्ट्री की ‘कोकिला’ कहा जाता था। इंडस्ट्री में प्यार से उन्हें लोग ‘जानकी अम्मा’ भी कहते थे। साल 2013 में भारत सरकार ने एस. जानकी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान देने का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top