25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14–18 minutes


1. पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। ये स्टेडियम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के होमटाउन मयूरभंज जिले में बनाया गया है। साउथ एशिया की प्रमुख स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, ‘ग्रेट स्पोर्ट्स टेक‘ ने इस स्टेडियम को डिजाइन किया है। इस स्टेडियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के मौके देना है। इस स्टेडियम में FIFA के स्टैंडर्ड का एक फुटबॉल मैदान, वर्ल्ड एथलेटिक्स से सर्टिफाइड रनिंग ट्रैक और टेनिस और पिकलबॉल कोर्ट बनाए गए हैं।इस स्टेडियम में रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। इसमें इवेंट्स आयोजित करने के लिए आधुनिक लाइटिंग की सुविधा है।

2. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ पुस्तक का विमोचन किया

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में ” वीआईपी कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड द डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी” नामक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नबम रेबिया और सह-लेखक श्री संदीप कुमार द्वारा इस पुस्तक में उठाया गया विषय भारत में लोकतांत्रिक शासन और सार्वजनिक जीवन के मूल को छूता है। उपराष्ट्रपति ने पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की सादगी और लोक सेवा की भावना के उल्लेख की सराहना की। उन्होंने कहा कि लेखकों ने उपनिषदों, रामचरितमानस, भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और पंचतंत्र सहित भारत की सभ्यतागत तथा बौद्धिक परंपराओं के संदर्भों के माध्यम से अपने विश्लेषण को समृद्ध किया है।

3. बिनॉय जॉर्ज उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित उरुग्वे के नए राजदूत बिनॉय जॉर्ज होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2006 बैच के आईएफएस जॉर्ज वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे में बतौर राजदूत नियुक्त किया गया है। वो जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे। नियुक्ति से पहले तक, अर्जेंटीना में भारत के राजदूत अजनीश कुमार ही राजदूत के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी (समवर्ती मान्यता) निभा रहे थे।

4. भारत डायनामिक्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से मिला 1,348 करोड़ रुपए का ऑर्डर

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत डायनामिक्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 1,347.71 करोड़ रुपए का सैन्य ऑर्डर मिला है, जिसमें हेलीकॉप्टर पर लगने वाले मिसाइल लॉन्चर भी शामिल हैं। यह जानकारी सरकारी कंपनी की ओर से बुधवार को एक्सचेंज को दी गई। इस ऑर्डर में 1,109.37 करोड़ रुपए के हेलिना लॉन्चर और लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स (एलआरयू) औ238.34 करोड़ रुपए के काउंटर मेजर्स डिस्पेंसिंग सिस्टम एलआरयू शामिल हैं। भारत डायनामिक्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 24 से 60 महीनों में पूरा किया जाएगा। हेलिना (हेलीकॉप्टर से लॉन्च होने वाली एनएजी) भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक स्वदेशी, तीसरी पीढ़ी की “फायर-एंड-फॉरगेट” एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) है। हेलिना लॉन्चर खास तरह के ट्विन-ट्यूब स्टब-विंग माउंट होते हैं जिन्हें भारतीय सैन्य हेलीकॉप्टरों (जैसे एचएएल रुद्र और एलएएल प्रचंड) पर लगाया जाता है, ताकि दुश्मन के भारी बख्तरबंद लक्ष्यों के खिलाफ इन मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सके। काउंटर मेजर्स डिस्पेंसिंग सिस्टम एलआरयू (लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स) मॉड्यूलर, स्टैंडर्ड हार्डवेयर कंपोनेंट होते हैं जो एयरक्राफ्ट के डिफेंसिव सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट का हिस्सा होते हैं। इनका मुख्य काम हेलीकॉप्टर की ओर आ रही रडार-गाइडेड या इन्फ्रारेड-सीकिंग मिसाइलों को भ्रमित करने और नाकाम करने के लिए अपने आप या मैन्युअल रूप से चैफ और फ्लेयर्स छोड़ना है।

5. निर्भय चेतना, महिलाओं की सुरक्षा और जेंडर सेंसिटाइज़ेशन के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पहल

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पंचायती राज मंत्रालय ने निर्भया फंड के तहत, 17 से 19 जून 2026 तक नई दिल्ली में ‘निर्भय चेतना‘ पर ‘ So ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स‘ (ToT) प्रोग्राम शुरू किया। अ Lollipop पनी तरह की इस पहली राष्ट्रीय पहल का मकसद ज़मीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा, जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के अधिकारों के बारे में 17.5 लाख से ज़्यादा चुने हुए पुरुष प्रतिनिधियों को जागरूक करना है। इस ट्रेनिंग को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुँचाने के लिए राज्य, ज़िला और ब्लॉक स्तर पर 28,500 मास्टर ट्रेनर्स का एक ग्रुप तैयार किया जाएगा। निर्भय चेतना, निर्भय रहो पहल के तहत तीन घटकों में से एक है, जिसे 11 मार्च 2026 को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
अन्य दो घटक इस प्रकार हैं:
निर्भय नेत्री — महिला इलेक्टेड रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए कैपेसिटी-बिल्डिंग और कानूनी जागरूकता।
निर्भय दृष्टि — पंचायतों में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सेफ्टी के लिए मुख्य रूरल लोकेशंस पर CCTV कैमरों की इंस्टॉलेशन।
निर्भय चेतना के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल ‘ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया’ ने तैयार किया था। इसके पायलट बैच में छह राज्यों—असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तराखंड—से लगभग 40 मास्टर ट्रेनर शामिल थे।
इस प्रोग्राम में ग्रुप डिस्कशन, केस स्टडी और अनुभव-आधारित सीखने के तरीकों के साथ भागीदारी वाला दृष्टिकोण अपनाया गया।

6. भारत और इजराइल ने ऑडिटिंग के लिए एक MoU साइन किया

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 जून को ये MoU भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और इजराइल की सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था (State Comptroller and Ombudsman) के बीच हुआ है। भारत और इजराइल के बीच पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग यानी, सरकारी मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के के वित्तीय लेनदेन और कामकाज की स्वतंत्र जांच करेंगे। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऑडिट के क्षेत्र में बेहतर तकनीक को साझा करना है। जिससे सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इस MoU के तहत दोनों देशों के ऑडिट ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस MoU के बाद डिजिटल ऑडिट, IT ऑडिट और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सकेगा। ये MoU इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और EUROSI के चेयरमैन मतन्याहू एंग्लमैन के भारत दौरे के समय हुआ। इस मौके पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इस बैठक में CAG ऑफिस से डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (एचआर, आईआर, लीगल और कोऑर्डिनेशन) के.एस. सुब्रमण्यम, मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बीके. मोहंती मौजूद रहे। इसके साथ ही डायरेक्टर जनरल (इंटरनेशनल रिलेशन) विमलेंद्र पटवर्धन भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और इजरायल के राज्य नियंत्रक अंतरराष्ट्रीय विभाग की प्रमुख मिरी वीस शामिल हुईं।

7. भारत 2025 में दुनिया का अग्रणी जहाज़ पुनर्चक्रण देश बना

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 जून 2026 को, भारत को साल 2025 के लिए दुनिया का नंबर एक जहाज पुनर्चक्रण देश के रूप में रैंक किया गया। UNCTAD के मुताबिक, ग्लोबल जहाज पुनर्चक्रण में भारत का शेयर 2024 के 30.1% से बढ़कर 2025 में 35.4% हो गया। भारत ने 2025 में 2.99 मिलियन ग्रॉस टन (GT) जहाज़ पुनर्चक्रण किए, जो 2024 में रिकॉर्ड हुए 1.86 मिलियन GT से करीब 60% ज्यादा है। इसका मतलब यह भी है कि भारत ने अपना मैरीटाइम इंडिया विज़न (MIV) 2030 का जहाज पुनर्चक्रण टारगेट डेडलाइन से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया। गुजरात का अलंग जहाज पुनर्चक्रण यार्ड भारत का मुख्य जहाज-तोड़ने का केंद्र है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए नीतिगत सुधारों को दिया।

8. आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन औपचारिक रूप से शुरू

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कुरनूल जिले के जोन्नागिरी में सोने की माइनिंग और प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य में कमर्शियल स्तर पर सोने का उत्पादन शुरू हो गया है। नायडू ने जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेक्कन गोल्ड माइन्स लिमिटेड द्वारा स्थापित इस फैसिलिटी के विस्तार की योजनाओं के तहत प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट की आधारशिला भी रखी। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का गोल्ड माइनिंग वेंचर माने जाने वाले जोन्नागिरी गोल्ड फील्ड्स प्रोजेक्ट को 405 करोड़ रुपए के निवेश से शुरू किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार, जोन्नागिरी गोल्ड फील्ड प्रोजेक्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शुरुआत में सालाना 400 किलोग्राम उत्पादन होगा, अगले साल से यह बढ़कर 900 किलोग्राम हो जाएगा और अंततः इसकी क्षमता दो टन तक पहुंच जाएगी।

9. सर्विस सेक्टर की ग्रोथ पर नजर रखने के लिए सरकार जुलाई में लॉन्च करने जा रही मंथली प्रोडक्शन इंडेक्स

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने बुधवार को कहा कि वह औपचारिक सेवा क्षेत्र की वृद्धि में होने वाले अल्पकालिक बदलावों को मासिक आधार पर मापने के लिए जुलाई 2026 में इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (आईएसपी) लॉन्च करेगा। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए इससे जुड़ी एक विस्तृत एफएक्यू यानी प्रश्न पुस्तिका भी जारी की है। एफएक्यू में बताया गया है कि इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (आईएसपी) एक अल्पकालिक संकेतक है, जिसे किसी निर्धारित आधार अवधि की तुलना में सेवा क्षेत्र के उत्पादन में समय के साथ होने वाले बदलावों को मापने के लिए तैयार किया गया है। यह सेवा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के वास्तविक उत्पादन (रियल आउटपुट) में समय के साथ होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। आईएसपी, इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) की तरह काम करेगा, लेकिन यह औपचारिक सेवा क्षेत्र को मासिक आधार पर कवर करेगा।

10. तमिलनाडु सरकार ने ‘वेत्री तमिलगम’ दस्तावेज़ को स्वीकृति दी

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

तमिलनाडु सरकार ने वेत्री तमिलगम दस्तावेज़ को मंज़ूरी दे दी है। इसमें मामा की ओर से सोने की अंगूठी देने की बात कही गई है। योजना के तहत, सरकारी अस्पतालों में बच्चे का जन्म होने पर राज्य के स्थायी बाशिंदों के नवजात शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 755 करोड़ 83 लाख रुपये का सालाना बजट निर्धारित किया गया है।

11. लेह के हेमिस मठ में उत्साह और श्रद्धा के साथ हेमिस उत्सव शुरू

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्थित ऐतिहासिक हेमिस मठ में उत्साह और श्रद्धा के साथ हेमिस उत्‍सव की शुरुआत हुई। दो दिन के उत्‍सव में देश-विदेश के हज़ारों श्रद्धालु, पर्यटक, संस्कृति प्रेमी और बौद्ध विद्वान शामिल हो रहे हैं। लद्दाख के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्सव की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, प्रार्थना और हेमिस मठ के भिक्षुओं द्वारा किए गए पवित्र ‘चम’ मुखौटा नृत्य के साथ हुई। रंग-बिरंगी वेशभूषा और विशेष मुखौटे पहने भिक्षुओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत और शांति, करुणा तथा सद्भाव की प्रतीक आध्यात्मिक प्रस्तुति दीं।

12. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने उन्नत संचार प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना के लिए आईआईटी हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान और विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महत्व के अग्रणी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटीएच) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक सहयोग के अंतर्गत सी-डॉट आईआईटी हैदराबाद में एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित कर रहा है। इस सीओई का उद्देश्य उन्नत संचार क्षेत्रों में स्वदेशी अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। इसमें वायरलेस संचार, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और एआई-आधारित अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल सी-डॉट द्वारा स्थापित चौथा ऐसा सीओई है। इससे पहले आईआईटी कानपुर, आईआईटी गांधीनगर और आईआईटी रुड़की में इसी प्रकार के सीओई स्थापित किए जा चुके हैं।

13. इंडोनेशिया में वॉकिंग शार्क की प्रजाति मिली

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 जून को वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में ‘वॉकिंग शार्क’ की एक नई प्रजाति की पहचान की है और इसे कादेदेकेदेवा नाम दिया गया है। ये शार्क समुद्र की तलहटी पर अपने पंखों (fins) से चल सकती है, इसलिए इसे वॉकिंग शार्क कहा जा रहा है। ये शार्क मुख्य रूप से उथले कोरल रीफ हिस्सों में पाई जाती है। इस खोज से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कोरल रीफ इकोसिस्टम संरक्षण बढ़ाया जा सकेगा। इस नई शार्क की खोज के बाद वैज्ञानिक शार्क पर रिसर्च कर सकेंगे और समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और रिसर्च हो सकेगी।

14. फुटबॉलर रोनाल्डो 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले प्लेयर बने

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

24 जून को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर ये रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर भी बने। उनके नाम 10 गोल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्ट्राइकर यूसेबियो के 9 गोल को पीछे छोड़ा है। रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें 2021 में FIFA ने ‘आउटस्टैंडिंग करियर अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। रोनाल्डो 5 बैलोन डी’ जीत चुके हैं और 2 बार FIFA बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी जीत चुके हैं। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्डकप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं।

15. एविएटर स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

23 जून को एविएटर (Aviator) गेम स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन हो गया। वे 56 साल के थे। उगुलावा को जॉर्जिया के आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और गेमिंग उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उगुलवा ने अदरजा ग्रुप की स्थापना की थी, बाद में वे एविएटर ब्रांड और एविएटर स्टूडियो से भी जुड़े रहे। उगुलवा ने Rooms Hotels, Stamba Hotel, Fabrika Tbilisi और अन्य प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन प्रोजेक्ट्स ने जॉर्जिया के आधुनिक पर्यटन उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई। ‘रूम्स होटल्स’ जॉर्जिया का एक लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड है, जो डिजाइन पर केंद्रित बुटीक होटलों का संचालन करता है। 2012 में शुरू हुआ यह ब्रांड, इंडस्ट्रियल-स्टाइल आर्किटेक्चर, लोकल कल्चर और हॉस्पिटैलिटी के अनूठे मेल के लिए जाना जाता है।

16. तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस्को गुटेरेस ‘लू-ओलो’ का निधन

25 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने पूर्वी तिमोर (तिमोर-लेस्ते) के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस्को गुटेरेस ‘लू-ओलो’ के निधन पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया। गुटेरेस ‘लू-ओलो’ (71) का रविवार को मलेशिया के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां वे उपचाराधीन थे। गुटेरेस 1974 में राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन से जुड़े थे और उन्होंने इंडोनेशियाई कब्जे का जवाब देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 1998 में वो फ्रेटिलिन सशस्त्र संघर्ष से उपजी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख बने। दरअसल, 1974 में फ्रेटिलिन की स्थापना हुई थी। पार्टी ने 28 नवंबर 1975 को पुर्तगाल से पूर्वी तिमोर के आजाद होने का एकतरफा ऐलान कर दिया था। इस ऐलान के तुरंत बाद इंडोनेशिया ने पूर्वी तिमोर पर हमला बोल दिया था। इसके बाद फ्रेटिलिन ने इंडोनेशियाई कब्जे के खिलाफ एक लंबा और खूनी सशस्त्र संघर्ष चलाया। इसके सशस्त्र विंग को ‘फालिनटिल’ कहा जाता था। तिमोर-लेस्ते के स्वतंत्रता जनमत संग्रह के बाद, गुटेरेस 2021 में संविधान सभा के अध्यक्ष चुने गए। राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने 2022 में तिमोर-लेस्ते की स्वतंत्रता की पुनर्स्थापना की घोषणा की। वे 2002 से 2007 तक संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) रहे और 2017 से 2022 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA Kai

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top