23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. पोलिश फिल्म ‘सिल्वर’ को एमआईएफएफ 2026 में गोल्डन कोंच पुरस्कार से नवाजा गया, इसमें वैश्विक और भारतीय कहानी कहने की उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मुम्‍बई में दादर स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में एक भव्य समापन समारोह के साथ 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) की समा‍प्ति हुई, जहां वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन सिनेमा के कुछ बेहतरीन कलाकारों को महोत्सव के प्रतिष्ठित गोल्डन कोंच और सिल्वर कोंच पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान, सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए गोल्‍डन कोंच पुरस्कार, नतालिया कोनियार्ज़ द्वारा निर्देशित और मैसीज कुबिकी द्वारा निर्मित पोलिश वृत्तचित्र ‘सिल्वर‘ को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पोलिश संस्थान की निदेशक और पूर्णाधिकार प्राप्त मंत्री माल्गोरज़ाटा वेजिस-गोलेबियाक ने ग्रहण किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने समकालीन भारतीय गैर-फीचर सिनेमा की ताकत और विविधता को प्रदर्शित किया, जिसमें तीन फिल्मों ने प्रतिष्ठित सिल्वर कोंच पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनिमेशन फिल्म का सिल्वर कोंच पुरस्कार अंगालम्मन टेंपल स्ट्रीट की फिल्म आर्मस्ट्रांग को मिला , जिसका निर्देशन और निर्माण भुवनेश एम. कुमार उर्फ ​​बंज़ ने किया है। सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु कथा फिल्म का सिल्‍वर कोंच पुरस्कार शुभम सुमित द्वारा निर्देशित और धीरज सिंह द्वारा निर्मित फिल्म ‘स्मॉल क्लाउड्स‘ को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ भारतीय वृत्तचित्र फिल्म का सिल्‍वर कोंच पुरस्कार साईनाथ एस. उस्काइकर द्वारा निर्देशित और भरतबाला गणपति द्वारा निर्मित ‘वाई‘ को दिया गया। निर्णायक मंडल ने लुप्त होती घुमंतू संगीत परंपरा के दृश्यात्मक चित्रण और स्मृति, विरासत और सांस्कृतिक निरंतरता के प्रति सहानुभूतिपूर्ण अन्वेषण के लिए फिल्म की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म का सिल्वर कोंच पुरस्कार जर्मनी की फिल्म ‘मायाज़ सॉन्ग‘ को दिया गया , जिसका निर्देशन और निर्माण फ्रांज़िस्का शोनेनबर्गर और जयकृष्णन सुब्रमणियन ने किया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ लघु कथा फिल्म का रजत शंख पुरस्कार ईरान की फिल्म ‘अंडर द स्नो‘ को मिला, जिसका निर्देशन नफीसे ज़ारे ने किया है।

2. मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में भारत की महिला हस्तियों पर समर्पित एनिमेटेड फिल्म ‘भारती और बीबो’ का विश्व प्रीमियर आयोजित

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -एमआईएफएफ 2026 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम -एनएफडीसी और पपेटिका मीडिया द्वारा निर्मित तथा स्नेहा रविशंकर द्वारा निर्देशित हिंदी एनिमेटेड श्रृंखलाभारती और बीबो‘ का विश्व प्रीमियर आयोजित किया गया। यह श्रृंखला भारत की चार महान महिलाओं की वास्तविक कहानी प्रस्तुत करती है। अहिल्याबाई होलकर श्रृंखला में मराठा रानी के इंदौर के शाही परिवार से आगे बढ़कर कर्तव्य पालन में उनकी प्रशासनिक कुशलता और कूटनीतिक क्षमता दर्शायी गई है। रानी दुर्गावती गोंडवाना की रानी के शासनकाल और मुगल साम्राज्य अकबर की अधीनता के प्रति उनके विद्रोह की कहानी प्रस्तुत करती है। रानी राशमोनी कोलकाता की समाज सुधारक महिला की कहानी है, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को चुनौती दी, जन कल्याणकारी ढांचा तैयार किया और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के साथ मिलकर कई सुधारों को आगे बढ़ाया, जिनमें बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून भी शामिल है। वे दक्षिणेश्वर काली मंदिर की संस्थापिका भी थीं। सालुमरदा थिम्मक्का कर्नाटक की पर्यावरणविद्, का चित्रण अलग लहजे में किया गया है।

3. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल बढ़ा

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 जून को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब तुषार 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर बने रहेंगे। ये उनका लगातार चौथा और अब तक का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। तुषार से पहले, सी.के. दफ्तरी सबसे लंबे समय तक (13 साल) पद पर रहने वाले सॉलिसिटर जनरल रहे। तुषार का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दी है। तुषार मेहता पहली बार साल 2018 में भारत के सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए थे। तुषार का कार्यकाल लगातार 2020, 2023 और अब 2026 में बढ़ाया गया है। 1987 में तुषार ने गुजरात बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर पर खुद को रजिस्टर्ड किया था। साल 2008 में तुषार गुजरात सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल अपॉइंट हुए। साल 2014 में तुषार भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए। सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार के दूसरे सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी होते हैं। सॉलिसिटर जनरल से ऊपर सिर्फ भारत के अटॉर्नी जनरल का पद होता है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) के कार्यकाल को भी तीन साल के लिए बढ़ाया है।

4. ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने पद से दिया इस्तीफा

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। स्टार्मर बीते 10 सालों में ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफा देने वाले सातवें व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घोषणा की है कि वह लेबर पार्टी के नेता का पद छोड़ देंगे। उन्होंने यह मान लिया है कि उनकी पार्टी अब यह नहीं मानती कि वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। ब्रिटेन में वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एंडी बर्नहाम कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स में शपथ ग्रहण करके औपचारिक रूप से मेकरफील्ड से सांसद बन गए हैं। स्टारमर के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे माने जाने वाले श्री बर्नहाम ने मेकरफील्ड में एक महत्वपूर्ण उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के उम्मीदवार को हराकर वेस्टमिंस्टर में वापसी के बाद महत्वपूर्ण गति प्राप्त की।

5. राखीगढ़ी से प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण को सौंपा

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हरियाणा के राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थल से हाल ही में प्राप्त मानव कंकाल अवशेषों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एएनएसआई) को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए औपचारिक रूप से सौंप दिया गया है। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के निदेशक प्रोफेसर बी.वी. शर्मा ने कहा कि दोनों संस्थानों के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत किए गए इस हस्तांतरण से सिंधु-सरस्वती सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों में से एक में बहुविषयक अनुसंधान को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद है। लगभग 550 हेक्टेयर में फैला हरियाणा का राखीगढ़ी, सिंधु-सरस्वती सभ्यता की सबसे बड़ी ज्ञात बस्ती के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। पुरातात्विक उत्खनन से प्रारंभिक हड़प्पा काल से लेकर परिपक्व हड़प्पा काल तक निरंतर बसावट के प्रमाण मिले हैं। इनमें नियोजित बस्तियां, जल निकासी व्यवस्था, शिल्प उत्पादन केंद्र, व्यापार नेटवर्क और कब्रिस्तान शामिल हैं। वर्ष 2025-26 के क्षेत्र सत्र में ग्रेटर नोएडा स्थित भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) की उत्खनन शाखा-II द्वारा किए गए उत्खनन के दौरान, पुरातत्वविदों ने टीला संख्या 7 में आठ कब्रें खोजीं, जिसे पहले कब्रिस्तान के रूप में पहचाना गया था। तीन पूर्ण मानव कंकाल, अन्य कब्रों से प्राप्त कंकाल के टुकड़ों के साथ, विस्तृत जांच के लिए कोलकाता स्थित भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के प्राचीन मानव कंकाल भंडार और प्रयोगशाला में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

6. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह नई दिल्ली में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 23 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर NAFED के अध्यक्ष श्री जेठाभाई अहीर, प्रबंध निदेशक श्री दीपक अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह NAFED की कई महत्वपूर्ण डिजिटल और किसान-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें किसानों के बच्चों के लिए NAFED-KALYAN छात्रवृत्ति, दलहन एवं तिलहन के इन्वेंटरी मैनेजमेंट के लिए DRISHTI पोर्टल, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग को मजबूत करने के लिए ERP पोर्टल और ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ऑक्शन पोर्टल पर लाइव पंजीकरण का प्रदर्शन और नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया जाएगा। NAFEX.in का शुभारंभ नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और संचालन की सुगमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

7. अमेरिका ने 48 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 जून को अमेरिका ने भारत के लिए 482.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,100 करोड़ रुपये) के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी। ये पैकेज भारत के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट तोपों के रखरखाव, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन क्षमता को मजबूत करने के लिए है। यह मंजूरी अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने दी है। इस पैकेज से कोई हथियार नहीं खरीदा जाएगा, बल्कि सिस्टम में जो मौजूद हथियार हैं उनके रखरखाव पर जोर दिया जाएगा। इसमें स्पेयर पार्ट्स, टेक्निकल सहायता, ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग सर्विस और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं। इस कदम को भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मजबूत होगा।

8. आंध्र प्रदेश की प्रमुख जन योग पहल ‘योगांध्र-2026’ को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आंध्र प्रदेश की प्रमुख जन योग पहल योगांध्र-2026 को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता पूरे राज्य में योग के व्यापक जन-प्रचार और सफल प्रचार-प्रसार के लिए दी गई है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के दक्षिण क्षेत्र के संयुक्त सचिव डॉ. उल्लाजी एलियाज़र ने विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्य ने योगांध्र 2026 के अंतर्गत 1 करोड 5 लाख योग प्रेमियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन प्रतिभागियों की संख्या उम्मीदों से कहीं अधिक रही और एक करोड सात लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

9. ICC ने रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी की

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेटरों के लिए ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस‘ जारी की हैं। ये पहल महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों के करियर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें 6-R फ्रेमवर्क जारी किया गया है। इसमें सुरक्षित वापसी तय करने के लिए प्रोसेस अपनाया जाएगा। 6-R फ्रेमवर्क में Ready (तैयार), Review (समीक्षा), Restore (दोबारा वापसी), Recondition (फिटनेस), Return (मैदान में वापसी) और Refine (बेहतर बनाना) शामिल हैं। इसके साथ ही हर एक बोर्ड में एक केस मैनेजर अपॉइंट किया जाएगा, जो प्रेग्नेंसी से वापसी तक पूरे सिस्टम को एक डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट का सहयोग देगा। प्रैक्टिकल सपोर्ट देने के लिए ट्रेनिंग माहौल को ऐसा बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की देखभाल, मैच के दौरान बच्चों को खिलाने/देखभाल के लिए जगह और ट्रेवल सपोर्ट शामिल है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करना पूरी तरह से खिलाड़ी की इच्छा पर निर्भर करेगा और बोर्ड द्वारा किसी भी अनिवार्य प्रेग्नेंसी टेस्ट का नियम नहीं रखा गया है। बच्चे के जन्म के बाद मनोवैज्ञानिक सहायता, मेडिकल रिव्यू, और धीरे-धीरे क्रिकेट ट्रेनिंग में वापसी की जाएगी।

10. वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

21 जून को वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में अर्धशतक (50) लगाया। वे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने यह उपलब्धि भारत लिस्ट-A और श्रीलंका लिस्ट- A के बीच चल रही सीरीज के फाइनल में हासिल की है। 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। कौशल्य ने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज भी अपने नाम की। सीनियर लेवल पर 50 ओवर के क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

11. एशियन रिले चैंपियनशिप में भारत ने जीता स्वर्ण

23 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चीन के शांगयु में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में टीम ने महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्‍वर्ण पदक जीता। इससे पहले, भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत और 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में कांस्‍य पदक हासिल किया था। इससे पहले, 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्‍थान पर रही। भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में भी कांस्‍य पदक जीता। थाईलैंड ने स्‍वर्ण, जबकि चीन ने रजत पदक जीता।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top