9–11 minutes
1. भारतीय नौसेना में IANS अग्रय, IANS दूनागिरी और IANS संशोधक को शामिल किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों – उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वेक्षण पोत (बड़ा) आईएनएस संशोधक और पनडुब्बी रोधी उथले जल पोत आईएनएस अग्रय का शुभारंभ किया। तीनों जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया था और कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित किया गया था। इसमें 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित भारतीय उद्योग की व्यापक भागीदारी थी। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले ये जहाज आत्मनिर्भरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी हैं। INS दूनागिरी प्रोजेक्ट-17A का 5वां स्टील्थ फ्रिगेट वॉरशिप है। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर (डिजाइनेट) कैप्टन दिव्य आलोक ने कहा कि दूनागिरी ईस्ट नेवल कमान और ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा बनेगा। भारतीय नौसेना के पास इस समय लगभग 140 से 145 सक्रिय वॉरशिप्स हैं। INS संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज) सीरीज का चौथा जहाज है। INS संशोधक का काम समुद्र का सर्वे करना है। INS अग्रय अर्नाला क्लास का चौथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट यानी उथले पानी का वॉरशिप है। इसे हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और एडवांस्ड सोनार सिस्टम से लैस किया गया है। 21 जून विश्व स्तर पर विश्व जलविज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
2. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया। श्री मोदी ने हजारों योगाभ्यासियों के साथ ‘साझा योग नियम’ सत्र में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनियाभर के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए श्री मोदी ने कहा कि 21 जून दुनिया के कई हिस्सों में साल का सबसे लंबा दिन होता है और यह योग के ज़रिए मानवता के सबसे बड़े सामूहिक उत्सवों में से एक के रूप में भी उभरा है।
3. MHA की एजेंसी ने साइबर अपराध रोकने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 2 पोर्टल लॉन्च किए

जून 2026 में, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के तहत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने दो नए पोर्टल – ‘शिकायत निवारण तंत्र’ (GRM) और ‘मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल’ (MRM) – लॉन्च किए हैं। इनका मकसद पुलिस बलों, बैंकिंग नेटवर्क और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के बीच सीधे कामकाज के तालमेल को बेहतर बनाना है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग के दौरान सामने आई, जिसमें नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा की गई।
GRM मॉड्यूल उन खाताधारकों की शिकायतों को दूर करने के लिए शुरू किया गया था, जिनके बैंक खाते साइबर अपराध की जांच के दौरान संदिग्ध ट्रांज़ैक्शन के कारण फ़्रीज़ कर दिए गए थे, उन पर ‘लियन’ (lien) लगा दिया गया था या उन्हें ‘होल्ड’ पर डाल दिया गया था।
MRM पोर्टल को साइबर फ़ाइनेंशियल धोखाधड़ी के पीड़ितों के लिए एक सुविधाजनक तरीका देने के लिए बनाया गया है, ताकि वे शिकायत दर्ज करने के बाद फ़्रीज़ या रिकवर किए गए पैसे को वापस पा सकें।
4. भारत में डिजिटल शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए ADB ने SIL के साथ 10 मिलियन USD की साझेदारी की

जून 2026 में, एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने देश भर के सरकारी स्कूलों में सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड (SIL) के साथ 10 मिलियन USD के फाइनेंसिंग पैकेज पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का मकसद 30,000 सरकारी स्कूलों में डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है, जिससे सीधे तौर पर 4.5 करोड़ (45 मिलियन) छात्रों को फ़ायदा होगा। इस निवेश में हार्डवेयर के साथ-साथ ह्यूमन कैपिटल (मानव संसाधन) पर भी काफ़ी ज़ोर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत, कम से कम 1,000 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। इस प्रोग्राम के तहत 58,000 डिजिटल क्लासरूम बनाए जाएंगे और कम से कम 56,000 शिक्षकों को डिजिटल तरीके से पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। फंडिंग स्ट्रक्चर में LEAP 2 (लीडिंग एशियाज़ प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन शामिल है। इस फंड को ADB मैनेज करता है और इसे जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमिटमेंट से फंड किया गया है।
5. विश्वास स्लोवाकिया में भारत के नए राजदूत अपॉइंट हुए

20 जून को भारत सरकार ने सीनियर इंडियन फॉरेन ऑफिसर विश्वास विदु सपकाल को स्लोवाकिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। 2022 में विश्वास विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी अपॉइंट हुए थे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अपॉइंटमेंट की घोषणा की। 1998 से 2010 तक विश्वास विदेश मंत्रालय में कई पदों पर रहे। उन्होंने भारत के मिशनों में रशिया (मॉस्को), आर्मेनिया (येरेवन) और शिकागो में तैनात रहे। 2016 से 2019 तक विश्वास फिजी में भारत के हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए। साथ ही कुक द्वीप, किरिबाती, नाउरू, टोंगा, तुवालु और वनुआतु के लिए भी मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि रहे। हाल ही में पीएम मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा पर थे। ये मध्य यूरोप में स्थित एक लैंडलॉक्ड देश है।
6. FIH Hockey Women’s Nations Cup : न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर भारत ने जीता खिताब

भारत ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को ऑकलैंड में खेले गए खिताबी मैच में मेज़बान न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। मुकाबले के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने दूसरा गोल दागा। टीम ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही अगले सीजन के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली। फाइनल में लालरेम्सियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं; उन्होंने यह सम्मान यूएसए की एशले सेसा के साथ साझा किया। यह भारत की दूसरी नेशंस कप जीत है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में हुए पहले टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। भारत इस इवेंट में अजेय रहा और पूल-ए के मुकाबलों में यूएसए (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को शिकस्त दी थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में चिली के खिलाफ 6-0 से हराया। फाइनल में, उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
7. एथलीट नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला

21 जून को एथलीट नीरज चोपड़ा को इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 चुना गया। नीरज शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को सीधे इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में नई दिल्ली पहुंचे। नीरज ने 2012 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। 2025 में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही महिलाओं में बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर 2025 का पुरस्कार 3000 मीटर स्टीपलचेज की नेशनल रिकॉर्डहोल्डर पारुल चौधरी को दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही पूर्व एशियाई खेल गोल्ड मेडलिस्ट गुरबचन सिंह रंधावा, शॉटपुट के दिग्गज बहादुर सिंह चौहान और लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
8. विश्व ऊँट दिवस

विश्व ऊंट दिवस हर साल 22 जून को मनाया जाता है, जो दुनिया के कई हिस्सों में आजीविका के लिए ऊंटों के महत्व को दर्शाता है। दुनिया के 90 से अधिक देशों में पाए जाने वाला ऊंट से सिर्फ आजीवीकोपार्जन का ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में बहुत काम आता है। भारत में सबसे ज्यादा ऊंट राजस्थान में और खासतौर से पश्चिमी राजस्थान में पाए जाते हैं। सड़कों के बिछते जाल और कम होते रेगिस्तान के चलते ऊंट की जनसंख्या में काफी गिरावट आई है। ऊंट के संरक्षण को लेकर 2014 में राजस्थान सरकार ने इसे राज्य पशु घोषित किया था।
9. अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे

‘अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे’ दुनिया भर में पिता और पितृत्व के महत्व को सम्मान देने का अवसर माना जाता है। हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि उन योगदानों को याद करने का मौका है जो पिता अपने परिवार, बच्चों और समाज के निर्माण में निभाते हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे 21 जून को मनाया जा रहा है, जिसके तहत दुनिया भर में लोग अपने पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। फादर्स डे की शुरुआत 20वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई थी। माना जाता है कि इसकी प्रेरणा एक ऐसी महिला से मिली, जो अपने पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहती थीं। उनके पिता ने कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों का पालन-पोषण किया था।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
