21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8–10 minutes


1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 19 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक चलेगा। इसमें दोनों तरफ यानी कि प्रत्येक पक्ष से भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना से लगभग 120 सैनिक भाग लेंगे। इस अभ्यास का चौथा संस्करण 13 से 26 अक्टूबर, 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना के दल में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों के साथ अन्य रेजिमेंट और सेवाओं के जवान शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सेना के दल में उसकी ओर से 13वीं ब्रिगेड के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

2. अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखियों और बाराटांग के कार्स्ट-मड-वोल्केनो कॉम्प्लेक्स को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखियों और बाराटांग के कार्स्ट-मड-वोल्केनो कॉम्प्लेक्स को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया जाना अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की अनूठी भूवैज्ञानिक विशेषताओं को दर्शाता है। श्री शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को विश्व स्तर पर लगातार अधिक पहचान मिल रही है।

3. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमरीकी विदेश मंत्री और UAE के उप प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय बैठक की

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ त्रिपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी की।सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस दौरान ऊर्जा, कनेक्टिविटी और मौजूदा घटनाक्रमों पर विचार विमर्श हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी राजदूत द्वारा आयोजित ‘यूएस फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लिया। मार्को रुबियो का यह भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे इस वर्ष मई में नई दिल्ली आए थे।

4. विश्व बैंक समूह ने अपनी पहली डिजिटल रणनीति शुरू की; AI, कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन पर जोर दिया

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व बैंक समूह ने अपनी पहली व्यापक डिजिटल रणनीति शुरू की है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सस्ती इंटरनेट सुविधा और रोजगार सृजन को विकास के प्रमुख केंद्र में रखा गया है। अगले 10 से 15 वर्षों में विकासशील देशों के 1 अरब बीस करोड़ युवा, रोजगार के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सोल में घोषित इस रणनीति के तहत विश्व बैंक समूह की सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की क्षमताओं को एक साथ लाकर विकासशील देशों में डिजिटल संपर्क बढ़ाने, तकनीक तक पहुंच आसान बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की जाएगी। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि इस पहल में तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें विशेष रूप से ए.आई. के ऐसे साधन शामिल हैं, जो उत्पादकता बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

5. जनमत संग्रह में अल्बर्टा के दो-तिहाई से अधिक मतदाताओं ने कनाडा का हिस्सा बने रहने के पक्ष में मतदान किया है।

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अल्बर्टा के दो-तिहाई से अधिक मतदाताओं ने कनाडा का हिस्सा बने रहने के पक्ष में मतदान किया है। अल्बर्टा, तेल, गैस और खनिजों से समृद्ध कनाडा का एक प्रांत है। यह जनमत संग्रह, ट्रम्प के बार-बार इस सुझाव पर हुआ कि कनाडा, अमरीका का 51वां राज्य बन सकता है। अल्बर्टा के कुछ अलगाववादी नेताओं ने पिछले वर्ष अमरीका के अधिकारियों से स्वतंत्रता और संभावित ऊर्जा निर्यात पर चर्चा के लिए मुलाकात करने की बात स्वीकार की है। वहीं, कार्नी और अल्बर्टा की रूढ़िवादी नेता डैनियल स्मिथ ने एशियाई देशों तक पहुंच बढ़ाने और अमरीका पर निर्भरता कम करने के लिए कनाडा के प्रशांत तट तक प्रस्तावित पाइपलाइन का समर्थन किया है

6. WWF-India EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान किया शुरू

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर – रिसोर्स पार्टनर (पीसी-आरपी) ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक एक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान के ज़रिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे पटाखे न जलाएं और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अनुरूप एक स्वच्छ और हरित दिवाली मनाएं। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचेगा। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत आने वाले 130 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

7. भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की तीन महाद्वीपों में बहुराष्ट्रीय तैनाती

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19 अक्टूबर को इंडियन नेवी के 3 युद्धपोत की एक साथ तीन महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों में शामिल होने की जानकारी मिली। ये युद्धपोत यूरोप, अफ्रीका और रूस के प्रशांत तट पर स्थित समुद्री क्षेत्रों में शामिल किए गए। यूके की नौसेना के साथ ब्रिटिश जलक्षेत्र में ‘अभ्यास कोंकण-26‘ (Exercise Konkan-26) आयोजित किया गया। फ्रांसीसी नौसेना के साथ द्विपक्षीय ‘अभ्यास वरुण‘ (Exercise Varuna) का संचालन हुआ। साउथ अफ्रीका के पास INS तरकश ने ‘अभ्यास IBSAMAR‘ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। INS तरकश, तलवार-क्लास का मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है। रूस के प्रशांत तट पर INS सह्याद्रि ने रूसी नौसेना के साथ ‘अभ्यास INDRA-2026‘ में भाग लिया। ये भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया शिवालिक-श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।

8. लद्दाख का पहला चिकित्सा महाविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस कॉलेज की शुरूआत शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से होगी। लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस मेडिकल कॉलेज को लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इस महीने की 18 तारीख को जम्मू- कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय की लेह बेंच का उद्घाटन किया था। केंद्र सरकार ने लेह में आई.आई.टी. और आई.आई.एम. जम्मू के परिसर स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

9. फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पेरिस में शुरू होगा

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पेरिस में फ्रेंच ओपन सुपर- सात सौ 50 बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु टूर्नामेंट का नेतृत्व करेगी। महिला एकल के पहले दौर में सिंधु का मुकाबला दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग से होगा। वहीं, पुरुष एकल में छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना जापान के कोडाई नाराओका से होगा। किदांबी श्रीकांत का मुकाबला हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से सामना करेंगे,। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला ताइवान की लिन चिह-चुन और यांग चू-युन से होगा। महिला एकल के पहले दौर में तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ आमने-सामने होंगी। अश्मिता चालिहा का मुकाबला चीन की हान चियान शी से, जबकि उन्नति हुड्डा का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा।

10. एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने अब तक कुल 35 पदक जीते

21 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पदकों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जिसमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने 56 दशमलव तीन-छह सेकंड के समय के साथ एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उनकी जीत ने इस प्रतियोगिता में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। एशियन पैरा गेम्स 2026 में, मंगलवार को पुरुषों के डिस्कस थ्रो (एफ51/52/53) इवेंट में भारत के प्रणव सूरमा और राम रतन सिंह ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सूरमा ने 11.66 मीटर की दूरी के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top