19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. दुनिया का पहला फोबोस सैंपल वापसी मिशन शुरू करने जा रहा है जापान

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दुनिया का पहला फोबोस सैंपल वापसी मिशन शुरू करने जा रहा है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी (JAXA) अपने एच-3 रॉकेट से अंतरिक्ष यान भेजेगी। यह यान मंगल के दो चंद्रमाओं में से एक– फोबोस से नमूने लेगा। इस मिशन को पूरा होने में लगभग पांच वर्ष लगने की संभावना है। मिशन का उद्देश्य फोबोस और डीमोस की उत्पत्ति का पता लगाना और सौरमंडल में जीवन की शुरुआत से जुड़े संकेत जुटाना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मिशन के निष्कर्ष से मंगल पर भविष्य में मानव अभियानों में मदद मिल सकती है। दशकों से, मंगल की खोज के बावजूद उसके दोनों चंद्रमाओं के बारे में जानकारी सीमित है। मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन (MMX) नाम का रोबोटिक अंतरिक्ष यान 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:41 बजे जापानी समयानुसार तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से एच3 रॉकेट पर लॉन्च होने वाला है। 2031 में नमूनों को पृथ्वी पर वापस लाएगा।

2. ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के प्लायमाउथ के निकट संपन्न हुआ। यह अभ्यास 8 से 15 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने विभिन्न पेशेवर व परिचालन क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अभ्यास किया। इस अभ्यास के माध्यम से दोनों नौसेनाओं को आपसी तालमेल बढ़ाने, अनुभव साझा करने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिला। अभ्यास कोंकण-26 में भारतीय नौसेना की ओर से स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने हिस्सा लिया, जबकि ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने ड्यूक-क्लास के पनडुब्बी रोधी युद्धक फ्रिगेट एचएमएस सदरलैंड को तैनात किया।

3. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लेह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की लद्दाख पीठ का किया उद्घाटन

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लेह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की लद्दाख पीठ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम एम सुंदरेश, पीएस नरसिम्हा और अरुण पल्ली, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरामानी और लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। केंद्र सरकार ने अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के लिए लद्दाख पीठ की स्थापना को मंजूरी दी थी। इस निर्णय के बाद, उच्च न्यायालय ने 5 अक्तूबर को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में उच्च न्यायालय की बैठकों के लिए लेह को स्थान के रूप में चुना। लद्दाख पीठ में बुधवार से मामलों की सुनवाई शुरू होगी। इससे पहले, उच्च न्यायालय की श्रीनगर और जम्मू में दो पीठें थीं।

4. ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने राजधानी भुवनेश्वर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। ओड़िसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें लोकभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उपस्थित थे। श्री ब्रजमोहन राम ने डॉ. हरिबाबू कंभमपति का स्थान लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसी महीने की 12 तारीख को श्री ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त किया था। श्री राम झारखंड के पलामू से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

5. ईरान की संसद ने मेहरदाद अखलाघी की रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ईरान की संसद ने मेहरदाद अखलाघी की रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। उनके पक्ष में 237 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 15 ने विरोध में वोट दिया। ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ईरान पर दोबारा हमला न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और वह अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर आश्वस्त है। अखलाघी ने अजीज नसीरजादेह का स्थान लिया है, जिनकी ईरान पर अमरीका और इजराइल के हमलों में मृत्यु हो गई थी।

6. ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ की सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक शुरू हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में सदस्य देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसमें जारी सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा और संगठन के वित्तीय तथा संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

7. ‘नमो भारत’ के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एनसीआरटीसी ने 17 अक्टूबर 2026 को ‘नमो भारत दिवस 2026’ मनाया, जो नमो भारत अभियान के तीन सफल वर्षों और क्षेत्रीय गतिशीलता में एक परिवर्तनकारी यात्रा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को इसके उद्घाटन के बाद से, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर में 45 लाख से अधिक लोग यात्रा किए हैं। नमो भारत सेवा का संचालन अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्रथम खंड के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद, पूरे कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से चालू किया गया। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो के साथ पूरे 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। नमो भारत वर्तमान में प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करता है और हाल ही में इसने लगभग 1.68 लाख यात्रियों के साथ अपना अब तक का सबसे अधिक एक दिवसीय यात्री रिकॉर्ड दर्ज किया है।

8. निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान के जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना-जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया। कार्यक्रम को वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री मोहित यादव ने संबोधित किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यातकों के साथ राजस्थान सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), जयपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र और रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ‘राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024-25’ में वर्ष 2029 तक राज्य को 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति (आरईपीपी) 2024 के तहत 2029 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करने का लक्ष्य रेखांकित किया गया है। राजस्थान के बजट 2026-27 में भी ‘विकसित राजस्थान @ 2047’ का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक राज्य को 4.3 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। ये उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

9. एफएसएसएआई ने छह महीने तक के शिशुओं के आहार में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने छह महीने तक के बच्चों के आहार में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए प्राधिकरण ने शिशु आहार से जुड़े नियमों में बदलाव का मसौदा जारी किया है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य बच्चों को सही पोषण देना और उनके स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना है। कम उम्र में अतिरिक्त चीनी के सेवन से मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 60 दिन का समय दिया गया है। मिले हुए सुझावों पर विचार करने के बाद प्राधिकरण इन नियमों को अंतिम रूप देगा।

10. सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं के मुनाफे की अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत तक सीमित की

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण-एनपीपीए ने कैंसर की 137 दवाओं पर व्यापार मुनाफे की सीमा 30 प्रतिशत तय कर दी है। इससे इन दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। इस फैसले का उद्देश्य कैंसर की दवाओं की कीमतें कम करना और मरीजों पर इलाज का आर्थिक बोझ घटाना है। इन दवाओं में कई तरह के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। पेम्ब्रोलिजुमैब, डुरवालुमैब और ओसिमर्टिनिब जैसी प्रमुख दवाएं भी इस सूची में हैं। इससे पहले, वर्ष 2019 में एनपीपीए ने 42 कैंसर की दवाओं पर भी व्यापार मुनाफे की सीमा 30 प्रतिशत तय की थी। इससे 526 ब्रांड की दवाओं की कीमतों में 90 प्रतिशत तक की कमी आई थी। नई सूची विशेषज्ञों की सिफारिश पर तैयार की गई है और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी। एनपीपीए ने दवा कंपनियों को नई कीमतों की जानकारी सात दिन के भीतर देने का निर्देश दिया है। कंपनियों को नई कीमतों की सूची अपनी वेबसाइट पर डालनी होगी और दवा विक्रेताओं तथा अस्पतालों तक भी पहुंचानी होगी।

11. दिल्ली हाफ मैराथन: पुरुष वर्ग में केन्या के चार्ल्स मटाटा और महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु विजेता

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का खिताब पुरुष वर्ग में केन्या के चार्ल्स मटाटा ने और महिला वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने जीत लिया है। मटाटा ने 21.097 किलोमीटर की दौड़ 58 मिनट 52 सेकंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए उन्हें 27 हजार डॉलर की राशि के अलावा 12 हजार डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे। पुरुष वर्ग में केन्या के सैमवेल न्यामाई मेलू दूसरे, और स्टेनली वैथाका म्बुरू तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अलेमु ने एक घंटा छह मिनट 35 सेकंड का समय लिया। केन्या की सेलाह बुसीनेई दूसरे और सिंथिया चेलंगाट चेपक्वोनी तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय पुरुष वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने एक घंटा पांच मिनट पांच सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। गौरव माथुर दूसरे और हेमंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय महिला वर्ग में अंकिता ध्यानी विजेता बनीं। सोनिया दूसरे और भागीरथी तीसरे स्थान पर रहीं।

12. शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पैरा एशियन खेल 2026 में भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने सोमवार को महिला कंपाउंड वर्ग की क्वालीफिकेशन स्पर्धा में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शीतल ने पहले स्थापित एशियाई रिकॉर्ड (698 अंक) को छह अंक से पीछे छोड़ दिया। 72 तीरों के इस राउंड में उन्होंने दोनों 50 मीटर राउंड में 352-352 अंक बनाए। उनके नाम 32 एक्स और 25 बारह अंकों के निशाने दर्ज हुए। यह प्रदर्शन भारतीय पैरा तीरंदाजी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम 683 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की शुएकिंग शू ने 680 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांग्लादेश की जोमा अख्तर 676 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। भारत की एक अन्य तीरंदाज पायल नाग ने 675 अंक बनाए और क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की तेओदोरा फेरेली ऑडी अयूदिया ने भी 675 अंक हासिल किए।

13. एशियाई पैरा गेम्‍स जापान के आइची-नागोया में आरंभ; 100 पदक जीतने के लक्ष्‍य के साथ भारत के 150 से अधिक खिला‍ड़ी शामिल

19 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियाई पैरा गेम्स जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गए हैं। उद्घाटन समारोह नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में वाबी: हम खूबसूरत व्यक्ति हैं (WABI: We Are Beautiful Individuals) थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने कहा कि भारत के 150 से अधिक खिलाडियों का लक्ष्य 100 से अधिक पदक जीतना है। खेलों का आयोजन 24 अक्टूबर तक होगा, जिसमें 18 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और स्प्रिंटर सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। चीन के हांगझोऊ में हुए 2023 के खेलों में, भारत ने रिकॉर्ड 111 पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top