16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–15 minutes


1. भारत की राष्ट्रपति विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 15 अक्तूबर 2026 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सरस (सेल ऑफ आर्टिकल्स ऑफ रूरल आर्टिसन्स सोसाइटी) मेले‘ में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सरस स्टॉलों को भी देखा और लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। राष्ट्रीय सरस मेले के इस संस्करण में 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 1500 महिला स्वयं सहायता समूह उद्यमी और लखपति दीदियां, 650 से अधिक स्टॉलों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। यह मेला 31 अक्तूबर 2026 तक खुला रहेगा।

2. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में संपर्क सुविधाओं को मजबूत करना, ऊर्जा बुनियादी ढांचे में सुधार करना, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और जल सुरक्षा को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री ने लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस आधुनिक टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता 35 लाख है। प्रधानमंत्री ने सीमा सड़क संगठन- बीआरओ द्वारा निर्मित 298 किलोमीटर लंबे निम्मू-पदुम-दारचा सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया। लेह के निम्मू को हिमाचल प्रदेश के दारचा से सुदूर ज़ांस्कर घाटी के माध्यम से जोड़ने वाली यह सड़क लद्दाख के लिए एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग प्रदान करती है, जिससे श्रीनगर-लेह और मनाली-लेह मार्गों पर आवागमन और आसान हो जाएगा। श्री मोदी ने नौ मेगावाट की हनु लघु पनबिजली परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन किया। श्री मोदी ने लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित 40 जलाशयों का भी उद्घाटन किया। इस पार्क का उद्देश्य सदियों पुराने पेट्रोग्लिफ्स (पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियाँ) का संरक्षण करना है जो प्रारंभिक मानव जीवन, व्यापार मार्गों, विश्वास प्रणालियों और पारिस्थितिक इतिहास का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें से कई पर्यटन, अवसंरचना विकास और पर्यावरणीय कारकों से खतरे में हैं।

3. सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।

4. उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, लेखिका और भारतीय रेल यातायात सेवा की पूर्व अधिकारी डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया। डॉ. आनंदा शंकर जयंती की कैंसर से संघर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक केवल कैंसर के बारे में नहीं, बल्कि कैंसर से आगे बढ़कर जीवन को नए दृष्टिकोण से जीने की कहानी है।

5. भारतीय वायुसेना के संचार उपग्रह और नौसेना की टॉरपीडो के लिए 4,106 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह क्षमता और भारतीय नौसेना के लिए वरुणास्त्र भारी टॉरपीडो की खरीद को लेकर कुल 4,106 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, इन सौदों से स्वदेशी रक्षा विनिर्माण और महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इनमें से 2,563 करोड़ रुपये का अनुबंध बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ GSAT-7C उपग्रह के लिए किया गया है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित यह उपग्रह भारतीय वायुसेना के विभिन्न संसाधनों के बीच सुरक्षित, मजबूत और निर्बाध संचार क्षमता बढ़ाएगा। इससे वायुसेना की परिचालन क्षमता को मजबूती मिलेगी। वहीं, 1,543 करोड़ रुपये का दूसरा अनुबंध हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ वरुणास्त्र टॉरपीडो के लिए किया गया है। वरुणास्त्र नौसेना के लिए विकसित स्वदेशी भारी टॉरपीडो है, जिसे जहाज से दागा जा सकता है। इसका विकास नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला ने किया है। मंत्रालय के मुताबिक, वरुणास्त्र में उन्नत दिशा-परिवर्तन क्षमता है और यह लंबी दूरी से दुश्मन की पनडुब्बियों को निशाना बना सकता है।

6. नागालैंड में बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को मिला स्कॉच सिल्वर पुरस्कार

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों की खेलों में भागीदारी प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विभाग के ग्रासरूट्स फुटबॉल फेस्टिवल- बेबी लीग के लिए प्रदान किया गया है। जून 2024 में शुरू किया गया ग्रासरूट्स फुटबॉल फेस्टिवल– बेबी लीग एक वार्षिक कार्यक्रम है। ‘स्कोच अवार्ड’ एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, जो शासन, नवाचार और जनसेवा वितरण में उत्कृष्टता को मान्यता देता है, और सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने वाली प्रभावशाली पहलों को सम्मानित करता है। जून 2024 में शुरू किया गया ‘ग्रासरूट फुटबॉल फेस्टिवल’ (बेबी लीग) एक वार्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में ही फुटबॉल से परिचित कराना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को एक मजेदार, आकर्षक और समावेशी माहौल में फुटबॉल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। इस फेस्टिवल में चार आयु वर्गों—5-6 वर्ष, 7-8 वर्ष, 9-10 वर्ष और 11-12 वर्ष—के लिए उम्र के हिसाब से छोटे फुटबॉल मैच आयोजित किए जाते हैं।

7. गजेंद्र सिंह शेखावत ने एनजीएमए में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न पीढ़ियों और कलात्मक पृष्ठभूमियों से जुड़े 150 कलाकारों की 250 से अधिक कलाकृतियों और मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। भारतीय मूर्तिकला की समृद्ध विरासत और आधुनिक कला-अभ्यासों को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाली इस प्रदर्शनी के माध्यम से एनजीएमए ने पहली बार कलाकृतियों की बिक्री की पहल भी शुरू की है। इसका उद्देश्य कलाकारों को नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ कला-संग्रहकर्ताओं और कला प्रेमियों के बीच उनका जुड़ाव बढ़ाना है। ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी भारतीय मूर्तिकला के बदलते स्वरूप, उसकी निरंतरता और नई रचनात्मक संभावनाओं को सामने लाती है। इसमें विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों और मूर्तिकला की अलग-अलग शैलियों की कृतियों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों के बीच संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा दर्शकों को भारतीय कला की विविधता से परिचित कराना है।

8. पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का किया शुभारंभ

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य डेटा-आधारित निगरानी, व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। इसके माध्यम से उत्पाद और बाजार के स्तर पर व्यापार का विश्लेषण करने, निर्यात के नए अवसरों की पहचान करने तथा वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) लव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। पीयूष गोयल ने डेटा-आधारित और साक्ष्य-आधारित व्यापारिक निर्णय लेने में एनएसटीसीसी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ‘स्कोमेट’ (विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकियां) डैशबोर्ड की समीक्षा की।

9. केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन 14 से 18 अक्टूबर, 2026 तक थाईलैंड के बैंकॉक की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन 14 से 18 अक्टूबर, 2026 तक थाईलैंड के बैंकॉक की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक समूह की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठकों में भाग लेंगी।

10. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसा सेवा आयोग का विलय

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14 अक्टूबर 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सेवा आयोग को समाप्त करने का निर्णय लिया। राज्य मंत्रिमंडल ने 5 अक्टूबर को इस निर्णय को मंजूरी दी थी। वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन में विलय किया गया है। स्कूलों और मदरसों की शिक्षक भर्ती को एक व्यापक ढांचे के अंतर्गत लाने का प्रयास होगा। सरकार के अनुसार, भर्ती व्यवस्था में बदलाव के बावजूद मदरसा शिक्षा की खास पहचान बरकरार रखी जाएगी। मदरसा सर्विस कमीशन पश्चिम बंगाल में मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती से संबंधित एक अलग आयोग था। इसकी स्थापना 22 अक्टूबर 2008 को की गई थी।

11. मेक इन इंडिया को बढ़ावा: स्वदेशी CT स्कैनर के विकास और व्यावसायीकरण में TDB की मदद

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत में उन्नत चिकित्सा उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने कर्नाटक के मालूर स्थित पनासिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी को स्वदेशी 32-स्लाइस कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैनर के विकास और व्यावसायीकरण में सहायता दी जाएगी। यह पहल केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत देश की चिकित्सा उपकरण निर्माण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के तहत विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में जांच के लिए 32-स्लाइस CT स्कैनर का डिजाइन, विकास और इस्तेमाल किया जाएगा। CT स्कैनर में घूमने वाली एक्स-रे प्रणाली और डिजिटल डिटेक्टरों की मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की अलग-अलग परतों की तस्वीरें ली जाती हैं। इसके बाद कंप्यूटर एल्गोरिदम की मदद से इन तस्वीरों को जोड़कर शरीर की आंतरिक संरचनाओं की विस्तृत छवियां तैयार की जाती हैं।

12. युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनें

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। यह युवराज सिंह की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी है। वह टीम के मुख्य कोच सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। युवराज के करियर में 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद मुश्किल दौर आया। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कैंसर का पता चला और इलाज के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा। भारत के लिए युवराज ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन हैं। बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी उनकी ताकत रही है।

13. Wrestling World Championships: विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 में जीता ‘ऐतिहासिक’ सिल्वर मेडल

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमेरिका के लास वेगास में भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने गुरुवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कैटेगरी में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीता। अंडर-23 वर्ल्ड लेवल पर दो बार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके मोरे पुरुषों के 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन फाइनल के आखिरी पलों में जॉर्जिया के कोबा कारुमिद्जे से 12-13 से हार गए। मोरे अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले भारत के एकमात्र ग्रीको-रोमन पहलवान हैं। वह मंगलवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल तक पहुंचने वाले भारत के पहले ग्रीको-रोमन पहलवान भी बने थे। अंडर-23 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहली बार कोई भारतीय पहलवान ग्रीको-रोमन के फाइनल में पहुंचा और पहली बार पदक हासिल किया।

14. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14 अक्टूबर को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। उन्हें इस पद से जुड़ी शक्तियों का इस्तेमाल करने और आधिकारिक जिम्मेदारियां निभाने से भी रोक दिया गया है। उन्हें जांच समिति की कार्यवाही में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने और जांच से जुड़े गवाहों, अधिकारियों या अन्य व्यक्तियों को प्रभावित करने की कोशिश करने से भी मना किया गया है।

15. महिला किसान दिवस 2026

16 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

15 अक्टूबर 2026 को महिला किसान दिवस मनाया गया। महिला किसान दिवस 2026 की थीम ‘विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका’ रही।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/10-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top