11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 सितंबर को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जाने-माने समाजसेवी और इस्लामी समाज के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की। पीएम ने हेल्थ सर्विस, एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान V भारत की अपनी पहली यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। प्रिंस रहीम आगा खान की ये यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण को बढ़ाने के लिए है। इमाम प्रिंस रहीम ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के हिस्से के रूप में, वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे।

2. ISRO ने CE 20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 सितंबर को SRO ने CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। CE-20 इंजन का उपयोग LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) रॉकेट के ऊपरी हिस्से में किया जाता है। LVM3 का उपयोग भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मिशनों के लिए किया जा रहा है। CE-20 इंजन क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें ईंधन के तौर पर लिक्विड हाइड्रोजन (LH2) और लिक्विड ऑक्सीजन (LOX) का उपयोग किया जाता है। CE-20 को ISRO के लिक्विड प्रो पॉल्यूशन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने डेवलप किया है। LVM3 भारत का भारी-भरकम लॉन्चिंग मशीन है। ISRO की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।

3. भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 सितंबर को भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित होने का ऐलान हुआ। ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण होगा। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जाएगा। इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण होगा। इस अभ्यास का पहला चरण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर, राजस्थान में किया जाएगा। इसके बाद औली, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है। अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं पर भी जोर रहेगा। यह अभ्यास भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाएगा।

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को मंजूरी

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी। इनमें दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से दिल्ली के प्रोजेक्ट शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन सात कॉरिडोर पर रेलवे का लगभग 40 प्रतिशत ट्रैफ़िक होता है। लगभग दो हजार किमी का चार-लेन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। मंत्रिमंडल ने कुल 10,700 करोड़ रुपए से ज़्यादा की लागत वाले तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी। इन प्रोजेक्ट में खड़गपुर से झारसुगुडा चौथी लाइन, कटनी से पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर से पेंड्रा रोड तीसरी लाइन। इसके साथ ही लाइन की क्षमता बढ़ने से आवाजाही में काफी सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की ऑपरेशनल क्षमता और सेवा की विश्वसनीयता बेहतर होगी। इन मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्तावों से कामकाज सुचारू होगा और भीड़भाड़ कम होगी।

5. इंडियन पोस्ट ऑफिस में ‘डिजिपिन’ शुरू किया

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9 सितंबर को भारतीय डाक ने देश में जगहों की डिजिटल पहचान के लिए ‘डिजिपिन’ यानी डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर शुरू किया है। इसके तहत हर जगह को 10 अक्षरों और अंकों का एक खास कोड मिलेगा। इससे किसी जगह की पहचान मौजूदा 6 अंकों वाले पिन कोड से ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी। डिजिपिन मौजूदा पिन कोड की जगह नहीं लेगा। इसे पुराने पते और पिन कोड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया है। पिन कोड किसी बड़े इलाके की पहचान करता है। एक पिन कोड में कई सड़कें, कॉलोनियां और मोहल्ले आ सकते हैं। वहीं, डिजिपिन करीब 4 मीटर x 4 मीटर की जगह की पहचान करता है। देश के हर हिस्से को इतने छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कोड दिया जाता है। यह कोड उस जगह की सही स्थिति के आधार पर तय होता है। डिजिपिन एक जानकारी मिलने के बाद इसे बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किया जा सकता है। डिजिपिन से सामान पहुंचाने वाली कंपनियों को सही जगह खोजने में मदद मिल सकती है। डाक विभाग ने 27 मई 2025 को ‘अपना डिजिपिन जानें’ सुविधा शुरू की थी। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी जगह का डिजिपिन पता कर सकता है।

6. भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में इन समझौतों की घोषणा की गई। इनमें उपग्रह प्रक्षेपण, अंतरिक्ष निगरानी और माइक्रोसैटेलाइट तकनीक से जुड़े समझौते शामिल हैं। इनमें फ्रांस की सफ्रान स्पेस और भारत की ध्रुव स्पेस के बीच 50 लाख यूरो से अधिक के अनुबंध शामिल हैं। इनका इस्तेमाल भारत की प्रस्तावित 52 उपग्रहों वाली अंतरिक्ष निगरानी प्रणाली में की जाने वाली तकनीकों के लिए किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत वर्ष 2027 से 2030 के बीच उपग्रह तैनात किए जाने की योजना है। एक अन्य प्रमुख समझौते में फ्रांस की प्रक्षेपण सेवा कंपनी राइड भारत की कंपनी टेकमीटूस्पेस के दो उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगी। यह समझौता राइड और भारतीय अंतरिक्ष कंपनियों के बीच कई वर्षों से जारी सहयोग का विस्तार है।

7. आईएनएस मैसूर मलेशिया के लुमुट पहुंचा, समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में होगा शामिल

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नौसेना का पोत आईएनएस मैसूर मलेशिया के लुमुट पहुंच गया है। पोत भारत और मलेशिया की नौसेनाओं के बीच चौथे द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण में शामिल होगा। इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र, दोनों स्तरों पर पेशेवर गतिविधियां होंगी। इनमें एक-दूसरे के पोतों का दौरा, संचालन संबंधी गतिविधियां और खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को अपने अनुभव साझा करने, आपसी संचालन क्षमता बढ़ाने और बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

8. दक्षिण कोरिया के चांगवोन में भारत ने विश्व पैरा निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीते चार पदक

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में विश्‍व पैरा निशानेबाजी के चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार शुरूआत करते हुए चार पदक जीते इसमें एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक शामिल है। मोना अग्रवाल, अवनी लेखरा और मिली शाह की भारतीय महिला टीम ने दस मीटर एयर राइफल की स्‍टैंडिंग आर-2 स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता। इस स्‍पर्धा के व्‍यक्त्तिगत वर्ग में मोना अग्रवाल ने रजत और अवनी लेखरा ने कांस्‍य पदक हासिल किया। स्‍पर्धा का स्‍वर्ण सर्बिया की क्रिस्‍टीना ट्रिफुनोविच ने जीता। मोना अग्रवाल ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक खेलों के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। पुरूष वर्ग में राकेश निदागुंडी, आनंद कृष्‍ण और स्‍वरूप उनहालकर की टीम ने दस मीटन एयर राइफल स्‍टैंडिंग आर-1 स्‍पर्धा में राजत पदक जीता।

9. शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने रोमांचक शूट-ऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी अगुआई में भारत ने बुधवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-III का शानदार अंदाज में समापन करते हुए अंतिम दिन 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 6 मेडल जीते। वर्ल्ड नंबर 1 शीतल का कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान के साथ कड़ा मुकाबला हुआ। इससे पहले, शीतल ने टोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस गोल्ड मेडल के साथ उन्होंने इस इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए। शीतल और टोमन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में इराक की सारा अल हामिद और अब्बास कादिम को 157-145 से हराया।

10. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए।

11. BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ दो सीजन के लिए एग्रीमेंट किया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियो के साथ हुए इस करार की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस करार के बाद अब तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। ये करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा। इस एग्रीमेंट की कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है। BCCI ने सोशल मीडिया X के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस एग्रीमेंट के तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाले द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा। भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। इस करार में कैम्पा ने ₹1.31 करोड़ प्रति मैच बोली लगाई है। ChatGPT और SBI लाइफ ने लगभग ₹1.20 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई। तीनों साझेदार अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं कैम्पा पेय पदार्थ है और बीमा और AI टेक्नोलॉजी हैं।

12. भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है। हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने टकर दिया था कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं। जर्सी बदले जाने का पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने की कड़ी आलोचना की थी।

13. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day (WSPD) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को यह संदेश देना है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है। हर साल 7.20 लाख से अधिक लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवाते हैं। हर मौत का परिवार, दोस्तों, कार्यस्थलों और पूरे समुदाय पर गहरा सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक प्रभाव पड़ता है। वर्ष 2026 World Suicide Prevention Day के लिए 2024-2026 की तीन वर्षीय थीम ‘Changing the Narrative on Suicide’ का तीसरा और अंतिम वर्ष है। इसके साथ ‘Start the Conversation’ का आह्वान किया गया है। भारत में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए Tele-MANAS (Tele Mental Health Assistance and Networking Across States) एक महत्वपूर्ण सरकारी सेवा है। यह राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का डिजिटल घटक है और 24×7 टेली-मेंटल हेल्थ सेवाएं उपलब्ध कराता है। World Suicide Prevention Day की शुरुआत 2003 में International Association for Suicide Prevention (IASP) ने World Health Organization (WHO) के साथ साझेदारी में की थी।

14. पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का जालंधर में निधन

11 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पंजाब के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल का जालंधर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। भगत चुन्नी लाल वर्ष 2012 में तत्कालीन शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उनके बेटे मोहिंदर भगत वर्तमान में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री हैं।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top