आज 19 नवम्बर 2026 के ताजा current affairs हिंदी में 🇮🇳

सुप्रभात जय हिंद जय भारत 🌎 🇮🇳
Team GurugGkwala ❤ 🤲 ✌️ 🤝

आज 19 नवम्बर 2026 के ताजा मुख्य करेंट अफेयर्स (Today Current Affairs) गुरुवार, हिंदी में
👇

  • स्वदेशी चिकन वैक्सीन (H5N1):
    • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारत की पहली स्वदेशी H5N1 (क्लेड 2.3.2.1a) चिकन वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है, जो पोल्ट्री उद्योग और बर्ड फ्लू की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगी।
  • जैव विविधता और रामसर स्थल (कोपरा जलाशय):
    • छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय एक राष्ट्रीय जैव विविधता मॉडल के रूप में उभरा है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल है, जो जलीय जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास है।
  • छिपकली की नई प्रजाति (मेसालिना बिश्नोई):
    • हाल ही में राजस्थान के बीकानेर (गजनेर के पास शुष्क इलाकों) में छिपकली की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जिसका नाम वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रसिद्ध बिश्नोई समाज के सम्मान में ‘मेसालिना बिश्नोई’ (Mesalina bishnoi) रखा गया है। भारत में ‘मेसालिना’ वंश की यह पहली पुष्ट उपस्थिति है।
  • महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला (CMSCO):
    • भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (CMSCO) की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं की सटीक निगरानी और विश्लेषण करना है।
  • राष्ट्रीय महत्व का पुरातात्विक स्थल:
    • केंद्र सरकार द्वारा बिहार में स्थित ऐतिहासिक ‘रानीवास टीले’ को राष्ट्रीय महत्व का पुरातात्विक स्थल घोषित किया गया है, जिससे ऐतिहासिक संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • ऊर्जा क्षेत्र में विद्युतीकरण का प्रभाव:
    • ‘Climate Compatible Futures’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत परिवहन, उद्योग और कृषि क्षेत्रों में विद्युतीकरण को तेजी से बढ़ाए, तो वित्त वर्ष 2034-35 तक अपने वार्षिक जीवाश्म ईंधन आयात बिल में 40% से अधिक की कटौती कर सकता है।
      👇
      Follow your WhatsApp channel
      https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

Visit to your website
https://guruggkwala.com/18-november-2026-current-affairs-guruggkwala/

ऐसी ही शानदार रोचक जानकारियों के लिए आप फॉलो करना ना भूले धन्यवाद ✌️

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top