18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने की अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है। मालदीव ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत होगी। मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम आदम ने इस फैसले के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत सरकार का धन्यवाद किया। भारत ने मालदीव सरकार के अनुरोध पर 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदला-बदली सुविधा की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी। यह फैसला भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और मालदीव के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह सुविधा अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौते के तहत दी गई है। इस साल 23 अप्रैल को मालदीव सरकार को 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत पहली किस्त जारी की गई थी। इस व्यवस्था से मालदीव को जरूरत के समय भारतीय रुपये मिल सकेंगे, जिससे देश में नकदी की उपलब्धता और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

2. भारतीय तटरक्षक बल ने स्वदेशी ALH MK-III हेलीकॉप्टर को शामिल किया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के तहत स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III, जिसे CG 875 नाम दिया गया है, को शामिल किया है। CG 875, महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 831 स्क्वाड्रन (CG) के साथ तैनात किये जाने वाले पाँच आवंटित ALH MK-III हेलीकॉप्टरों में से पहला है। एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित एक स्वदेशी बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है। इसमें उन्नत रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर, शक्ति इंजन, फुल ग्लास कॉकपिट, उच्च-तीव्रता वाली सर्चलाइट, उन्नत संचार प्रणालियाँ, एक स्वचालित पहचान प्रणाली (AIS) और एक खोज-एवं-बचाव होमिंग सिस्टम शामिल हैं। यह दिन और रात दोनों समय जहाज़ों से संचालित होते हुए विस्तारित श्रेणियों में समुद्री टोही, निगरानी तथा खोज-एवं-बचाव अभियानों का समर्थन करता है।

3. असम रेजिमेंट ने ‘एक्सरसाइज कैम्ब्रियन पेट्रोल 2026’ में स्वर्ण पदक जीता

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय सेना की असम रेजिमेंट के जवानों ने यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में आयोजित ‘एक्सरसाइज कैम्ब्रियन पेट्रोल 2026‘ में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि इस चुनौतीपूर्ण मिलिट्री पेट्रोलिंग अभ्यास में उनकी टीम ने 100 से अधिक अन्य टीमों के साथ मुकाबला किया। भारतीय सेना के अनुसार, टीम ने बेहतरीन सहनशक्ति, रणनीतिक कौशल और आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वे स्वर्ण पदक पाने वाली 10 टीमों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। यह अभ्यास 2 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था।

4. इंटरैक्टिव वेब-जीआईएस (WebGIS) आधारित निर्णय सहायता प्रणाली (DSS)

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात की तैयारियों को मज़बूत करने और समय पर निर्णय लेने में सहायता के लिये एक इंटरैक्टिव वेब-जीआईएस (WebGIS) आधारित निर्णय सहायता प्रणाली (DSS) का शुभारंभ किया। यह इंटरैक्टिव वेब-जीआईएस (WebGIS) पर आधारित एक मंच है, जो चक्रवात से संबंधित खतरों के इंटरैक्टिव मानचित्र और दृश्य प्रस्तुत करता है। इनमें चक्रवात के मार्ग, तीव्रता के पूर्वानुमान, पवन वितरण, वर्षा संबंधी चेतावनियाँ, तूफानी ज्वार संबंधी पूर्व सूचना तथा नदी जलग्रहण क्षेत्रों के लिये वर्षा के पूर्वानुमान शामिल हैं। इस मंच का शुभारंभ ‘फाइलिन’ (2013) और ‘हुदहुद‘ (2014) जैसे अत्यंत भीषण चक्रवातों के तट से टकराने की वर्षगाँठ पर किया गया। इन चक्रवातों का सटीक पूर्वानुमान लगाना और समय पर चेतावनी जारी करना भारत के चक्रवात प्रबंधन एवं आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इस मंच का उपयोग IMD और क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (RSMC) की वेबसाइटों तथा IMD की निर्णय सहायता प्रणाली के माध्यम से किया जा सकता है।

5. नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक नया ड्राइविंग रिकॉर्ड बनाया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर 45.22 किमी. की यात्रा की है, जो नासा के ‘अपॉर्च्युनिटी रोवर’ द्वारा बनाए गए 45.16 किमी. के गत ऑफ-अर्थ ड्राइविंग रिकॉर्ड को पार करते हुए ग्रहीय अन्वेषण में स्वायत्त मार्गनिर्देशन की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। यह नासा द्वारा विकसित कार के आकार का, छह पहियों वाला एक रोबोटिक रोवर है जो मंगल ग्रह के भू-विज्ञान, पुरातन जीवन अनुकूलता और पुरातन सूक्ष्मजीवीय जीवन के संभावित साक्ष्यों की जाँच करता है। यह मुख्य रूप से जेज़ेरो क्रेटर का अन्वेषण करता है, जो एक ऐसा क्षेत्र है जिसके बारे में माना जाता है कि अरबों वर्ष पहले वहाँ एक प्राचीन झील और नदी का डेल्टा था। पर्सिवरेंस स्वायत्त नेविगेशन के लिये ऑटोनाव (AutoNav), तीव्र छवि प्रसंस्करण के लिये विज़न कंप्यूट एलिमेंट तथा बिजली उत्पादन के लिये प्लूटोनियम-238 से संचालित ‘मल्टी-मिशन रेडियोआईसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर’ (MMRTG) का उपयोग करता है।

6. भारतीय सेना ने लॉन्च किया भारत चावल

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय सेना ने रक्षा कर्मियों के लिये ‘भारत चावल’ को लॉन्च किया और सैन्य रसद तथा परिचालन तैयारियों को मज़बूत करने के लिये भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साथ पाँच वर्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये। यह सैनिकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर विकसित उच्च गुणवत्ता वाले चावल की एक पहल है। इसके अंतर्गत राशन की गुणवत्ता और रसद दक्षता में सुधार के लिये निर्धारित रक्षा मानकों के अनुसार चावल की आपूर्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य राशन की गुणवत्ता में सुधार करना, समय पर पुनः आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा सैन्य तैयारियों को सुदृढ़ करना, विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों और त्वरित सैन्य लामबंदी के दौरान। चावल की आपूर्ति सीधे सेना के आपूर्ति डिपो तक की जाएगी। इसमें लद्दाख और पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित डिपो भी शामिल हैं। इससे इन डिपो को स्थानीय FCI केंद्रों से स्वयं आपूर्ति एकत्र करने की आवश्यकता कम हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान चावल की आपूर्ति करेगा।

7. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने कैंसर की 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर व्यापारिक लाभ को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण-एनपीपीए ने जनहित में कैंसर की 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर व्यापारिक लाभ को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य दवाओं पर अत्यधिक व्यापारिक लाभ को नियंत्रित करना, कैंसर का उपचार सस्ता करना और मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता बढ़ाना है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि इस निर्णय से संबंधित दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य – एमआरपी में उनकी मौजूदा कीमतों के आधार पर 70 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। संशोधित कीमतें अगले महीने की नौ तारीख से प्रभावी होंगी। सभी खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों को कम कीमतों पर दवाएं बेचनी होंगी और अपनी फार्मेसी में संशोधित कीमतों को प्रदर्शित करना होगा। मंत्रालय के अनुसार, यह कदम वर्ष 2019 में एनपीपीए द्वारा किए गए प्रायोगिक प्रयास पर आधारित है। उस समय कैंसर की 42 दवाओं पर व्यापारिक लाभ 30 प्रतिशत तक सीमित किया गया था। इसके बाद गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के 526 ब्रांडों के अधिकतम खुदरा मूल्य में 90 प्रतिशत तक की कमी आई थी।

8. RBI ने 1 दिसंबर से एमिरेट्स NBD ब्रांच का RBL बैंक में मर्जर करने को मंज़ूरी दी

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एमिरेट्स NBD बैंक P.J.S.C. की भारतीय शाखाओं के RBL बैंक में विलय को मंज़ूरी दे दी है। यह विलय आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर, 2026 से लागू होगा। 16 अक्टूबर, 2026 को जारी एक आधिकारिक बयान में, RBI ने पुष्टि की कि दुबई स्थित इस बैंक की सभी चालू भारतीय शाखाएँ, विलय के बाद सीधे RBL बैंक के नेटवर्क के अंतर्गत काम करेंगी। शाखाओं का विलय, RBL बैंक में एमिरेट्स NBD द्वारा नियंत्रित हिस्सेदारी (कंट्रोलिंग स्टेक) हासिल करने की प्रक्रिया का अंतिम परिचालन चरण है। UAE के इस प्रमुख बैंकिंग संस्थान ने अक्टूबर 2025 में इस सौदे की घोषणा की थी और 18 जून, 2026 को इसे अंतिम रूप दिया। एमिरेट्स NBD ने प्राथमिक पूंजी निवेश (प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन) के जरिए 2.75 अरब डॉलर (लगभग 26,000 करोड़ रुपये) का निवेश किया, जिससे उसे RBL बैंक में 60% नियंत्रित हिस्सेदारी मिल गई। यह सौदा भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में से एक है।

9. RBI ने REC-PFC विलय के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने REC लिमिटेड के पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में प्रस्तावित विलय के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट‘ (NOC) दे दिया है। NOC एक तरह की रेगुलेटरी मंजूरी है, जिसकी ज़रूरत NBFC के विलय, विदेशी निवेश और पेमेंट सिस्टम को बंद करने जैसे मामलों में पड़ती है। यह ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट‘ से अलग होता है। 28 जून 2026 को दोनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा विलय को मंजूरी दिए जाने के बाद, 15 अक्टूबर 2026 को REC को RBI से यह NOC मिल गया। विलय के बाद बनने वाली नई इकाई का लोन बुक ₹11 लाख करोड़ से ज़्यादा का होगा, और शेयरधारकों को REC के हर 100 शेयरों के बदले PFC के 88 शेयर मिलेंगे। इस सौदे के लिए अभी शेयरधारकों, लेनदारों और अन्य कानूनी मंजूरियों की ज़रूरत है।

10. पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

15 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले पूनम ने सोशल मीडिया के जरिये ऐलान किया। 37 वर्षीय पूनम ने भारत के लिए 2009 से 2021 के बीच 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले। पूनम ने अपने करियर में कुल 4 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। वनडे में 15 और टी20 में 4 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद बल्ले से लगने के बाद उन्होंने अंपायर के नॉट आउट फैसले के बावजूद मैदान छोड़ दिया। उनके इस कदम की खेल भावना के लिए प्रशंसा हुई। 2017 महिला विश्व कप फाइनल में पूनम ने 86 रन के साथ महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, भारतीय टीम 9 रन से मैच हार गई। पूनम राउत का जन्म 14 अक्टूबर 1989 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ।

11. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गरीबी केवल आय की कमी नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं, अवसरों और सम्मानजनक जीवन से वंचित होने की स्थिति है। भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पानी और रोजगार जैसी आवश्यकताओं तक पहुंच न होने से व्यक्ति का वर्तमान जीवन ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि उसकी भविष्य की संभावनाएं भी सीमित हो जाती हैं। इसका प्रभाव बच्चों की शिक्षा, परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और समाज के समग्र विकास पर पड़ता है। इसी चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गरीबी से प्रभावित लोगों के अधिकारों को रेखांकित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस की शुरुआत 17 अक्टूबर 1987 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई थी। उस दिन हजारों लोग गरीबी, भूख और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने यह संदेश दिया कि गरीबी में जीवन बिताने वाले लोगों की गरिमा और अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पहल को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 में 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

12. विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व रजोनिवृत्ति दिवस (World Menopause Day) हर साल 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर महिला की जिंदगी में 40 से 50 की उम्र के बीच एक ऐसा वक्त आता है जब महावारी (पीरियड्स) धीरे-धीरे बंद होने लगती है। इसे हम डॉक्टरी भाषा में मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं है, जिसे लेकर परेशान हुआ जाए। यह तो महिला के शरीर का एक प्राकृतिक बदलाव है, ठीक वैसे ही जैसे किशोरावस्था में पहली बार पीरियड्स का आना। ​वर्ल्ड मेनोपॉज डे का मकसद यही है कि महिलाएं बिना झिझक इस विषय पर बात कर सकें। अक्सर देखा गया है कि इस उम्र में महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलावों को छिपाती हैं या अनदेखा करती हैं, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

13. दिग्गज संगीतकार Deva का निधन

18 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

तमिल फिल्मों के जाने-माने संगीतकार और गायक देवानेसन चोक्कलिंगम (Devanesan Chokkalingam) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें ‘देवा’ या ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ के नाम से जाना जाता है। लगभग चार दशकों के अपने करियर में, उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। देवा अपने पीछे एक ऐसी संगीत विरासत छोड़ गए हैं, जिसने चेन्नई की खास ‘गाना’ परंपरा को मुख्यधारा के सिनेमा तक पहुंचाने में मदद की। 20 नवंबर 1950 को जन्मे देवानेसन चोक्कलिंगम ने तमिल सिनेमा में एक जाना-माना नाम बनने से बहुत पहले ही अपने संगीत करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने धनराज मास्टर से पियानो सीखा। धनराज मास्टर ने संगीतकार इलैयाराजा को भी संगीत सिखाया था। इसके अलावा, देवा ने जे. बी. कृष्णा से हारमोनियम पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली थी।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top