14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

7–9 minutes


1. दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समापन समारोह में अपने संबोधन में प्रतिभागी देशों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दी।

2. ब्रिक्स नेताओं के लिए प्रस्तुत किया गया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ब्रिक्स नेताओं के रात्रिभोज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ब्रिक्स सिम्फनी- वन रिदम, मेनी कल्चर्स के माध्यम से सदस्य और साझेदार देशों के संगीतकारों ने मिलकर प्रस्तुति दी। सिम्फनी में ब्रिक्स देशों के विभिन्न वाद्य यंत्रों और संगीत परंपराओं को भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की संगीत संस्कृतियों के बीच समन्वय और ब्रिक्स परिवार की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया।

3. भारत गुजरात में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की मेज़बानी करेगा

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत इस महीने की 15 से 18 तारीख तक गुजरात के गांधीनगर में ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ की मेज़बानी करेगा। यह फोरम “सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए बदलाव” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मिलकर मंगलवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में 65 से अधिक देशों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें उद्योगपति, उद्यमी, नवोन्मेषक, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और शिक्षाविद शामिल हैं। यह फोरम ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग, निजी निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देगा।

4. गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, एनडीए के सहयोगी दल और कई स्वयंसेवी संगठन 17 सितम्‍बर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जन्मदिन है और इस वर्ष अक्टूबर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

5. कोसोवो की संसद ने अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुना

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कोसोवो की संसद ने 120 सदस्यीय सदन में 62 मतों से अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुन लिया। हालांकि, सांसद एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव करने में विफल रहे, जिससे देश में दोबारा समयपूर्व चुनाव होने की संभावना बढ़ गई है। 7 जून को हुए संसदीय चुनाव में श्री कुर्ती की वेतेवेंदोस्जे पार्टी 53 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह अकेले सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर सकी। अगस्त के अंत तक श्री कुर्ती ने डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो-एल डी के के साथ बेकीम सेजदीयू को अगला राष्ट्रपति बनाने पर सहमति बना ली थी, लेकिन अगले ही दिन एलडीके के छह सांसदों ने अपना समर्थन वापस ले लिया।

6. भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया और अपना आठवां एशिया कप खिताब जीतकर रिकॉर्ड को और बेहतर किया। इस जीत से भारत ने 2024 के फ़ाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी ले लिया। ODI और T20 फ़ॉर्मेट में एशिया कप फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ यह भारत की छठी जीत थी; इसमें 2004 का टूर्नामेंट भी शामिल है, जिसमें भारत ने दो टीमों वाले टूर्नामेंट में श्रीलंका को 5-0 से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 183 रनों का मज़बूत स्कोर बनाया, जिसमें ओपनर शैफ़ाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच रिकॉर्ड-तोड़ 129 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद गेंदबाज़ों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 111 रनों पर आउट करके जीत पक्की कर दी; श्री चरणी ने चार और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। शैफ़ाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया।

7. भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप खिताब जीता

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चीन के मोकी में, भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया है। महिला वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने कोरिया को चार-एक से शिकस्‍त दी

8. प्रज्वल देव और कॉन्स्टेंटिन बिटून की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर का डबल्‍स खिताब जीता

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के प्रज्वल देव और फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिटून कौज़मिन की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर के डबल्‍स खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी का ये दूसरा खिताब है। वियतनाम के फान थियेट में स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर में खेले गए मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इस जोडी ने फाइनल में जापान के यामातो सुएओका और नाओकी ताजिमा की जोड़ी को 6-1, 7-6 से हराया। प्रज्वल देव का एटीपी चैलेंजर टूर का यह दूसरा डबल्स खिताब है। इससे पहले प्रज्वल ने 2023 में कजाकिस्तान में प्रेसिडेंट्स कप में हमवतन खिलाड़ी निकी कलियांडा पूनाचा के साथ मिलकर पहला खिताब जीता था।

9. एलीना रायबाकिना ने अमरीकी ओपन टेनिस के महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने महिला अमरीकी ओपन टेनिस का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रायबाकिना का यह पहला अमरीकी ओपन खिताब जबकि तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। इससे पहले, अमरीका के क्रिस्टियन हैरिसन और ब्रिटेन के नील स्कुपस्की की जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ की जोड़ी को हराकर पुरुष डबल्‍स का खिताब अपने नाम किया।

10. हिंदी दिवस

14 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

साहित्य, पत्रकारिता, सिनेमा, जनसंचार और लोक जीवन से लेकर प्रशासन, शिक्षा तथा डिजिटल माध्यमों तक हिंदी ने निरंतर अपना विस्तार किया है। 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस इस यात्रा को स्मरण करने के साथ हिंदी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। संविधान के अनुच्छेद 343 में इसका प्रावधान किया गया। यह समझना महत्वपूर्ण है कि संविधान हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि संघ की राजभाषा के रूप में निर्धारित करता है। संविधान का भाग 17 राजभाषा संबंधी प्रावधानों से जुड़ा है। अनुच्छेद 343 संघ की राजभाषा और लिपि से संबंधित है, जबकि अनुच्छेद 351 हिंदी के विकास और प्रसार के लिए संघ के दायित्व को रेखांकित करता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top