13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–11 minutes


1. नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नई दिल्ली में अठारहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विश्व नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। स्वागत समारोह की पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की भव्य छवि दिखाई गई। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ग्यारह सदस्य देशों और दस साझेदार देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान वैश्विक शासन व्यवस्था, बहुपक्षवाद, व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा प्रबंधन और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत, ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस वर्ष की अध्यक्षता का विषय है- लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण। शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फताह अस्सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन समेत कई प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। ब्रिक्स के ग्यारह सदस्य देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल है। वहीं, दस साझेदार देशों में बेलारूस, बोलीविया, कज़ाखस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं, आर्थिक सहयोग और बदलती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।

2. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सत्र के अंत में इस घोषणापत्र को अपनाने का प्रस्ताव रखा था। ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए। “ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले, उद्घाटन भाषण में, श्री मोदी ने ब्रिक्स निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बतलती रहती है, लेकिन इसकी संस्थागत गति बनी रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यान्वयन तंत्र तीन पक्षों के समूह ट्रोइका के माध्यम से सभी पहलों और उनके परिणामों की निगरानी करेगा। श्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों को अगले 20 वर्षों के लिए नए और महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार से करनी होगी।

3. भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया जाना भारतीय विरासत, संस्कृति और साहित्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की उनकी पहल की एक और मिसाल है। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य और दर्शन की कालजयी कृति है, जिसमें नैतिकता, राजनीति और प्रेम जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इसके रचयिता महान तमिल संत और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को वल्लुवर के नाम से भी जाना जाता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। इसी दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।

4. भारत ने दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक दशमलव आठ-पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क स्वदेशी तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल दर्शाती है। इस तकनीक में स्टील उत्पादन से निकलने वाले स्टील स्लैग को सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में बदला जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने वाले समारोह में कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण की लागत करीब 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है और पारंपरिक सड़कों की तुलना में इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक को सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ विकसित किया जा रहा है।

5. भारत-मलेशिया नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ शुरू

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11 सितंबर को भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS मैसूर (INS Mysore) मलेशिया के लुमुत बंदरगाह पहुंचा। INS मैसूर की ये यात्रा भारत और मलेशिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण से जुड़ी है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है। इसमें दोनों नौसेनाएं समुद्री संचालन, संचार और सामरिक अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर काम करेंगी।

6. विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान (ईएनसी) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका आयोजन कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के अंतर्गत किया गया। यह एक्सरसाइज 09 सितंबर 2026 को पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ‘हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने की समन्वित प्रतिक्रिया‘ विकसित करना था।

7. केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल अमेरिका के ह्यूस्टन में जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केन्‍द्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा मंत्रियों की अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। अमेरिका की मेजबानी में आयोजित जी20 की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मंत्री तीन प्रमुख आधारों के तहत आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्रों में भाग लेंगे—“इनर्जी सिक्‍यूरिटी एंड एफोर्डएबल बेसलोड,” “परमिटिंग एंड रेग्‍यूलेटरी एफीशिएन्‍सी” तथा “क्रिटिकल मिनरल्‍स एंड रेसिलिएन्‍ट सप्‍लाई चेन”।

8. भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ड्राईडॉक्स वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड की एक कंपनी और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोचीन में इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) के संचालन और विस्तार के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की। यह समझौता इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडब्ल्यू) और सीएसएल द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित है, जिसके तहत दोनों संगठनों ने पोत मरम्मत और संबद्ध समुद्री सेवाओं में सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की थी। कंपनियों ने अब 50:50 संयुक्त उद्यम के माध्यम से इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया है, जो भारत के पोत मरम्मत क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी की स्थापना को दर्शाता है।

9. रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में पांच लाख 89 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया और आठ हजार 189 रक्तदान शिविर लगाए गए। ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज सत्यापित आंकड़ों के अनुसार, प्रति दस लाख आबादी रक्तदान के मामले में हरियाणा सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में हरियाणा को सम्मानित करेगी।

10. लखपति से करोड़पति दीदी बनने का सफर शुरू, 5 साल में SHG को मिलेगा 10 लाख करोड़ रुपए का ऋण: शिवराज सिंह

13 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सदस्याओं, लखपति दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख करोड़ रुपए का संस्थागत बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 1 लाख करोड़ रुपए का व्यक्तिगत ऋण भी शामिल होगा। उन्होंने ऋण प्रक्रिया आसान बनाने के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू करने और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन तथा सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शाम 7 बजे देशभर में ‘एक दीया आशीर्वाद का’ जलाने का आह्वान भी किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F+

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top