2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

15–19 minutes


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर भारत का दृष्टिकोण सामने रखा। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि बिश्केक घोषणापत्र के अलावा चार समझौता ज्ञापनों और बीस से अधिक फैसलों और बयानों को भी अपनाया गया। जॉर्ज ने बताया कि इनमें जलवायु परिवर्तन, परमाणु सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण और नशीले पदार्थों की लत से मुकाबला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। भारत ने कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किया और उनका समर्थन किया, जिन्हें बिश्केक घोषणा-पत्र में स्थान मिला। “इनमें एससीओ चार्टर में अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करना, सभ्यता संवाद मंच, युवा वैज्ञानिक मंच और युवा लेखक सम्मेलन जैसी पहलें शामिल हैं।”

2. BRIC-NABI में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहाली स्थित BRIC-नेशनल एग्री-फूड एंड बायोमैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट (BRIC-NABI) में अपनी तरह के पहले ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस सुविधा को अलग-अलग पर्यावरणीय स्थितियों में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों की नियंत्रित खेती और उन पर प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पंजाब के मोहाली में, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने BRIC-NABI कैंपस में बनी एक नई रिसर्च फैसिलिटी ‘ग्रीन फोर्ज’ (Green Forge) का उद्घाटन किया। नियंत्रित स्थितियों में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों की खेती और उन पर प्रयोग करने में मदद करना। इस फैसिलिटी में सिमुलेशन चैंबर हैं, जहाँ वैज्ञानिक तरीके से पर्यावरणीय स्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है। ‘ग्रीन फोर्ज’ शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद करेगी कि GM फसलें अलग-अलग पर्यावरणीय स्थितियों में कैसा व्यवहार करती हैं और उनकी खेती के लिए सही जगहें कौन सी हैं। यह फैसिलिटी शोधकर्ताओं को ऐसी पर्यावरणीय स्थितियाँ फिर से बनाने में सक्षम बनाती है जिन्हें प्राकृतिक रूप से बनाना मुश्किल हो सकता है। एडवांस्ड सिमुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ AI को जोड़ने से कृषि बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च के लिए नई संभावनाएँ खुल सकती हैं। इस फैसिलिटी के बारे में BioE3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए बायोटेक्नोलॉजी) पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जानकारी दी गई। सरकार स्टार्ट-अप, SME और शोधकर्ताओं की मदद के लिए 22 मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित कर रही है।

3. श्रीहरिकोटा से 4 सितंबर को उड़ान भरेगा देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक और बड़ी उड़ान तैयार है। देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट 4 सितंबर को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष भेजा जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन 4 सितंबर को सुबह 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। जीएसएलवी-एफ17 की 19वीं उड़ान जीएसएलवी-एफ17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 19वीं उड़ान है। इसमें 4 मीटर डायमीटर वाली ओगिव (कम्पोजिट) पेलोड फेयरिंग लगी है। यह रॉकेट ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा। लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड (एसएलपी) से होगा। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। इसे जीआईएसएटी-1ए के नाम से भी जाना जाता है। इसका वजन 2,367 किलोग्राम है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट होगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग रियल-टाइम और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग उपलब्ध कराना है। यह आपदा निगरानी, कृषि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

4. इंडियन ऑइल ने हरियाणा के साथ कचरे से एनर्जी बनाने का के लिए MoU किया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 अगस्त को ऑइल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ऑइल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (OGEL) ने हरियाणा की चार नगरपालिकाओं के साथ इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए MoU साइन किए हैं। इस वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी की रोज की कुल कैपिसिटी 5,000 टन (TPD) होगी और इसमें हरियाणा के हिसार, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट से लगभग 70–75 TPD कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) और 50 MW ग्रीन एनर्जी बनाई जा सकेगी। इसमें सबसे पहले कचरे की छंटाई और रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसमें गीले/जैविक कचरे से CBG बनाया जाएगा। गैर-रिसाइकिल सूखे कचरे का इस्तेमाल वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में बिजली बनाने के लिए होगा। इससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और शहरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ये पहल सरकार के ‘वेस्ट टू वेल्थ, सर्कुलर इकोनोमी और क्लीन एनर्जी लक्ष्यों से जुड़ी है।

5. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह : पोषित भारत की राह में चुनौतियां और समाधान

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत में हर वर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, पोषण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है। आज भारत कुपोषण की दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। एक ओर बच्चों में अल्पपोषण, महिलाओं में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर शहरी और युवा आबादी में मोटापा, अस्वास्थ्यकर खान-पान तथा जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए केवल पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है। पौष्टिक, सुरक्षित और विविध आहार के साथ सही पोषण संबंधी जानकारी भी जरूरी है।

6. 15 साल बाद एप्पल में बदला नेतृत्व, जॉन टेरनस ने टिम कुक की जगह संभाला CEO पद

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज एप्पल में मंगलवार को नेतृत्व का नया दौर शुरू हुआ, जब जॉन टेरनस ने टिम कुक की जगह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाल लिया। टिम कुक ने दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक एप्पल का करीब 15 वर्षों तक नेतृत्व किया। टेरनस ने 1 सितंबर से एप्पल के CEO के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद शुरू हुआ टिम कुक का CEO कार्यकाल समाप्त हो गया। टिम कुक अब कंपनी के नव-सृजित एग्जी्यूटिव चेयरमैन पद पर रहेंगे। इस भूमिका में वह वैश्विक नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क और कंपनी से जुड़े चुनिंदा मामलों पर काम करेंगे। टेरनस को एप्पल के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है। जॉन टेरनस वर्ष 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम में शामिल हुए थे और 2021 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। उन्होंने एप्पल के विभिन्न उत्पादों की हार्डवेयर इंजीनियरिंग की निगरानी की और iPad, AirPods तथा iPhone और Mac की कई पीढ़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में उनकी टीम ने अल्ट्राथिन iPhone Air और नए MacBook Neo को लॉन्च किया है।

7. पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को को दिए ये खास उपहार भेंट

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 26वीं बैठक में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार के सदस्यों को भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत और हस्तशिल्प परंपरा से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विद्वान बिबेक देबरॉय द्वारा अंग्रेजी में अनूदित महाभारत का 10 खंडों का संपूर्ण संस्करण भेंट किया। इसके अलावा राष्ट्रपति को लद्दाख का पारंपरिक ‘त्सुग-दुल’ ऊनी कंबल भी भेंट किया गया। किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री को डोकरा कला से निर्मित पारंपरिक संगीतकारों की जोड़ी भेंट की गई। यह प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ धातु ढलाई तकनीक से तैयार हस्तशिल्प भारतीय लोककला और संगीत परंपरा का प्रतीक है तथा दोनों देशों की लोक संगीत विरासत को जोड़ने वाला सांस्कृतिक संदेश देता है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को चंदन की लकड़ी से बनी शततंत्री वीणा (संतूर) भेंट की गई। जम्मू-कश्मीर की संगीत परंपरा से जुड़ा यह वाद्य उज्बेकिस्तान के पारंपरिक ‘चांग’ वाद्य से काफी मिलता-जुलता है और दोनों देशों की साझा संगीत विरासत को दर्शाता है। राष्ट्रपति को लकड़ी के नक्काशीदार बॉक्स में कांगड़ा की प्रीमियम चाय भी दी गई, जिसमें कांगड़ा फर्स्ट फ्लश ब्लैक टी और कांगड़ा ग्रीन टी शामिल हैं। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की पत्नी को आगरा की संगमरमर जड़ाई वाली पेटी और वाराणसी की बनारसी सिल्क स्टोल भेंट की गई। यह उपहार भारत की दो प्रतिष्ठित हस्तशिल्प परंपराओं का सुंदर संगम है। वहीं, राष्ट्रपति की बेटी को फाइन सिल्वर ब्रोच भेंट किया गया, जिसमें फूलों की आकृति, जालीदार नक्काशी और बारीक धातु शिल्प भारतीय आभूषण कला की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री को संगमरमर जड़ाई वाली सजावटी प्लेट भेंट की। आगरा की पारंपरिक पत्थर जड़ाई कला से तैयार इस प्लेट पर नीले, हरे और लाल रंगों के पुष्पीय डिजाइन बनाए गए हैं, जो भारत और उज्बेकिस्तान की साझा कलात्मक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकला का प्रतीक हैं।

8. नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने हब एंड स्पोक उड़ान सेवाओं का उद्घाटन किया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में क्रांतिकारी ‘हब एंड स्पोक‘ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का उद्घाटन किया। इससे गुजरात की वैश्‍विक कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। वाराणसी और अमृतसर के बाद अहमदाबाद हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में तीसरा क्षेत्रीय केंद्र बन गया है। इस पहल से गुजरात से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही चेक-इन, बैगेज टैगिंग और आव्रजन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे और फिर दिल्ली के रास्ते वैश्विक गंतव्यों के लिए निर्बाध उड़ान भर सकेंगे।

9. एआईआईए ने ‘आयुर्वार्ता’ डिजिटल संवाद श्रृंखला शुरू की

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान – एआईआईए नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक एक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश-विदेश में आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और इसकी समकालीन प्रासंगिकता को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाना है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस पहल की शुरुआत इस महीने की 23 तारीख को मनाए जाने वाले ‘आयुर्वेद दिवस’ से ठीक पहले की गई है। मंत्रालय ने बताया कि ‘आयुर्वार्ता’ के सभी एपिसोड अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान – एआईआईए के आधिकारिक डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किए जाएंगे।

10. केंद्रीय गोबरधन योजना प्रभावी

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय गोबरधन योजना 1 सितम्बर से प्रभावी हो गई है। यह योजना 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की है। भारत में संपीड़ित बायोगैस के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना 2035-36 तक लागू रहेगी। कम्प्रेस्ड बायोगैस भारत के भविष्य के ऊर्जा मिश्रण का एक प्रमुख स्तंभ बनाएगी। इस योजना का उद्देश्य घरेलू कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन को लगभग दस गुना बढ़ाना है। यह बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने की 6 तारीख को इस योजना को मंजूरी दी थी।

11. तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री डी वेवर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में एक व्यापारिक कार्यक्रम में उद्बोधन भी करेंगे। वे मुंबई भी जाएंगे, जहां वे हीरा, बंदरगाह और रसद क्षेत्रों सहित विभिन्न हितधारकों से मुलाकात करेंगे।

12. नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने संसद के समक्ष ली वफादारी की शपथ

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने ओस्लो में संसद के समक्ष वफादारी की शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण उनके पिता सम्राट हेराल्ड पंचम के निधन के बाद हुआ है, जिन्होंने 35 वर्षों तक शासन किया। समारोह की पोशाक पहने राजा हाकोन ने नॉर्वे के 1814 के संविधान और कानूनों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी 22 वर्षीय बेटी, क्राउन प्रिंसेस इनग्रिड एलेक्जेंड्रा भी उनके साथ मौजूद थीं।गौरतलब है कि राजा हेराल्ड का पिछले शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

13. एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने रक्षा सेवाओं में पहली महिला (गैर-चिकित्सा) दो-सितारा अधिकारी बनकर इतिहास रचा

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या इसके समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर, 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार ग्रहण किया। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा शाखा में शामिल हुईं और वे अपने नए पद पर व्यापक अनुभव लेकर आई हैं।

14. सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड, वीएसएम ने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (वीएसएम) ने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 1989 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की और 1998 में वहीं से एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल की। ​​वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएएनएचएस) से न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन फेलो हैं। फ्लैग ऑफिसर नई दिल्ली स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पूर्व छात्र भी हैं, जहां से उन्होंने लोक प्रशासन में एमफिल की उपाधि प्राप्त की थी।

15. एयर मार्शल संदीप थरेजा ने डीजीएएफएमएस का पदभार ग्रहण किया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

16. एयर मार्शल केएए संजीब ने भारतीय वायु सेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। एयर ऑफिसर को 3 सितंबर, 1988 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल शाखा) में कमीशन किया गया था। उन्हें आईएल-76, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) और बोइंग 737-200 विमानों पर काम करने का व्यापक कार्य अनुभव है।

17. अंकुर भट्टाचार्जी पहला WTT मेन्स सिंगल्स जीता

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

31 अगस्त को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में हुए WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी आकाश पाल के साथ मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल भी जीता। अंकुर ने सिंगल्स फाइनल में स्लोवेनिया के तीसरे टॉप खिलाड़ी डेनी कोजुल को 3-1 से हराया। इससे पहले, अंकुर और आकाश पाल ने मेन्स डबल्स फाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास जांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्जिस्की जालेव्स्की को 3-1 से हराया था। अंकुर ने 2025 में स्वीडन में हुए यूरोप यूथ स्मैश में फाइनलिस्ट रहे थे, ओलोमौक में अपना पहला WTT खिताब जीता था।

18. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने 1 सितंबर को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें देश भर में सुलभ, समावेशी और प्रौद्योगिकी-सक्षम वित्तीय सेवाओं के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 9वें स्थापना दिवस समारोह के भाग के रूप में, आईपीपीबी ने व्यापारियों के लिए डाकपे साउंड बॉक्स लॉन्च करने की घोषणा की, जिसे व्यापारियों के लिए दैनिक डिजिटल भुगतान स्वीकृति को सरल और मजबूत बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बैंक ने अपने ‘डिजिटल इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म‘ के शुभारंभ की भी घोषणा की, जिसे ग्राहकों को जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा के अवसरों से जोड़कर बीमा समाधान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, आईपीपीबी ने एक डिजिटल म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को एक सरल, सुलभ और सहज डिजिटल निवेश अनुभव प्रदान करना है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत की गई है और इसमें भारत सरकार की 100% हिस्सेदारी है। आईपीपीबी को 1 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था।

19. World Coconut Day

2 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नारियल कई सारे न्यूट्रिशन से भरा हुआ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। नारियल के इसी गुण और महत्व को बताने के लिए भारत सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। विश्व नारियल दिवस दुनिया के सबसे उपयोगी प्राकृतिक उत्पादों में शामिल नारियल के आर्थिक, कृषि और सामाजिक महत्व को बताता है। विश्व नारियल दिवस 2026 की थीम “अनिश्चितता के समय में नारियल: भोजन, ऊर्जा और आजीविका की सुरक्षा” है। यह थीम बताती है कि बदलते वैश्विक हालात में नारियल खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और रोजगार के लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। यह दिवस एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय से जुड़ा है, जिसे अब अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय के नाम से जाना जाता है। 2 सितंबर की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इसी दिन इस संगठन की स्थापना हुई थी।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top