1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पीएम मोदी किर्गिस्तान की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत सोमवार को ‘छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना में पहुंचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है, जहां वे पारंपरिक खेलों, संस्कृति और घुमंतू सभ्यताओं की विरासत का उत्सव मनाते हैं। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 में 110 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत 87 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हिस्सा ले रहा है, जिसमें 73 एथलीट, 10 सांस्कृतिक प्रतिनिधि और वैज्ञानिक कार्यक्रम में चार प्रतिभागी शामिल हैं। 2026 के संस्करण में 43 खेल शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक कुश्ती के रूप जैसे गोलेश, कुराश और मंगोल बोख के साथ-साथ कोक बोरू, केकपार, घुड़सवारी के कार्यक्रम, तोगुज कारगूल, मंगला, ओवारे, चुको, ओर्डो, रस्साकशी और स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘इको ऑफ नोमैड्स’, नोमैड फेस्ट, ‘हेरिटेज ऑफ नोमैड्स’, आर्ट लैब और एथनो-बाजार जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इन खेलों में खानाबदोश विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक संवाद पर केंद्रित एक विशेष वैज्ञानिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। वर्ल्ड नोमैड गेम्स की परिकल्पना वर्ष 2012 में हुई थी, जब किर्गिस्तान, अजरबैजान, कजाखस्तान और तुर्किये ने तुर्किक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 2014 में किर्गिस्तान में आयोजित किया गया, जिसके बाद 2016 और 2018 में भी इसका आयोजन किर्गिस्तान में हुआ। चौथा संस्करण 2022 में तुर्किये और पांचवां संस्करण 2024 में कजाखस्तान में आयोजित किया गया। अब छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स का आयोजन किर्गिस्तान में किया जा रहा है।

2. अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जी20 बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और ईरान संघर्ष पर होगा मंथन

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार (अमेरिकी स्थानीय समय) को अमेरिका के साउथ कैरोलिना पहुंचीं। इस बैठक में ग्लोबल ग्रोथ, आर्थिक असंतुलन, सरकारी कर्ज और ईरान संघर्ष के नतीजों पर चर्चा होगी। ग्रीनविल-स्पार्टनबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सीतारमण का स्वागत किया। सीतारमण सोमवार से नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

3. एनपीसीआई इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के एनआईपीसी ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने 30 अगस्त 2026 को उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली एचयूएमओ के संचालक ‘नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेंटर जेएससी’ (एनआईपीसी) के साथ एक वाणिज्यिक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारतीय यात्रियों को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय अंतर-संचालनीय क्यूआर कोड ‘यूजेडक्यूआर’ को अपने परिचित यूपीआई-सक्षम ऐप का उपयोग करके स्कैन करने और देशभर में व्यापारियों को त्‍वरित भुगतान करने की सुविधा देती है। यह घोषणा भारत के प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की द्विपक्षीय यात्रा के दौरान की गई। यह समझौता भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और उज्बेकिस्तान के केंद्रीय बैंक (सीबीयू) सहित संबंधित वित्तीय नियामकों से औपचारिक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद किया गया है। इन नियामकों ने एचयूएमओ को सीमा-पार मर्चेंट भुगतान स्वीकार करने के लिए एनआईपीएल PL के अधिकृत साझेदार के रूप में नामित किया है।

4. बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इससे बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना को पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, झारखंड के पलामू, गढ़वा और अन्य क्षेत्रों में भी सिंचाई और पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। 07 जुलाई, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की उपस्थिति में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ। यह समझौता मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के निर्माण के लागत साझाकरण के मुद्दों से जुड़े दीर्घकालिक विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर है, जिसके तहत लंबित देयों के अंतिम निपटान के रूप में किए जाने वाले भुगतानों को एकमुश्त निपटान (वन-टाइम सेटलमेंट) के रूप में हल किया गया है। 29 जून, 2026 को श्री अमित शाह की उपस्थिति में यमुना जल परियोजना के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते के तहत जुलाई से अक्टूबर तक लगभग 580 एमसीएम पानी यमुना नहर से तीन भूमिगत पाइपलाइंस के जरिए राजस्थान तक पहुंचेगा। 16 जून, 2026 को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी। बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमत हुए।

5. सरकार ने 1.27 लाख करोड़ के बजट वाली सेमीकॉन के दूसरे चरण की योजना अधिसूचित की

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजाइन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को 1.27 लाख करोड़ रुपए के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0 योजना को अधिसूचित कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग की पूरी मूल्य शृंखला में घरेलू क्षमताओं का विकास करना और भारत को चिप निर्माण, डिजाइन तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सेमीकॉन 2.0 को छह प्रमुख घटकों में विभाजित किया गया है, जिनमें भारतीय कंपनियों द्वारा चिप डिजाइन, चिप निर्माण के लिए आवश्यक पूंजीगत उपकरणों का निर्माण, सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन इकाइयां, चिप असेंबली, पैकेजिंग, परीक्षण और संबंधित औद्योगिक गतिविधियां शामिल हैं। योजना के तहत उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

6. भारतीय नौसेना में शामिल हुआ निस्तार श्रेणी का दूसरा गोताखोरी सहायता पोत आईएनएस निपुण

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

निस्‍तार श्रेणी के दूसरे गोताखोरी सहायता पोत (डीएसवी) आईएनएस निपुण को मुंबई में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा कि आईएनएस निपुण, नौसेना के पानी के नीचे चलाए जाने वाले विशेष अभियानों में महत्‍वपूर्ण साबित होगा। विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया आईएनएस निपुण, गहरे समुद्र में चलाए जाने वाले गोताखोर और जटिल अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

7. शशिधर जगदीशन HDFC MD और CEO पद छोड़ेंगे

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 अगस्त को HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO शशिधर जगदीशन ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। जगदीशन का वर्तमान कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को खत्म हो रहा है, वे उसी उसी दिन इस पद से रिटायर हो जाएंगे। अब जगदीशन तीसरे कार्यकाल के लिए आवेदन नहीं करेंगे। HDFC देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। अक्टूबर 2020 में जगदीशन ने HDFC में CEO का पद संभाला था और आदित्य पुरी की जगह ली थी। 2023 में HDFC लिमिटेड और HDFC बैंक का मर्ज जगदीशन की लीडरशिप में ही हुआ था।

8. दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अर्जेंटीना के लिए मेसी के 20 वर्ष के करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को विश्व कप, दो कोपा अमरीका खिताब जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 207 मैच खेले। मेसी ने कहा कि स्पेन से विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद से ही यह फैसला उनके मन में था। 39 वर्षीय मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी और पुष्टि की कि फुटबॉल इतिहास के सबसे गौरवशाली अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद अब वह अर्जेंटीना की जर्सी में नज़र नहीं आएंगे। उन्होंने कई वर्षो की हार के बाद 2022 में अपने देश को विश्व कप खिताब दिलाया था।

9. रोजर फेडरर हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 अगस्त को पूर्व टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर इंटरनेशनल ‘टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए। फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम और 103 एटीपी चैंपियनशिप जीती हैं। फेडरर ने ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने के बाद स्पीच दी और इस दौरान वो भावुक भी हुए। फेडरर ने 1998 में एटीपी टूर की शुरुआत की थी। वे शुरुआत में एटीपी टूर्नामेंट में बॉल बॉय थे। अपने करियर में फेडरर ने 5,000 से ज्यादा हेडबैंड पहने हैं और फेडरर ने 7 बार स्विस स्पोर्ट्समेन ऑफ द ईयर अवार्ड जीता। 2017 में फेडरर ने ATP कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर जीता। फेडरर ने 2020 US ओपन खेला था और 2021 में विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था। भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को 2024 में ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।

10. आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन में, सरकार के हस्तक्षेप के कारण 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार श्रीलंका से वापस ले लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में मेजबान देश सहित छह टीमों के साथ महिला टूर्नामेंट का पहला संस्करण आयोजित होने वाला था। लेकिन इस फैसले से श्रीलंका की भागीदारी भी प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी अपनी अगली बोर्ड बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन स्थल पर फैसला ले सकती है, और श्रीलंका से मेजबानी छीनने के इस कदम से बोर्ड पर वित्तीय प्रभाव पड़ेगा। आयोजन स्थल में बदलाव के कारण श्रीलंका महिला टीम के भी टूर्नामेंट में भाग लेने की संभावना कम हो सकती है, क्योंकि टूर्नामेंट में मेजबान देश के साथ-साथ शीर्ष पांच टीमों को भी शामिल किया जाना था।

11. जर्मनी ने लगातार दूसरी बार जीता एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जर्मनी लगातार दूसरी बार एफ. आई. एच. पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। बेल्जियम में खेले गए फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराया। जर्मनी के लिए माइकल स्ट्रूथोफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्वार्टर में एकमात्र गोल दागा। यह जर्मनी का चौथा हॉकी विश्व कप खिताब है। इससे पहले, पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक अर्जेंटीना को मिला, जिसने तीसरे स्थान के मैच में नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया। यह परिणाम अर्जेंटीना की महिला टीम द्वारा एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने के ठीक 24 घंटे बाद आया है। महिला टीम ने 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को 3-1 से हराया था।

12. स्क्वैश: तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में अभय सिंह ने जीता पुरुष सिंगल्‍स का खिताब

1 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्क्वैश में, भारत के अभय सिंह ने मलेशिया के सेरेमबन में आयोजित तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में पुरुष सिंगल्‍स का खिताब जीता। शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय ने पीएसए चैलेंजर टूर 15 के फाइनल में हांगकांग, चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त हेनरी लियुंग को 3-2 से हराया। यह जीत 27 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी का 13वां पीएसए टूर खिताब और इस साल का उनका दूसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने मार्च में मुंबई में इंडियन ओपन जीता था। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर मौजूद अभय, भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। यह अभय सिंह का तीसरा तुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी खिताब भी था। इससे पहले उन्होंने 2022 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीता था। वहीं, रथीका सुथंथिर सीलन और अनिका दुबे ने महिला सिंगल्‍स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ही राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गईं। लॉस एंजिल्स 2028 में स्क्वैश को ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top