11–14 minutes
1. केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना को RKVY व KY मद में दी बड़ी स्वीकृति

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM RKVY) तथा कृषोन्नति योजना (KY) के तहत बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। दोनों राज्यों की प्रगति, खर्च की स्थिति और किसान हितों को देखते हुए राजस्थान को 340.59 करोड़ रुपये तथा तेलंगाना को 265.12 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं जबकि तेलंगाना के फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने वहां के मंत्री को बधाई दी और राजस्थान सरकार को कृषि के समग्र विकास के लिए शुभकामनाएं देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
2. लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलॉ भारत आईं

13 अगस्त को लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलॉ न्यांती दो दिन की यात्रा पर भारत आईं। सारा इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी और द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। सारा की ये यात्रा भारत और लाइबेरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों और ग्लोबल साउथ पार्टनरशिप को मजबूत करने का कदम मानी जा रही है। भारत और लाइबेरिया व्यापार, निवेश, खनन, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। लाइबेरिया प्राकृतिक संसाधनों, खासकर लौह अयस्कों और दूसरे मिनरल्स के कारण भारत के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। लाईबेरिया विदेश मंत्री की भारत यात्रा से भारत की चीन और अमेरिका जैसे देशों पर मिनरल्स को लेकर निर्भरता कम होगी। इस चर्चा का प्रमुख उद्देश्य भारत-लाइबेरिया के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है। भारत और लाइबेरिया के बीच 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 390 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। लाइबेरिया में 2007 से 2016 के दौरान भारतीय शांति सैनिकों की तैनाती हुई थी। साथ ही CRPF की पहली ऑल-फीमेल फॉर्मड पुलिस युनिट दोनों देशों के संबंधों में विशेष सद्भावना पैदा की।
3. अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’ का शुभारंभ किया। सरकार ने कानूनों तक नागरिकों की पहुंच को अधिक सरल, तेज, व्यापक और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से पोर्टल को आधुनिक डिजिटल तकनीकों से नया रूप दिया है। इसमें एआई-सहायता प्राप्त सर्च, सेमांटिक एवं स्पीच सर्च, बेहतर नेविगेशन और बहुभाषी एक्सेस जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। पुनर्गठित पोर्टल में एआई-असिस्टेड और सेमांटिक सर्च के साथ स्पीच-सक्षम खोज की सुविधा दी गई है। इससे उपयोगकर्ता सामान्य शब्दों या अपनी आवाज के जरिए भी आवश्यक कानूनी जानकारी खोज सकेंगे। बेहतर सर्च और नेविगेशन के अलावा अधिनियमों और अधीनस्थ विधानों के बीच लिंक उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तक पहुंच आसान होगी। इंडिया कोड केंद्रीय अधिनियमों और उनके अधीनस्थ विधानों, राज्य अधिनियमों और उनके अधीनस्थ विधानों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के विधानों और विनियमों का यूनिफाइड डिजिटल संग्रह उपलब्ध कराता है। पुनर्गठित पोर्टल का उद्देश्य संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में एआई-सहायता प्राप्त बहुभाषी पहुंच उपलब्ध कराना भी है।
4. गरुड़ स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाता है: रक्षा मंत्रालय

रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने नागरिक बाजार के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन दूरबीन स्वदेशी ‘गरुड़’ का शुभारंभ किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गरुड़ स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाता है। यह नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए विश्वसनीय, उच्च-गुणवत्ता वाले ऑप्टिकल प्रदर्शन के लिए आधुनिक तकनीक के साथ सिद्ध रक्षा-स्तरीय क्षमता प्रदान करता है। गरुड़ 8 गुना आवर्धन और 7 दशमलव 6 डिग्री का विस्तृत दृश्य क्षेत्र प्रदान करता है, जिससे व्यापक दृश्य परिप्रेक्ष्य बनाए रखते हुए दूर की वस्तुओं का स्पष्ट अवलोकन संभव होता है। मंत्रालय ने कहा कि यह पक्षी अवलोकन, वन्यजीव अवलोकन, प्रकृति अन्वेषण, यात्रा, खेल, वानिकी, समुद्री गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी अनुप्रयोगों सहित विभिन्न प्रकार के उपयोगों के लिए उपयुक्त है।
5. भारतीय मूल के गौतम रंगराजन ब्रिटेन पीएम के एड्वाइजर बने

12 अगस्त को भारतीय मूल के गौतम रंगराजन ब्रिटेन पीएम एंडी बर्नहम के एक्सपर्ट एड्वाइजर अपॉइंट हुए। रंगराजन ब्रिटिश सरकार की संरचना, कार्यप्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बदलाव के लिए सलाह देना। रंगराजन कॉर्पोरेट रणनीति, संगठनात्मक बदलाव और ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े काम देखेंगे। रंगराजन हाल ही में बनाए गए नए 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपना कार्यभार संभालेंगे। बर्नहैम, जिन्होंने पिछले महीने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। रंगराजन भारतीय मूल के रणनीतिकार और मीडिया एग्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने BBC में लगभग 31 सालों तक काम किया।
6. कलकत्ता हाईकोर्ट ने OBC प्रमाण-पत्रों को रद्द किया

13 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में पुराने सभी OBC प्रमाण-पत्रों को रद्द कर दिया। दरअसल कोर्ट ने ये फैसला तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के दौरान संशोधित नियमों के तहत जारी OBC-A और OBC-B प्रमाण-पत्रों को रद्द करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजशेखर मांथा और न्यायमूर्ति अनुज सिंह की खण्ड पीठ ने कहा कि OBC-A और OBC-B वर्गीकरण अब राज्य में लागू नहीं रहेगा। इस फैसले के बाद OBC के जारी प्रमाण पत्रों की वैधता समाप्त हो गई है। ऐसे प्रमाण पत्र वाले व्यक्तियों को अब जनरल कैटेगरी में माना जाएगा। OBC क्लासिफिकेशन का ये विवाद साल 2010 के बाद का है। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार ने OBC कैटेगरी को दो कैटेगरी OBC-A और OBC-B में बांटा गया था। इसके बाद OBC प्रमाण पत्र जारी करने में अनिमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और इसे कानूनी चुनौती दी गई थी। साल 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 66 समुदायों को ओबीसी सूची में रखा जाना रद्द कर दिया था और उन्हें जारी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए थे। न्यायालय ने राज्य सरकार को फिर से सर्वेक्षण कराने और नई OBC लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया था।
7. सेना प्रमुख जनरल सेठ ने 11 आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में आसियान देशों की 11 महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सम्मानित किया और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के महत्व पर चर्चा की। ये महिला सैन्य अधिकारी सेंटर फॉर यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग (सीयूएनपीके) द्वारा आयोजित आसियान-संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन 10 से 21 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिला सैन्य अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में संभावित तैनाती से पहले आवश्यक प्रशिक्षण और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
8. बैंक ऑफ अमेरिका, Jio क्रेडिट की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा

13 अगस्त को बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) और जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड (JFSL) ने जियो क्रेडिट लिमिटेड में जॉइंट वेंचर बनाने के लिए MoU किया। BofA, Jio Credit में अधिकतम 49.9% हिस्सेदारी हासिल करेगा। ये MoU 18,268 करोड़ रुपए में किया गया है। शुरुआत में BofA करीब 26.5% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगा, जिसके लिए लगभग ₹6,613 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके बाद BofA को वारंट्स के जरिए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49.9% करने का विकल्प मिलेगा। हर वारंट को आवंटन के 18 महीने के भीतर एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकता है। Jio क्रेडिट, Jio फाइनेंशियल सर्विस की पूर्ण स्वामित्व वाली NBFC है और पहले इसका नाम Jio फाइनेंशियल लिमिटेड था। Jio क्रेडिट मुख्य रूप से मॉर्गेज, सिक्योरिटी के खिलाफ लोन, कमर्शियल फाइनेंस और सप्लाई चैन जैसी सर्विस देता है। ये निवेश Jio की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की समझ को BofA की वैश्विक वित्तीय विशेषज्ञता से जोड़ने का प्रयास है। बैंक ऑफ अमेरिका USA का एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय वित्तीय और निवेश बैंकिंग संस्थान है। ये परिसंपत्ति और बाजार पूंजीकरण के मामले में अमेरिका के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बैंकों में आता है।
9. ओमर आर्टान UEFA सुपर कप में पहले गैर-यूरोपीय रेफरी बने

12 अगस्त को सोमालिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी आर्टान यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े क्लब टूर्नामेंटों में से एक UEFA सुपर कप दुनिया के पहले गैर-यूरोपीय रेफरी बने। जून 2026 में आर्टान को 2026 FIFA World Cup के लिए रेफरी नियुक्त किया गया था, लेकिन वे अमेरिका में एंट्री नहीं ले सके थे। साल 2025 में CAF (कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल) ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष रेफरी करार दिया था। विश्व कप से बाहर होने के बाद UEFA Super Cup में ऐतिहासिक नियुक्ति ने उन्हें 2026 के सबसे चर्चित फुटबॉल रेफरियों में शामिल कर दिया है।
10. राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत 13 स्वर्ण सहित 35 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया

नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने ‘ओवरऑल’ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं में भारत ने 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 35 पदक जीते। शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में शीर्ष पर रहा और प्रतिष्ठित विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी अपने नाम की। विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से 1982 से उस देश को दी जाती है, जो प्रतियोगिता में सबसे अच्छा ओवरऑल प्रदर्शन करता है। प्रतियोगिता के चौथे दिन सीनियर भारतीय तलवारबाजों ने छह स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपी, महिला एपी और महिला फॉयल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरुष फॉयल में रजत पदक अपने नाम किया।
11. खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया

13 अगस्त को भारतीय खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी, TTFI को सस्पेंड कर दिया। मंत्रालय ने फेडरेशन में मैनेजमेंट और शासन व्यवस्था से जुड़ी खामियों को इसकी वजह बताया है। मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देशभर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश भी दिया है। ये कमिटी TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक फेडरेशन के कामकाज की देखरेख करेगी। TTFI की मान्यता निलंबित करने की एक बड़ी वजह तय समय सीमा के भीतर फेडरेशन के चुनाव नहीं कराना है। तय समय में चुनाव नहीं होने की वजह से मंत्रालय ने पहले भी TTFI को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। फेडरेशन ने नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखा था। हालांकि, मंत्रालय ने इस जवाब को संतोषजनक नहीं पाया और सस्पेंड कर दिया। फरवरी 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेडरेशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी को सस्पेंड किया था। ये कार्रवाई स्टार प्लेयर मनिका बत्रा की याचिका के बाद हुई थी।
12. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

14 अगस्त भारत के इतिहास में आजादी से ठीक एक दिन पहले की तारीख है, लेकिन यह दिन 1947 के विभाजन की उस भयावह त्रासदी की याद भी दिलाता है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी। भारत के विभाजन के दौरान बड़े पैमाने पर विस्थापन, सांप्रदायिक हिंसा, परिवारों के बिछड़ने और संपत्ति के नुकसान की घटनाएं हुईं। इसी मानवीय पीड़ा और विभाजन के पीड़ितों की स्मृतियों को सम्मान देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया। सरकार का कहना है कि इस दिवस का उद्देश्य विभाजन के दौरान लोगों की पीड़ा और संघर्ष को याद करना तथा आने वाली पीढ़ियों को इतिहास के इस अध्याय से परिचित कराना है।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
