30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–17 minutes


1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति भवन में पांच स्मृति पुस्तकें जारी की गईं

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में, भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पांच स्मृति पुस्तकों के पहले सेट का विमोचन किया और राष्ट्रपति को भेंट किया। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर, राष्ट्रपति भवन में चार पुस्तकें, राष्ट्रपति भवन: राष्ट्र का भवन, सेवा और संवेदना, समावेशी सहभागिता और भारतीयता का उत्सव जारी की गईं। ये किताबें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित की गई हैं। इन पुस्तकों के अलावा, ओडिया भाषा में एक और किताब आमा राष्ट्रपति आमा गौरव भी जारी की गई। आमा राष्ट्रपति आमा गौरव भारत की माननीय राष्ट्रपति पर लिखे लेखों का संग्रह है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इन पुस्तकों के शीर्षक समावेशी लोकतंत्र में हमारे विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि तस्वीरों पर आधारित ये किताबें पाठकों को राष्ट्रपति भवन की परंपराओं, कामकाज और कई पहलुओं से परिचित कराएंगी। उन्होंने कहा कि इनकी असली अहमियत इस बात में है कि ये देशवासियों को अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने 25 जुलाई, 2022 को भारत के राष्ट्रपति का पद संभाला, तो यह उनके लिए सम्मान से कहीं ज़्यादा एक ज़िम्मेदारी का काम था।

2. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जो नशाखोरी के खिलाफ 100 सप्ताह का एक राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी आंदोलन है। इस अभियान का नेतृत्व माय भारत प्लेटफॉर्म करेगा, जो एक ऑनलाइन युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता मंच है। इस मंच का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल का लक्ष्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान में माय भारत स्वयंसेवकों, भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी।

3. लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पास हुआ

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 जुलाई को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल 2026 ध्वनि मत से पास हुआ। इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं। अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में सजा बढ़ जाएगी। नए बिल के मुताबिक अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। ये बिल पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रेवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) विधेयक 2026 का संशोधन है। नए संशोधन के मुताबिक, पेपर लीक मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने में पूरी करना अनिवार्य होगा। नए संशोधन के मुताबिक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई होगी, ताकि चार्जशीट दाखिल होने के लगभग 3 महीने के भीतर फैसला हो सके। इस कानून का उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों का विश्वास बहाल करना है। हाल ही में NEET-UG 2026 से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों के बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार कानून को और अधिक प्रभावी तथा कठोर बनाने के लिए यह संशोधन लाया गया है।

4. पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया। इस पहल का शुभारंभ पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने किया। मेरी पंचायत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध दानवीर योजना व्यक्तियों और संगठनों को मानकीकृत, गुणवत्ता-सत्यापित कंप्यूटर बंडल सीधे पात्र ग्राम पंचायतों को दान करने में सक्षम बनाती है। पंचायती राज मंत्रालय ने कहा कि यह पहल मेरी पंचायत ऐप को डिजीहाट मार्केटप्लेस से एकीकृत करती है। इससे दानकर्ता राज्य-विशिष्ट तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप पूर्व-अनुमोदित कंप्यूटर बंडलों में से चयन कर सकते हैं।

5. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में होने वाले 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि ‘सीमाओं के बिना विस्तार’ विषय भारत की दूरसंचार नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और डिजिटल समाधानों को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे ले जाकर वैश्विक लाभ पहुंचाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत की दूरसंचार यात्रा के अगले चरण में स्वदेशी नवाचारों के निर्यात और वैश्विक प्रौद्योगिकी मानकों को आकार देने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

6. दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने के लिए ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दी

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना को स्‍वीकृति दे दी है। इस योजना का लक्ष्‍य महिलाओं का आर्थिक सशक्‍त‍िकरण और उन्‍हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। दिल्‍ली सचिवालय में कल मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के लिए 2026-27 के बजट में पांच हजार एक सौ दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि इस योजना में पंजीकरण के लिए रजिस्‍ट्रेशन पोर्टल एक अगस्‍त से खुल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र की वे महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने की पात्र होंगी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख 50 हजार रुपये तक है।

7. माहे श्रेणी की सातवीं उथले पानी में चलने वाली पनडुब्बी रोधी जहाज़, मछलीपटनम का शुभारंभ

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ पनडुब्बी रोधी उथले जल जल में चलनेवाले जहाजों (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) में से सातवें मछलीपटनम (बीवाई 529) का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को श्रीमती गुलरुख आनंद द्वारा सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद की उपस्थिति में किया गया। मछलीपटनम का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मछलीपटनम से लिया गया है। यह जहाज समुद्र के भीतर निगरानी, ​​पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) अभियान और निम्न तीव्रता वाले समुद्री अभियानों (एलआईएमओ) के साथ-साथ बारूदी सुरंगों को नष्ट करने की क्षमता से सुसज्जित है । यह जहाज तटीय रक्षा को और मजबूत करेगा तथा समुद्री क्षेत्र की जागरूकता बढ़ाएगा।

8. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने दुर्लभ, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त (आरईटी) औषधीय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण और जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने वाले पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए सीएसआईआर-एनबीआरआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जनजातीय कल्याण को बढ़ावा देने, स्थायी आजीविका को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एमओटीए) ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई ), लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस तीन वर्षीय साझेदारी का प्राथमिक उद्देश्य भारत भर में जनजातीय जैव संसाधनों के संरक्षण और नृजातीय वनस्पति विज्ञान संबंधी मूल्यांकन के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने हेतु दोनों संगठनों के बीच एक सतत, सहक्रियात्मक संबंध स्थापित करना है। इस समझौते के तहत, जनजातीय कल्याण और सामुदायिक संप्रभुता सभी वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए मूलभूत सिद्धांत के रूप में कार्य करते हैं। यह साझेदारी दुर्लभ, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त (आरईटी) औषधीय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है , जिसमें ऊतक संवर्धन सुविधाओं और विशेष बीज बैंकों का विकास शामिल है।

9. हानले में हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

लद्दाख के हानले में स्थित 2-मीटर हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप (एचसीटी) के 25 वर्षो के सफल संचालन का जश्न एक सम्मेलन के साथ मनाया गया। इस सम्मेलन में इसके इतिहास, इंजीनियरिंग चुनौतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। आईआईए निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा कि इस टेलीस्कोप की एक विशेषता यह है कि जून 2001 इसका संचालन बेंगलुरु के होसाकोटे स्थित आईआईए परिसर से इसरो (आईएसआरओ) के आईएनएसएटी-3बी उपग्रह की समर्पित संचार लिंक के माध्यम से वास्तविक समय में दूरस्थ रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर एक वर्ष में 250 से अधिक उपयोग योग्य रातें होती हैं, और 2.5 मिलीमीटर से कम अवक्षेपण योग्य जल वाष्प तथा अत्यंत पारदर्शी आकाश के साथ यह निकट-अवरक्त प्रेक्षणों के लिए भी आदर्श है। इस टेलीस्कोप ने अपना पहला वैज्ञानिक परिणाम 2001 में ही दिया था, जब एक शोध पत्र में गामा किरण विस्फोट के प्रकाशीय आफ्टरग्लो का अध्ययन किया गया था।

10. किरण थाडिमर्री IndiGo के नए CFO अपॉइंट हुए

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

28 जुलाई को IndiGo (इंटरग्लोब एविएशन) ने किरण थाडिमर्री को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। किरण वर्तमान में इंडिगो के डिप्टी फाइनेंशियल एड्वाइजर थे। किरण इससे पहले ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान और जनरल इलेक्ट्रिक में CFO के तौर पर काम कर चुके हैं। किरण एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और उनके पास फाइनेंस के क्षेत्र में 24 से ज्यादा सालों का अनुभव है। किरण, गौरव नेगी की जगह लेंगे नेगी। नेगी 2022 में इस पद पर अपॉइंट हुए थे। अब वे एडवाइजर होंगे। IndiGo यानी InterGlobe Aviation भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त एयरलाइन है। इसको 2006 में स्थापित किया गया था।

11. एक्टर ऋषभ शेट्टी को प्रेस्टीजियस लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड मिलेगा

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 जुलाई को कांतारा फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को प्रेस्टीजियस लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड‘ दिए जाने का ऐलान हुआ। ऋषभ को ये अवार्ड इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में दिया जाएगा। ऋषभ शेट्टी को रीजनल सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए ये सम्मान दिए जाने का ऐलान हुआ है। आयोजकों के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्मों, विशेषकर ‘कांतारा’ के माध्यम से स्थानीय परंपराओं, लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर के दर्शकों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया है। उनकी फिल्म ‘कांतारा‘ ने भारतीय लोक संस्कृति को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा था। मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल (IFFM) भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा फेस्ट माना जाता है। ये 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित किया जाएगा।

12. कॉमनवेल्थ गेम्स: पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में भारत ने जीता गोल्ड और सिल्वर

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पैरा एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया है। पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत, दोनों पदक अपने नाम कर लिए है। दिलीप महादु गावित ने 10 दशमलव 71 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड और अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ ने 10 दशमलव 83 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। यह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन और शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉटपुट एफ-57 पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। इन शानदार प्रदर्शनों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या अब 15 हो गई है, जिनमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

13. Commonwealth Games 2026: गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ को 27:49.78 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गुलवीर इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

14. ICC Rankings: शुभमन गिल वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 3-0 की जीत के बाद वैभव ने ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 230 पायदान की छलांग लगाई है। 15 वर्षीय वैभव टॉप 50 रैंकिंग में शामिल हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों में वैभव ने 50.33 की औसत से खेलते हुए 151 रन बनाए थे और उन्हे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। वैभव 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। ईशान के 910 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। तिलक वर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है और वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सात स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर आ गए हैं।

15. अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर वर्ष 30 जुलाई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस केवल मित्रों को शुभकामनाएं देने या उपहारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव, सहयोग, समानता और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का अवसर भी है। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस भरोसा, सहयोग और शांति का संदेश देता है। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय संयुक्त राष्ट्र महासभा को जाता है। वर्ष 2011 में महासभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया। इस पहल के पीछे यह सोच थी कि मित्रता केवल व्यक्तिगत संबंध नहीं है, बल्कि यह देशों और समाजों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी बन सकती है।

16. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

30 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस इसी संदेश को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है कि बाघों की रक्षा करना वास्तव में पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन और मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की रक्षा करना है। बाघ वैज्ञानिक रूप से पैंथेरा टाइग्रिस (Panthera tigris) के नाम से जाना जाता है और यह बिल्ली कुल (Felidae) का सबसे बड़ा सदस्य है। अपनी शक्ति, फुर्ती, शिकार करने की क्षमता और विशिष्ट काली धारियों के कारण बाघ दुनिया के सबसे आकर्षक वन्यजीवों में शामिल है। एक वयस्क बाघ का वजन लगभग 180 से 300 किलोग्राम तक हो सकता है और इसकी लंबाई पूंछ सहित करीब तीन मीटर तक पहुंच सकती है। बाघ जंगल में खाद्य श्रृंखला के सबसे ऊंचे स्तर पर मौजूद रहता है। यह हिरण, सांभर, जंगली सूअर और अन्य शाकाहारी जीवों की संख्या को नियंत्रित करता है, जिससे वनस्पतियों और प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक दबाव नहीं पड़ता।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top