29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–13 minutes


1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पद के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने, राष्ट्रपति संपदा के बच्चों के लिए ‘बचपन-बाल परिसर’ का उद्घाटन किया। इस पहल में ‘किलकारी’ नामक बच्चों के लिए एक खेल क्षेत्र और ‘समर्थ आंगनवाड़ी-सह-पालन’ शामिल हैं। यह उनके विकास और वृद्धि के लिए एक सुरक्षित और पोषणकारी वातावरण प्रदान करते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने हरित और समावेशी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक निःशुल्क इलेक्ट्रिक बस सेवा, राष्ट्रपति भवन एक्सेस एंड हेरिटेज इंटरसेप्टर, राही का भी शुभारंभ किया। पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित यह बस राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों और निवासियों के लिए शुरू की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन आने वाले दैनिक आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ऐप-आधारित बहुभाषी ई-ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया। हिंदी, अंग्रेजी और भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 14 अन्य भाषाओं में उपलब्ध इस ई-ऑडियो गाइड में सांकेतिक भाषा भी शामिल है।

2. सरकार ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर बैंक नोट लाने के भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने दस और बीस रुपये के पॉलीमर बैंक नोट लाने के भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने फ़ील्ड ट्रायल के लिए दस और बीस रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर बैंक नोट लाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा कि फ़ील्ड ट्रायल के सफल होने के बाद ही इन दो मूल्यवर्गों में पॉलीमर बैंक नोट नियमित रूप से जारी किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार, पॉलीमर बैंक नोटों की उम्र कागज़ी बैंक नोटों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा होती है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है जिसने 1988 में पॉलीमर बैंक नोट जारी किए। इसके बाद कई देशों ने इन्हें अपनाया।

3. 2026-31 तक जारी रहेगी पीएम-अजय योजना, बढ़ेगा वित्तीय परिव्यय

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक बढ़े हुए वित्तीय परिव्यय के साथ जारी रखने का प्रस्ताव रखा है। सरकार का कहना है कि योजना के तहत अब तक अवसंरचना विकास, शिक्षा, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 में शुरू की गई पीएम-अजय योजना को तीन प्रमुख घटकों—आदर्श ग्राम, सहायता अनुदान और छात्रावास—के माध्यम से लागू किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 तक इस योजना के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 4,276.62 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 3,185.072 करोड़ रुपए के उपयोग की जानकारी दी है। केवल वर्ष 2025-26 में ही 1,100.09 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

4. विश्व में नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना भारत

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत विश्व में नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। भारत वैश्विक जहाजरानी उद्योग में 3 लाख 11 हजार से अधिक समुद्री पेशेवरों का योगदान दे रहा है। बाल्टिक और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री परिषद (बिमको), इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग (आईसीएस) नाविक कार्यबल रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत अब वैश्विक समुद्री कार्यबल का 12.16 प्रतिशत हिस्सा है। भारत केवल फिलीपींस से पीछे है। यह 2015 के 5.2 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 12.16 प्रतिशत हो गई है। इसमें भारतीय अधिकारी विश्व के अधिकारी कार्यबल का 13.41 प्रतिशत हैं। वर्ष 2015 में वैश्विक नाविकों में भारत की हिस्सेदारी केवल 5.2% थी और वह चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया तथा रूस के बाद पांचवें स्थान पर था।

5. आईआईटी दिल्ली ने मेलोडिक इंटोनेशन थेरेपी का हिंदी संस्करण विकसित किया

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एम्स नई दिल्ली और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज के सहयोग से स्ट्रोक के बाद होने वाले वाचाघात (एफ़ेसिया) के लिए मेलोडिक इंटोनेशन थेरेपी (एम.आई.टी.) का पहला हिंदी संस्करण विकसित किया है। यह एक संगीत-आधारित उपचार है जो स्ट्रोक के बाद ठीक हुए लोगों को दोबारा बोलने की स्थिति में लाने में सहायता करता है। आईआईटी दिल्ली ने कहा कि यह चिकित्सा दशकों से अंग्रेजी और अन्य पश्चिमी भाषाओं में उपलब्‍ध थी, लेकिन अब तक इसका कोई प्रमाणित हिंदी संस्करण उपलब्ध नहीं था। आईआईटी दिल्ली ने बताया कि स्ट्रोक, भारत में विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है, और स्ट्रोक से बचे ज्‍यादतर लोग बोलने में कठिनाई का सामना करते हैं। स्ट्रोक के बाद, कई लोग सामान्‍य रूप से बोलने की क्षमता खो देते हैं। इस स्थिति को नॉन-फ्लुएंट एफ़ेसिया कहा जाता है।

6. नागर विमानन मंत्रालय ने अमृतसर से हब एंड स्पोक इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन सुविधा का शुभारंभ किया

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नागर विमानन मंत्रालय ने अमृतसर से हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह देश का दूसरा ऐसा हवाई अड्डा बन गया है जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आवागमन के लिए भारत के प्रारंभिक हब एंड स्पोक फ्रेमवर्क में शामिल हुआ है। यह भारत को वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने की सरकार की रणनीति का अगला चरण है जिसके अंतर्गत भारत के ऐसे हवाई अड्डों के माध्यम से देश भर के यात्रियों को निर्बाध तरीके से अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए संपर्क सुविधा दी जाएगी। इससे पहले, 25 जून 2026 को वाराणसी में भारत के प्रथम हब एंड स्पोक ऑपरेशन का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया था।

7. इबोला मुक्त घोषित हुआ युगांडा

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

युगांडा में जून के मध्य में अंतिम ज्ञात रोगी के ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोई नया मामला दर्ज न होने के कारण इसे आधिकारिक तौर पर इबोला मुक्त घोषित कर दिया गया है। इबोला वायरस के दुर्लभ बंडीबुग्यो स्ट्रेन के कारण फैले इस प्रकोप की पुष्टि युगांडा में सबसे पहले तब हुई जब पड़ोसी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआर कांगो) से संदिग्ध मामले सीमा पार करके आए। युगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पहले मामले कांगो के नागरिकों के थे, जो इबोला के इलाज के लिए युगांडा में आए थे।

8. पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

28 जुलाई को RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह बंद होने की जानकारी दी। RBI के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने SBI के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरिकुमार एम नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है। नायर 8 जुलाई 2026 से ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड की सभी पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं। RBI ने बयान में बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई 2026 के आदेश और 22 जुलाई 2026 के आदेश के साथ ये निर्देश जारी किया है। RBI ने अप्रैल 2026 में लगातार नियमों का पालन न करने की वजह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। उस समय RBI ने कहा था कि बैंक का कामकाज डिपॉजिटर्स के हितों के खिलाफ चलाया जा रहा। लाइसेंस रद्द करने के साथ ही RBI ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह बैंक को बंद कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेगा। हालांकि, पे टीएम ऐप, UPI और अन्य डिजिटल भुगतान सर्विस सामान्य रूप से चलती रहेंगी, क्योंकि वे Paytm Payments Bank से अलग ऑपरेट होती हैं।

9. भारत की हरजिंदर कौर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक नाम किया

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की हरजिंदर कौर ने महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा है। हरजिंदर ने स्नैच में 101 और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम के साथ कुल 227 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया। भारोत्तोलन में भारत का यह सातवां पदक है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि ऋषिकांत सिंह चनांबम, राजा मुथुपांडी, वल्लूरी अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने रजत पदक अपने नाम किए हैं। बिंदिया रानी देवी सोरोखैबम ने कांस्य पदक जीता है।

10. आईएसएसफ निशानेबाजी विश्व कप में सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने जीता कांस्य

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चीन के हांगझोउ में आईएसएसफ निशानेबाजी विश्व कप में सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में यह पदक हासिल किया। पदक तालिका में भारत एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

11. भारतीय फुटबॉल लीग 2026-27 का प्रारंभ 16 अक्टूबर से होगा

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय फुटबॉल लीग 2026-27 का प्रारंभ 16 अक्टूबर से होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ- आईएफएल की बैठक नई दिल्ली स्थित फुटबॉल हाउस में हुई। बैठक में आईएफएल के 11 क्लबों में से 10 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए खेलने का समय बढ़ाना और किसी टीम की प्रारंभिक पंक्ति में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों की सीमा तय करना शामिल है।

12. विश्व हेपेटाइटिस दिवस

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। हेपेटाइटिस यकृत की सूजन है जिससे गंभीर यकृत रोग और यकृत कैंसर हो सकता है। इस वर्ष का विषय है: हेपेटाइटिस: आइए इसे समझें, जो लोगों और उनकी जान बचाने वाली सेवाओं के बीच की बाधाओं को दूर करने का आह्वान है।

13. विश्व प्रकृति संरक्षण

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वर्ष 1997 में, अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ-आईयूसीएन ने 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस घोषित किया था। इसका उद्देश्य पृथ्वी के कल्याण के लिए प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर जोर देना है।

14. एनाटॉमिस्ट डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस का निधन

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

27 जुलाई को जर्मनी के प्रसिद्ध एनाटॉमिस्ट डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस के निधन की खबर आई। ये खबर इंस्टीट्यूट फॉर प्लास्टिनेशन ने जारी की। डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी के आविष्कारक थे। हेगेंस ने 1977 में प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया, जिसमें मानव या पशु टिशूस को विशेष पॉलिमर से बदलकर उनकी बॉडी को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। हेगेंस ने 1995 में बॉडी वर्ल्डस (Körperwelten) एग्जीवेशन की शुरुआत की, जिसमें प्लास्टिनेट किए गए वास्तविक मानव शरीरों और अंगों को ट्रेनिंग के लिए प्रदर्शित किया गया। हेगेंस के बॉडी वर्ल्डस एग्जीवेशन के बाद दुनिया भर में करोड़ों लोगों को मानव शरीर रचना (Anatomy) के बारे में जानने का मौका मिला। वॉन हेगेंस ने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उनकी मौत के बाद उनके शरीर का भी प्लास्टिनेशन किया जाए। वॉन हेगेंस ने 1977 में हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी के पैथोलॉजी और एनाटॉमी इंस्टीट्यूट में रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम करते हुए शवों को सुरक्षित रखने की टेक्नोलॉजी विकसित की। प्लास्टिनेशन प्रोसेस में मृत शरीर से शारीरिक तरल पदार्थ और घुलनशील वसा को निकालकर उनकी जगह रेजिन, सिलिकॉन रबर और एपॉक्सी भरे जाते हैं।

15. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

29 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

27 जुलाई को कांग्रेस के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया, वे 85 साल के थे। बिष्ट 1985 देहरादून विधानसभा (तत्कालीन उत्तर प्रदेश), 2002 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद राजपुर विधानसभा से पहले विधायक बने और 2014 में डोईवाला विधानसभा से विधायक रहे। 2007 में बिष्ट तत्कालीन उत्तराखंड सीएम नारायण दत्त की सरकार में परिवहन, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे। उत्तराखंड में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष रहे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top