1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–13 minutes


1. सेशेल्स दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को कछुआ तो स्पीकर को भेंट की टोडा शॉल भेंट की

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी को मुरादाबादी शिल्पकारों के हुनर की मिसाल भेंट की। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की प्रसिद्ध पीतल शिल्पकला से तैयार यह कलात्मक कछुआ भारत की उत्कृष्ट हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद की स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा को टोडा कढ़ाई वाली शॉल भेंट की। तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में रहने वाले टोडा जनजाति की पारंपरिक कढ़ाई से बनी यह शॉल सफेद सूती कपड़े पर लाल और काले आकर्षक डिजाइनों से सुसज्जित है। ‘पुखूर’ नामक विशिष्ट हस्तकढ़ाई तकनीक से तैयार यह शॉल टोडा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और हस्तकला कौशल का प्रतीक है। सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई को सेवन सिसटर्स में से एक सिक्किम की ऑर्किड पेंटिंग गिफ्ट की। सिक्किम की इस आकर्षक चित्रकला में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को ऑर्किड के फूलों और पुष्प लताओं के बीच दर्शाया गया है। राष्ट्रपति हर्मिनी की पत्नी और सेशेल्स की प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी को पीएम मोदी ने महेश्वरी सिल्क स्टोल और बिदरी शिल्प का खूबसूरत बॉक्स भेंट किया। मध्य प्रदेश के महेश्वर की प्रसिद्ध महेश्वरी बुनाई परंपरा से तैयार यह रेशमी स्टोल हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्पकला के लिए जाना जाता है। दूसरा उपहार, कर्नाटक के बीदर की प्रसिद्ध बिदरी धातु कला से बना बॉक्स था। जो काले धातु पर चांदी की महीन जड़ाई के लिए प्रसिद्ध है।दक्षिण भारत के तमिलनाडु की एक खास पहचान है कांचीवरम (कांजीवरम) सिल्क। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय महिला यानी उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई की पत्नी लीना पिल्लई को कांचीवरम सिल्क फैब्रिक उपहार स्वरूप दिया।

2. 16th India Japan Annual Summit : जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई को भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगी

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 1 से 3 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा करने और उसे मजबूत करने के साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी ने हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में जीत पर जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को बधाई दी थी। यह प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी अगस्त 2025 में जापान के दौरे पर पहुंचे थे, जहां वे 15वें भारत-जापान सालाना समिट में शामिल हुए।

3. जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 लाख सैनिकों वाली भारतीय थलसेना को नया सेना प्रमुख मिल गया है। जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को सेना के प्रमुख (आर्मी चीफ) का पदभार संभाल लिया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक आधिकारिक समारोह में उन्होंने सेना की कमान जनरल धीरज सेठ को सौंपी। जनरल धीरज सेठ इससे पहले वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण किया था। करीब 28 सालों के बाद भारतीय सेना को आर्मर्ड कोर से सेना प्रमुख मिला है। इससे पहले वर्ष 1997 में 20 लांसर्स के जनरल शंकर रॉय चौधरी सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे।

4. पर्यटन मंत्रालय ने गूगल इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पर्यटन मंत्रालय ने भारत के पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रचार को मजबूत करने के लिए गूगल इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन नई दिल्ली में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समझौता ज्ञापन के तहत पर्यटन मंत्रालय और गूगल इंडिया के बीच डिजिटल पर्यटन संवर्धन, ज्ञान साझाकरण, क्षमता निर्माण और पर्यटकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक ढांचा तैयार किया गया है। यह साझेदारी गूगल के डिजिटल इकोसिस्टम में मौजूद विशेषज्ञता का लाभ उठाकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच भारत के पर्यटन स्थलों, अनुभवों और सांस्कृतिक विरासत की दृश्यता को मजबूत करेगी। यह सहयोग गैर-व्यावसायिक, गैर-बाध्यकारी और गैर-विशिष्ट है, और दोनों पक्षों पर इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।

5. अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और APAAR

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अकादमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट्स (एबीसी) शिक्षा मंत्रालय का एक क्रांतिकारी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है और इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा विनियमित किया जाता है। इसे हर शिक्षार्थियों की शिक्षा यात्रा में मदद करने के लिए बनाया गया है। यह मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से छात्रों द्वारा अर्जित किए गए अकादमिक क्रेडिट को जमा करने, उन्हें प्रबंधित करने, ट्रांसफर करने और प्रयोग करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म देता है। APAAR (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी एक विशिष्ट 12-अंकों वाला छात्र पहचान नंबर है, जो एबीसी प्रणाली से जुड़ा है। “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” पहल के तहत शुरू की गई APAAR आईडी हर सीखने वाले के लिए एकल अकादमिक पहचान बनाती है। डिजिलॉकर के ज़रिए प्रयोग की जा सकने वाली यह सुविधा, स्कूल, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और अन्य शिक्षण कार्यक्रम से छात्र के शैक्षिक रिकॉर्ड को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाती है। APAAR ID को पास के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ज़रिए बनाया जा सकता है, जिससे यह दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में भी उपलब्ध हो जाती है। जून 2026 तक, पूरे भारत में 26.30 करोड़ सत्यापित APAAR ID बनाई जा चुकी हैं।

6. केंद्र सरकार ने रवि अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ाया, छह महीने और रहेंगे सीबीडीटी के चेयरमैन

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंगलवार को उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अब वह 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर सीबीडीटी के चेयरमैन के रूप में कार्य करते रहेंगे। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 1988 बैच के अधिकारी रवि अग्रवाल को जून 2024 में नितिन गुप्ता के स्थान पर सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में प्रत्यक्ष कर प्रशासन में डिजिटलीकरण, कर अनुपालन को मजबूत करने और करदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

7. राजीव कुमार HDFC बैंक के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 जून को HDFC बैंक ने राजीव कुमार को अपना पार्ट टाइम (अंशकालिक) चेयरमैन अपॉइंट किया। राजीव कुमार पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे। राजीव देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रह चुके हैं। राजीव सितंबर 2020 में भारत सरकार के फाइनेंस सेक्रेटरी रहे। राजीव को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। राजीव RBI, SBI, NABARD सहित विभिन्न संस्थानों के बोर्ड एवं समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। राजीव भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के सफल संचालन के लिए जाने जाते हैं।

8. वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च किया

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

29 मई को मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फीचर के बाद बाद यूजर अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे। अभी तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने सोमवार से ही दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि ये सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा। जब ये फीचर यूजर के एरिया में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा। दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

9. आदिवासी क्रांतिकारियों की याद में झारखंड में मनाया जा रहा है हूल दिवस

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

झारखंड में प्रतिवर्ष 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आदिवासी क्रांतिकारियों सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव और फूलो-झानो के बलिदान की याद में मनाया जाता है। यह दिन 1855 के ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की याद में मनाया जाता है, जिसे भारत का पहला आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम भी माना जाता है।

10. जीएसटी के नौ वर्ष: कराधान का सरलीकरण, सशक्त भारत का निर्माण

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 जुलाई, 2017 को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) का शुभारंभ भारत की कर सुधार यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। “एक राष्ट्र, एक कर” का सिद्धांत अब वास्तविकता बन गया है जिससे भारत को एकीकृत कर प्रणाली की ओर अग्रसर होने में सहायता मिल रही है। जीएसटी ने अलग-अलग बिखरे हुए केंद्रीय और राज्य करों की जगह कराधान का एकीकृत ढांचा प्रस्तुत करके भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में बड़ा परिवर्तन किया है। इससे एक साझा राष्ट्रीय बाजार का निर्माण करने और एक राष्ट्र, एक कर के दृष्टिकोण का समर्थन करने में सहायता मिली है। जीएसटी 2017 में कार्यान्वयन के बाद से निरंतर सुधारों, डिजिटल प्रणालियों और केंद्र-राज्य के बीच मजबूत समन्वय के माध्यम से विकसित हुआ है। 2025 में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों ने कम दरों, छूटों और आसान प्रक्रियाओं के माध्यम से इस संरचना को और सरल बना दिया।
सुव्यवस्थित दर संरचना: कर संरचना मुख्य रूप से 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब में बदल दी गई है।
विलासिता और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं पर कर : निष्पक्ष कर संरचना सुनिश्चित करते हुए राजस्व संतुलन बनाए रखने में सहायता प्रदान करने के लिए विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर कर की 40 प्रतिशत की दर शुरू की गई है। इसमें लॉटरी/ऑनलाइन गेमिंग, तंबाकू, कार्बोनेटेड पेय, अत्यधिक महंगी कारें, नौकाएं और निजी विमान शामिल हैं।

11. अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस

1 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस हर वर्ष 30 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2018 में इस दिवस को आधिकारिक मान्यता दी थी। यह तिथि वर्ष 1889 में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की स्थापना की याद में चुनी गई, जो दुनिया के राष्ट्रीय संसदों का सबसे पुराना वैश्विक संगठन है। भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, आईपीयू और कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (सीपीए) का सक्रिय सदस्य है। भारत के सीपीए इंडिया रीजन में भारत की 32 संसदीय एवं विधायी शाखाएं शामिल हैं। अफ्रीका रीजन के बाद, सीपीए में सबसे अधिक सदस्य शाखाएं भारत की हैं। सीपीए इंडिया रीजन को 9 प्रशासनिक जोनों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र, सुशासन, संवाद और विधायी सहयोग को सुदृढ़ करना है। अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस विश्वभर की संसदों की भूमिका, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रतिनिधित्व के महत्व को दर्शाता है। यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 16.7- ‘सभी स्तरों पर जवाबदेह, समावेशी, भागीदारीपूर्ण और प्रतिनिधि फैसला लेने की प्रक्रिया’—को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top