9–11 minutes
1. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) की आधारशिला रखी

भारत के ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और घरेलू कोयला संसाधनों के सतत उपयोग के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) की कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना की आधारशिला आभासी माध्यम से रखी । बीसीजीसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) के बीच गठित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें सीआईएल की 51% और बीएचईएल की 49% हिस्सेदारी है। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में स्थित अपनी लगभग 350 एकड़ कोयला युक्त भूमि का योगदान दे रही है, जहां बीसीजीसीएल परियोजना का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, एमसीएल अपनी इब वैली वाशरी से 0.79 मीट्रिक टन प्रति वर्ष धुला हुआ कोयला और 1.19 मीट्रिक टन प्रति वर्ष अस्वीकृत कोयला आपूर्ति करके इस परियोजना की कोयले की आवश्यकता को पूरा करेगी। भारत सरकार के राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के अनुरूप, यह परियोजना देश भर में भविष्य की कोयला-से-रसायन परियोजनाओं के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। इस परियोजना का उद्देश्य कोयला गैसीकरण के माध्यम से लगभग 0.66 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तकनीकी श्रेणी के अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है और यह रसायन उत्पादन के लिए घरेलू स्तर पर विकसित प्रेशराइज्ड फ्लूइडाइज्ड बेड गैसीफिकेशन (पीएफबीजी) तकनीक का उपयोग करने वाली भारत की अग्रणी वाणिज्यिक पहलों में से एक है।
2. FATF उपाध्यक्ष पद पर पहली बार भारत : विवेक अग्रवाल वित्तीय कार्रवाई कार्य बल के उपाध्यक्ष नियुक्त

अग्रवाल को वर्ष 2026-27 (जुलाई 2026 से जून 2027 तक) के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। वे ब्रिटेन के गाइल्स थॉमसन का स्थान लेंगे। यह पहली बार है जब भारत FATF का वाइस प्रेसिडेंट बनेगा। श्री अग्रवाल वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में सचिव है। वे वित्तीय कार्रवाई कार्य बल में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं तथा धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर अंकुश रखने वाली वैश्विक संस्था के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। 17 से 19 जून के दौरान कार्यबल की पूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यबल की पूर्ण बैठक में धनशोधन और आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के प्रयासों की समीक्षा की गई। बोस्निया, हर्जेगोविना और इराक पर निगरानी बढ़ाने तथा अल्जीरिया और नामीबिया को कार्यबल के ग्रे लिस्ट से हटाने का भी निर्णय लिया गया। श्री गाइल्स थॉमसन को कार्यबल का अगला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का निर्णय हुआ। वे मैक्सिको की एलिसा डी एंडा मद्राज़ो का स्थान लेंगे। वित्तीय कार्रवाई कार्यबल धन शोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर अंकुश लगाने वाली मानक वैश्विक संस्था है। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की स्थापना वर्ष 1989 में पेरिस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन की पहल पर वित्तीय अखंडता के लिये एक वैश्विक निगरानी संस्था के रूप में की गई थी। भारत वर्ष 2006 में FATF में पर्यवेक्षक बना तथा बाद में जून 2010 में इसे 34वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। भारत ने धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 तथा विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के अंतर्गत जोखिम-आधारित विधिक ढाँचे को लागू किया है।
3. पेंशन तथा पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने किया भविष्य नामक अद्वितीय, अभिनव केंद्रीकृत पेंशन प्रसंस्करण सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

पिछले 12 वर्षों से, पेंशन तथा पेंशनभोगी कल्याण विभाग, पेंशन नियमों और प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार करके पेंशनभोगियों के जीवन स्तर को सुगम बनाने के लिए समर्पित है। इसी कड़ी में विभाग ने सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों के लिए भविष्य नामक एक अद्वितीय, अभिनव केंद्रीकृत पेंशन प्रसंस्करण सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया है। इस सॉफ्टवेयर ने पेंशन मामलों के निपटान में होने वाली देरी और लिपिकीय त्रुटियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को होने वाले वित्तीय नुकसान और उत्पीड़न को दूर करने में सहायता प्रदान की है। वर्तमान में एक हजार से अधिक कार्यालय और 9 हजार 765 आहरण तथा संवितरण अधिकारी-डीडीओ केंद्र सरकार के 99 मंत्रालय और विभाग, भविष्य सॉफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। पेंशन तथा पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने नया एकल सरलीकृत पेंशन आवेदन प्रपत्र 6-ए भी जारी किया है, जिसे एकल ई-हस्ताक्षर के साथ भविष्य में एकीकृत किया गया है।
4. जयपुर दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में शामिल

19 जून को जयपुर शहर को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में 18वां स्थान मिला। इस लिस्ट में लंदन पहले नंबर पर है और जयपुर भारत का एकमात्र शहर है, जिसने टॉप 20 में जगह मिली है। ये रैंकिंग लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम आउट’ ने जारी की है। ये रैंकिंग शहरों की सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों और कला कार्यक्रमों के आधार पर दी जाती है। जयपुर में ब्लू पॉटरी, ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प और ऐतिहासिक स्मारक जैसे हवा महल और सिटी पैलेस मौजूद हैं। जयपुर को उसकी समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, स्थापत्य विरासत और जीवंत सांस्कृतिक आयोजनों के लिए यह सम्मान मिला। जयपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, कला और सांस्कृतिक महोत्सव के लिए भी जाना जाता है।
5. राहुल वत्स COAI के नए चेयरपर्सन बने

18 जून को भारत के दूरसंचार उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने राहुल वत्स को नया COAI का नया चेयरपर्सन अपॉइंट किया है। राहुल के अपॉइंटमेंट की जानकारी COAI की एनुअल मीटिंग में दी गई। COAI भारत के प्राइवेट टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर का एक ऑर्गेनाइजेशन है। इसके प्रमुख सदस्यों में भारती एयरटेल, जीओ, और वोडाफोन आइडिया (Vi) शामिल हैं। इस ऑर्गेनाइजेशन के जरिए सरकार, दूरसंचार विभाग (DoT) और नियामक संस्थाओं के साथ इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर संवाद करता है। राहुल वत्स वर्तमान में भर्ती एयरटेल में ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और डायरेक्टर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) हैं। राहुल COAI के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत किशोर की जगह लेंगे। इसके साथ ही रिलायंस जियो के रवि पी गांधी COAI के वाइस चेयरपर्सन अपॉइंट हुए।
6. 16 देशों ने मोम्बासा डिक्लेरेशन अपनाकर अवैध मछली पकड़ने के खिलाफ एकता दिखाई

17 जून 2026 को 16 देश केन्या के मोम्बासा शहर में इकट्ठे हुए और दुनियाभर के समुद्रों में हो रही अवैध मछली पकड़ने से लड़ने के लिए मोम्बासा डिक्लेरेशन साइन किया। यह 11वें “अवर ओशन कॉन्फ्रेंस” में हुआ, जिसकी थीम थी “हमारा महासागर, हमारी विरासत, हमारा भविष्य“। मोम्बासा डिक्लेरेशन एक ग्लोबल एग्रीमेंट है जिसका मकसद फिशिंग इंडस्ट्रीज़ में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी लाना है। इसका मुख्य लक्ष्य IUU अवैध मछली पकड़ने को रोकना है, जिसका मतलब है इल्लीगल, अनरिपोर्टेड और अनरेगुलेटेड फिशिंग। मोम्बासा घोषणापत्र तटीय और ध्वजवाहक देशों (Flag States) के लिए मातस्यिकी पारदर्शिता पर एक ‘कॉल टू एक्शन’ (कार्रवाई का आह्वान) है, जिसका मुख्य ध्यान जहाजों की जानकारी के बेहतर संग्रह व प्रसार पर और मातस्यिकी डेटा तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर है। यह ‘ग्लोबल चार्टर फॉर फिशरीज ट्रांसपेरेंसी’ (Global Charter for Fisheries Transparency) को समर्थन और गति प्रदान करता है, जो कानून और व्यवहार में सरकारों द्वारा वैश्विक स्तर पर अपनाए जा सकने वाले 10 कम लागत या बिना लागत वाले नीतिगत सिद्धांतों की रूपरेखा तैयार करता है। इस हस्ताक्षर के साथ ही अन्य देशों को जोड़ने के लिए एक अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि वे 2027 में होने वाले अगले ‘अवर ओशन कॉन्फ्रेंस’ से पहले इस प्रयास में शामिल हो सकें।
7. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव चेतना, स्वास्थ्य, अनुशासन और आध्यात्मिक जागरण का वैश्विक महापर्व है। यह दिवस संपूर्ण विश्व को यह संदेश देता है कि मानव जीवन की वास्तविक शक्ति बाहरी संसाधनों, भौतिक संपन्नता अथवा तकनीकी प्रगति में नहीं, बल्कि अंतर्मन की शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक चेतना में निहित है। योग हमें सिखाता है कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और जागृत आत्मा ही समृद्ध एवं सार्थक जीवन की आधारशिला हैं। महर्षि पतंजलि ने अपने योग सूत्र में कहा है “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः”, अर्थात् चित्त की चंचल वृत्तियों का निरोध ही योग है। वहीं श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं “समत्वं योग उच्यते”, अर्थात् जीवन की विषम परिस्थितियों में भी समभाव और संतुलन बनाए रखना ही योग है।
8. MX Player के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन

18 जून को MX Player OTT के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम 7 साल MX Player के सीसीओ रहने के बाद गौतम ने 2024 में INjoy एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। OTT और डिजिटल इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री के प्रमुख कंटेंट लीडर गौतम तलवार का निधन हो गया। गौतम MX Player के शुरुआती OTT विस्तार के दौरान चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर काम किया। गौतम आश्रम, क्वीन, धारावी बैंक जैसे मशहूर शो के क्रिएटिव लीड और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन लीड रहे। गौतम ने तमिल, मराठी जैसी भाषाओं के रीजनल कंटेंट को मैनस्ट्रीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतम ने भारत के छोटे बच्चों के लिए ‘जलेबी स्ट्रीट’ नाम की एक एनिमेटेड सीरीज भी बनाई, जिसे 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। गौतम की लीडरशिप में MX Player भारत के सबसे बड़े AVOD यानी, एडवर्टाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्मों में शामिल हुआ।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
