11–13 minutes
1. उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने ‘ज्ञानी अर्थ’ नामक एक संप्रभु एआई स्टैक लॉंच किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में ‘ज्ञानी अर्थ‘ का शुभारंभ किया, जो ज्ञानी एआई द्वारा विकसित इवोन 3.3 और प्लेक्सस से युक्त एक स्वतंत्र एआई स्टैक है। इवोन 3.3 एक बड़ा भाषा मॉडल है, जबकि प्लेक्सस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एआई बुद्धिमत्ता को वास्तविक दुनिया के कार्यों और संस्थानों से जोड़ता है। AI स्टैक आपस में जुड़ा पाँच लेयर वाला एक एकीकृत ढाँचा है, जो AI अनुप्रयोगों के कार्यान्वयन विस्तार को विश्वसनीय, किफायती और समावेशी तरीके से संभव बनाता है।
2. अमरावती में बनेगा भारत का पहला समर्पित क्वांटम और AI विश्वविद्यालय परिसर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और कृत्रिम मेधा (AI) विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राजधानी क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। NIELIT विश्वविद्यालय का संचालन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह परिसर 8.5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जिसमें पांच वर्षों में 730.7 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इस राशि को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार के सहायता अनुदान द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित करने का प्रस्ताव है। यह संस्थान क्वांटम प्रौद्योगिकियों, एआई, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता का समावेश होगा। अमरावती में स्थायी परिसर का निर्माण पूरा होने तक शैक्षणिक और उन्नत प्रौद्योगिकी कौशल विकास कार्यक्रम सितंबर 2026 से गुंटूर स्थित आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय के एक अस्थायी परिसर में शुरू होंगे।
3. भारत और फ्रांस ने इंजन बनाने के लिए MoU किया

26 अगस्त को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और फ्रांस की Safran हेलिकॉप्टर इंजन ने SAFHAL हेलिकॉप्टर इनजंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ‘अरावली’ नाम के नए हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन के विकास और उत्पादन के लिए समझौता किया। इस इंजन की कैपिसीटी 3,500-4,000 शाफ़्ट हॉर्सपावर (shp) है। इस MoU के तहत दोनों मिलकर डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई का काम करेंगे। ये भारत को हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन की डिजाइन और निर्माण क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस MoU से भविष्य में विदेशी इंजन पर निर्भरता कम करने और भारत में एयरो-इंजन तकनीक तथा MRO क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी। भारत-फ्रांस HAL और Safran की साझेदारी से पहले चीता, चेतक के इंजन और ALH, LCH तथा LUH में इस्तेमाल होने वाले शक्ति इंजन के लिए भी काम कर चुके हैं।
4. भारत व कुवैत के बीच पहली बार हुई संयुक्त रक्षा समिति की बैठक

भारत और कुवैत ने रक्षा क्षेत्र में अपने रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों के बीच भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, स्टाफ वार्ता, रक्षा उद्योग और अनुसंधान एवं विकास समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा हुई थी। इस दौरान हुए रक्षा सहयोग समझौते को जमीन पर लागू करने की दिशा में शुरुआत हुई है। गौरतलब है कि भारत और कुवैत के संबंध पुराने और दोस्ताना रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1962 में स्थापित हुए थे। दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था।
5. दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए शुरू करेगी ‘वयो आनंद’ योजना

दिल्ली सरकार राजधानी के बुजुर्ग नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे जहां बुजुर्ग नागरिकों को खाली समय में आराम करने, इनडोर गेम खेलने, एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध हो सके। दिल्ली सरकार ने बताया है कि यह केंद्र सप्ताह में कम से कम पांच दिन खुले रहेंगे और प्रतिदिन न्यूनतम सात घंटे संचालित होंगे। इन केंद्रों का संचालन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच किया जाएगा। योजना के अंतर्गत मनोरंजन केंद्रों में कम से कम 200 ऐसे सदस्य होना जरूरी है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र मनोरंजन केंद्र को एक वित्तीय वर्ष में 2 लाख 40 हज़ार रुपये, की सहायता दी जाएगी। इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनडोर खेल, बैठने की व्यवस्था, पंखा, कूलर, टेलीविजन, कंप्यूटर, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन केंद्रों में योग और ध्यान की कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
6. भारत-कनाडा वित्त मंत्रियों के बीच आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्न, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब कनाडाई डॉलर करने का लक्ष्य

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण तथा कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के बीच कनाडा के टोरंटो में आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच इस वर्ष मार्च में नई दिल्ली में हुई बैठक में द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किए गए वादे को आगे बढ़ाती है। दोनों देशों ने 2026 के अंत तक भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्रियों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 बिलियन कनाडाई डॉलर तक बढ़ाने की साझा इच्छा को भी दोहराया। भारत ने जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत शुरू करने की अपनी तत्परता व्यक्त की।
7. भारत में सात स्थानों पर 24 परमाणु रिएक्टर संचालित, 2047 तक 100 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

भारत में वर्तमान में सात स्थानों पर 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.78 गीगावाँट है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार नौ अतिरिक्त रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। परमाणु ऊर्जा भारत के विकास पथ का एक महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरी है, जो न केवल बिजली उत्पादन बल्कि स्वास्थ्य सेवा, कृषि और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में भी योगदान देती है। विकसित भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाँट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है। भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर आधारित है।
8. भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी

27 अगस्त को भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी। दूसरी खेप में भारत ने 37.5 टन राहत सामग्री भेजी हैं, इसमें दवाओं की खेप और खाने के पैकेट भेजे गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी भारत ने 10 टन की पहली खेप भेजी थी, इसमें सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री काठमांडू भेजी गई थी। भारत की पहली खेप में कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल थीं। ये राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान के जरिए हिंडन एयरबेस से भेजी गई थी। नेपाल में बुधवार को तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई, टिमुरे से त्रिशूली बाजार और बेत्रावती तक बाढ़ के पानी और मलबे ने घर, सड़कें और पुल तबाह कर दिए। इसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा 273 है। इनमें नेपाल में 270 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। वहीं, करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। भारत ने ये मदद ह्यूमाइनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ सामग्री (HADR) के तहत भेजी है।
9. नागेश सिंह नाउरू गणराज्य में भारत के अगले राजदूत होंगे

26 अगस्त को भारत सरकार ने नागेश सिंह को नाउरू गणराज्य का अगला राजदूत प्रतिनिधि अपॉइंट किया। वे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में भारत के हाई कमिश्नर हैं और इसके साथ ही नाउरू की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। भारत के हाई कमिश्नर को नाउरू के लिए साथ ही मान्यता दी जाती है, क्योंकि नाउरू में भारत का अलग स्थायी दूतावास नहीं है। नागेश 1995 बैच के IFS ऑफिसर हैं और विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
10. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अमरीका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रग्नानंद ने फाइनल में कारुआना से छह अंक पीछे रहते हुए शुरुआत की लेकिन दोनों रैपिड गेम जीतकर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 15-13 से जीत हासिल की और 2 लाख डॉलर का पहला पुरस्कार जीतकर अगले साल के ग्रैंड शतरंज टूर में अपनी जगह भी पक्की कर ली। तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से जीत दर्ज की।
11. नॉर्वे के पांचवें महाराजा हेराल्ड का 89 साल की उम्र में निधन

नॉर्वे के पांचवें महाराजा हेराल्ड का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग हेराल्ड के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूरोप के सबसे उम्रदराज शासक किंग हेराल्ड 17 अगस्त से हीमोलिटिक एनीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती थे। हेराल्ड 1991 से नॉर्वे के राजा हैं और हाल के वर्षों में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें परमानेंट पेसमेकर लगाने के लिए सर्जरी भी शामिल है। उन्होंने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में कमी करने के साथ ही कई बार गद्दी छोड़ने से इनकार किया और कहा था कि नॉर्वे की संसद के सामने ली गई उनकी शपथ आजीवन प्रतिबद्धता है।
12. पुलित्जर प्राइज विनर फोटोग्राफर साल वेडर का निधन

27 अगस्त को प्रसिद्ध अमेरिकी फोटो जर्नलिस्ट साल वेडर के निधन की जानकारी आई। वे 99 साल के थे। वेडर को उनकी ऐतिहासिक फोटो ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ के लिए जाना जाता है, जिसमें वियतनाम युद्ध से लौटे एक अमेरिकी युद्धबंदी के परिवार से मिलने की तस्वीर है। ये तस्वीर 17 मार्च 1973 को कैलिफोर्निया के ट्रैविस एयर फोर्स बेस पर ली गई थी। इस तस्वीर के लिए वेडर को 1974 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वेडर एसोसिएट प्रेस (AP) के प्रसिद्ध फोटोग्राफर थे। वेडर ने अपने करियर में वियतनाम युद्ध विरोधी प्रदर्शनों और कई अन्य महत्वपूर्ण अमेरिकी घटनाओं की भी तस्वीरें खींचीं। वेडर के निधन की ऑफिशियल खबर गुरुवार को आई और उनका निधन 22 अगस्त को हुआ।
13. पोलका डॉट क्वीन यायोई कुसामा का निधन

26 अगस्त को जापान की मशहूर कलाकार यायोई कुसामा के निधन की जानकारी मिली। वे 97 साल की थी। गुरुवार को उनकी कंपनी ने उनके निधन की जानकारी दी। कुसामा दुनिया की सबसे मशहूर आर्टिस्ट थीं, उन्हे पोलका डॉट क्वीन भी कहा जाता था। कुसामा डॉटस के साथ ही इंफिनिटी, मिरर रूम और पंपकिन स्कल्पचर के लिए जानी जाती थीं। कुसामा 1957 में अमेरिका गईं और न्यूयॉर्क के एवेंट-ग्रेड आर्ट आंदोलन में महत्वपूर्ण नाम बनीं। कुसामा ने पेंटिंग और मूर्तिकला के अलावा परफॉर्मेंस आर्ट, फिल्म, फैशन, कविता और उपन्यास में भी काम किया। कुसामा ने 2017 में टोक्यो में यायोई कुसामा म्यूजियम खोला। जापान ने उन्हें ऑर्डर ऑफ कल्चर समेत कई बड़े सम्मान दिए।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
