24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारियों के ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर’ का किया उद्घाटन

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारियों के ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने ‘विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति’ परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति‘ अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमें ऐसी युवा शक्ति की आवश्यकता है जो ईमानदारी, जिम्मेदारी, करुणा, सह-अस्तित्व और देशभक्ति की भावना से प्रेरित हो। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने विश्व को योग, ध्यान, अहिंसा, करुणा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ जैसे आदर्श दिए हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं।

2. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एल-69 की परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की, दुनिया में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों पर चिंता जताई

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सेंट लूसिया के विदेश मंत्री अल्वा बैपटिस्ट के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के मुद्दे पर एल-69 (विकासशील देशों का अंतर क्षेत्रीय समूह) की परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि दुनिया में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों का सबसे अधिक असर वैश्विक दक्षिण के देशों पर हो रहा है और संयुक्त राष्ट्र इन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि एल-69 और सी-10 के सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। एल-69 विकासशील देशों का एक अंतर-क्षेत्रीय समूह है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक और तत्काल सुधार की मांग करता है। वहीं, सी-10 अफ्रीकी संघ के दस देशों का समूह है, जो सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों की साझा स्थिति को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।

3. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम बर्लिन में आयोजित इनो ट्रांस 2026 प्रदर्शनी में ‘नमो भारत’ का करेगा प्रदर्शन

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एन.सी.आर.टी.सी. बर्लिन में 22 से 25 सितंबर तक आयोजित इनो ट्रांस 2026 प्रदर्शनी में भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली, ‘नमो भारत’ का प्रदर्शन कर रहा है। इस आयोजन में दिल्ली के सराय काले खान को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को प्रस्तुत किया जा रहा है। यह पूरा कॉरिडोर इस वर्ष फरवरी में चालू हो गया था। इस प्रणाली का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना, भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करना और रोजगार तथा आर्थिक केंद्रों तक व्यापक पहुंच प्रदान करना है।

4. आयुष्मान भारत योजना के 8वर्ष पूरे, 2018 में शुरु हुई थी योजना

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 में झारखंड के रांची से इस योजना का शुभारंभ किया था। यह विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आठ वर्ष पहले आयुष्मान भारत को इस विचार के साथ शुरू किया गया था कि प्रत्येक भारतीय को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है।

5. स्टारबक्स ने भारत में पहला सेंटर स्थापित करने के लिए MoU किया

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 सितंबर को अमेरिकी कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने चेन्नई में अपना पहला ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MoU किया। इस MoU पर स्टारबक्स और गाइडेंस तमिलनाडु के बीच समझौता हुआ। समझौते के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। ये सेंटर स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा। इस MoU के तहत टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े काम किए जाएंगे, जिनमें सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) जैसे सेक्टर शामिल हैं। ये सेंटर भारत में स्टारबक्स के रिटेल बिजनेस से अलग काम करेगा। इस MoU में स्टारबक्स चेन्नई GCC अमेरिका में स्थित टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस के साथ मिलकर काम करेगा। GCC ऐसे केंद्र होते हैं जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी वैश्विक गतिविधियों के लिए टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, R&D और अन्य विशेषज्ञ कार्य संचालित करती हैं। चेन्नई भारत के प्रमुख GCC हब में शामिल है और भारत में 2,100 से ज्यादा GCC सेंटर हैं।

6. रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) और उनसे संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ करार किया है। ‘बाय (इंडियन-इंडिजिनसली डिजाइन, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड)’ श्रेणी के तहत किए गए इस करार की कुल लागत 810.79 करोड़ रुपये है। यह करार 23 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) हवा से जमीन पर मार करने वाला सटीक निर्देशित ग्लाइड बम है। इसे जगुआर, हॉक और सुखोई-30 एमकेआई जैसे प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है। यह लंबी स्टैंड-ऑफ रेंज से दुश्मन के एयरफील्ड को तबाह करने की क्षमता रखता है। इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है। इसमें 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी। इसके साथ ही इनिशियल मेजरमेंट यूनिट, लॉन्ग इम्पैक्ट डिले फ्यूज और ट्विन स्टोर कैरियर जैसे उप-प्रणालियों का भी स्वदेशीकरण किया जाएगा। इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और बढ़ावा मिलेगा। SAT-SAAW की आपूर्ति वर्ष 2027-28 और 2028-29 के बीच निर्धारित की गई है।

7. 11वां आयुर्वेद दिवस : नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 से भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) मनाया जाता रहा है, पर अब सरकार ने इसे 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया है। 11वां आयुर्वेद दिवस देश और दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” था। इस कार्यक्रम में आयुष सेवा क्षेत्र पर रिपोर्ट और “आयुष विजन 2030” सहित महत्वपूर्ण रिपोर्टों और दस्तावेजों को जारी किया गया। इसके साथ ही सीसीआरएएस-एजीएनआई वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा और जन स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका तथा 2047 तक की कार्ययोजना पर वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए। जयपुर स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) ने 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

8. फिच रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान 6.4% से बढ़ाकर 6.9% किया

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अपना पूर्वानुमान 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। जून माह में जारी अपने वैश्विक आर्थिक आउटलुक में एजेंसी ने इस वृद्धि का कारण पहली तिमाही की मजबूत वृद्धि और भारतीय अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता को बताया है। हालांकि, फिच को उम्मीद है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आर्थिक गति धीमी हो जाएगी। फिच का यह भी अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक अक्टूबर में होने वाली मौद्रिक नीति बैठक में घरेलू मांग में मजबूती, बढ़ती कीमतों और आपूर्ति पक्ष की प्रतिकूल परिस्थितियों का हवाला देते हुए ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि कर सकता है। उपभोक्ता खर्च में वृद्धि वित्त वर्ष 2027 में धीमी होकर 5.7% रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2% थी। फिच का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर और घटकर 6.5% रह जाएगी, जबकि दिसंबर 2026 तक मुद्रास्फीति बढ़कर 5.5% हो सकती है।

9. भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ा, S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने 2026-27 के लिए 7% किया

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कई सकारात्मक कारकों के चलते S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान 6.6 प्रतिशत था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत के GDP परिदृश्य में यह सुधार मजबूत औद्योगिक गतिविधियों, बेहतर खपत, मजबूत वस्तु निर्यात और सरकारी निवेश में तेजी के कारण हुआ है। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “जून तिमाही में कई कारकों की वजह से आर्थिक वृद्धि हमारी उम्मीदों से अधिक रही। इसके परिणामस्वरूप हमने 31 मार्च 2027 को समाप्त होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि का अनुमान पहले के 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है।”

10. भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर ADB का अनुमान बढ़ा, 2026 में 7% GDP ग्रोथ का अनुमान

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बुधवार को भारत की 2026 (वित्त वर्ष 2026-27) की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है। यह जुलाई में लगाए गए 6.6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से 40 बेसिस पॉइंट अधिक है। ADB ने एक बयान में कहा कि दक्षिण एशिया के लिए इस वर्ष की वृद्धि का अनुमान जुलाई के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके पीछे “भारत में मजबूत सार्वजनिक निवेश और निर्यात में मजबूती” प्रमुख कारण हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके बाद 2027 (वित्त वर्ष 2027-28) में वृद्धि मामूली बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो सकती है। 2026 के लिए यह अनुमान जुलाई में जारी पिछले परिदृश्य से 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। ADB के अध्यक्ष मासातो कांडा ने कहा, “यह क्षेत्र अब तक लचीला बना हुआ है, लेकिन जोखिम बढ़ रहे हैं।”

11. सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

22 सितंबर को सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। सविता के इस योगदान को सम्मान देने के लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की। सविता ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सविता ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में इंडोनेशिया के खिलाफ भारत के पूल बी मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया है। ओपन प्ले में शॉट रोकने की अपनी काबिलियत और पेनल्टी शूटआउट में बिना घबराए खेलने के रिकॉर्ड के कारण हॉकी की दुनिया में ‘द वॉल ऑफ इंडिया‘ के नाम से भी जाना है। सविता तीन ओलंपिक, दो एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और एफआईएच प्रो लीग जैसे कई अहम टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं।

12. एशियाई खेल: भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियाई खेलों में अपना पहला पदक हासिल करते हुए ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इससे भारत के पदकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। चानू ने कुल 198 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम शामिल है। उनके रजत पदक ने भारोत्तोलन में एशियाई खेलों के लिए भारत के 28 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया है। उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

13. Asian Games: सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के जय मीणा ने बुधवार को एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में देश का पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से हारने के बाद मीणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मीणा 2018 और 2022 एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले वह 2024 विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

14. एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने बुधवार को नागोया में 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जो एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक है। स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं। परिनाज़ और रायज़ा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया। भारत इस तरह से निशानेबाजी में अब तक चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है।

15. Asian Games 2026: पुरुष बैडमिंटन टीम को ब्रॉन्ज मेडल

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को चीन के खिलाफ भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही। यह दूसरा मौका है जब भारत ने एशियन गेम्स में बैडमिंटन में पोडियम पर जगह बनाई है। भारत का पिछला मेडल एशियन गेम्स 2023 में आया था, जहां सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और पुरुष टीम इवेंट में देश के लिए अपना पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का किया था।

16. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

24 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बधिर लोगों के मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। इसके लिए इस वर्ष का विषय है “बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा”। विश्व बधिर संघ भी 27 सितंबर तक बधिर लोगों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह मना रहा है जिसमें समावेशी शिक्षा, सुलभता, बधिर संस्कृति और भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह दिन इस वर्ष इसलिए भी खास है क्योंकि यह विश्व बधिर संघ की 75वीं वर्षगांठ और ‘दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन’ को अपनाए जाने के 20 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2017 में 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top