20 November 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–11 minutes


1. भारत-जापान रक्षा सहयोग को मिलेगी नई मजबूती, भारत में लाइव-फायर सैन्य अभ्यास का रास्ता साफ

भारत और जापान ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के भारत में लाइव-फायर प्रशिक्षण और सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइलों से जुड़े सैन्य अभ्यास का रास्ता खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए दोनों देशों ने लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहमति बुधवार को टोक्यो में आयोजित भारत-जापान की चौथी 2+2 विदेश एवं रक्षा मंत्रीस्तरीय बैठक में बनी। बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तथा जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी शामिल हुए। संयुक्त बयान में कहा गया कि वर्ष 2027 में भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होंगे। इस अवसर पर पूरे साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों देशों ने वर्ष 2027 को ‘भारत-जापान साझा क्षितिज वर्ष’ के रूप में मनाने पर सहमति जताई।

2. भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास, हरिमौ शक्ति मलेशिया में आरंभ

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति मलेशिया के इपोह में आरंभ हुआ। यह सैन्य अभ्यास 19 से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगा। अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैन्यकर्मी शामिल हैं। हरिमौ शक्ति द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है, जिसे बारी-बारी से भारत और मलेशिया में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश अध्याय 7 के तहत उप-पारंपरिक अभियानों के संचालन का संयुक्त अभ्यास करना है।

3. पहली बार तमिल गाना 69वें ग्रैमी नॉमिनेशन में शामिल हुआ

18 नवंबर को तमिल गाने ‘वरुवाय’ को 69वें ग्रैमी अवार्ड्स में ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस‘ की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। साथ ही ये गाना 2027 के पुरुस्कारों में शामिल भारत का एकमात्र नॉमिनेशन है। भारतीय-अमेरिकी संगीतकार देवन एकांबरम ने ये गाना बनाया है और नियो-जैज और कर्नाटक शास्त्रीय गायिका सुभिक्षा रंगराजन (सुशा) ने इसे अपनी आवाज दी है। ये नॉमिनेशन ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस‘ कैटेगरी में हुआ है और देवन, सुशा दोनों के लिए ही ये पहला ग्रैमी नॉमिनेशन है। ‘वरुवाय’ (Varuvaaiy) तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की एक भक्ति कविता है। ये कविता भगवान कृष्ण को समर्पित है और ईश्वर से मानव चेतना में उतरने और बुराई को खत्म करने को बताती है। देवन ने 1999 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने ए.आर. रहमान की फिल्म ‘काधलर धिनम’ (Kadhalar Dhinam) के लोकप्रिय गीत ‘ओ मारिया’ (Oh Maria) से प्लेबैक सिगंर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

4. मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 हुआ

17 नवंबर को मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 हुआ। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और ‘द रॉयल फाउंडेशन’ ने की थी। इसे ‘पर्यावरण का नोबेल’ भी कहा जाता है। ये अर्थशॉट प्राइज का छठा संस्करण है। 2026 में 169 देशों से लगभग 7,000 नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से 15 फाइनलिस्ट चुने गए। इसमें से 5 विजेता को अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान के लिए लिए 10 लाख पाउंड (लगभग 11–12 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली। इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की जीत रही। कंपनी को ‘क्लीन अवर एयर’ कैटेगरी में पुरस्कार मिला। कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाती है। इसका मकसद शहरों में चलने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

5. अहमदाबाद में तीसरे अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2026-27 का आगाज

देशभर की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को अहमदाबाद के नारनपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीसरे अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2026-27 का आगाज हुआ। गुजरात पुलिस की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने किया। केरल और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू की गई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन में 10 केंद्रीय पुलिस संगठनों, 24 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

6. भारतीय सेना के सीनियर ऑफिसर्स की वर्दी बदली

18 नवंबर को भारतीय सेना ने सीनियर ऑफिसर्स की वर्दी एक बार फिर बदल दी है। अब 2023 से पहले वाली पुरानी वर्दी दोबारा शुरू होगी। ये आदेश 1 दिसंबर से लागू होगा इसके मुताबिक गोरखा राइफल्स के जनरल फिर अपनी पहचान वाली हैट पहन सकेंगे। स्पेशल फोर्सेज के सीनियर अफसर मैरून बेरेट और बख्तरबंद रेजिमेंट के अफसर ब्लैक बेरेट पहन सकेंगे। अब सीनियर अफसर अधिकृत वर्दी के साथ अपनी पारंपरिक रेजिमेंट या कोर से जुड़े चिन्ह भी लगा सकेंगे। यह बदलाव ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अफसरों पर लागू होगा। बता दें कि 2023 में सेना ने वरिष्ठ नेतृत्व के लिए एक जैसी पहचान बनाने के लिए वर्दी के कई सामान एक जैसे कर दिए थे। साथ ही अफसरों की मूल रेजिमेंट और सर्विस की पहचान दिखाने वाले चिन्ह भी हटा दिए गए थे।

7. मनु भाकर ISSF एथलीट कमेटी में शामिल

18 नवंबर को भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की एथलीट कमेटी में चुना गया। भाकर 2026 से 2030 तक इस कमेटी में शामिल रहेंगी। ये इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल लेवल पर शूटिंग स्पोर्ट को ऑपरेट करती है। मनु के साथ पिस्टल कैटेगरी में जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज भी चुने गए। इसमें 22 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे और इनमें मनु के अलावा 5 प्लेयर्स का सीधा चुनाव हुआ। राइफल, पिस्टल और शॉटगन की तीनों श्रेणियों से दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 590 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन वोटिंग की। ये कमेटी प्रतियोगिताओं के नियमों में सुधार के सुझाव देना और एथलीट कमेटी में स्पोर्ट्स से जुड़े मामलों में खिलाड़ियों की आवाज को सामने रखा जाता है। ये चुनाव काहिरा (मिस्र) और दोहा (कतर) में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल शूटर्स ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चुना।

8. विश्व शौचालय दिवस

विश्व शौचालय दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। स्वच्छता के गंभीर वैश्विक संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके समाधान के लिए प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2013 से संयुक्त राष्ट्र ने इसकी शुरूआत की। यह दिवस सतत विकास लक्ष्य-6 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक सभी के लिए जल और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षित और सुलभ शौचालय सुविधाओं के महत्व पर बल देता है। इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस का विषय है- ‘सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य’।

9. विश्व बाल दिवस

हर साल 20 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व बाल दिवस केवल बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके अधिकारों, गरिमा और सुरक्षित भविष्य के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता दोहराने का दिन भी है। वर्ष 2026 में विश्व बाल दिवस की थीम ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य’ (My Day. My Rights. My Future.) रखी गई है। विश्व बाल दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहल से हुई थी। महासभा ने 14 दिसंबर 1954 को प्रस्ताव पारित कर सदस्य देशों से बच्चों के बीच आपसी भाईचारे, समझ और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष दिवस मनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद 20 नवंबर की तारीख बाल अधिकारों के इतिहास में महत्वपूर्ण बन गई। इसी दिन वर्ष 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया था। इसके तीन दशक बाद 20 नवंबर 1989 को बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीआरसी) को स्वीकार किया गया। इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

10. विश्व दर्शन दिवस

विश्व दर्शन दिवस प्रतिवर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है, जो 2026 में 19 नवंबर को था। विश्व दर्शन दिवस की शुरुआत वर्ष 2002 में यूनेस्को की पहल पर हुई। वर्ष 2005 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन ने नवंबर के तीसरे गुरुवार को इसे आधिकारिक रूप से मनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य दर्शन को विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों तक सीमित न रखकर आम लोगों के जीवन से जोड़ना है। यूनेस्को के अनुसार, दर्शन स्वतंत्र चिंतन, तार्किक विश्लेषण और विचारों के खुले आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

11. पिज्जा हट के को-फाउंडर का निधन

18 नवंबर को पिज्जा हट के को-फाउंडर डैन कार्नी के निधन की जानकारी सामने आई। डैन 95 साल के थे उन्होंने अपने छोटे भाई फ्रैंक कार्नी के साथ मिलकर साल 1958 में पिज्जा हट की स्थापना की थी। डैन कार्नी ने अमेरिका के विचिटा (Wichita), कंसास में अपना पहला पिज्जा रेस्टोरेंट खोला था साल 1959 में कंपनी ने पहली फ्रेंचाइजी शुरू की और 1977 में पेप्सिको ने लगभग 30 करोड़ डॉलर में पिज्जा हट का अधिग्रहण किया। डैन कार्नी बिजनेस के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया। वे सेरेब्रल पाल्सी रिसर्च फाउंडेशन ऑफ कंसास (CPRF) के बोर्ड के लगभग 50 वर्षों तक अध्यक्ष रहे।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top