13–16 minutes
1. RBI पूर्व गवर्नर रघुराम राजन US फेडरल रिजर्व टास्क फोर्स में नियुक्त हुए

16 जुलाई को RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन US फेडरल रिजर्व की टास्क फोर्स में अपॉइंट हुए। ये 5 सदस्यों की एक हाईलेवल रिव्यू टास्क फोर्स है। ये टास्क फोर्स अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी के स्ट्रक्चर को एनालायज करेगी। इस टास्क फोर्स का काम फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी, डेटा एनालेसिस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), और बैलेंस शीट से जुड़े स्ट्रक्चर को रिव्यू करना होगा। इस टास्क फोर्स में रघुराम राजन बैलेंस शीट पॉलिसी की समीक्षा करने वाले पैनल का हिस्सा होंगे। साथ ही भारतीय मूल के विशेषज्ञ डेटा, प्रोडक्टिविटी और इंफलेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू करेंगे। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य भविष्य की आर्थिक चुनौतियों के लिए फेडरल रिजर्व की नीति को बेहतर बनाना है। रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं। साथ ही वे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। भारतीय मूल के राज चेट्टी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिस्ट हैं और वे डेटा टास्क फोर्स के डेटा टास्क को लीड करेंगे। भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं और वे इस टास्क फोर्स में प्रोडक्टिविटी पर काम करेंगी। इसके साथ ही इस टास्क फोर्स में बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग, वॉलमार्ट के पूर्व CEO डग मैकमिलन, नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट शामिल हैं। केविन वॉर्श हाल ही में US Fed के चेयरमैन बने हैं । US फेडरल USA का केंद्रीय बैंक है। इसे आम बोलचाल में ‘फेड’ कहा जाता है।
2. वाराणसी में 2 एलीवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

15 जुलाई को केंद्र सरकार ने ₹25,445.96 करोड़ की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं के तहत वाराणसीशहर में कुल 89.26 किलोमीटर लंबे दो एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। एक कॉरिडोर वरुण नदी किनारे बनेगा, जिसकी लंबाई 43.21 किमी होगी। ये परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर विकसित की जाएगी और इसकी अनुमानित लागत 10,998.32 करोड़ रुपए होगी। नए कॉरिडोर से NH-31 और काशी रेलवे स्टेशन के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। NH-19 से रिंग रोड तक बनेगा 46 किमी का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर कैबिनेट बनेगा। गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर गंगा नदी के समानांतर बनने वाली छह लेन की एलिवेटेड रोड होगी। ये नेशनल हाईवे-19 (NH-19) को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर के जरिए अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, नमो घाट और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंच आसान हो जाएगी।
3. नेशनल इंवेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया-2026 को मंजूरी

15 जुलाई को केंद्र सरकार ने नेशनल इंवेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया-2026 (NIPU-2026) को मंजूरी दी। ये मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने दी। इसका उद्देश्य देश में गैस-आधारित नए यूरिया संयंत्रों में निवेश को बढ़ावा देना, घरेलू उत्पादन बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। फिलहाल देश में 33 यूरिया प्रोडक्शन यूनिट हैं। जिनकी कुल क्षमता लगभग 269.42 लाख मीट्रिक टन (LMT) है। नई इंवेस्टमेंट पॉलिसी के तहत देश में लगने वाली सभी नई गैस आधारित यूरिया निर्माण इकाइयों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने निवेशकों के लिए 12 से 16 फीसदी के बीच रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) का प्रावधान किया है। इसके अलावा फिक्स्ड और वेरिएबल लागत को अलग-अलग रखी जाएगी, जिससे लागत निर्धारण अधिक पारदर्शी होगा। सरकार का अनुमान है कि इन बदलावों से नई पॉलिसी के तहत स्थापित होने वाले प्रत्येक यूरिया संयंत्र पर पुरानी नीति के मुकाबले 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी। इससे पहले साल 2012 में लागू नेशनल इंवेस्टमेंट पॉलिसी के तहत छह नई यूरिया यूनिट स्थापित की गई थीं। इनमें चार यूनिट सार्वजनिक क्षेत्र की और दो निजी क्षेत्र ने लगाई थीं। नई पॉलिसी से देश में गैस आधारित यूरिया संयंत्रों की संख्या बढ़ेगी और घरेलू उत्पादन भी बढ़ेगा। इस पॉलिसी के तहत देश में 8 से 9 नए यूरिया संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिनसे कुल 10 मिलियन टन (1 करोड़ मीट्रिक टन) की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जुड़ने का अनुमान है।
4. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स में EU की बैठक में शामिल हुए

15 जुलाई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रसेल्स (बेल्जियम) का दौरा किया। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता (India-EU Free Trade Agreement – FTA) की वार्ताओं की प्रगति पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों प्रमुखों ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में एस जयशंकर के साथ ही केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हुए। इसके साथ ही भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार अजय के. सूद भी इस बैठक मे मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत और सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार पर चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत-EU रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और ग्लोबल सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। एस जय शंकर ने भारत-EU ने बिजनेस और इंवेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चैन, क्लीन एनर्जी और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर बात की। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक, यूक्रेन संकट, पश्चिम एशिया की स्थिति तथा अन्य वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। यूरोपीय संघ (EU) में यूरोप के 27 देश का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है। इस संघ का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार, साझा मुद्रा (यूरो) का उपयोग और क्षेत्रीय शांति बनाए रखना है।
5. सर्ही कोरेत्स्की को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

यूक्रेन की संसद ने एक बड़े सरकारी फेरबदल में सर्ही कोरेत्स्की को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति वलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने कोरेत्स्की को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया। कोरेत्स्की मई 2025 से यूक्रेन की राष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी नाफ्टोगाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। ऊर्जा क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए कोरेत्स्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
6. ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में शुरू हो रही है। विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन रथों में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए श्री गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जिसे भगवान जगन्नाथ के मामा का निवास स्थान माना जाता है। लगभग 3 किलोमीटर की इस यात्रा का समापन श्री गुंडिचा मंदिर में होगा। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा नौ दिनों तक गुंडिचा मंदिर में ठहरते हैं। यात्रा पूरी करने के बाद उन्हीं रथों पर श्री मंदिर लौटते हैं, जिसे ‘बहुदा यात्रा’ या वापसी रथ यात्रा कहा जाता है। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
7. सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों को वृद्ध या असाध्य रोग से ग्रसित कैदियों की समय से पहले रिहाई के लिए व्यापक नीति बनाने का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वृद्ध या असाध्य रोग से ग्रसित कैदियों की शीघ्र या समय से पहले रिहाई के लिए व्यापक नीति बनाने और लागू करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने देश भर में ऐसे मामलों पर विचार करने के लिए एकसमान तंत्र सुनिश्चित करने हेतु नीति को तीन महीने के भीतर अधिसूचित करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के अंतर्गत अपनी असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार कैदियों की रिहाई के लिए मानवीय और एकसमान ढांचा बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र या समय से पहले रिहाई के आवेदनों पर विचार करने की पूरी प्रक्रिया को ई-कारागार पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाए।
8. भारतीय नौसेना 20 जुलाई से कोच्चि में ऑपरेशन ‘सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी करेगी

भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान (Southern Naval Command) में Operation Southern Readiness 26-2 का आयोजन करेगी। यह चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण कार्यक्रम Combined Maritime Forces (CMF) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली Combined Task Force 154 (CTF 154) के तहत होगा, जो CMF की प्रशिक्षण इकाई है। इसमें CMF से जुड़े विभिन्न देशों के नौसैनिक कर्मी हिस्सा लेंगे और समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करेंगे। CMF 40 से अधिक देशों का एक बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संगठन है, जिसके साथ सहयोग के जरिए भारतीय नौसेना क्षेत्रीय समुद्री क्षमता निर्माण और सामूहिक सुरक्षा को मजबूत कर रही है।
9. ICAR का 98वां स्थापना दिवस: एक साल में 386 नई फसलों की किसमें विकसित

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने अपने 98वें स्थापना दिवस के मौके पर बताया कि पिछले एक साल में 44 फसलों की 386 नई और उन्नत किस्में विकसित की गई हैं। इनमें 94 प्रतिशत किस्में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल हैं, जबकि 29 किस्में पोषण से भरपूर (बायोफोर्टिफाइड) हैं। कार्यक्रम में ICAR ने 43 नई फसल किस्में, 17 नई कृषि तकनीकें और 14 प्रकाशन जारी किए। इनमें खारे और क्षारीय मिट्टी के लिए नई धान किस्में, निर्यात के लिए आम उत्पादन तकनीक, भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन, डिजिटल स्वाइन डिजीज एटलस और छोटे किसानों के लिए कम लागत वाली कसावा हार्वेस्टर मशीन शामिल हैं। इसके अलावा ICAR ने अपनी तकनीकों को तेजी से किसानों तक पहुंचाने के लिए 51 उद्योग साझेदारों के साथ 72 समझौते (MoU) भी किए। प्रतिवर्ष 16 जुलाई को मनाया जाने वाला आईसीएआर स्थापना दिवस वर्ष 1928 में परिषद की स्थापना की स्मृति में आयोजित किया जाता है। पिछले 98 वर्षों में आईसीएआर ने कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार प्रणाली को मजबूत करने, तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
10. देवजीत सैकिया बने ICC गवर्नेंस रिव्यू कमेटी के चेयरमैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आईसीसी की नवगठित गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उन्हें आईसीसी फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी की वार्षिक बैठक में बोर्ड ने दो नई उप-समितियों के गठन को मंजूरी दी। इनमें गवर्नेंस रिव्यू कमेटी की जिम्मेदारी देवजीत सैकिया को सौंपी गई है। गवर्नेंस रिव्यू कमेटी में देवजीत सैकिया के साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मोसाजी और आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोज रिवाज भी शामिल हैं। वहीं, आईसीसी फ्रेंचाइजी लीग्स कमेटी की अध्यक्षता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल करेंगे, जबकि सैकिया इस समिति में सदस्य की भूमिका निभाएंगे।
11. मणिपुर में वार्षिक कांग चिंगबा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

मणिपुर में वार्षिक कांग चिंगबा उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इम्फाल के ऐतिहासिक श्री श्री गोविंदाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के पारंपरिक रथों को खींचा और प्रार्थना तथा भजन गाए। महाराजा गंभीर सिंह के शासनकाल में मणिपुर में शुरू हुआ यह सदियों पुराना उत्सव राज्य के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है।
12. नौसेना में शामिल होगा एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत ‘मालवन’

भारतीय नौसेना 22 जुलाई 2026 को माहे श्रेणी के पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) श्रेणी के दूसरे जहाज ‘मालवन’ को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करेगी। यह युद्धपोत 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा विनिर्माण की बढ़ती क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है। कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित मालवन आधुनिक युद्धपोत निर्माण और अभिकल्पना में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का उदाहरण है।
13. लखनऊ में होगा माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग की ओर से 17 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘माय भारत’ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय चिंतन शिविर होगा। इन आयोजनों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना, संस्थागत समन्वय बढ़ाना और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य के अनुरूप युवा नेतृत्व आधारित कार्ययोजना तैयार करना है। दोनों कार्यक्रमों के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल होंगे।
14. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया e-VSP पोर्टल

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में विधि साहित्य प्रकाशन (VSP) के e-VSP पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले, कानूनी पत्रिकाएं, संदर्भ पुस्तकें और अन्य कानूनी साहित्य हिंदी में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। यह पोर्टल वकीलों, न्यायिक अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को दुनिया के किसी भी हिस्से से हिंदी में कानूनी सामग्री तक आसान पहुंच प्रदान करेगा।
15. कुश्ती: पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल टूर्नामेंट में अमन सहरावत ने जीता स्वर्ण पदक

पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल 2026 कुश्ती टूर्नामेंट के पहले दिन हंगरी के बुडापेस्ट में भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक और 65 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल कालीरमना ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता के पहले दिन भारत के पदकों की संख्या तीन तक पहुंचा दी। भारत का अभियान जारी रहेगा, जिसमें पुरुषों के फ्रीस्टाइल 79 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम भार वर्गों के साथ-साथ महिलाओं की कुश्ती के 50 किलोग्राम और 55 किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं। ये सत्र का चौथा और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला का अंतिम टूर्नामेंट है।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
