11 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–13 minutes


1. स्विट्जरलैंड में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भारत का नेतृत्व किया

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह सम्मेलन समावेशी विकास, लैंगिक समानता और सामाजिक संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इनमें नेपाल के श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव और अंगोला की श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री टेरेसा रोड्रिग्स डियास तथा मॉरीशस के श्रम और औद्योगिक मंत्री मुहम्मद रजा कासम उटीम के साथ बैठक शामिल थी।

2. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के 20 ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए बेंगलुरु की एकार्ड साफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जिसमें न्यूनतम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है। स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर हुए। मंत्रालय के अनुसार यह प्रणाली उपग्रह सिग्नल अधिग्रहण और ट्रैकिंग को बाधित करके और सिग्नल स्पूफिंग तथा भ्रामक जैमिंग करके दुश्मन के जीएनएसएस रिसीवर के प्रदर्शन को कम करने में सक्षम है। इन प्रणालियों के शामिल होने से अधिक जोखिम के वातावरण में भारतीय नौसेना के जहाजों की संचालन सुरक्षा में वृद्धि होगी।

3. सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए दूसरे चरण की ऋण गारंटी योजना की वैधता बढ़ाने की मंजूरी दी

सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए दूसरे चरण की ऋण गारंटी योजना की वैधता को इस वर्ष 31 अगस्त तक या 20 हजार करोड़ रुपये की गारंटी जारी होने तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि आज तक इस योजना के तहत कुल 770 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय ऋण गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के माध्यम से ऋण गारंटी सहायता प्रदान करना है ताकि सूक्ष्म वित्त संस्थानों – एमएफआई को ऋण देने में मदद मिल सके और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-सूक्ष्म वित्त संस्थानों -एनबीएफसी-एमएफआई को 20 हजार करोड़ रुपये तक के ऋण प्रवाह को सुगम बनाया जा सके। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने बड़े आकार के एनबीएफसी-एमएफआई और एमएफआई के लिएधिकतम ऋण राशि को 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये करने की भी मंजूरी दे दी है।

4. नासा ने आर्टेमिस तृतीय मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नाम घोषित किए

नासा ने अगले साल के अंत में होने वाले अपने अगले आर्टेमिस तृतीय मिशन के लिए तीन अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों और एक इतालवी अंतरिक्ष यात्री के नाम घोषित किए हैं। यह मिशन स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन के चंद्रयानों का पहली बार कक्षा में परीक्षण करेगा। अमरीकी अंतरिक्ष यात्री आंद्रे डगलस, फ्रैंक रुबियो और रैंडी ब्रेसनिक तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के इतालवी अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो आर्टेमिस तृतीय के चालक दल में शामिल होंगे। चार सदस्यीय यह मिशन एलन मस्क की स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के चंद्रयानों का पहली बार अंतरिक्ष में परीक्षण करेगा, जिसमें एक-एक करके नाजुक डॉकिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। ह्यूस्टन में आयोजित एक समारोह में, नासा के प्रशासक जेरेड आइज़ैकमान ने घोषणा की कि अनुभवी अंतरिक्ष यात्री रैंडी ब्रेसनिक कमांडर के रूप में, आंद्रे डगलस और फ्रैंक रुबियो मिशन विशेषज्ञ के रूप में तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमिटानो पायलट के रूप में कार्य करेंगे। नासा के अंतरिक्ष यात्री बॉब हाइन्स को बैकअप चालक दल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है और वे मुख्य चालक दल के साथ प्रशिक्षण लेंगे। आर्टेमिस III मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि उसकी कक्षा का चक्‍कर लगाएंगे। आर्टेमिस III को 2027 के लिए निर्धारित किया गया है और इसे अब तक के सबसे जटिल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले 1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया था। आर्टेमिस-II ने हाल ही में चंद्रमा का चक्कर लगाकर अपोलो 13 का सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड तोड़ा था।

5. वाराणसी आसानी से कनेक्ट उड़ानों के मॉडल में शामिल होने वाला पहला शहर: नागरिक उड्डयन मंत्री

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घोषणा की है कि वाराणसी से अब अंतरराष्ट्रीय यात्री दिल्ली पहुंचने से पहले आव्रजन और सामान संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं और दुनिया भर के गंतव्यों के लिए निर्बाध रूप से आगे की यात्रा कर सकते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि भारत की हब-एंड-स्पोक विमानन योजना की शुरुआत वाराणसी से होती है। उन्होंने बताया कि वाराणसी आसानी से कनेक्ट उड़ानों के मॉडल में शामिल होने वाला पहला शहर है। हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) विमानन योजना एक नेटवर्क मॉडल है, जहाँ कई छोटे हवाई अड्डे (स्पोक) एक केंद्रीय बड़े हवाई अड्डे (हब) से जुड़ते हैं। यात्री अपने छोटे शहर से हब तक आते हैं और फिर वहाँ से बड़े विमानों द्वारा अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय या घरेलू गंतव्य के लिए उड़ान भरते हैं।

6. वबजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव इस्तीफा देंगे

बजाज फिनसर्व की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा देंगे। राजीव 31 जुलाई को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद डायरेक्टर पद से हट जाएंगे। राजीव ने अपनी जिम्मेदारियों को कम करने और ऑटोमोबाइल बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है। कंपनी ने बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड और बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड की स्थापना की है। राजीव अप्रैल में बजाज फाइनेंस के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी हट चुके हैं। बजाज ऑटो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। राजीव, राहुल बजाज के बेटे हैं, जिन्होंने बजाज ऑटो को ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। राजीव 5 मार्च 2002 को कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे और अप्रैल 2005 में उन्होंने बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला था।

7. रिलायंस और मेटा भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएंगे

10 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मेटा (Meta) के साथ AI डेटा सेंटर के लिए पार्टनरशिप की है। ये मेटा का पहला डेटा सेंटर है। इसे गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा। इस डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट (MW) होगी। इस डेटा सेंटर को अगले 2 साल में तैयार कर लिया जाएगा। मेटा के अनुसार, यह डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा और कूलिंग के लिए खारे पानी को मीठा बनाकर (डीसैलिनेटेड सी-वॉटर) इस्तेमाल करेगा। ये भारत में अपनी तरह का पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ (खास जरूरत के हिसाब से बनाया गया) डेटा सेंटर होगा। मेटा ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था। 2025 में दोनों कंपनियों ने Llama AI मॉडल बेस्ड एंटरप्राइज AI सोल्यूशन डेवलप करने के लिए भी पार्टनरशिप की थी। भारत मेटा के सबसे बड़े मार्केट में से एक है, जहां Facebook, Instagram और WhatsApp पर करोड़ों यूजर्स हैं।

8. भारत की सृष्टि किरण बनी अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी

बेंगलुरु की सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी का स्‍थान हासिल कर लिया है। सृष्टि ने लगातार पांच आईटीएफ जूनियर खिताब जीतकर और आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स जे-100 ग्वाटेमाला में उपविजेता रहकर यह स्‍थान हासिल किया। 13 वर्षीय सृष्टि किरण ने आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 357वीं रैंक प्राप्त की है जो विश्व स्तर पर अंडर-13 खिलाड़ियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उन्होंने यह उपलब्धि केवल आठ रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हासिल की है, जो रैंकिंग के लिए निर्धारित अधिकतम 10 टूर्नामेंटों से दो कम हैं।

9. जो रूट को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैरी ब्रूक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहला स्थान हासिल किया है। ब्रूक ने साथी खिलाड़ी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। भारतीय कप्तान गिल को 2 स्थान का फायदा हुआ है। गिल आठवें स्थान पर चले गए हैं। लॉर्ड्स में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 115 रनों की जीत के दौरान पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद ब्रूक नंबर एक स्थान पर आ गए। ब्रूक पहली बार दिसंबर 2024 में शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान उपर चढ़कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन छठे स्थान पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा सातवें स्थान पर हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल एक पायदान उपर चढ़कर दसवें स्थान पर चले गए हैं।

10. विश्व नेत्रदान दिवस

विश्व नेत्रदान दिवस (World Eye Donation Day) प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है। यह दिवस मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार के उस महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है, जो किसी व्यक्ति के जीवन के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला भर सकता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व, इसकी आवश्यकता और सामाजिक उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। सामान्य धारणा यह है कि नेत्रदान का अर्थ पूरी आंख का प्रत्यारोपण करना है, जबकि वास्तविकता इससे भिन्न है। नेत्रदान में मृत्यु के पश्चात व्यक्ति की आंखों के पारदर्शी भाग, अर्थात् कॉर्निया (नेत्रपटल), को सुरक्षित रूप से निकालकर किसी जरूरतमंद रोगी में प्रत्यारोपित किया जाता है। वर्ष 1905 में ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एडुआर्ड ज़िर्म ने विश्व का पहला सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण किया। इस उपलब्धि ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले।

11. फिल्‍म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का चेन्नई में निधन

लोकप्रिय फिल्‍म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का चेन्नई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उन्‍हें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर और छह तमिलनाडु फिल्म पुरस्कार मिले। उनकी अधिकांश फिल्मों का संगीत निर्देशन संगीतकार इलैयाराजा ने किया था। वे तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी लोकप्रिय रहे। भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीराजा की प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने ‘सोलवां सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। 2004 में भारतीराजा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भारतीराजा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top