24 June 2025 Current Affairs -GurugGkwala

9–13 minutes


1. हवाई खतरों के खिलाफ भारत-फ्रांस की सेनाएं साझा ड्रोन-रोधी प्रशिक्षण में जुटीं

भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘शक्ति’ इस समय फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कावेलरी में पूरी गति से जारी है। भारत व फ्रांस यहां अपने अत्याधुनिक हथियारों से कॉम्बैट व गोलाबारी का अभ्यास कर रहे हैं। यहां आधुनिक हवाई खतरों से निपटने के लिए दोनों पक्षों ने मिलकर ड्रोन-रोधी तकनीक पर भी प्रशिक्षण लिया। इस अभ्यास में आक्रामक ड्रोन को निष्क्रिय करने वाले अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म्स का लाइव प्रदर्शन किया गया है। इस संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी (सह-कार्य क्षमता), सामरिक समन्वय और दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास को बढ़ाना है। संयुक्त युद्धाभ्यास ‘शक्ति’ का यह आठवां संस्करण है।

2. देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की शुरुआत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी), कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ मिलकर एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में किशोरियों के कौशल विकास के लिए एक संयुक्त पायलट पहल ‘नव्या’–युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के ज़रिए आकांक्षाओं का पोषण कार्यक्रम की की जाएगी। नव्या एक पायलट पहल है, जिसका मकसद 16-18 वर्ष की आयु की किशोरियों को कक्षा 10 की न्यूनतम योग्यता के साथ मुख्य रूप से गैर-पारंपरिक नौकरी भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराना है। आपको बता दें, यह पायलट पहल देश के 27 जिलों में लागू की जाएगी, जिसमें 19 राज्यों में फैले आकांक्षी जिले और पूर्वोत्तर राज्यों के जिले भी शामिल हैं, जो वंचित क्षेत्रों और कमज़ोर वर्गों तक पहुँचने की सरकार की समावेशी विचारधारा को दर्शाता है।

3. त्रिपुरा ,मिजोरम और गोवा के बाद तीसरा पूर्ण कार्यात्मक साक्षर राज्य

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मिजोरम और गोवा के बाद पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राज्य की राजधानी अगरतला में आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की। यह समारोह फाउंडेशनल और न्यूमेरेसी असेसमेंट परीक्षा में विभिन्न जिलों के सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन का पुरस्कार उत्तरी त्रिपुरा जिले को दिया गया। सिपाहीजाला जिले ने जिलों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि पश्चिमी त्रिपुरा और उनाकोटी जिलों ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कालानुक्रमिक क्रम में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिजोरम और गोवा के बाद त्रिपुरा यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है। सरकार द्वारा 1988 में शुरू किए गए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार कोई भी राज्य/संघ शासित प्रदेश (यूटी)को तभी पूर्ण साक्षर माना जाएगा अगर उनकी 90% से अधिक आबादी किसी भी भारतीय भाषा में पढ़, लिख सकती है और बुनियादी अंकगणित कर सकती है। 1991 में इस परिभाषा के तहत, केरल देश का पहला पूर्ण साक्षरता हासिल करने वाला पहला राज्य/यूटी बन गया था। 1991 की जनगणना के अनुसार केरल की साक्षरता 90.90 दर्ज की गई थी। देश में कार्यात्मक साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने 2022 में एक नई योजना – उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (एनआईएलपी) शुरू की। इस कार्यक्रम के तहत, किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को पूरी तरह कार्यात्मक साक्षर राज्य घोषित करने के लिए एक अलग परिभाषा अपनाई गई। उल्लास परिभाषा के तहत, एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश पूरी तरह कार्यात्मक रूप से साक्षर तभी माना जाता है यदि उसकी 94% आबादी कार्यात्मक रूप से साक्षर है।

4. मुंबई में प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ

संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों (यूटी) विधान निकायों की प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 जून 2025 को महाराष्ट्र विधान भवन, मुंबई में संपन्न हुआ। प्राक्कलन समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन भारत की संसद की प्राक्कलन समिति की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन में संसद और सभी राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधायी निकायोंकी प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लिया। केवल तीन संघ शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और पुडुचेरी में विधायी निकाय हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23 जून 2025 को संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों (यूटी) विधान निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 24 जून 2025 को सम्मेलन का समापन सत्र संबोधित किया।सम्मेलन का विषय था – प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए बजट अनुमानों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका। प्राक्कलन समिति भारतीय विधानमंडल की तीन वित्तीय समितियों में से एक है, अन्य समितियाँ हैं , लोक लेखा समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति। लोकसभा और संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभा की प्राक्कलन समिति का गठन क्रमश: लोकसभा/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के तहत किया जाता है।

5. हरदीप सिंह पुरी आयरलैंड में आयोजित कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं बरसी में शामिल हुए

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 23 जून 2025 को एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयरलैंड गणराज्य के कॉर्क में अहाकिस्ता मेमोरियल में आयोजित स्मारक सेवा में भाग लिया। कनिष्क नामक एयर इंडिया का विमान, जिसकी उड़ान संख्या 182 थी, 23 जून 1985 को मॉन्ट्रियल, कनाडा से लंदन और दिल्ली होते हुए मुंबई के लिए उड़ा था। जब यह विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर ,आयरलैंड के तट के पास स्थित अकाहिस्ता के पास था, तब इसमे विस्फोट हुआ और नष्ट हो गया। यह बम,विमान में कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा लगाया गया था और इस आतंकवादी हमले में विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बबर खालसा पर कनिष्क बम विस्फोट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। अहाकिस्ता में 40वीं वर्षगांठ स्मारक समारोह में तीन देशों – आयरलैंड, भारत और कनाडा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस स्मारक सेवा का नेतृत्व आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने किया और इसमें हरदीप सिंह पुरी और कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने भाग लिया।

6. असम के मां कामाख्या देवी में लगा अंबुबाची मेला

मां कामाख्या देवी के मंदिर में इस समय अंबुबाची मेला लगा हुआ है। देशभर से आए लाखों भक्त मां कामाख्या क्षेत्र में साधना में लीन हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह मेला तांत्रिक साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। अंबुबाची मेले में आस्था और प्रकृति के चक्र का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। शक्ति की उपासना और तांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतीक अंबुबाची मेले का आयोजन मां कामाख्या धाम, गुवाहाटी में पूरे श्रद्धा-भाव से चल रहा है। यह मेला न केवल धार्मिक मान्यता का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक विविधता और अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण बन गया है। हर साल जून माह में मनाया जाने वाला यह चार दिवसीय पर्व, मां कामाख्या के ऋतुकाल का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दौरान देवी मां रजस्वला होती हैं, इसलिए मंदिर के गर्भगृह के द्वार तीन दिनों तक बंद रहते हैं। इन तीन दिनों में असम भर में खेती और धार्मिक गतिविधियां भी रोक दी जाती हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि यह समय “धरती माता के विश्राम” का है, और उन्हें किसी भी प्रकार से विचलित नहीं किया जाना चाहिए। मां कामाख्या देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां कभी माता सती के अंग गिरे थे। माता के सती होने के बाद जब शिवजी उनके शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब इस जगह पर माता सती की योनि गिरी थी।

7. एसएंडपी ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.5 फीसदी

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। रेटिंग्‍स एजेंसी ने मंगलवार को जारी एशिया प्रशांत आर्थिक परिदृश्य में सामान्य मानसून, कच्चे तेल की कम कीमतों और मौद्रिक नरमी को ध्यान में रखते हुए विकास दर के अनुमान में ये इजाफा किया है। हालांकि, एसएंडपी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की भी आशंका जताई है। एसएंडपी ने पिछले महीने वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ झटकों का हवाला देते हुए चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 20 आधार अंक (0.20 फीसदी) घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया था।

8. अमेरिका ने ईरानी परमाणु स्थल पर हमला करने के लिए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर शुरू किया

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 22 जून 2025 को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ,ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने बी-2 रणनीतिक बमवर्षक विमान से इन परमाणु स्थलों पर जीबीयू–57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (एमओपी) या बंकर बस्टर बम गिराए। यह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रवेश को चिह्नित करता है, जिसकी शुरुआत 13 जून को इजरायल द्वारा “ऑपरेशन राइजिंग लॉयन” कोड नाम के तहत परमाणु और सैन्य स्थल पर हमला करने से हुई थी। ईरान, जो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का एक हस्ताक्षरकर्ता देश है, पर इजरायल ने परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी बी-2 स्पिरिट रणनीतिक बमवर्षक विमान ने व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस, मिसौरी, संयुक्त राज्य अमेरिका से उड़ान भरी और ईरान पहुंचने के लिए लगभग 18 घंटे की उड़ान भरी। अमेरिकी वायुसेना के टैंकरों ने बीच हवा में ही इसमें ईंधन भरा ताकि यह ईरान पहुँच सके। जब बी-2 बमवर्षक विमान ईरानी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तो एक अमेरिकी पनडुब्बी ने इस्फ़हान स्थल के सतह पर स्थित बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक टॉमहॉक लैंड-अटैक क्रूज मिसाइलों को लॉन्च किया। बी-2 बमवर्षकों ने फोर्डो और नतांज़ स्थलों पर बंकर बस्टर बम गिराए। बी-2 स्पिरिट दुनिया का सबसे महंगा सैन्य विमान है, जिसके विमान की कीमत 2.21 बिलियन डॉलर है। संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन कॉरपोरेशन द्वारा केवल 21 ऐसे विमान बनाए गए हैं।

9. भारत ने 2025 एशियाई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 27 पदक जीते

भारतीय पैरा शटलरों ने एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में अपना दबदबा बनाते हुए 27- चार स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। यह भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का एशियाई चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2016 बीजिंग, चीन में आयोजित संस्करण में अपने 13 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। 2025 एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) द्वारा थाईलैंड में 17 से 22 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। पैरा बैडमिंटन में खिलाड़ियों को उनकी विकलांगता के आधार पर छह खेल वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है। छह खेल वर्ग हैं व्हील चेयर (डबल्यूएच)1, व्हील चेयर (डबल्यूएच) 2, स्टैंडिंग लोअर (एसएल) 3, स्टैंडिंग लोअर (एसएल) 4, स्टैंडिंग अपर (एसयू) 5 और स्टैंडिंग अपर (एसयू) 6

10. रेडिट ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

रेडिट ने अपने खेल प्रेमियों के लिए सचिन तेंदुलकर से रूबरू करने के उद्देश्य से अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है रेडिट के माध्यम से खेल प्रेमी सचिन तेंदुलकर से जुड़ सकते है

JOIN TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala

THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment