16–19 minutes
1. भारत ने वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप का विजिटर्स लायन पुरस्कार जीता
भारत ने कला जगत के ओलंपिक कहे जाने वाले वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप- विजिटर्स लायन का पुरस्कार जीता है। यह सम्मान दुनिया भर से आए दर्शकों के मतदान के आधार पर दिया गया है। इसे भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव की पहचान माना जा रहा है। ऐतिहासिक आर्सेनाले परिसर में स्थित भारत मंडप का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा ने किया था, जबकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र इसकी कार्यान्वयन एजेंसी था।
2. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण नेपाल में शुरू
भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण नेपाल के रुपन्देही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सेना युद्धकला स्कूल में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन नेपाली सेना के मध्य-पश्चिमी डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री ने किया। यह अभ्यास आठ दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें दोनों सेनाओं के बटालियन स्तर के जवान हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन, जंगलों में युद्ध और मानवीय सहायता पर ध्यान दिया जाएगा। वर्ष 2011 में शुरू हुआ सूर्य किरण सैन्य अभ्यास भारत और नेपाल के बीच बारी-बारी से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का 19वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
3. प्रतिभा पारकर निकारागुआ की राजदूत बनीं
24 नवंबर को सीनियर राजनयिक प्रतिभा पारकर को निकारागुआ में राजदूत के तौर पर राजनयिक प्रतिनिधित्व करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी। निकारागुआ मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है। भारत और निकारागुआ व्यापार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने को लेकर काम करेंगे। प्रतिभा पारकर 2000 बैच की इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं। प्रतिभा वर्तमान में पनामा में भारत की राजदूत हैं। वे पनामा में रहते हुए निकारागुआ का राजनयिक कार्यभार संभालेंगी। प्रतिभा 29 सितंबर 2026 को पनामा में भारत की राजदूत बनाई गई थीं। बता दें कि जब किसी देश का राजदूत एक ही समय में दो या दो से ज्यादा देशों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे राजदूत को हर देश में अलग-अलग निवास करना जरूरी नहीं होता।
4. एनवीडिया ने दोबारा जेन्सन हुआंग को CEO अपॉइंट किया
23 नवंबर को एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी के CEO बन गए हैं। चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच 12 नवंबर को हुआंग ने पद छोड़ दिया था। अब कंपनी के बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें दोबारा CEO बनाने का फैसला लिया है। एनवीडिया एक अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हार्डवेयर और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है। इसका हेडक्वाटर्र सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में है और इसकी स्थापना 5 अप्रैल 1993 को CEO जेन्सन हुआंग,क्रिस मैलाकोव्स्की और कर्टिस प्राइम ने मिलकर की थी। Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी के नेतृत्व में वापसी के बाद अमेरिका में ओपन-वेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को लेकर बहस तेज हो गई है। हुआंग लंबे समय से अमेरिकी कंपनियों द्वारा ओपन-वेट AI मॉडल विकसित करने के समर्थक रहे हैं। वहीं, OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां इस तकनीक से जुड़े सुरक्षा जोखिमों पर चिंता जताती रही हैं। ओपन-वेट AI मॉडल में तकनीक के कुछ प्रमुख हिस्से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होते हैं। उपयोगकर्ता इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, इनमें बदलाव कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके विपरीत, क्लोज्ड AI मॉडल की तकनीक और उसके मुख्य हिस्सों पर संबंधित कंपनी का नियंत्रण रहता है। ओपन-वेट मॉडल के विस्तार से Nvidia जैसी कंपनियों के चिप और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ सकती है। इससे AI क्षेत्र में केवल कुछ बड़ी कंपनियों के बजाय स्टार्टअप और अन्य डेवलपर्स को भी नए मॉडल विकसित करने का अवसर मिलता है।
5. 54वें इंरनेशनल एमी अवॉर्ड्स सैरेमनी हुई
23 नवंबर को न्यूयॉर्क में 54वें इंरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस साल बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड फ्रांस की सीरीज ‘कारेम’, बेस्ट कॉमेडी का अवॉर्ड अर्जेंटीना की ‘डिवीजन पालेरमो-सीजन 2’, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉबी स्कोफील्ड को और मोना मीना लियोन को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। एमी अवार्ड में 16 कैटेगरी में 64 नॉमिनेशन हुए थे। इन नॉमिनेशन्स में 22 देश शामिल थे। सैरेमनी को अमेरिकी एक्टर माइकल उरी ने होस्ट किया और एमी अवार्ड में तमिल एक्टर विजय सेतुपति ने प्रेजेंटर के तौर पर शिरकत की। नेटफ्लिक्स की कंटेंट प्रमुख बेला बजरिया को फाउंडर्स अवॉर्ड और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट गेरहार्ड जाइलर को डायरेक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले 2024 में पहली बार वीर दास इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स होस्ट करने वाले पहले भारतीय बने थे। भारत की ओर से एमी में दो नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन दोनों ही कैटेगरी में भारतीय एंट्री अवॉर्ड नहीं जीत पाई। कॉमेडियन वीर दास के शो ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ को बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। वहीं, सोनी लिव की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।
6. सशस्त्र बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को रेलवे की सौगात, अब सभी ट्रेनों में नि:शुल्क यात्रा
देश की रक्षा में असाधारण साहस और वीरता दिखाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को अब और अधिक ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिलेगी। ‘चक्र’ श्रृंखला के वीरता पुरस्कार विजेता जवान वंदे भारत सहित देश की सभी ट्रेनों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सुविधा का विस्तार किया है। इससे पहले, यह सुविधा कुछ निर्धारित ट्रेनों तक सीमित थी। ‘चक्र’ श्रृंखला में परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र आदि देश के सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार युद्ध के दौरान दुश्मन के सामने असाधारण बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय देने वाले सैनिकों को दिए जाते हैं। परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार है।
7. भारत का पहला एआई-आधारित पुलिस स्टेशन, हैदराबाद का पंजागुट्टा अत्याधुनिक एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा
हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित पुलिस स्टेशन बनने जा रहा है। जल्द ही शुरू होने वाले एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन की सभी पुलिस सेवाओं को अत्याधुनिक एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। एआई के आने से पुलिस व्यवस्था के आधुनिक होने, आपराधिक जांच में तेजी आने, प्रशासनिक काम का बोझ कम होने और नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है। इस ढांचे के तहत एआई, कंप्यूटर विजन, वॉइस टेक्नोलॉजी और डिजिटल जांच उपकरणों को पुलिस डेटाबेस और निगरानी नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा।
8. सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘समावेश’ और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ‘समावेश’ और नए ‘ई-अनुदान पोर्टल’ का शुभारंभ किया। ‘समावेश’ का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए एक साझा डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इन पोर्टलों से मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। इससे दस्तावेजी प्रक्रिया कम होगी, प्रशासनिक कामकाज अधिक प्रभावी बनेगा और कामकाज में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मंत्रालय के साथ काम करने वाले सभी संगठनों को एक साझा डिजिटल मंच पर लाना है, ताकि सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी और आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सके।
9. भारत में विकसित स्वदेशी AI मॉडल Chariot-1 लॉन्च
भारत में स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता को मजबूत करने की दिशा में Chariot-1 फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन ने बुधवार को इस मॉडल का शुभारंभ किया। इसे Chariot Artificial Intelligence Pvt. Ltd. ने विकसित किया है। यह IndiaAI Mission के तहत स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल विकसित करने के लिए चुनी गई शुरुआती चार टीमों में से एक है। Chariot-1 को पूरी तरह भारत में शुरू से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में AI की क्षमता बढ़ाना और देश की भाषाई विविधता के अनुरूप तकनीक तैयार करना है। इस मॉडल में अंग्रेजी के साथ 10 भारतीय भाषाओं में काम करने की क्षमता है। कंपनी के अनुसार, मॉडल में कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें ‘IndicShift’ शामिल है, जो भारतीय लिपियों के लिए एक साझा वर्णमाला तैयार करता है। इससे भारतीय भाषाओं के टेक्स्ट को प्रोसेस करने में इस्तेमाल होने वाले टोकन की संख्या 2.5 गुना तक कम हो जाती है। इसके अलावा, ‘Nested Training’ तकनीक के जरिए एक ही ट्रेनिंग प्रक्रिया में मॉडल के तीन अलग-अलग आकार तैयार किए गए हैं। इससे ट्रेनिंग की गति 62 प्रतिशत तक बढ़ने का दावा किया गया है। वहीं, ‘Mixture of Vocabularies’ तकनीक से ट्रेनिंग की गति में 38 प्रतिशत तक सुधार दर्ज किया गया है।
10. कैबिनेट ने असम के सिलचर में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने असम के सिलचर स्थित डोलू में एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा विकसित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,014 करोड़ रुपये है। वर्तमान में सिलचर हवाई अड्डे पर स्थित सिविल एन्क्लेव (Civil Enclave) चारों तरफ से रक्षा भूमि से घिरा हुआ है, जिसके कारण वहां जगह और परिचालन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में हवाई यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नए और आधुनिक हवाई अड्डे का निर्माण बेहद जरूरी हो गया था। असम के कछार जिले में स्थित डोलू, बराक घाटी का एक रणनीतिक केंद्र है, जो अपने विशाल चाय बागानों, कृषि-आधारित उद्योगों और इको-टूरिज्म व सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाओं के लिए जाना जाता है।
11. वैज्ञानिकों ने लगाया अब तक के सबसे दूर क्वासर का पता
वैज्ञानिकों ने अब तक के सबसे दूर क्वासर का पता लगाया है। इससे ब्रह्मांड के शुरुआती दौर को समझने का एक दुर्लभ अवसर मिला है। यह क्वासर बिग बैंग के लगभग 63 करोड़ वर्ष बाद बना था। जर्मनी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के यूक्लिड अंतरिक्ष दूरबीन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह खोज की है। क्वासर एक अत्यंत चमकीला सक्रिय गांगेय नाभिक है जो किसी आकाशगंगा के केंद्र में स्थित अत्यधिक विशाल ब्लैक होल से ऊर्जा प्राप्त करता है। डन आंगहासा नाम का यह क्वासर एक विशाल ब्लैक होल से संचालित होता है। इसका द्रव्यमान हमारे सूर्य के द्रव्यमान से लगभग 36 करोड़ गुना अधिक होने का अनुमान है। यह ब्लैक होल लगातार बड़ा हो रहा है। वैज्ञानिक इस क्वासर को लगभग एक हजार तीन सौ दस करोड़ वर्ष पहले की स्थिति में देख रहे हैं। उस समय ब्रह्मांड की आयु उसकी वर्तमान आयु 13 अरब 80 करोड़ वर्ष के पाँच प्रतिशत से भी कम थी। हबल और जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीनों सहित अन्य वेधशालाओं से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भी इस खोज की पुष्टि की गई है।
12. FIFA वर्ल्ड कप 2031 और 2035 के मेजबान देशों का शेड्यूल जारी
23 नवंबर को FIFA ने वुमन फुटबॉल वर्ल्ड कप 2031 और 2035 के मेजबान देशों की आधिकारिक घोषणा की। 2031 का विश्व कप पहली बार चार देशों में आयोजित होगा। FIFA वुमन फुटबॉल वर्ल्ड कप 2031 के मेजबानी अमेरिका (USA), मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका करेंगे। अमेरिका तीसरी बार वुमन फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1999 और 2003 में भी अमेरिका ने मेजबानी की थी। मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे। 2031 संस्करण में पहली बार 48 टीमें और 104 मुकाबले होंगे। वहीं 2035 की मेजबानी मेजबान इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स करेंगे। इंग्लैंड में इससे पहले पुरुष FIFA विश्व कप 1966 में आयोजित हुआ था। देशों की मेजबानी वर्चुअल एक्स्ट्राऑर्डिनरी FIFA कांग्रेस के दौरान की गई, जहां मेंबर एसोसिएशन ने मार्च 2025 में FIFA काउंसिल द्वारा शुरू की।
13. भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल किया है। मंगलवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में जारी मध्य प्रदेश महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 में चीन को 6-2 से हराने के बाद टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। यह भारतीय महिला हॉकी के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग है। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन और बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। इससे पहले टोक्यो 2020 ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल करने के बाद भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंची थी। वहीं, 2018 में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद टीम ने नौवीं रैंकिंग हासिल की थी। वर्ष 2026 भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए कई बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है। टीम ने साल की शुरुआत एफआईएच विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके की और इसके बाद एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीता। कोच स्जोर्ड मारिज्ने के नेतृत्व वाली टीम ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1974 के बाद इस टूर्नामेंट में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने 44 साल का इंतजार खत्म करते हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी किया।
14. भुवनेश्वर में बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू
पहली बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू। तीन दिन की इस ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में छह देश हिस्सा लेंगे और कुल 32 स्पर्धाएं आयोजित की जाएँगी। 25 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और मेजबान भारत के 200 से अधिक युवा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभंकर (mascot) एक कछुआ (turtle) है, जिसे नीली कैप, ‘ODISHA’ लिखी नीली किट और नारंगी कवच (तथा कुछ प्रमोशनल दृश्यों में लाल केप) के साथ दिखाया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, विदेश मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में उड़ीसा के संबंधित विभागों के सहयोग से कर रहा है।
15. National Constitution Day
जब देश की आबादी मुश्किल से 36 करोड़ थी, संसाधन सीमित थे और चुनौतियां अनंत, फिर भी संविधान सभा ने अपने अथक परिश्रम से 26 नवंबर 1949 को जो अमर दस्तावेज राष्ट्र को सौंपा, उसने हर भारतवासी के सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं को शब्दों में पिरोया। साल 2015 से यह तारीख ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’ के रूप में मनाई जा रही है, जो अब जन-जन का उत्सव बन चुकी है। हमारा मूल संविधान हस्तलिखित है यानी हाथ से लिखा गया, जिसमें इसके प्रारंभ के समय 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं। भारत का संविधान टाइपसेट या मुद्रित नहीं किया गया था बल्कि अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में हस्तलिखित और सुलेख शैली में तैयार किया गया था। इसमें 90,000 शब्द थे। इसे पूरी तरह से शांतिनिकेतन के कलाकारों ने आचार्य नंदलाल बोस के मार्गदर्शन में हस्तनिर्मित किया था जबकि सुलेख के पाठ दिल्ली में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की ओर से किए गए थे। यह किसी भी देश का सबसे लंबा हस्तलिखित संविधान है और इसे प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने इटालिक शैली में लिखा था। रायजादा को पूरे संविधान को लिखने में लंबा समय लगा और उन्होंने इसे बगैर किसी गलती के पूरा किया था।
16. महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2026
25 नवंबर को महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। महिलाओं और लड़कियों के विरूद्ध होने वाली हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुर्व्यवहार तथा भेदभाव को खत्म करने के आह्वान के सिलसिले में प्रति वर्ष 25 नवंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र की ओर से इसका विषय रखा गया है- ‘महिलाओं और लड़कियों के विरूद्ध हिंसा को खत्म करने के लिए एकजुट हों: न्याय सुनिश्चित करें, पीड़ितों की सुरक्षा करें, और दोषियों को सजा से बचने न दें।’
17. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस
प्रति वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस डॉ. वर्गीस कुरियन की जयंती का स्मरण करता है, जो देश की श्वेत क्रांति के जनक थे। भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखे हुए है। 2014-15 में देश का दूध उत्पादन 146.31 मिलियन टन था, जो 2024-25 में 69.41 प्रतिशत बढ़कर 247.87 मिलियन टन हो गया।
18. लग्जरी ब्रांड BVLGARI के पूर्व चेयरमैन पाओलो बुल्गारी का निधन
24 नवंबर को इटली के मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर और लग्जरी ब्रांड BVLGARI (बुल्गारी) के पूर्व चेयरमैन पाओलो बुल्गारी के निधन की जानकारी आई। बुल्गारी 89 साल के थे। पाओलो BVLGARI के संस्थापक सोटिरियो बुल्गारी के पोते थे। पाओलो ने 1960 में अपने पिता के साथ फैमली बिजनेस जॉइन किया। उन्हें महंगे स्टोन्स की पहचान और उनके इस्तेमाल का बेहद अच्छा नॉलेज था। पाओलो 1984 में बुल्गारी ग्रुप के चेयरमैन बने। उन्होंने कंपनी को ज्वेलरी से आगे बढ़ाकर घड़ियों, परफ्यूम, एक्सेसरीज और होटल व्यवसाय तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। एलिजाबेथ टेलर, सोफिया लॉरेन और ऑड्रे हेपबर्न जैसी हस्तियों ने बुल्गारी की ज्वेलरी पहनी थी। पाओलो ने 2019 में पाओलो बुल्गारी फाउंडेशन की स्थापना की थी, जो वंचित क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए काम करती है। 2011 में फ्रांस के लग्जरी समूह LVMH ने बुल्गारी का अधिग्रहण किया।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
