22 November 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–15 minutes


1. पीएम मोदी ने ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढाँचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन और परिवहन सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु भी राष्ट्र को समर्पित किया। लगभग 4280 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 19.7 किलोमीटर लंबा पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होने, यात्रा का समय घटने तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

2. प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रथम एससीओ सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन किया। इस मंच का उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच साझा सभ्यतागत विरासत, संस्कृति, इतिहास और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। SCO में भारत के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। SCO में ऑपरेशन पाकिस्तान के संघीय मंत्री मसूद मलिक भी शामिल होंगे और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ये SCO समिट संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जुड़े हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट में ये प्रस्ताव रखा था। भारत ने इस मंच के लिए कुल 25 देशों को न्योता भेजा था और इस साल SCO की मुख्य थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम- विश्व एक परिवार है। SCO में अस्तित्व- ‘द एसेंस ऑफ अवर एग्जिटेंस’ जिसमें भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत दिखाई जाएगी। इसमें 18वीं सदी की दुर्लभ सचित्र महाभारत पांडुलिपि का प्रदर्शन भी शामिल है और इसमें संगीत, नृत्य, खान-पान, वस्त्र, कला, वास्तुकला, भाषा, साहित्य और दर्शन भी शामिल है। ये प्रदर्शनी 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास की एक विस्तृत झलक पेश करेगी।

3. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सामने एक प्रतिभाशाली और आकांक्षी पीढ़ी मौजूद है, जो भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी हुई है। यह पीढ़ी संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाने और उसकी विरासत का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुई है। प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर द्वारा 75 वर्षों में हासिल किए गए कई विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दौर था, जिसमें भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक और डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया संदेशों तक बड़े बदलाव देखे – उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के पहले आईआईटी के रूप में, इस संस्थान ने इन बदलावों के हर चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

4. गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर की सफलता पर एनसीबी और अमरीकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन को बधाई दी

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर की सफलता पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो-एनसीबी और अमरीका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन-डीईए को बधाई दी है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस अभियान के अंतर्गत भारत और अमरीका में की गई गिरफ्तारियां और जब्तियां मादक पदार्थों के खतरे से निपटने में भारत-अमरीका साझेदारी की ताकत का प्रमाण हैं। भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो-एनसीबी ने अमरीका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन-डीईए के साथ मिलकर इस नेटवर्क का भंडाफोड किया है। इस नेटवर्क के जरिए कथित तौर पर अमरीका में अवैध मादक पदार्थ पहुंचाया जा रहा था। कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

5. गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति निशान से सम्मानित किया जाना न सिर्फ अरुणाचल प्रदेश पुलिस बल्कि राज्य की जनता के लिए भी बहुत गर्व का विषय है। किसी भी राज्य के जीवन में ऐसा क्षण एक ही बार आता है। यह सम्मान तब प्रदान किया जाता है जब कोई पुलिस बल 15 वर्षों से अधिक समय तक वीरता, समर्पण और बलिदान के साथ कार्य करता है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक समय था जब अरुणाचल प्रदेश में अपनी कोई पुलिस नहीं थी और असम राइफल्स यहां की सुरक्षा का काम संभालती थी। उन्होंने कहा कि 1971 में जब यह क्षेत्र नॉर्थ ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एल.बी. सेवा के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश पुलिस की शुरुआत हुई। उन्होंने एल.बी. सेवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1974 में मिजोरम में हथियारबंद आतंकवादियों से लड़ते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए।

6. इफ्फी में राजेंद्र भट्ट और विनोद कौल की भारतीय सिनेमा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और रचनात्मक यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया। ये पुस्तकें राजेंद्र भट्ट की सिनेमा: विविध आयाम और विनोद कौल की अवतार कौल: द इन-कम्प्लीट स्टोरी हैं। पुस्तकों का विमोचन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार, प्रकाशन विभाग की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने किया।

7. जेम पोर्टल ने जनजातीय भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल -टिक्‍की के साथ समझौता किया

सरकारी ई-मार्केट प्लेस- जेम पोर्टल ने सरकारी खरीद में जनजातीय उद्यमियों और उद्यमों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनजातीय भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल -टिक्‍की के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य जनजातीय व्यवसायों को सरकारी खरीद से जोड़ना है। इसके अंतर्गत जनजातीय उद्यमियों की पहचान कर उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी और प्रशिक्षकों तथा मेंटरों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

8. जलवायु जोखिम सूचकांक 2027: डोमिनिका पहले स्थान पर

‘क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2027‘ में डोमिनिका पहले स्थान पर है क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में इसे होने वाला आर्थिक नुकसान बहुत अधिक है। अकेले 2017 में आए ‘हरिकेन मारिया’ के कारण 64 लोगों की मौत हुई और लगभग 1.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। जर्मनवॉच द्वारा जारी किए गए जलवायु जोखिम सूचकांक (सीआरआई) 2027 के अनुसार, भारत को 1996 और 2025 के बीच तीन दशकों की अवधि में चरम मौसम की घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित देशों में 10वें स्थान पर रखा गया है। सूचकांक से पता चलता है कि 1996 और 2025 के बीच सबसे अधिक प्रभावित देश डोमिनिका, म्यांमार और होंडुरास थे, उसके बाद लीबिया, हैती और ग्रेनाडा का स्थान रहा।

9. APEC 2026 और शेन्ज़ेन त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शेन्ज़ेन स्थित किलिन (Qilin) विला में एक अभूतपूर्व त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया, जो 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) 2026 शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित हुआ। इस शिखर सम्मेलन के बाद भारत की विदेश नीति की प्राथमिकताओं और दिशा को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या उभरता हुआ अमेरिका–चीन–रूस त्रिध्रुवीय महाशक्ति समूह भारत की बहुध्रुवीय आकांक्षाओं को कमज़ोर करता है और नई दिल्ली एक विश्वसनीय “चौथा ध्रुव” कैसे बना सकती है। APEC 2026 ने क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण, व्यापार के डिजिटलीकरण, AI सहयोग और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे वैश्विक आर्थिक शासन को आकार देने में एशिया-प्रशांत के बढ़ते महत्त्व को रेखांकित किया गया। शेन्ज़ेन त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन ने वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा और परमाणु जोखिमों पर उभरती शक्तियों का समन्वय को रेखांकित किया, जिससे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता तथा वैश्विक शासन में उसके प्रभाव को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। वर्ष 2026 के APEC शिखर सम्मेलन का समापन “साथ मिलकर समृद्धि के लिये एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण” विषय और चीन की “खुलापन, नवाचार एवं सहयोग” संबंधी प्राथमिकताओं के तहत शेन्ज़ेन आउटलुक को अपनाने के साथ हुआ।

10. नागपुर के वायुसेना नगर में दो दिन का वायु महोत्‍सव हो रहा है आयोजित

नागपुर के वायुसेना नगर में दो दिन का वायु महोत्‍सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम प्रदर्शन करेंगी। गरुड़ विशेष बल और एयर वॉरियर ड्रिल टीम तथा सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के प्रदर्शन समारोह के अन्य प्रमुख आकर्षण हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी को वायुसेना की क्षमताओं से परिचित कराना है।

11. वैरायटी की महानतम फिल्म सितारों की सूची में शाहरुख खान 92वें स्थान पर

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘वैरायटी‘ (Variety) की ‘ऑल टाइम‘ (अब तक के) 100 महानतम फिल्म सितारों की सूची में उन्होंने 92वां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग में शामिल होने वाले वे इकलौते भारतीय अभिनेता हैं। इस सम्मान के साथ, शाहरुख खान हॉलीवुड के कई मशहूर सितारों – जैसे जोकिन फीनिक्स, एम्मा स्टोन, ज़ेंडया, एडी मर्फी और सिल्वेस्टर स्टेलोन – से आगे निकल गए हैं। चार दशकों से अधिक के अपने करियर और 90 से ज़्यादा फ़िल्मों के ज़रिए, शाहरुख खान ने भारतीय कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचाया है। मर्लिन मुनरो ने पहला, हम्फ्री बोगार्ट ने दूसरा और चार्ली चैप्लिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

12. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा के संबंध में

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से उनके विकास को बढ़ावा दे रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा दिसंबर 2014 में ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (आरजीएम) की शुरुआत की गई थी।

13. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेता

क्र. सं.श्रेणीक्षेत्ररैंकविजेता का नामस्थान
1देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानगैर-पूर्वोत्तर क्षेत्रप्रथमश्री मुरलीधरन नायरकोट्टायम, केरल
द्वितीयश्री ओडेद्रा राजशीभाईपोरबंदर, गुजरात
तृतीयश्री मदन मोहन यादवगुरुग्राम, हरियाणा
पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यविशेष पुरस्कारश्री सागर सिंह रावतऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
2सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दुग्ध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठनगैर-पूर्वोत्तर क्षेत्रप्रथमटीएनडी 93 थाचुर एमपीसीएसकल्लाकुरिची, तमिलनाडु
द्वितीयडिंका मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेडमांड्या, कर्नाटक
तृतीयएरुथेनपथी क्षीरोलपादक सहकारणा संगमपलक्कड़, केरल
पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यविशेष पुरस्कारद चक देविया डेयरी कोऑपरेटिव लिमिटेडकठुआ, जम्मू और कश्मीर
3सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्रप्रथमश्री शुभंकर नंदीहुगली, पश्चिम बंगाल
द्वितीयश्री राजेश कुमार महतोगिरिडीह, झारखंड
तृतीयश्री शेख शफीजिला श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, आंध्र प्रदेश
पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यविशेष पुरस्कारश्री सुधेश कुमारऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड

एनजीआरए 2026 के अंतर्गत प्रथम दो श्रेणियों अर्थात् सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/एफपीओ/एमपीसी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि का विवरण निम्नानुसार है:
5,00,000 रुपये (केवल पाँच लाख रुपये) – पहला स्थान
3,00,000 रुपये (केवल तीन लाख रुपये) – दूसरा स्थान
2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) – तीसरा स्थान
2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) – पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

14. अनुपमा रामचंद्रन ने दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। फाइनल में अनुपमा ने हांगकांग की सो मेन यान को 3-1 से हराया। पहला फ्रेम 16-58 से गंवाने के बाद अनुपमा ने शानदार वापसी की और लगातार अगले तीन फ्रेम जीतकर इतिहास रच दिया। अनुपमा ने पिछले वर्ष यह खिताब जीतकर भारत की पहली महिला विश्व स्नूकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

15. महिला उद्यमिता दिवस

महिला उद्यमिता दिवस हर वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन व्यवसाय और कारोबार के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL ;https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top