16 November 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–11 minutes


1. जनरल धीरज सेठ 4 दिन की यात्रा पर चेक गणराज्य जाएंगे

16 नवंबर को भारतीय थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल धीरज सेठ चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान चेक रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों से मुलाकात करेंगे। जनरल सेठ यात्रा के दौरान प्रथम उप प्रमुख और उप रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र सेपेलका से भी मिलेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों, रक्षा उद्योगों के जुड़ाव और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण यानी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT), आधुनिक मिसाइल और सैन्य प्रशिक्षण पर विचार-विमर्श जैसे मुद्दों पर बात होगी। जनरल धीरज सेठ से पहले वर्ष 2021 में भारत के तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत चेक गणराज्य के दौरे पर गए थे। चेक गणराज्य मध्य यूरोप का एक महत्वपूर्ण लैंडलॉक देश है। जिसकी राजधानी प्राग और मुद्रा चेक कोरुना है।

2. 49वां आसियान शिखर सम्मेलन फिलीपींस के मनीला में शुरू

49वां आसियान शिखर सम्मेलन और इससे संबंधित बैठकें मनीला के फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने की। फिलीपींस इस वर्ष आसियान की अध्यक्षता कर रहा है और राष्ट्रपति मार्कोस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं।

3. नासा का वॉयजर-1 अंतरिक्ष यान 18 नवंबर को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तय करने वाला पहला मानव निर्मित यान बनेगा

नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 18 नवंबर को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तय करने वाला पहला मानव निर्मित यान बन जाएगा। नासा के अनुसार, यह उपलब्धि भारतीय समयानुसार दोपहर 3:46 मिनट पर हासिल होने की उम्मीद है।। पांच सितंबर 1977 को प्रक्षेपित वॉयजर-1 को यह दूरी तय करने में 49 वर्ष, दो महीने और 11 दिन लगेंगे। यह यान इस समय अंतरतारकीय अंतरिक्ष में लगभग 38 हजार मील प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2012 में इसने अंतरतारकीय अंतरिक्ष में प्रवेश किया था और अब भी पृथ्वी पर वैज्ञानिक आंकड़े भेज रहा है। इसका जुड़वां यान वॉयजर-2 भी 1977 में प्रक्षेपित किया गया था। इसके नवंबर 2035 में एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंचने की उम्मीद है। नासा के अनुसार, वॉयजर-1 उर्सा माइनर तारामंडल में स्थित ग्लिसे-445 तारे की ओर बढ़ रहा है और लगभग 40 हजार वर्ष बाद इससे करीब 1.7 प्रकाश-वर्ष की दूरी से गुजरेगा।

4. कोलकाता में दो दिवसीय राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा संगोष्ठी सागर सुरक्षा 2026 का आयोजन

भारतीय तटरक्षक बल और गृह मंत्रालय का सीमा प्रबंधन विभाग मिलकर कोलकाता में दो दिन की राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा संगोष्ठी सागर सुरक्षा 2026 आयोजित कर रहे हैं। तटीय सुरक्षा के लिए समग्र दृष्टिकोण : हितधारकों की भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का उद्देश्य देश की एकीकृत और मजबूत तटीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और पर्वतीय मामलों के राज्य मंत्री बिशाल लामा संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इसमें तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय मंत्रालयों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और संबंधित समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगोष्ठी के दौरान समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़ी परिचालन चुनौतियों, महत्वपूर्ण कमजोरियों और उभरते खतरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

5. नेपाल से भारत के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को मंजूरी

14 नवंबर को भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू करने को मंजूरी दी। ये रेल सेवा जनकपुर धाम को अयोध्या कैंट से जोड़ेगी और 604 किलोमीटर की दूरी तय करके बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार ये रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन चलेगी। जनकपुर धाम से ये हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। ये रेलगाड़ी दोनों लास्ट स्टेशनों के अलावा जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में रूकेगी। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक संबंधों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को के लिए ये ट्रेन आपसी पहल से शुरू की गई है। बता दें कि माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर है और भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और दोनों पर अब सीधा रेल संपर्क होगा। ये ट्रेन भारत की नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत शुरू की गई है।

6. 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रूस विशेष ‘भागीदारी देश’ के रूप में शामिल

“सीमाओं के पार की कहानियां (स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स)” थीम के तहत, 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में रूस को विशेष ‘भागीदारी देश’ के रूप में शामिल किया गया है। गोवा में 20 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव, भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करता है। इसके लिए 4 फिल्मों का एक विशेष पैकेज तैयार किया गया है, जो समकालीन रूसी सिनेमा की कलात्मक सोच को सोवियत दौर के संगीतमय क्लासिक के साथ जोड़ता है। इन चार फिल्मों में अनास्तासिया कुज़िना के निर्देशन में बनी ‘बो बो’, राउल गेदारोव की ‘सिडनी ल्यूमेट्स बर्थडे’, निकिता ग्रुशिन की ‘न्यू होम’ और हर्बर्ट रप्पापोर्ट की ‘चेर्योमुश्की’ शामिल हैं।

7. जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि जय शाह को लगातार दूसरे दो वर्ष के कार्यकाल के लिए दोबारा निर्विरोध अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। खेल के एक महत्वपूर्ण दौर में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंडोनेशिया के बाली में आईसीसी बोर्ड की बैठक में उनके पुन: अध्‍यक्ष के तौर पर चयन की पुष्टि की गई। 38 वर्षीय जय शाह इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।

8. खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया युवा खेलों के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तथा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खेलो इंडिया युवा खेलों के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसम्‍बर तक तेलंगाना के छह शहरों में किया जाएगा। खेलों का शुभंकर ‘नीलमणि’ युवाओं की ऊर्जा और खेल भावना को दर्शाता है। इसे जीवंत, साहसी, फुर्तीला और गौरवपूर्ण गुणों से जोड़ा गया है। शुभंकर का उद्देश्य आयोजन को युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी पहचानने योग्य बनाना है। लोगो में तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत और खेल संबंधी आकांक्षाओं को समेटने वाले आठ तत्व शामिल किए गए हैं। इनमें काकतीय कला तोरणम, हुसैन सागर स्थित बुद्ध प्रतिमा और तंगेडु फूल प्रमुख हैं। इस तरह लोगो में राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान और खेलों के उत्साह को साथ प्रस्तुत किया गया है।

9. कोलंबो से भारत-श्रीलंका एनसीसी साइकिलिंग अभियान 2027 को हरी झंडी दिखाई गई

भारत-श्रीलंका राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) साइकिलिंग अभियान 2027- मैत्री सेतु यात्रा को कोलंबो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच मित्रता और सौहार्द का संदेश लेकर चल रही है। इस अभियान में 24 साइकिल चालक शामिल हैं, जिनमें 14 भारतीय और 10 श्रीलंकाई राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट हैं। ये सभी कोलंबो से नई दिल्ली तक लगभग 3 हजार 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस समारोह में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमार गामागे उपस्थित थे। यह अभियान जनवरी 2027 में नई दिल्ली में एनसीसी प्रधानमंत्री रैली में समाप्त होगा।यह यात्रा श्रीलंका में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें साइकिल सवार अनुराधापुरा और जाफना सहित ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेंगे। इसके बाद दल समुद्र मार्ग से भारत की यात्रा करेगा और फिर 11 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 3 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके नई दिल्ली पहुंचेगा।

10 . राष्ट्रीय प्रेस दिवस

16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, जिम्मेदार और नैतिक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) ने अपना कामकाज शुरू किया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। एक स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित भारतीय प्रेस परिषद का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रेस पत्रकारिता के उच्च मानकों और नैतिक मूल्यों को बनाए रखे। इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह की थीम है- पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार।

11. तेलुगु एक्टर और डायरेक्टर गिरी बाबू का निधन

14 नवंबर को सीनियर तेलुगु एक्टर और डायरेक्टर गिरी बाबू का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। तेलुगु सिनेमा के सबसे जाने-माने चरित्र अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। गिरी बाबू ने 1973 में ‘जगामे माया‘ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। गिरी बाबू ने शुरुआत में भूमिकाएं निभाईं, लेकिन बाद में उन्हें खलनायक, हास्य अभिनेता और सहायक अभिनेता के रूप में अपनी शानदार अदाकारी के लिए काफी लोकप्रियता मिली। संवाद बोलने का खास अंदाज, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और हर तरह के किरदार निभाने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में एक सफल करियर बनाने में मदद की। पांच दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। शुरुआत में उन्होंने खलनायक (विलन) की भूमिकाएं निभाईं। चरित्र अभिनेता व हास्य कलाकार के रूप में बहुत लोकप्रियता हासिल की।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top