23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. राष्ट्रपति मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पूज्य माता हसी देवी जी सिंधी समुदाय के पूजनीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र ऐतिहासिक शादानी दरबार की पांचवीं प्रमुख थीं।

2. भारत और पोलैंड ने रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत और पोलैंड ने रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री टस्‍क ने नई दिल्ली में पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और रक्षा नवाचार में भारत-पोलैंड सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विश्व के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की।

3. भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सारथी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के तहत 21 अक्टूबर 2026 को मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के रक्षा प्रमुख और तटरक्षक बल के कमांडेंट से मुलाकात की। प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री जी. बालासुब्रमण्यम से भी मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और समझ को गहरा करने के लिए एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक मेल-मिलाप व जनसंपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

4. सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स -2026) का 33वां संस्करण विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (सिम्बेक्स-2026) का 33वां संस्करण 21 से 26 अक्टूबर, 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए सिंगापुर गणराज्य (आरएसएन) की नौसेना का जहाज आरएसएस सुप्रीम 21 अक्टूबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचा। सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का उद्घाटन समारोह 21 अक्टूबर, 2026 को आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस कमोर्ता पर आयोजित किया गया। समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (परिचालन), सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के फ्लीट कमांडर और दोनों देशों की नौसेनाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वर्ष 1994 में ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में शुरुआत करने वाला सिम्बेक्स आज भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास बन चुका है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में, 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण के तहत पेशेवर विचार-विमर्श, विषय विशेषज्ञों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान (एसएमईई), एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेल गतिविधियां और योजना संबंधी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में, 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण आयोजित होगा।

5. प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14 अक्टूबर 2026 को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 53,428 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ, पांच वर्षों (2026-27 से 2030-31) के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम जारी रखने की मंजूरी दी। इस कार्यक्रम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना कर दिया गया है और इसकी चार उप-योजनाओं के नाम भी इसी के अनुसार बदल दिए गए हैं। जहां बुजुर्गों, विधवाओं और परिवार लाभ की पेंशन योजनाएं अपने मौजूदा स्वरूप में जारी रहेंगी, जबकि दिव्यांग पेंशन में संशोधन किया गया है। अब इसमें 80 प्रतिशत की जगह ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत 40 प्रतिशत दिव्यांगता मानक का उपयोग किया जाएगा। इसकी 18 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा हटा दी गई है और अब जन्म से ही पात्रता लागू होगी। 0-79 वर्ष की आयु के लिए केंद्रीय सहायता बढ़कर 375 रुपये प्रति माह और 80 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लिए 625 रुपये प्रति माह हो गई है। इसके अलावा, दिव्यांग योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 8.33 लाख से बढ़कर 27.48 लाख हो गई है।

6. क्या है PHP, जिसकी सुरक्षा खामी से यूरोप में सरकारी वेबसाइटें हुईं बंद

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

यूरोप में बुधवार को कई सरकारी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। इसकी वजह वेबसाइट बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्रोग्रामिंग भाषा PHP में सामने आईं दो गंभीर सुरक्षा खामियां थीं। यूरोपीय संघ की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने संगठनों को जल्द से जल्द सुरक्षा अपडेट लागू करने की सलाह दी। जो संगठन तत्काल अपडेट नहीं कर सकते, उन्हें प्रभावित वेबसाइटें ऑफलाइन करने को कहा गया। PHP एक प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल वेबसाइटों को चलाने के लिए किया जाता है। यह वेबसाइट के पीछे काम करती है। जब कोई उपयोगकर्ता वेबसाइट खोलता है, तो PHP चलाने वाला सर्वर पेज की सामग्री तैयार करके ब्राउजर तक भेजता है। यह मुफ्त और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जिसका रखरखाव स्वयंसेवक करते हैं। आमतौर पर वेबसाइट संचालकों का इससे सीधे संपर्क नहीं होता। रिपोर्ट के अनुसार, PHP में मिली दोनों सुरक्षा खामियों को CVSS v4.0 गंभीरता पैमाने पर 10 में से 9.2 अंक दिए गए। यह साइबर सुरक्षा में खामियों की गंभीरता मापने की एक मानक प्रणाली है।

7. टॉम क्रूज को सिनेमा में योगदान के लिए ‘एएफआई लाइफ अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को अमेरिकी फिल्म संस्थान (एएफआई) का 52वां ‘लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार’ दिया जाएगा। यह फिल्म जगत में करियर के लिए संस्थान का सर्वोच्च सम्मान है। एएफआई ट्रस्टी बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के अभिनेता को यह पुरस्कार 24 अप्रैल, 2027 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। एएफआई ट्रस्टी बोर्ड की अध्यक्ष कैथलीन कैनेडी ने कहा, “टॉम क्रूज एक वैश्विक हस्ती हैं।” अभिनेता ‘टॉप गन’, ‘रेन मैन’, ‘अ फ्यू गुड मेन’, ‘जेरी मैग्वायर’, ‘माइनॉरिटी रिपोर्ट’, ‘द लास्ट समुराई’ और ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

8. भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ आज वाराणसी के नमो घाट पर शुरू हुआ

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ वाराणसी के नमो घाट पर शुरू हुआ। इस दौरान वायु सेना के पायलटों ने गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और स्वदेशी तेजस सहित वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं। इन विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं और तेज गति से कई तरह के हवाई करतब किए। तीन दिन का यह एयर शो 24 और 25 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अंतिम दिन के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

9. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में नवनिर्मित हिंदी पुस्तकालय ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन किया

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने विशेष अभियान 6 के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में नवनिर्मित हिन्दी पुस्तकालय, ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन किया। इस अभियान की शुरूआत दो अक्‍टूबर को हुई थी और समापन 31 अक्‍टूबर को होगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिन्दी पुस्तकों और साहित्य को बढ़ावा देना, आधिकारिक कार्यों में हिन्दी के उपयोग को प्रोत्साहित करना और राजभाषा के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के प्रयास में हिन्दी में काम करने की संस्कृति को मजबूत करना है। पुराने रिकॉर्डों की सफाई और निपटान के माध्यम से साउथ ब्लॉक में लगभग 35 हजार वर्ग फीट जगह खाली कराई गई है, जिसे ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ परियोजना को सौंप दिया गया है।

10. वायु सेना प्रमुख एपी सिंह की ‘किरण’ विमान में अंतिम उड़ान

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20 अक्टूबर को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ‘HJT-16 किरण मार्क-1 ट्रेनर विमान विमान में अपनी आखिरी उड़ान पूरी की। तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी से चीफ मार्शल सिंह अपने पहले ट्रेनर विंग कमांडर वीएस कोचर (रिटायर्ड) के साथ विमान संख्या ‘U 707’ में सवार हुए। देश में यह पहली बार किसी चीफ एयर मार्शल ने अपने करियर के शुरुआत में उड़ाने वाले प्लेन को आखिरी बार उड़ाकर रिटायरमेंट लिया है। एकेडमी में लैंडिंग के बाद सिंह को पारंपरिक ‘वाटर केन सैल्यूट’ देकर सम्मानित किया गया। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने शुरुआती करियर यानी 28 जनवरी 1984 को किरण विमान से ही फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू की थी। चीफ एयर मार्शल एपी सिंह भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2024 को ये पद संभाला था। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं। HJT-16 किरण विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया था।

11. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

21 अक्टूबर को जियो (JIO) प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने देश का सबसे बड़ा IPO ओपन किया। एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। इसमें कम से कम ₹13,428 का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से लिस्टिंग पर 22% रिटर्न मिल सकता है। ये IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी कर रही है। कंपनी इसके जरिए 30,188 करोड़ रुपए जुटाएगी। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ के शेयर रिजर्व रखे गए हैं। एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं और कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट भी मिलेगी। एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा है। रिटेल इंवेस्टर मिनिमम एक लॉट यानी 12 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

12. डब्ल्यू.एच.ओ. ने फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला दर्ज किया

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला दर्ज किया है। संक्रमण के बाद मरीज की मौत हो गई। डब्ल्यू.एच.ओ. के महानिदेशक टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने बताया कि यह वायरस पहले केवल जानवरों में पाया गया था। माना जाता है कि वायरस छोटे कीड़ों के काटने से जानवरों में फैलता है। हालांकि, यह संक्रमण मरीज तक कैसे पहुंचा और इससे लोगों के स्वास्थ्य को कितना खतरा है, यह जानने के लिए और अध्ययन की जरूरत है। इस बीच, नाइजीरिया ने अबुजा में इबोला वायरस के संक्रमण का एक मामला मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने युगांडा से नाइजीरिया आई संक्रमित महिला के संपर्क में आए 44 लोगों की पहचान की है। शमोंडा वायरस एक तरह का वायरस है, जो अब तक मुख्य रूप से गायों और दूसरे पशुओं में पाया जाता रहा है। इसकी पहचान पहली बार 1960 के दशक में अफ्रीकी देश नाइजीरिया में हुई थी।

13. एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर

23 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 सिल्वर मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक कुल 88 मेडल अपने नाम किए हैं। चीन (314 मेडल) शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि जापान (136 मेडल) दूसरे और उज्बेकिस्तान (120 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया (70 मेडल) टॉप-5 में शामिल हैं। चीन ने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, जापान 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान के खाते में 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह देश तीसरे पायदान पर मौजूद है। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं। ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने कुल 52 मेडल (18 गोल्ड, सिल्वर रजत और 18 ब्रॉन्ज) जीते हैं।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top