8–10 minutes
1. प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क और रेल परिवहन, बंदरगाह अवसंरचना, पेट्रोलियम और वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। इन प्रोजेक्ट में लगभग ₹4,900 करोड़ की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल का शुभारंभ भी शामिल है। साथ ही पीएम ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की। पीएम मोदी ने इसके साथ ही ब्रिटिश दौर के बहाल वेल्लोर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। ये स्टेशन वेल्लोर शहर में 16वीं सदी के किले के पास स्थित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मोदी चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन भी किया। वेल्लोर कैंटोनमेंट स्टेशन तिरुवन्नामलाई और तिरुपति जैसे दो तीर्थस्थलों के बीच स्थित है।
2. भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री अभ्यास इंद्र 2026 में शामिल होने के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंच गया है। अभ्यास इंद्र भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास है, जो 13 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास में आईएनएस सह्याद्री की भागीदारी भारत के महासागर विजन के अनुरूप है। इससे भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक रक्षा तथा समुद्री साझेदारी को मजबूत मिलेगी।
3. आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंचा, रॉयल नेवी के साथ समुद्री अभ्यास कोंकण-26 में लेगा हिस्सा

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस त्रिशूल भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-26 में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंच गया है। यह अभ्यास रॉयल नौसेना के साथ किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास प्लायमाउथ के तट पर दो चरणों में गुरुवार तक चलेगा। पिछले दो दशकों में कोंकण अभ्यास का विस्तार हुआ है और इसमें जटिलता बढ़ी है। इससे दोनों देशों की नौसेना के बीच अंतर-संचालन की क्षमता और आपसी समझ मजबूत हुई है।
4. रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 अक्टूबर 2026 को वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित इस बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में सात मित्र देशों (एफएफसी) – ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका – की वायु सेनाओं के साथ-साथ 32 प्रेक्षक देश भी शामिल हुए।
5. महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार शुरु कर रही है दुर्गा ई-ऑटो योजना

दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुर्गा ई-ऑटो योजना शुरू करने जा रही है। दुर्गा यानी ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोज़गार फॉर विमेन एंड ट्रांसजेंडर। योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के पहले चरण में कुल 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें से 1170 ऑटो महिलाओं के लिए, जबकि 130 ट्रांसजेंडर समुदाय के लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे। इसके लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना ज़रूरी होगा। दिल्ली सरकार के अनुसार, आवेदनों की जांच जिला स्तर पर गठित समितियां करेंगी। इन समितियों की अध्यक्षता संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। पंजीकृत ऑटो मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और कैप भी दिए जाएंगे।
6. तेलंगाना का विशेष पुष्प उत्सव बथुकम्मा कल एंगिलीपुला बथुकम्मा के साथ शुरू

तेलंगाना का विशेष पुष्प उत्सव बथुकम्मा, एंगिलीपुला बथुकम्मा के साथ शुरू हुआ। नौ दिन तक मनाए जाने वाले इस उत्सव में महिलाएँ तंगेडु, गुनुगु, गेंदा और गुलदाउदी जैसे रंग-बिरंगे फूलों से बथुकम्मा तैयार करती हैं। इन फूलों को ऊंचे गुंबद के आकार में सजाया जाता है। इसके शीर्ष पर हल्दी से बनी देवी गौरीम्मा की छोटी-सी प्रतिमा रखी जाती है। उत्सव के अंत में बथुकम्मा को तालाब या झील में विसर्जित कर दिया जाता है। नौ दिन में प्रत्येक दिन का एक अलग नाम होता है। पहले दिन एंगिलीपुला बथुकम्मा के बाद अतुकुला, मुद्दपप्पु, नानाबिय्यम, अतला, अलिगिना, वेपकायला और वेन्नामुद्दाला बथुकम्मा मनाई जाती है। सड्डुला बथुकम्मा के साथ इस पर्व का समापन होता है।
7. मानसिक स्वास्थ्य पर झिझक दूर करने की पहल, छह दिवसीय ‘मन महोत्सव’ का समापन

नई दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में आयोजित छह दिवसीय ‘मन महोत्सव–मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026’ का 10 अक्टूबर को समापन हो गया। 5 से 10 अक्टूबर तक चले इस आयोजन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी सामाजिक झिझक को दूर करना था। इस दौरान क्विज, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, ओपन माइक, नाटक और सामुदायिक संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, अवसाद और चिंता के शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।
8. पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

10 अक्टूबर को असम के लॉन बाउल्स प्लेयर पुतुल सोनोवाल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुतुल ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के इयान मैक्लीन से 0-2 से हारने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के बरहम में चल रहा है और ये इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल है। 43 वर्षीय सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर ये रिकॉर्ड हासिल किया। सोनोवाल असम पुलिस के मेंबर हैं और भारत के प्रमुख लॉन बॉल्स खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। ग्लासगो में हुए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में, सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में कनाडा के रयान बेस्टर को हराया था। सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं। इससे पहले वे किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग में भी सक्रिय रहे हैं। लॉन बाउल्स – एक घास के मैदान पर खेला जाने वाला सटीक निशानेबाजी का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी बड़ी गेंद (बाउल) को एक छोटी सफेद या पीले रंग की गेंद (जैक) के जितना हो सके करीब पहुंचाना होता है।
9. मिस्र में उदयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

मिस्र में, उदयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उदयवीर ने फाइनल में कुल 240 दशमलव 6 अंक के साथ अपना पहला सीनियर विश्व खिताब जीता।
10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया

11 अक्टूबर को स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने टीम का साथ छोड़ने पर सस्पेन्ड कर दिया। इसके साथ ही रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की गई। महासंघ ने कहा, मामले को अनुशासनात्मक जांच समिति के पास भेज दिया गया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने आरोप लगाया था कि नॉर्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। दरअसल तीन मैच में रोनाल्डो या तो मैदान पर नहीं उतरे या टीम में शामिल नहीं थे, उनमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की। पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की और इसे जांच समिति को सौंप दिया। रोनाल्डो सबसे ज्यादा गोल करने वाले क्लब में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के लिए कुल 980 से ज्यादा गोल किए हैं। रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 234 मैचों में 146 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं। रोनाल्डो लगातार 6 फीफा विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
