9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–15 minutes


1. कनाडा की कवयित्री ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कनाडा की लेखिका एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए मिला है। स्वीडिश अकादमी ने स्टोकहॉल्म में पुरस्कार की घोषणा की। उन्हें स्वीडिश अकादमी द्वारा यह पुरस्कार उनकी चर्चित किताब द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड के लिए मिला। पुरस्कार राशि एक करोड़ दो लाख स्वीडिश क्रोनर यानी करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये है।

2. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री शिखर सम्मेलन सागरमंथन 2026 की घोषणा

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्‍ल्‍यू) ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के साथ साझेदारी में आयोजित ‘सागरमंथन: द ग्रेट ओशन्स डायलॉग’ के तीसरे संस्करण का 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में दुनिया के लगभग 75 देशों के समुद्री नेता और नीति निर्माता भाग लेंगे। इसका आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्लोबल मैरीटाइम सेक्टर, बंदरगाह विकास और ब्लू इकोनॉमी पर विचार करना है। सस्टेनेबल शिपिंग और मैरीटाइम सप्लाई चेन की सुरक्षा इसके प्रमुख एजेंडे में शामिल है। भारत अपने सागर विजन को वैश्विक मंच पर रखेगा। यह आयोजन भारत को प्रमुख वैश्विक समुद्री हब के रूप में स्थापित करेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे भारत का बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। यह सम्मेलन 9 अक्टूबर को खत्म होगा।

3. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तपेदिक मुक्त भारत अभियान के तहत संयुक्त स्वास्थ्य दलों-‘जोश’ टीमों का शुभारंभ किया

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एक समारोह में तपेदिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संयुक्त स्वास्थ्य दल – जोश (JOSH – Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ किया। यह भारत में तपेदिक उन्मूलन के प्रयासों में युवाओं की नेतृत्व वाली सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले चरण में, युवाओं के नेतृत्व में सामुदायिक लामबंदी को मजबूत करने और तपेदिक मुक्त भारत के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 राज्यों के 55 जिलों में जोश टीमें शुरू की जाएंगी। श्री नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में तपेदिक के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह कमी 12 प्रतिशत है।

4. भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 8 अक्टूबर 2026 को गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन पर अपनी 94वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता, तकनीकी प्रगति, व्यावसायिकता और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया गया। वायुसेना दिवस परेड (एएफडीपी) का निरीक्षण वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने किया। इस समारोह में भारतीय वायु सेना की महिला वायु योद्धा अभ्यास दल, टीम शक्ति द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। हिंडन वायुसेना स्टेशन पर समारोहों के बाद, वायुसेना दिवस का हवाई प्रदर्शन 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायुसेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी दिन वायुसेना ने औपचारिक रूप से अपने संचालन की शुरुआत की थी।

5. बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

7 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। वे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अधीन काम करेंगे। मिथुन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी सरकार बंगाल के सांस्कृतिक और फिल्म क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है। यह घोषणा मशहूर बंगाली एक्टर उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। चक्रवर्ती बीजेपी के सक्रिय प्रचारक और पश्चिम बंगाल में प्रमुख राजनीतिक हस्ती रहे हैं। मिथुन ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के लिए प्रचार किया था। कला और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2024 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण‘ से सम्मानित किया था।

6. भारत के नेतृत्व वाले ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ में शामिल हुआ घाना

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

घाना ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भारत के नेतृत्व वाले ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ (IBCA) में शामिल होने के लिए ‘स्वीकृति पत्र’ प्रदान किया है और इसी के साथ यह पश्चिम अफ्रीकी देश इस गठबंधन का औपचारिक रूप से सदस्य बन गया है। जयशंकर तीन अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को घाना पहुंचे। इस यात्रा में कोट डी आइवर और इथियोपिया भी शामिल हैं। घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुदजेटो अबलाकवा ने बुधवार को द्विपक्षीय बातचीत के दौरान जयशंकर को यह स्वीकृति पत्र सौंपा। आईबीसीए संधि पर आधारित एक अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा समेत बड़ी बिल्ली प्रजाति के सात वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर केंद्रित है। भारत ने नौ अप्रैल, 2023 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस गठबंधन की शुरुआत की थी।

7. नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक, NCRTC ने IGNCA से किया समझौता

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही यात्रा के दौरान भारतीय कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी। नमो भारत स्टेशनों को केवल आवागमन के केंद्र के बजाय कला, संस्कृति और सार्वजनिक सहभागिता के जीवंत मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत नमो भारत स्टेशनों पर कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनियों, साहित्यिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, व्याख्यानों, विरासत से जुड़ी झलकियों और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को उनकी रोजाना की यात्रा के दौरान भारत की विविध कला और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर उपलब्ध कराना है।

8. असम के नामेरी बाघ अभयारण्य को बाघ संरक्षण के लिए वैश्विक मान्यता मिली

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

असम के नामेरी बाघ अभयारण्य को बाघ संरक्षण और संरक्षित वन क्षेत्र के प्रबंधन के लिए वैश्विक मान्यता मिली है। क्षेत्र निदेशक पिराइसूदन बी. ने एक बयान में बताया कि बाघ संरक्षण और संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन के निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद ‘कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड्स’ (सीएटीएस) के तहत ‘सीएटीएस अप्रूव्ड’ दर्जा प्रदान किया गया है। नामेरी को यह दर्जा 10 सितंबर को दिया गया। सीए टीएस बाघ अभयारण्य प्रबंधन के आकलन के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ढांचा है। इसमें वन्यजीव संरक्षण, आवास प्रबंधन, निगरानी, प्रशासन और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। नामेरी को यह मान्यता मिलने के साथ ही असम के चारों बाघ अभयारण्य काजीरंगा, मानस, ओरांग और नामेरी अब ‘सीएटीएस अप्रूव्ड’ दर्जे वाले अभयारण्य बन गए हैं। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य सोनितपुर जिले के उत्तरी हिस्से में स्थित है।

9. सेबी ने ऋण प्रतिभूतियों के लिए अलग-अलग रंगों वाले क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर को अनिवार्य किया

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने ऋण प्रतिभूतियों के लिए अलग अलग रंगों वाले क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर को अनिवार्य कर दिया है। जारीकर्ताओं और ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रदाताओं के जारी किए गए ऑफर दस्तावेजों, संक्षिप्त प्रॉस्पेक्टस, प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम और विज्ञापनों में रंगों वाले जोखिम संकेतक प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने कहा कि इसका उद्देश्य निवेशकों की क्रेडिट जोखिम का स्पष्ट आकलन करने में सहायता करना है।नए प्रावधान परिपत्र जारी होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर प्रभावी हो जाएंगे।

10. जीएसटी परिषद ने कर अधिकारियों का गिरफ्तारी का अधिकार खत्म किया, मुकदमा चलाने की सीमा 5 करोड़ रुपये की

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वस्तु और सेवा कर – जीएसटी परिषद ने कर अधिकारियों का गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त कर दिया है। परिषद ने मुकदमा चलाने की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है। नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि परिषद ने जीएसटी के अंतर्गत गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त करने और मुकदमा चलाने की सीमा को बढ़ाने की सिफारिश की थी। जुर्माने और कारावास की सजा का निर्णय सक्षम अदालत के विवेक पर छोड़ दिया गया है। कर फाइलिंग में गलती या भुगतान करने में विलंब करने पर करदाता को वसूली, ब्याज और आनुपातिक जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। अब दस हजार रुपये की मौद्रिक सीमा से कम के नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे और दस हजार रुपये से कम के लंबित नोटिसों को वापस लिया जाएगा।

11. सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

6 अक्टूबर को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया। वे IPL के अगले सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में अपना पहला कोचिंग रोल संभाला था। गांगुली ने IPL में 59 मैचों में 1,349 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा और उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए। उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी की। गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। 1996 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू करते हुए 131 रन की शानदार पारी खेली। वे साल 2000 में भारत के कप्तान बने। गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया।

12. फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में स्पेन नंबर-1 पर बरकरार, पुर्तगाल पांचवें स्थान पर पहुंचा

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में विश्व चैंपियन स्पेन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ताजा रैंकिंग में पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड को फायदा हुआ है। दोनों टीमें 2-2 स्थान ऊपर चढ़कर क्रमश: पांचवें और 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं। अर्जेंटीना दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोटे डी आइवर, स्वीडन, ग्रीस, माली और साउथ अफ्रीका को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। स्पेन ने जुलाई में वर्ल्ड रैंकिंग में अर्जेंटीना को हटाकर टॉप पर जगह बनाई थी। इसकी वजह फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 1-0 से जीत थी। स्पेन ने उसके बाद से अपने सभी चार मैच जीते हैं और पुरुषों के इंटरनेशनल फुटबॉल का रिकॉर्ड बिना हारे 42 मैचों तक पहुंचा दिया है। स्पेन के बाद अर्जेंटीना, फ्रांस और इंग्लैंड का नंबर आता है, लेकिन पुर्तगाल पांचवें नंबर पर पहुंच गया, जिससे ब्राजील और मोरक्को क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर आ गए।

13. विश्व डाक दिवस

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस (World Post Day) मनाया जाता है। यह दिवस केवल चिट्ठियों और डाक टिकटों की स्मृतियों को संजोने का अवसर नहीं, बल्कि उस वैश्विक संचार व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करता है, जिसने भौगोलिक दूरियों को कम करने, समाजों को जोड़ने और देशों के बीच संपर्क को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 9 अक्टूबर 1874 को स्विट्जरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना के लिए संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। बाद में 1969 में टोक्यो में आयोजित UPU कांग्रेस ने 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

14. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन

9 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 8 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार पुणे में सिंहगढ़ रोड के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में शामिल थे। कई दशकों के फिल्मी करियर में उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाई। उन्हें परिंदा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए व्यापक पहचान मिली। नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। बचपन में उनकी छोटी बहन उन्हें प्यार से ‘नाना’ कहकर बुलाती थी, जिसके बाद यही उनकी पहचान बन गया। नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं। 1989 की फिल्म परिंदा के लिए नाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। अपने फिल्मी करियर में उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ शुरू किया था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top