7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

17–21 minutes


1. वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों से आने वाले उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 82 वर्षीय फ्रांसिस हाल्जेन ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम का नेतृत्व किया, जिसने दक्षिणी ध्रुव पर आइसक्यूब नामक न्यूट्रिनो डिटेक्टर विकसित किया। इससे ब्रह्मांड के अध्ययन में सहायता मिलेगी। न्यूट्रिनो बेहद छोटे और लगभग भारहीन कण होते हैं, जो तारों और अंतरिक्ष में होने वाली अन्य घटनाओं से पैदा होते हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। इस पुरस्कार के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख स्वीडिश क्रोनर यानी करीब 12 लाख अमरीकी डॉलर की राशि दी जाती है।

2. सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे 31 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना में कई महत्वपूर्ण परिचालन और रणनीतिक पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। इनमें मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में सीआईएससी और सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद शामिल है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया था। एयर मार्शल को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर मार्शल दीक्षित एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्हें तीन हजार पांच सौ घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव है।

3. कैबिनेट ने SME ग्रोथ फंड के लिए 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को दी मंजूरी

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को SME ग्रोथ फंड (SGF) की स्थापना के लिए भारत सरकार की ओर से 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दे दी। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) को विकास-उन्मुख पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें विनिर्माण, सेवा, प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित क्षेत्रों में ‘चैंपियन’ कंपनियों के रूप में उभरने में सक्षम बनाना है। यह फैसला केंद्रीय बजट 2026-27 के पैरा 28 में की गई घोषणा का हिस्सा है। बजट में पूरे MSME इकोसिस्टम को इक्विटी, लिक्विडिटी और पेशेवर सहायता देने का लक्ष्य रखा गया था। अभी तक मौजूद ज्यादातर फंड शुरुआती चरण के या सूक्ष्म (माइक्रो) उद्यमों पर केंद्रित हैं। छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए दीर्घकालिक इक्विटी ग्रोथ कैपिटल की कमी बनी हुई थी। SME ग्रोथ फंड इसी संरचनात्मक कमी को दूर करने के लिए लाया गया है।

4. ITLA बनेगा परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग का शीर्ष संस्थान

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में रिसर्च, प्लानिंग, परियोजना मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव आकलन को मजबूत करने के लिए Integrated Transport & Logistics Authority (ITLA) की स्थापना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। ITLA एक Special Purpose Vehicle (SPV) के रूप में काम करेगा और परिवहन तथा लॉजिस्टिक्स से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ावा देगा। ITLA एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग, रिसर्च, परियोजना मूल्यांकन, मॉनिटरिंग, पॉलिसी सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स के लिए राष्ट्रीय शीर्ष संस्थान के रूप में काम करेगा। ITLA 10 साल या उससे अधिक की अवधि को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान तैयार करेगा। इसमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह और शिपिंग, सिविल एविएशन, इनलैंड वाटरवेज, कोस्टल शिपिंग, अर्बन मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, ITLA परिवहन मंत्रालयों की करीब 5 साल की सेक्टोरल योजनाओं और वार्षिक योजनाओं का मूल्यांकन करेगा, ताकि वे नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान के अनुरूप हों और मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिले। ITLA केंद्र सरकार की 500 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन भी करेगा। इन परियोजनाओं का वित्तीय मूल्यांकन मौजूदा वित्तीय मूल्यांकन व्यवस्था के तहत ही जारी रहेगा। ITLA 500 करोड़ रुपये या उससे अधिक की परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की निगरानी करेगा। साथ ही, समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित व्यवस्था उपलब्ध कराएगा और परियोजनाओं के पूरा होने के बाद उनके प्रभाव का आकलन भी करेगा। Authority एक National Transport Data Repository (NTDR) भी तैयार करेगी। इसके लिए GSTN e-way bill, FASTag, Vahan, GPS आधारित सिस्टम, अर्बन ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और अन्य संबंधित डेटाबेस से परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े डेटा जुटाए जाएंगे। इस डेटा का इस्तेमाल फ्रेट फ्लो और Origin-Destination (O-D) एनालिटिक्स समेत अन्य विश्लेषण के लिए किया जाएगा। ITLA National Logistics Policy 2022 की समीक्षा और अपडेट में सलाह और सहायता देगा।

5. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने स्‍वदेशी हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म फ़्लाइट का सफल परीक्षण किया

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने स्‍वदेशी हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म फ़्लाइट का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण वायु सेना, सैन्य विमानयोग्यता और प्रमाणन केंद्र’, नागर विमानन महानिदेशालय, भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण और अन्य नागरिक प्राधिकरणों के साथ मिलकर किया गया। मंत्रालय ने बताया कि समुद्र तल से 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद, फ़्लाइट ने 30 मिनट से अधिक तक 20 किलोमीटर की ऊंचाई बनाए रखी। इस हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म को डीआरडीओ की लैब, एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई), आगरा द्वारा डिजाइन और विकसित किया जा रहा है। इस प्रणाली को लंबे समय तक स्ट्रेटोस्फीयर में काम करने में सक्षम एक एरियल प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जिससे कई तरह की निगरानी और मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

6. नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ सूर्या

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना के बेड़े में ‘सूर्या’ शामिल किया गया है। यह भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया फ्लीट सपोर्ट शिप-1 है।  मंगलवार को इसका जलावतरण किया गया। सूर्या की मौजूदगी से नौसेना की पहुंच और क्षमता मजबूत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूर्या को नौसेना में शामिल किया। इसी अवसर पर हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में नए उन्नत स्लिपवे और 300 टन क्षमता वाले गोलियथ क्रेन का उद्घाटन किया गया। साथ ही एक और फ्लीट सपोर्ट शिप के निर्माण के लिए कील (शुरुआत) भी रखी गई।

7. स्वदेशी पैराशूट ने पास की परीक्षा, भारतीय जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

आसमान में 16 हजार फीट की ऊंचाई और नीचे लद्दाख का बेहद ऊंचा व चुनौतीपूर्ण इलाका, इसी ऊंचाई से भारतीय जवानों ने छलांग लगाकर स्वदेशी पैराशूट की क्षमता को परखा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने उन्नत उच्च-ऊंचाई पैराशूट विकसित किया है। लद्दाख में इसकी पहली वास्तविक छलांग सफलतापूर्वक कराकर डीआरडीओ ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह परीक्षण लद्दाख के न्योमा स्थित मुध ड्रॉप जोन में हुआ। इसे देश के सबसे ऊंचाई वाले पैराशूट छलांग क्षेत्रों में गिना जाता है। छलांग 16,000 फीट की ऊंचाई से लगाई गई। करीब 15,500 फीट पर पैराशूट खोला गया और अंत में सैनिक ने 13,700 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित उतरकर इस परीक्षण को सफल बनाया। आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट द्वारा डिजाइन और विकसित एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट बड़ी संख्या में पैराट्रूपर्स ड्रॉप के लिए स्टैटिक लाइन पैराशूट सिस्टम है। इस तकनीक में पैराशूट विमान से जुड़ी एक स्थिर रस्सी – स्टैटिक लाइन – के माध्यम से स्वचालित रूप से तुरंत खुल जाता है। यह प्रणाली मुख्य रूप से सैन्य अभियानों और पैराट्रूपर्स द्वारा सामूहिक युद्धक छलांगों के लिए उपयोग की जाती है। इस प्रणाली का निर्माण कानपुर की ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री ने किया है।

8. रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए 660 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 660 करोड़ रुपये से अधिक का अनुबंध किया है। स्वदेशी निर्मित, विकास और निर्माण श्रेणी के अंतर्गत यह अनुबंध नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना तीन वर्षों की अवधि में रोजगार सृजित करेगी।

9. तंजानिया में 153वीं आईपीयू सभा में भारत की सक्रिय भागीदारी, हरिवंश के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने की अहम बैठकें

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) सभा में भाग ले रहा है। सभा के पहले दिन 5 अक्टूबर 2026 को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न समितियों, क्षेत्रीय समूहों और मंचों की बैठकों में भाग लेकर भारत का पक्ष रखा तथा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। तंजानिया की संसद ने 153वीं आईपीयू सभा के औपचारिक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। तंजानिया गणराज्य की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहू हसन ने समारोह को संबोधित किया और 153वीं आईपीयू सभा के शुभारंभ की घोषणा की।

10. भूपेंद्र यादव COP31 से पहले प्री-COP बैठक में शामिल होने फिजी पहुंचे

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को फिजी के नाडी पहुंचे। वह ऑस्ट्रेलिया और फिजी की सह-मेजबानी में होने वाली प्री-COP बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक अगले महीने तुर्की में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (UNFCCC) के COP31 से पहले आयोजित की जा रही है। भूपेंद्र यादव COP31 के एजेंडे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों के दौरान वह जलवायु परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर भारत का पक्ष रखेंगे। पिछले महीने यादव ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने फिजी में होने वाली प्री-COP बैठक और तुर्की में होने वाले COP31 की प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी। क्रिस बोवेन UNFCCC के तहत COP31 वार्ताओं के अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं।

11. वीबी-जी राम जी के तहत 375 स्वीकार्य कार्य अधिसूचित, ग्रामीण विकास के दायरे में 41% विस्तार

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) [वीबी-जी राम जी] अधिनियम, 2025’ के तहत स्वीकार्य कार्यों की नई अनुसूची अधिसूचित कर दी है। इसके तहत नए ग्रामीण कार्य ढांचे में 375 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। नई अनुसूची में पिछले ढांचे के 266 स्वीकार्य कार्यों की तुलना में करीब 41% विस्तार किया गया है। इन कार्यों को जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका से संबंधित बुनियादी ढांचा तथा अत्यधिक मौसम की घटनाओं और आपदा तैयारी के चार प्रमुख स्तंभों में बांटा गया है। प्रत्येक कार्य की शुरुआत ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ के तहत जमीनी स्तर पर होने वाली विकेंद्रीकृत नियोजन प्रक्रिया से होगी। इन योजनाओं को ग्राम सभा की मंजूरी मिलेगी और कार्यों की डिजिटल निगरानी ‘विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण बुनियादी ढांचा स्टैक’ के माध्यम से की जाएगी। चारों स्तंभों में जल सुरक्षा को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। इस श्रेणी में 128 स्वीकार्य कार्य शामिल किए गए हैं। इनमें चेक डैम, गली प्लग, भूमिगत बांध, रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन कुएं, नदियों, छोटी नदियों और नालों का पुनरुद्धार, जलभराव वाली भूमि का सुधार तथा खेतों में जल-वितरण चैनलों का जीर्णोद्धार शामिल है। मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे के स्तंभ में 111 कार्य शामिल किए गए हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इनमें सौर स्ट्रीट लाइटिंग, अपशिष्ट से संपदा रीसाइक्लिंग संयंत्र, ग्रे-वॉटर उपचार इकाइयां, कचरा पृथक्करण शेड, ग्रामीण पुस्तकालय, पशु चिकित्सा और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर शामिल हैं। ग्रामीण आजीविका और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए 98 स्वीकार्य कार्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें कृषि-प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जुड़ा बुनियादी ढांचा, सफाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग इकाइयां, शीत भंडारण सुविधाएं, मिनी आटा मिलें, कृषि बाजार परिसर, डेयरी अवसंरचना, मशरूम उत्पादन शेड, रेशम उत्पादन शेड, पॉली-हाउस और जलीय कृषि संरचनाएं शामिल हैं। ग्रामीण कार्य ढांचे में पहली बार आपदा तैयारी और अत्यधिक मौसम की घटनाओं के लिए एक समर्पित श्रेणी बनाई गई है। इसके तहत 38 स्वीकार्य कार्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें बाढ़ राहत आश्रय स्थल, सुरक्षा दीवारें, तटबंधों का सुदृढ़ीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य और आपदा के बाद ग्रामीण सड़कों व सामुदायिक परिसंपत्तियों का पुनर्स्थापन शामिल है।

12. भूटान में 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बनाएगी अडानी पावर-DGPC की साझेदारी

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अडानी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने मंगलवार को भूटान में 770 मेगावाट की चमखरछू-I जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। यह दोनों कंपनियों के बीच दूसरी बड़ी जलविद्युत साझेदारी है। इससे पहले सितंबर 2025 में 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना के लिए समझौता हुआ था। चमखरछू-I परियोजना मई 2025 में अडानी समूह और DGPC के बीच हुए 5,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास संबंधी समझौता ज्ञापन (MoU) का हिस्सा है। समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन दाशो शेरिंग टोबगे मौजूद रहे।

13. HAL ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी, अगला लक्ष्य 10 हजार इंजनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को भारत की एयरो-इंजन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एचएएल कोरापुट द्वारा निर्मित 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी की गई। इसी अवसर पर हेलीकॉप्टर में लगने वाले शक्ति इंजन की दूसरी निर्माण लाइन का भी उद्घाटन किया गया। वर्ष 1964 में स्थापना के बाद से एचएएल कोरापुट भारत की एयरो-इंजन क्षमता के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहां निर्मित और रखरखाव किए गए इंजनों ने मिग-21, मिग-27, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों को शक्ति दी है।

14. सेबी ने प्रोजेक्ट जागरुक के तहत ‘समझ से निवेश सरल’ अभियान का शुभारंभ किया

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

SEBI ने निवेश को समझने में आसान बनाने और लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘प्रोजेक्ट जागरूक‘ के तहत “समझ से इन्वेस्टिंग सिंपल” कैंपेन शुरू किया है। इसे 5 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में ‘वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2026‘ के पहले दिन लॉन्च किया गया था। ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ एक देशव्यापी वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम है जिसे SEBI अपने सिक्योरिटीज़ मार्केट पार्टनर्स के साथ मिलकर चलाता है। इनमें NISM, BSE, NSE, MCX, CDSL, NSDL और AMFI शामिल हैं। इसमें फिजिकल और डिजिटल दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है और कई भाषाओं में लोगों तक पहुँचा जाता है, ताकि निवेशकों की शिक्षा पारंपरिक जागरूकता अभियानों से आगे बढ़ सके।

15. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पुलिसकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री वीरता पदक’ शुरू करने के फैसले को मंजूरी दी

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पुलिसकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री वीरता पदक’ शुरू करने के फैसले को मंजूरी दी। यह पदक उन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा जो अपनी ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हैं और जोखिम उठाते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस पुरस्कार में 50 हजार रुपये नकद, एक पदक और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए पहली जनवरी से शुरू होने वाले कैलेंडर वर्ष के दौरान पुलिसकर्मियों के काम पर विचार किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों के नामों की घोषणा पहली मई को महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी और पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

16. विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान, 0.5% बढ़ाकर 7.1% किया

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। अप्रैल में यह अनुमान 6.6% का था। यह संशोधन उम्मीद से बेहतर आर्थिक वृद्धि के बाद किया गया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ी। इसमें मजबूत निजी खपत और निवेश की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

17. नागालैंड ने समावेशी आजीविका योजना का किया शुभारंभ

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नागालैंड ने समावेशी आजीविका योजना (से-सोब्लॉक) का शुभारंभ किया। यह योजना नागालैंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और बीआरएसी अंतरराष्‍ट्रीय के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन से शुरू हुई है। तीन वर्ष के इस समझौता ज्ञापन पर कोहिमा में एनएसआरएलएम मिशन निदेशक मोआ संगतम और बीआरएसी इंटरनेशनल इंडिया कंट्री लीड श्वेता एस. बनर्जी ने ग्रामीण विकास आयुक्त और सचिव थवासीलन के. और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम नागालैंड के चार हजार अत्यंत कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करेगा और उन्हें गरीबी से बाहर निकालने में मदद करने के लिए बीआरएसी के क्रमिक दृष्टिकोण का उपयोग करेगा।

18. महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ी

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है। 37 साल की हरमनप्रीत ने गुवाहाटी में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद यह फ़ैसला सुनाया। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने अपना पहला आईसीसी इवेंट जीता। 2025 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने चार बार एशिया कप का खिताब जीता। टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 में एशिया कप अपने नाम किया। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया था। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए महिला टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचा। 2012 में हरमनप्रीत ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने भारत के लिए पांच टेस्ट, 51 वनडे और 155 T20 मैचों में कप्तानी की; वह 2016 से टी-20 टीम की कप्तान थीं और 2022 में उन्होंने वनडे टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत आगे भी सभी फ़ॉर्मेट में एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी।

19. विश्व कपास दिवस

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता और उसकी सहज गर्माहट का कोई स्थायी विकल्प आज तक नहीं बन सका। कपास की यह धवल यात्रा खेतों की धूल से शुरू होकर करघों, उद्योगों और वैश्विक बाजार तक पहुंचती है। इसके पीछे किसान का श्रम, कारीगर का कौशल और अनगिनत हाथों की नीरव तपस्या छिपी है। हर वर्ष 7 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विश्व कपास दिवस इसी श्रम और योगदान को वैश्विक सम्मान देने का अवसर है।

20. प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार जेफ्री आर्चर का 86 वर्ष की आयु में निधन

7 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार जेफ्री आर्चर का निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। जेफ्री आर्चर ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी से सांसद भी रह चुके थे। पांच दशक लंबे अपने लेखन करियर में उनकी किताबों की 30 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। अपनी जिंदगी में उन्होंने 59 रचनाएं प्रकाशित कीं, जिनमें 31 उपन्यास, 7 लघु-कथा संग्रह और कई अन्य रचनाएं शामिल थीं। जेफरी आर्चर की पहली रचना ‘नॉट ए पेनी मोर, नॉट ए पेनी लेस’ और आखिरी ‘एडम ऐड ईव’ रही।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top