5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–11 minutes


1. NABKISAN ने देश का पहला सोशल बॉन्ड जारी किया

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड की सहायक कंपनी नबकिसान ने भारत का पहला WASH- सोशल बॉन्ड जारी किया। WASH का पूरा नाम वाटर (Water), सैनिटेशन (Sanitation), और हाइजीन (Hygiene) है। इस बॉन्ड से ₹180 करोड़ की कैपिटल जुटाई गई। इस बॉन्ड का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट निर्माण और स्वच्छता परियोजनाओं में किया जाएगा। इस बॉन्ड के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसान, महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) और गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा। भारत के पूंजी बाजार में किसी NBFC ने जारी यह अपनी तरह का पहला सोशल बॉन्ड है। नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को बी. शिवरामन समिति की सिफारिश पर की गई थी।इसका मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है।

2. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में सैम में दो नर जीआईबी को वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बस्टर्ड रिकवरी प्रोग्राम पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राजस्थान वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की एक सहयोगी पहल है, जिसमें इंटरनेशनल फंड फॉर हौबारा कंजर्वेशन और नेशनल सीएएमपीए से फंडिंग सपोर्ट का तकनीकी सहयोग है। यह कार्यक्रम संरक्षण प्रजनन, आवास प्रबंधन, खतरे को कम करने, आवास बहाली और सामुदायिक जुड़ाव पर केंद्रित है। संरक्षण-प्रजनन कार्यक्रम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। सैम और रामदेवरा में जीआईबी सुविधाओं में वर्तमान में 97 पक्षी हैं, जिनमें से 40 जंगली अंडे से उत्पन्न हुए हैं और 57 को कैद में पाला गया है। इनमें से 86 पक्षियों को बंदी प्रजनन के लिए रखा जा रहा है, जबकि 11 को जंगल में छोड़ने के लिए निर्धारित किया गया है। इन 11 में से 2 पक्षियों को आज डेजर्ट नेशनल पार्क में जंगल में छोड़ दिया गया। कैप्टिव प्रजनन के परिणामस्वरूप 2025 में 24 और 2026 में 29 जीवित चूजे हुए।

3. पीएम-सेतु के एक वर्ष पूरे, योजना के लिए कुल 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना को एक वर्ष पूरा हो गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की यह योजना पिछले वर्ष 4 अक्टूबर को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक और उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। योजना के तहत आईटीआई में प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही, युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल देने पर जोर दिया जा रहा है। पीएम-सेतु योजना के लिए कुल 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसमें केंद्र सरकार 30 हजार करोड़, राज्य 20 हजार करोड़ और उद्योग जगत 10 हजार करोड़ रुपये का योगदान देगा। देश में सरकारी और निजी आईटीआई की संख्या 2014 में 9 हजार से अधिक थी, जो 2026 में बढ़कर 13 हजार से ज्यादा हो गई है। आईटीआई में छात्रों की संख्या भी 2014-15 के 9 लाख 51 हजार से बढ़कर 2025-26 में 14 लाख 70 हजार हो गई है।

4. नई NCERT पाठ्यपुस्तक में सेंगोल

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वर्ष 2023 में नए संसद भवन में स्थापित ‘सेंगोल‘ को कक्षा 9 की नई जारी NCERT पाठ्यपुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी एंड बियॉन्ड – पार्ट 2‘ में शामिल किया गया है। पाठ्यपुस्तक इसे धर्मनिष्ठ शासन की चोल परंपरा और वर्ष 1947 में सत्ता के हस्तांतरण से जोड़ती है। ‘सेंगोल’ शब्द तमिल शब्द ‘सेम्मई‘ से बना है, जिसका अर्थ धर्मनिष्ठता (सदाचार) है। यह मूल रूप से एक शासक द्वारा न्यायसंगत और निष्पक्ष शासन का प्रतिनिधित्व करता है, जो ‘कोडुंगोल’ के बिल्कुल विपरीत है। ‘कोडुंगोल’ निरंकुशता या अन्यायपूर्ण शासन का प्रतीक है। प्राचीन तमिल परंपरा में, सेंगोल को केवल एक सजावटी छड़ी के रूप में नहीं, बल्कि मुख्य रूप से निष्पक्षता के एक गहन गुण या अवधारणा के रूप में देखा जाता था। यह राजा को निरंतर याद दिलाता था कि निष्पक्ष रूप से शासन करना और जनता के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करना उसका ‘आणै’ (आदेश) है।

5. बुक्सा टाइगर रिज़र्व में बाघिन को लाया गया

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रजाति संरक्षण के लिये एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (बिहार) से स्थानांतरित एक बाघिन (T138) को बुक्सा टाइगर रिजर्व (पश्चिम बंगाल) में लाया गया। इस प्रकार भारत के वन्यजीव सप्ताह 2026 का उद्घाटन हुआ और एक चरणबद्ध रूप से बाघ पुनर्प्रवेश कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। भारत का वन्यजीव सप्ताह 2026 जैव विविधता संरक्षण और सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये देश भर में 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक मनाया जाता है। भारत के वन्यजीव सप्ताह 2026 की केंद्रीय विषय, “कनेक्टिंग हैबिटेट्स, थ्राइविंग वाइल्डलाइफ” प्रजातियों के अस्तित्व और सुरक्षित प्रसार के लिये पारिस्थितिक गलियारों की अत्यंत आवश्यकता पर बल देती है। यह प्रक्रिया ‘टाइगर ऑगमेंटेशन एंड रिकवरी प्रोजेक्ट‘ (बाघ संवर्द्धन एवं पुनर्प्राप्ति परियोजना) का हिस्सा है, जिसे पश्चिम बंगाल सरकार, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा वर्ष 2018 से सहयोगात्मक रूप से लागू किया जा रहा है।

6. इराक में ऑपरेशन इनहेरेंट रिज़ॉल्व का समापन

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने आधिकारिक रूप से इराक से अपनी सेना को वापस बुला लिया है, जिससे 12 वर्षीय ऑपरेशन इनहेरेंट रिज़ॉल्व का समापन हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय अभियान वर्ष 2014 में इस्लामिक स्टेट (IS) को पराजित करने के लिये शुरू किया गया था। यह वापसी पश्चिम एशिया की सुरक्षा और भू-राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है। अमेरिकी सेना ने वर्ष 2003 में इराक पर आक्रमण किया और राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सत्तावादी बाथ पार्टी के शासन को समाप्त कर दिया। वर्ष 2011 में वापसी के बाद, वर्ष 2014 में इराकी सरकार ने इस्लामिक स्टेट के तेज़ी से विस्तार को रोकने के लिये अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाया, जिसने देश के लगभग एक-तिहाई क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया था।

7. OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दिया

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

3 अक्टूबर को ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। रॉबिन्स ने OpenAI में करीब 3.5 साल काम किया और बड़े AI मॉडल लॉन्च के साथ जारी होने वाली सेफ्टी रिपोर्ट्स को भी लीड किया। रॉबिन्स ने अपने इस्तीफे के बाद ‘आई क्विट ओपन AI बिकॉज इट्स कल्चर इस ब्रोकन’ (I Quit OpenAI Because Its Culture Is Broken) नाम से एक लेख भी प्रकाशित किया। रॉबिन्सन ने ये भी कहा कि ज्यादा सक्षम AI मॉडल बनाने से पहले नई वैज्ञानिक समझ और मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत है। रॉबिन्सन के मुताबिक टेक्नोलॉजी कंपनियां नया AI बनाने की होड़ में बहुत जल्दबाजी कर रही हैं और इससे जुड़े बड़े खतरों को नजरअंदाज कर रही हैं। Open AI को दिसंबर 2015 में इलॉन मस्क, सैम ऑल्टमैन ने मिलकर शुरू किया था। Open AI के सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट में ChatGPT, इमेज जनरेटर DALL-E, और वीडियो मॉडल सोरा (Sora) शामिल हैं।

8. एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान खेलों की मशाल और ध्वज 2030 एशियाई खेलों के मेजबान कतर को सौंपे गए। समापन समारोह में निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्‍व किया। भारत ने खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित 85 पदक के साथ तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। चीन 341 पदक के साथ मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा। इसमें 161 गोल्ड मेडल थे। चीन ने 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। जापान 269 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसमें 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। दक्षिण कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसमें 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज मेडल थे।

9. विश्व शिक्षक दिवस

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ज्ञान की पहली सीढ़ी से लेकर बदलती तकनीक के दौर में भविष्य की राह दिखाने तक, शिक्षक की भूमिका हमेशा समाज के केंद्र में रही है। इसी योगदान, महत्व और जिम्मेदारी को रेखांकित करने के लिए दुनिया भर में हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 का यह अवसर इसलिए विशेष है, क्योंकि इस वर्ष 1966 की आईएलओ-यूनेस्को की शिक्षकों की स्थिति से संबंधित सिफारिश के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष की थीम है- “Standing with teachers: 60 years of protecting the profession, advancing its status and shaping our futures”।

10. डायरेक्टर सिंगेथम श्रीनिवास राव का निधन

5 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

4 अक्टूबर को तेलगु फिल्म डायरेक्टर सिंगेथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। राव ने डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। राव ने 1972 में तेलुगु फिल्म नीति निज्याति से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। राव की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘पुष्पका विमानेन’ शामिल है, जो बिना संवाद वाली ब्लैक कॉमेडी थी और कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राव ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भाषाओं में काम किया और अलग-अलग शैली की फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। राव की मशहूर फिल्मों में ‘आदित्य 369’ शामिल हैं, जिसमें साइंस-फिक्शन था और टाइम ट्रैवल थी। इसके साथ ही मयूरी, भैरव और लिटिल जौन जैसी फिल्में शामिल हैं। राव को डायरेक्टर के तौर पर नेशनल फिल्म अवार्ड, नंदी अवार्ड और कई फिल्म फेयर मिले थे।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top