4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18–22 minutes


1. 7-9 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित होगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन अगले साल 7 से 9 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में युवा प्रवासी भारतीय दिवस का भी आयोजन होगा। इसमें दुनियाभर से भारतीय मूल के युवा, कारोबारी, पेशेवर, शिक्षाविद और नवाचार से जुड़े लोग शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रवासी भारतीय दिवस महात्मा गांधी के सम्मान में मनाया जाता है। गांधी जी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। प्रवासी भारतीय दिवस का यह 19वां संस्करण दुनिया भर में रह रहे भारतीय समुदाय के भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

2. भारत के पहले 5.56 km के फ्री-स्पेस क्वांटम के डिस्ट्रिब्यूशन लिंक का प्रदर्शन

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के पहले फ्री-स्पेस क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन (क्यूकेडी) लिंक का 5.56 km की दूरी पर सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया है। QNu लैब्स ने भास्करचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो-इन्फॉर्मेटिक्स (बीआईएसएजी-एन) और आईआईटी गांधीनगर के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। यह क्षेत्र परीक्षण 27-28 सितंबर की रात को किया गया। इसमें बीआईएसएजी-एन और आईआईटी गांधीनगर के बीच सुरक्षित क्वांटम कम्युनिकेशन चैनल स्थापित किया गया। QNu लैब्स के पॉइंटिंग, एक्विजिशन और ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए, इस परीक्षण में 5% से कम का स्थिर क्वांटम बिट एरर रेट हासिल किया गया और 230-260 bps की दर से सुरक्षित कीज़ (keys) बनाई गईं। इन कीज़ को बीआईएसएजी-एन के पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी-सक्षम ‘वैदिक कवच’ प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत किया गया।। इससे टेस्ट मैसेज का सफल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और डिक्रिप्शन संभव हो सका। इस प्रदर्शन में क्वांटम सुरक्षा की दो पूरक परतों को मिलाया गया। ये परतें हैं -फ्री-स्पेस ऑप्टिकल चैनलों पर QNu लैब्स का हार्डवेयर-आधारित QKD डिवाइस ‘आर्मोस’ (Armos) और क्वांटम रैंडम नंबर जनरेशन के साथ BISAG-N का ‘वैदिक कवच’ सॉफ्टवेयर-आधारित पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी। यह इंटीग्रेटेड आर्किटेक्चर तब भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है जब फिजिकल क्वांटम चैनल कुछ समय के लिए उपलब्ध न हो।

3. शिक्षा मंत्रालय ने शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए पाँच उत्कृष्टता केंद्रों को मंजूरी दी

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शास्त्रीय असमिया, शास्त्रीय बंगाली, शास्त्रीय मराठी, शास्त्रीय पाली और शास्त्रीय प्राकृत में अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह पहल उन्नत शैक्षणिक अनुसंधान, भाषाई और साहित्यिक विरासत के संरक्षण और डिजिटलीकरण और इन शास्त्रीय भाषाओं से संबंधित ज्ञान के व्यापक प्रसार के लिए समर्पित संस्थागत सहायता प्रदान करेगी। निम्नलिखित उच्च शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे:

क्रम संख्याशास्त्रीय भाषाउत्कृष्टता केंद्र
1शास्त्रीय असमियातेजपुर विश्वविद्यालय, असम
2शास्त्रीय बांग्लाविश्वभारती विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
3शास्त्रीय मराठीडेक्कन कॉलेज स्नातकोत्तर एवं अनुसंधान संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), पुणे, महाराष्ट्र
4शास्त्रीय पालीकेंद्रीय ओडिशा विश्वविद्यालय, ओडिशा
5शास्त्रीय प्राकृतकेंद्रीय गुजरात विश्वविद्यालय, गुजरात

4. लोकसभा अध्यक्ष ने किया कई संसदीय समितियों का पुर्नगठन, नए अध्यक्ष भी नियुक्त

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को वित्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष होंगे। रेल समिति की अध्यक्षता बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे। डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को रसायन और उर्वरक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के अध्यक्ष होंगे। बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा समिति की अध्यक्षता करेंगे। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उलाका ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति के अध्यक्ष होंगे। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन समितियों का कार्यकाल पिछले महीने की 26 तारीख से लागू हुआ है।

5. मुंबई का जवाहर द्वीप भारत का पहला प्लास्टिक-मुक्त ऑयल टर्मिनल बना

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने अपने जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को प्लास्टिक-मुक्त घोषित किया है। यह देश का पहला ऐसा तेल टर्मिनल बन गया है, जहां सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह उन्मूलन किया गया है। यह बंदरगाह के अधिक टिकाऊ कामकाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह घोषणा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई के इंदिरा डॉक के ग्रे गेट पर आयोजित स्वच्छता अभियान 2026 के दौरान की गई। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष डॉ. एम. अंगमुथु, उपाध्यक्ष रवीश कुमार सिंह और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। जवाहर द्वीप, जिसे बटर आइलैंड भी कहा जाता है, मुंबई तट से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित एक ऑफशोर सुविधा है। यहां पांच जेटी हैं और इसका उपयोग कच्चे तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों के संचालन के लिए किया जाता है। यह टर्मिनल भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन जैसी प्रमुख इकाइयों की जरूरतें पूरी करता है।

6. भारतीय नौसेना के जहाज INS Sahyadri और INS Kulish ने आसियान-भारत समुद्री अभ्यास पूरी की

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना के जहाज आई.एन.एस सह्याद्रि और आई.एन.एस कुलिश ने आसियान-भारत समुद्री अभ्यास-2026 में अपनी भागीदारी पूरी कर ली है। यह अभ्यास फिलीपींस में ‘विश्वास के साथ, समुद्र में एकजुट’ विषय के तहत आयोजित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास से बंदरगाह और समुद्री चरणों के दौरान पेशेवर संवाद, परिचालन समन्वय और समुद्री प्रशिक्षण के अवसर मिले। उद्घाटन समारोह के बाद बंदरगाह चरण आयोजित किया गया।

7. 10 वर्षों के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में बंदी बनाकर पाले गए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गंभीर रूप से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, वन्यजीव सप्ताह 2026 के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा (वीसी के माध्यम से) ने  जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में होने वाले सॉफ्ट-रिलीज सुविधा से दो बंदी बनाकर पाले गए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया के शुभारंभ में भाग लिया। जीआईबी का यह पुनःवन्यीकरण राजस्थान के राजकीय पक्षी की एक व्यवहार्य आबादी विकसित करने के लिए एक दशक से किए जा रहे निरंतर कठिन परिश्रम, समर्पण और वैज्ञानिक अनुसंधान का परिणाम है। यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राजस्थान वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की एक संयुक्त पहल है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हौबारा संरक्षण कोष से तकनीकी सहयोग और राष्ट्रीय सीएएमपीए से वित्तीय सहायता प्राप्त है। चल रही राष्ट्रीय कार्य योजना में संरक्षण प्रजनन, वैज्ञानिक रूप से सूचित पर्यावास प्रबंधन, खतरे का शमन, पर्यावास पुनर्स्थापन और सामुदायिक सहभागिता की परिकल्पना की गई है। संरक्षण-प्रजनन कार्यक्रम ने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। सैम और रामदेवरा स्थित जीआईबी सुविधाओं में वर्तमान में 97 पक्षी हैं, जिनमें से 40 जंगली अंडों से उत्पन्न हुए हैं और 57 को बंदी अवस्था में पाला गया है। इनमें से 86 पक्षियों को बंदी प्रजनन के लिए रखा जा रहा है, जबकि 11 को जंगल में छोड़ने के लिए चिन्हित किया गया है। बंदी प्रजनन के परिणामस्वरूप 2025 में 24 और 2026 में 29 जीवित चूजे पैदा हुए। कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक हस्तक्षेप, जैसे कि नवीन ‘जंपस्टार्ट’ दृष्टिकोण, प्रजाति के पुनरुद्धार में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, जिसके तहत राजस्थान में छह और गुजरात में दो चूजों को बंदी अवस्था में दिए गए अंडों को जंगली घोंसलों में रखकर सेया गया है, जिन्हें सेने वाली मादाओं ने स्वीकार कर लिया।

8. स्पेशल कैंपेन 6.0 स्वच्छता, सुशासन और ई-वेस्ट के निपटान पर केंद्रित

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्वच्छता और सुशासन के दोहरे लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग (DEPwD) ‘विशेष अभियान 6.0‘ (Special Campaign 6.0) चला रहा है। इस अभियान का मकसद कार्यस्थलों को स्वच्छ बनाना, लंबित मामलों के निपटारे में तेज़ी लाना और कामकाज में दक्षता बढ़ाना है। यह अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरे) को सही ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटारे पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। साथ ही, विभाग और उससे जुड़े संगठनों में स्वच्छता की संस्कृति को स्थायी रूप से अपनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

9. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश बना

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि स्पेस में ही उसका एनालिसिस भी करेगा। इससे बॉर्डर निगरानी और आपदा में मदद मिलेगी। साथ ही तस्वीरों और डेटा को धरती तक भेजने में लगने वाला समय और खर्च कम होगा। हैदराबाद की कंपनी टेकमीटूस्पेस का एमओआई-1ए सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन से लॉन्च किया गया। कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल बाढ़, जंगलों, फसलों, खनन क्षेत्रों और सीमा या जमीन की निगरानी में किया जा सकता है। ट्रांसपोर्टर, SpaceX का एक राइडशेयर प्रोग्राम है जिसके ज़रिए एक ही फाल्कन 9 मिशन पर कई छोटे सैटेलाइट लॉन्च किए जाते हैं। राइडशेयर मिशन का इस्तेमाल कमर्शियल सैटेलाइट, टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर और अर्थ-ऑब्ज़र्वेशन पेलोड को ऑर्बिट में भेजने के लिए किया जाता है। SpaceX के Falcon 9 रॉकेट पर Transporter-18 राइडशेयर मिशन के ज़रिए Dhruva Space, TakeMe2Space, SatLeo Labs और EON Space Labs के पेलोड ऑर्बिट में पहुँचे।

10. तंजानिया में 153वीं आईपीयू सभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे हरिवंश

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक तंजानिया के अरूशा में आयोजित होने वाली अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 153वीं सभा और उससे संबंधित बैठकों में हिस्सा लेगा। आईपीयू सभा में दुनिया भर के सांसद ‘सभी के लिए समावेशिता, विश्वास और अवसरों के माध्यम से सुशासन को बढ़ाना और समुदायों को सशक्त बनाना’ विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में हरिवंश के अलावा लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, अपराजिता सारंगी, संजय जायसवाल, कमलजीत सहरावत, लता वानखेड़े, बिजुली कलिता मेधी और एन. के. प्रेमचंद्रन तथा राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा शामिल हैं।

11. देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर अनिवार्य

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

2 अक्टूबर को मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर अनिवार्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोसेस फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद सावधानी के तौर पर तेज की गई। 8 में से 3 एयरपोर्ट्स पर एक्स्ट्रा एडवांस बॉडी स्कैनर मशीनें पहुंच चुकी हैं। इसका सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बारीकी से एनालिसिस किया जा रहा है, ताकि चेकिंग और स्कैनिंग प्रोसेस को पूरी तरह से सटीक बनाया जा सके। इसका उद्देश्य पारंपरिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स के बजाय आधुनिक तकनीक अपनाकर सुरक्षा जांच को तेज और सटीक बनाना है। बोर्डिंग पास और सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नए डिजिटल सेफ्टी स्टैंडर्ड लागू किए जा रहे हैं। इससे सुरक्षा जांच में लगने वाले समय में कमी आएगी और कॉन्टैक्टलेस जांच संभव होगी। यात्रियों के हैंड बैगेज और सामान की सुरक्षा के लिए CTX मशीनों को तैनात करने पर भी काम जारी है।

12. HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 अक्टूबर को अनूप बागची HDFC बैंक के नए MD और CEO बनें। वे 27 अक्टूबर से शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। बागची के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर से मैनेजमेंट की डिग्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री है। इससे पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO रह चुके हैं।

13. फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी सबसे आगे

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 अक्टूबर को फोर्ब्स 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। वे पिछले 3 साल के बाद में नंबर वन पर पहुंचे हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति 1.99 लाख करोड़ बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी बने। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति 1.80 लाख करोड़ रुपए से घटकर 8.3 लाख करोड़ रुपए रही। इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में 4 नए नाम भी शामिल हुए। ये इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधु हैं।

14. जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार विकृतियों पर जताई चिंता

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमेरिका के मिलवॉकी में 2 अक्टूबर को आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार में विकृतियों को दूर करने के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अनुरूप नियम-आधारित और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। उन्होंने संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता एवं उत्पादन, सबसे पसंदीदा राष्ट्र (MFN) सिद्धांत, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में जबरन श्रम को समाप्त करने और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा।

15. एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड; महिला टीम ने जीता सिल्वर

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया। कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले मुकाबले में प्रणवी ने कुल 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने भी 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रणवी उर्स एशियन गेम्स के महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं। अंतिम दौर में उन्होंने ईवन पार 70 का स्कोर किया और पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने 14-अंडर पार के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रणवी के शानदार प्रदर्शन का असर भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। भारत ने चार दिनों में 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। महिला टीम स्पर्धा में यह एशियन गेम्स के गोल्फ इतिहास में भारत का पहला मेडल है, जिससे भारतीय गोल्फ के लिए यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन गई।

16. एशियन गेम्स 2026: कुमकुम मोहोद का ऐतिहासिक गोल्ड

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट-ऑफ में हराकर महिला इंडिविजुअल रिकर्व में गोल्ड मेडल जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। कुमकुम की इस जीत के साथ भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए महिला इंडिविजुअल रिकर्व में एक कोटा भी हासिल हुआ। कुमकुम और येजिन ओह ने अपने-अपने देशों के लिए एक-एक ओलंपिक कोटा हासिल किया।

17. AsianGames: भारत ने पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत (कप्तान श्रेयस अय्यर) ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई।

18. एशियन गेम्स: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर हॉकी गोल्ड जीता

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। भारत ने इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। यह एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी में भारत का कुल पांचवां गोल्ड है। इससे पहले टीम ने 1966, 1998, 2014 और 2022 में खिताब जीता था। एशियन गेम्स के इस संस्करण में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है।

19. एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार 1982 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद टीम ने 1998 में सिल्वर मेडल हासिल किया था, जबकि 2018 में भी भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी।

20. एशियन गेम्स 2026: अमन ने 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत ने शनिवार को नागोया में एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंतिम पंघाल (महिलाओं के 53 किग्रा) ने सिल्वर और दीपक पूनिया (पुरुषों के 97 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। आखिरी दिन एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही आइची-नागोया में भारत के रेसलिंग पदक की कुल संख्या छह हो गई। इसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल रहे।

21. एशियन गेम्स 2026 का समापन

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 का 4 अक्टूबर को समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार यह शाम 6 बजे शुरू होगा। भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक जीते हैं। इनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक निशानेबाज नीरू धांडा होंगी। वह तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। समारोह में खिलाड़ियों की परेड और खेलों के औपचारिक समापन सहित कई पारंपरिक कार्यक्रम होंगे।

22. विश्व संयम दिवस

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मनुष्य के जीवन में स्वतंत्रता जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक उसका विवेकपूर्ण उपयोग भी है। इच्छाओं, आदतों और उपभोग पर नियंत्रण व्यक्ति को संतुलित और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है। इसी व्यापक दृष्टि को ‘संयम’ कहा जाता है। संयम केवल किसी वस्तु या आदत का त्याग नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं और व्यवहार को विवेक, अनुशासन और जिम्मेदारी के अनुरूप संचालित करने की जीवन-पद्धति है। विश्व संयम दिवस (World Temperance Day) हर साल 3 अक्टूबर को मनाया जाता है।

23. विश्व पशु दिवस

4 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हर वर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके साथ होने वाली क्रूरता, उपेक्षा तथा अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए सामाजिक चेतना विकसित करना है। यह दिन संत फ्रांसिस ऑफ असीसी की स्मृति से भी जुड़ा है, जिन्हें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा के लिए जाना जाता है। आज शहरीकरण, प्राकृतिक आवासों में कमी, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से जैव विविधता पर बढ़ते दबाव के बीच यह दिवस मनुष्य और पशु के सह-अस्तित्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का संदेश देता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top