3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. गुजरात में UCC लागू, विवाह से लेकर उत्तराधिकार तक बदलेंगे नियम

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गया है। गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने राजपत्र अधिसूचना भी जारी कर दी है और राज्य में कानून को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। गुजरात विधानसभा ने मार्च 2026 में गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पारित किया था। यह विधेयक विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े मामलों के लिए धर्म की परवाह किए बिना एक समान कानूनी ढांचा तैयार करने का प्रावधान करता है। विधेयक के अनुसार कानून को प्रभावी करने की तारीख राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना जारी कर तय करेगी। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ गुजरात उत्तराखंड के बाद यूसीसी कानून को अपनाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। अब राज्य सरकार द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी अधिसूचनाओं और नियमों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

2. सरकार ने लद्दाख के 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के नाम तय किए

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से वहां स्थित 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के नाम तय किए हैं। इन स्थानों और विशेषताओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र में मानक नामों के साथ दर्शाया गया है। इनमें अतिशा गिरी, ब्रांगसा और चापचिंगल दर्रा सहित अन्य स्थान शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इसका उद्देश्य इन स्थानों की सटीक पहचान सुनिश्चित करना और आम लोगों में इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सूची में चोटियां, पहाड़, दर्रे, ग्लेशियर, घाटी, नदी, झील और कई भौगोलिक इकाइयां शामिल हैं। चोटियों में अतिश गिरि, कनिष्क पीक, मार्तंड गिरि, जोरावर पीक, रिनचेन जांगपो, शाक्यश्री गिरि, मार्पा लोत्सवा री, मिलारेपा कांगरी, शिव री और महेश्वर री हैं। पहाड़ों में करुण पीर, द्रक कार्पो और जोलमोरी दर्रों में चपचिंगल पास और शचमिर्क पास और ग्लेशियरों में परपिक और स्कामरी शामिल हैं। श्कोर्गा घाटी, यांगपा नदी, गुरु रिनपोछे झील और हाट स्प्रिंग भी सूची में हैं। भूमि-क्षेत्रों में ब्रंगसा, कुक्सेल, देहरा कम्पास, गोगरा, कुमारायण प्वाइंट, पांगलुंग और शमल लुंगपा शामिल हैं। यहां बताते चलें कि देहरा कम्पास अक्साई चिन क्षेत्र से जुड़ा माना जाता है, जिस पर चीन दावा करता है।

3. केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत के संपीड़ित बायोगैस क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए गोबरधन योजना का शुभारंभ किया

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्रीय पुल की योजना ‘गोबरधन’ का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 6 अगस्त 2026 को ₹23,731 करोड़ के परिव्यय के साथ अनुमोदित यह योजना, भारत में सीबीजी के विकास में तेजी लाने के लिए, वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक 10-वर्षों की रूपरेखा प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य निवेशकों और ऋणदाताओं को अधिक निश्चितता प्रदान करने वाले एक दीर्घकालिक ढांचे के साथ घरेलू सीबीजी उत्पादन को लगभग 10 गुना (लगभग 5 एमएमएससीएमडी तक) तक बढ़ाना है। GOBARdhan का पूरा नाम ‘गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन’ (Galvanising Organic Bio-Agro Resources Dhan) है और यह भारत में सर्कुलर इकोनॉमी के बड़े ढांचे से जुड़ा है। यह स्कीम बायोगैस, बायो-CNG और ऑर्गेनिक वेस्ट से एनर्जी बनाने वाली दूसरी पहलों को एक ही नेशनल प्लेटफॉर्म पर लाती है। यह स्कीम ‘सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टुवर्ड्स अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन’ (SATAT) पहल, मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस और पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक साथ लाती है। इसे CBG सेक्टर में इन्वेस्टर्स, लेंडर्स और प्रोजेक्ट डेवलपर्स के लिए लंबे समय का पॉलिसी फ्रेमवर्क बनाने के मकसद से तैयार किया गया है।

4. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO बने

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 सितंबर को कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा अशोक वासवानी की जगह लेंगे। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे। वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। मंजूरी के बाद बैंक के शेयर 4% तक बढ़कर 433 के करीब पहुंच गया है। साहा जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे।

5. विझिंजम आउटर रिंग रोड परियोजना को केंद्रीय मंजूरी

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,398 करोड़ लागत की विझिंजम आउटर रिंग रोड परियोजना को मंजूरी दी। आचार संहिता के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग से NOC मिलने के बाद यह स्वीकृति दी गई। यह परियोगजना विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीप-वॉटर ट्रांसशिपमेंट सीपोर्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ेगी। इस 6-लेन आउटर रिंग रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केरल सरकार के संयुक्त प्रयासों से होगा। बंदरगाह तक भारी मालवाहकों की सुगम आवाजाही से केरल और दक्षिण भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से राज्य में हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विझिंजम भारत का पहला समर्पित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट मदर पोर्ट है। यह अरब सागर के तट पर है। इसे भारत के अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में अहम भूमिका निभाने के लिए डेवलप किया गया है।

6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आंध्र प्रदेश में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वैश्विक बागवानी केंद्र से रायलसीमा के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश–अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि विद्यालय किसानों को नई तकनीक और खेती के बेहतर तरीकों की जानकारी देगा। वैश्विक बागवानी केंद्र में 10 जिले शामिल होंगे। यहां आम, केला, टमाटर और अनार जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

7. नालंदा विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी इकाई के बीच पारंपरिक ज्ञान, बौद्धिक संपदा अधिकार, लोगों के अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण के लिए सहयोग

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नालंदा विश्वविद्यालय (एनयू) और सीएसआईआर–पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने पारंपरिक ज्ञान (टीके), बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), लोगों के अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत, जिसमें पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां (टीसीई) भी शामिल हैं, के क्षेत्रों में अकादमिक, अनुसंधान और क्षमता निर्माण संबंधी सहयोग के लिए एक संरचित साझेदारी स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के माध्यम से नालंदा विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-टीकेडीएल इकाई पारंपरिक ज्ञान (टीके), बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) तथा सांस्कृतिक विरासत, जिसमें बिहार की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां (टीसीई) भी शामिल हैं, से संबंधित साझा हितों के विषयों पर काम करने के लिए अपनी-अपनी क्षमताओं को एक साथ लाएंगे। सहयोग के अंतर्गत अकादमिक एवं अनुसंधान कार्यों, बौद्धिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की इंटर्नशिप एवं आदान-प्रदान यात्राओं तथा नेटवर्किंग आदि पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा।

8. गूगल द्वारा भारत में ‘फिटबिट एयर’ फिटनेस ट्रैकर लॉन्च

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 अक्टूबर को गूगल ने भारतीय बाजार में अपना नया फिटनेस ट्रैकर फिटबिट एयर लॉन्च किया। यह स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर है। इसे यूजर्स का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैकर 2 अक्टूबर से भारत में मिलने लगेगा। यह हुप (Whoop) जैसी डिवाइसेज की तर्ज पर केवल सेंसर-आधारित फैब्रिक स्ट्रैप के साथ आता है। यह डिवाइस यूजर की नींद, हार्ट रेट, तनाव स्तर, स्किन टेम्परेचर और रिकवरी रेट की ट्रैकिंग जैसे 140 से ज्यादा एक्टिविटीज को ट्रैक करता है। कंपनी इसके साथ Google Health प्रीमियम का 3 महीने का मुफ्त ट्रायल दे रही है।

9. ओपनएआई ने लॉन्च किया नया AI एजेंट डॉट्स

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने नया टूल डॉट्स लॉन्च किया है। यह टूल आपके बताए बिना भी कई डिजिटल काम खुद पूरा कर सकता है। इसके पास इंटरनेट पर चलने वाला क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर है। अगर आपका फोन-लैपटॉप बंद भी हो, तब भी यह बैकग्राउंड में आपके दिए काम निपटाता रहता है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ प्रो और बिजनेस जैसे पेड प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है। ओपन AI के मुताबिक यूजर्स इसे 4 हजार से ज्यादा एप्स के साथ जोड़ सकते हैं। इसे चैटजीपीटी के अलावा स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म से भी चलाया जा सकता है।

10. सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए RELIEF योजना के दूसरे घटक के तहत निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्र सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप-रिलीफ योजना (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) के दूसरे घटक के तहत समय-सीमा बढ़ा दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रम और खाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में समुद्री परिवहन पर इसके प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिलीफ योजना का घटक-II निर्यातकों को निर्दिष्ट क्षेत्रों के लिए आगामी शिपमेंट हेतु ईसीजीसी कवर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें 95 प्रतिशत जोखिम कवरेज प्रदान किया जाता है। यह घटक 16 मार्च 2026 या उसके बाद प्राप्त की गई स्टैंडअलोन पॉलिसियों या संपूर्ण टर्नओवर पॉलिसियों के लिए उपलब्ध है। इस लाभ के तहत कवर किए जाने वाले कार्गो के प्रकारों में फुल कंटेनर लोड (एफसीएल), लेस दैन कंटेनर लोड (एलसीएल) और रीफर कंटेनर शामिल हैं (ऊर्जा शिपमेंट को छोड़कर)।

11. एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत को एशियन गेम्स 2026 में 11वां गोल्ड मेडल मिल गया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम की 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया पर यह जीत ऐतिहासिक है। महिला रिकर्व आर्चरी टीम का एशियन गेम्स इतिहास में यह पहला गोल्ड है। भारतीय टीम में शामिल कुमकुम मोहोद, अंकिता भक्त और कीर्ति शर्मा ने धैर्य के साथ साहसिक खेल का प्रदर्शन किया।

12. लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। लवलीना का यह गोल्ड भारत का इस संस्करण में 12वां गोल्ड मेडल है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ने अपने जन्मदिन पर 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की ज़ियी बाओ को 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला मुक्केबाजी में भारत के 12 साल से चले आ रहा स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया। उन्होंने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

13. Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए शुक्रवार को नागोया में एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में 2-9 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान ओलंपिक चैंपियन को भी हराया। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ओलंपिक चैंपियन कोतारो कियोका को 3-3 से हराया। स्कोर बराबर रहने के बाद सुजीत को अधिक अंक हासिल करने वाला दांव लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडीव ने उन्हें 2-9 से पीछे कर दिया। सुजीत ने अंतिम चरण में लगातार अंक जुटाकर 10-9 से स्वर्ण जीत लिया।

14. जापान एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी; 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य पदक जीते

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरूष मुक्‍केबाजी के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला मुक्‍केबाजी के 65 किलोग्राम वर्ग में परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान की टीम फाइनल में 1-5 से हार गई। रिकर्व मिक्स्ड टीम तीरंदाज़ी में भारत ने रजत पदक जीता। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने चीन से 3-5 से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया। 2018 में एशियाई खेलों में इस स्‍पर्धा की शुरुआत के बाद से यह भारत का यह पहला पदक है। पुरूषों की सेपकटकरा के सेमीफाइनल में भारत को जापान से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। नेत्रा कुमानन ने महिला डिंगी नौकायान स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते हैं।

15. वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 सितंबर को वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगजीन की 2026 की TIME 100 Next लिस्ट में जगह मिली है। वे लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वे लिस्ट में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। लिस्ट में 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें वैभव एकमात्र क्रिकेटर हैं। टाइम मैगजीन ने 2025 में यशस्वी जायसवाल को TIME 100 Next में जगह दी थी। वे उस साल लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे। वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर हैं। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। वैभव ने 2024 में बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र 12 साल थी। वे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए।

16. शुभमन गिल का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक

3 October 2026 Current Affairs -GurugGkwala

1 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मात्र 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेली। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top