29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–17 minutes


1. भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास कज़िंद-2026 के लिए भारतीय सशस्त्र बल हुआ रवाना

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास कज़िंद-2026(KAZIND) के नौवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल कजाकिस्तान के ओस्केमेन के लिए रवाना हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के निर्देशों के तहत संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों बलों के बीच समन्‍वय को बढ़ाना और संयुक्त क्षमता को मजबूत करना है। मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास दोनों पक्षों को एक-दूसरे के परिचालन अनुभव से लाभ उठाने के साथ-साथ पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। भाग लेने वाले दल आतंकवादी गतिविधियों को मिलाकर जवाब देने, छापे, खोज और आतंकवादियों को नेस्‍तानबूद करने और विशेष हेलीकॉप्टर अभियानों आदि में एक साथ प्रशिक्षण लेंगे। भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के जवान, अन्य सशस्त्र बलों और सेवाओं के जवान और भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल हैं। यह अभ्यास अगले महीने की 11 तारीख तक निर्धारित है।

2. गृह मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय आतंकरोधी नीति और रणनीति-प्रहार सम्मेलन का उद्घाटन किया

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘प्रहार-CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय रणनीति ‘प्रहार’ के सात स्तंभों पर चर्चा हुई। इनमें आतंकवादी हमलों की रोकथाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं का एकीकरण, मानवाधिकारों का संरक्षण, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों को कम करना, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल तथा संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के साथ रिकवरी और लचीलापन शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, ‘प्रहार’ को फरवरी 2026 में देश की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति एवं रणनीति के रूप में शुरू किया गया था। श्री शाह ने नया प्रत्यर्पण पोर्टल भी शुरू किया। यह विदेशों में मौजूद भगोड़ों को भारत वापस लाने के प्रयासों में समन्वय और तेजी लाने में मदद करेगा। उन्होंने राज्य पुलिस बलों से केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के लिए समर्पित टीमें गठित करने का आग्रह किया।

3. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कारोबार सुगमता पहल के तहत विभिन्न प्रकार की मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए सोमवार को ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया। सीएम गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली से जुड़े इस पोर्टल पर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होंगी। गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों, आवेदन की स्थिति और प्रक्रियाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलेगी।

4. सरकार ने पशुधन बीमा योजना पोर्टल की शुरुआत की

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने नई दिल्ली में पशुधन बीमा योजना पोर्टल की शुरुआत की। यह पोर्टल पशुधन बीमा के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से पशुपालन और डेयरी विभाग की पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत बीमित पशुओं की पॉलिसी जारी करने, बीमा दावों के निपटारे, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा। यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इससे पशुपालक अपनी परिचित भाषाओं में बीमा संबंधी जानकारी और सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

5. एआईआईबी की बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण कतर पहुंचीं

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए कतर पहुंच गई हैं। दोहा के हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर में भारत के राजदूत श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने उनका स्वागत किया। वह एआईआईबी के अध्यक्ष के साथ-साथ जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के अपने समकक्षों के साथ अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। वित्त मंत्री एआईआईबी में भारत के गवर्नर के रूप में बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेंगी। भारत एआईआईबी का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया और दुनिया भर में आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में सुधार के लिए सड़कों, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रणालियों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण के लिए वित्त पोषण करता है। बीजिंग में मुख्यालय वाले इस बैंक ने जनवरी 2016 में 100 अरब डॉलर की पूंजी के साथ काम शुरू किया था। बैंक के 111 स्वीकृत सदस्य देश हैं।

6. PM-AJAY: शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से अनुसूचित जाति समुदायों का सशक्तीकरण

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अनुसूचित जाति (SC) समुदायों के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) चला रही है। 2021-22 में शुरू की गई यह 100 प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना रोजगार, कौशल विकास, बुनियादी ढांचे और शिक्षा से जुड़े अवसरों को बढ़ाने पर केंद्रित है। भारत की आबादी में अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी 16.6 प्रतिशत है। योजना का उद्देश्य गरीबी कम करना, अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार करना तथा स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन और साक्षरता को बढ़ावा देना है। PM-AJAY तीन पहले से चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं को मिलाकर बनाई गई है। इनमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY), अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (SCA to SCSP) और बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना (BJRCY) शामिल हैं। इसका संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय करता है। योजना के लाभ के लिए पात्रता अलग-अलग घटकों के अनुसार तय की गई है। अनुदान सहायता घटक के तहत ऐसे परिवारों और व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं है। अनुसूचित जाति बहुल समूहों के सदस्य भी इसके लिए पात्र हैं। बुनियादी ढांचा विकास के तहत ऐसे गांव पात्र हैं, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है और कुल आबादी कम से कम 500 है। PM-AJAY के तहत अनुसूचित जाति बहुल गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित करने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे और जरूरी सेवाओं की कमी को दूर करना है। अब तक इस घटक के तहत 47,243 गांवों को शामिल किया गया है और 47.79 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। कुल 46,944 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 27,032 ग्राम विकास योजनाएं तैयार की गई हैं। 8 सितंबर 2026 तक 18,093 गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ घोषित किया जा चुका है।

7. भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल प्लांट का शिलान्यास

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

26 सितंबर को भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया गया। 26 सितंबर को गुजरात के कांडला में भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी गई। ये ई-मेथनॉल प्लांट गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) पर बनाया जाएगा। इस प्लांट की लागत कुल ₹2,300 करोड़ होगी। इस प्लांट से प्रतिदिन 150 टन ई-मेथनॉल (ग्रीन फ्यूल) बनाया जाएगा। इसे दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) और असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड (APCL) मिलकर विकसित करेंगे। इस प्लांट का उद्देश्य समुद्री जहाजों को पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन फ्यूल की आपूर्ति करना है। इससे जहाजों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। ये पहल भारत के ‘ग्रीन शिपिंग’ रोडमैप का हिस्सा है। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत बंदरगाहों को हरित ऊर्जा केंद्र में बदला जा रहा है। इसकी आधारशिला केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी। भारत का लक्ष्य वर्ष 2070 तक नेट-जीरो (Net Zero) कार्बन उत्सर्जक बनना है।

8. एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह का दूसरा मेडल, 1500 मीटर में जीता सिल्वर

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने एक और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। 25 सितंबर को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद गुलवीर ने सोमवार को 1500 मीटर फाइनल में भी सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 3:36.72 के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और जापान के काजुतो इजावा से महज 0.37 सेकंड पीछे रहे। उत्तर प्रदेश के अतरौली गांव के रहने वाले गुलवीर ने 1500 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3:36.72 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। जापान के काजुतो इजावा ने 3:36.35 के एशियन गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।

9. चेस ओलंपियाड में भारत की दोहरी सफलता, भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर, महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड का समापन दो मेडल के साथ किया। 46वें चेस ओलंपियाड में भारत ने प्रतिष्ठित नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी का बचाव किया। भारत ओपन सेक्शन में सिल्वर और महिला इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर ओवरऑल सबसे अच्छा देश बना। रविवार को खेले गए आखिरी राउंड के मुकाबलों में ड्रॉ के बाद पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय ओपन टीम हंगरी के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हंगरी के ग्लेब डुडिन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अर्जुन एरिगासी ने पीटर लेको को हराकर भारत को प्वाइंट्स दिलाने में मदद की। मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीता। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को मात देकर उज्बेकिस्तान के लिए निर्णायक जीत हासिल की। उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो प्वाइंट्स आगे रहकर अपना दूसरा चेस ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक पर सिल्वर मेडल जीता, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारतीय महिला टीम भी जॉर्जिया के खिलाफ आखिरी राउंड के मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद पोडियम पर रही। सविता श्री ने भारत के लिए अहम नतीजा हासिल किया। मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने जॉर्जिया की मेरी अराबिद्जे के साथ मैच ड्रॉ कराया। यह नतीजा भारत के तीसरे स्थान पर रहने और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए काफी था।

10. Asian Games 2026: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने कांस्य पदक जीता

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की विथ्या रामराज ने सोमवार को एशियाई खेलों की महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 54.75 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता और महान धाविका पीटी उषा के चार दशक से अधिक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोयंबटूर की 28 वर्षीय विथ्या संयुक्त अरब अमीरात की मरियम करीम और कजाखस्तान की एडेलिना जेम्स के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। मरियम ने 54.31 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि एडेलिना ने 54.58 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक हासिल किया। विथ्या ने उषा के 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में बनाए 55.42 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उषा वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं और एशियाई खेलों के लिए यहां मौजूद हैं।

11. ASIAN GAMES 2026: ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जापान में आयोजित एशियाई खेलों 2026 में, भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, भारतीय एथलीट पिंकी बलहारा ने महिलाओं के अंडर-78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गरम को हराया।

12. एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी सहित कई स्‍पर्धाओं में और पदक जीते

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी सहित कई स्‍पर्धाओं में और पदक जीते हैं। एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भी भारत को दो पदक मिले हैं। यशवीर सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि रोहित यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली ने रजत पदक जीता। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 3 हजार मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य पदक जीता था। विथ्या रामराज ने महिलाओं की 4 सौ मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। कुराश में भी भारत को एक कांस्य पदक मिला। पिंकी बलहारा ने महिलाओं के अंडर 78 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

13. विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में भारत 10वें स्थान पर रहा; 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीते

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चीन के शंघाई में संपन्न हुई 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में टीम इंडिया ने 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीतकर 10वां स्थान हासिल किया। ल्योन में 2024 में आयोजित इस प्रतिष्ठित विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत 13वें स्थान पर रहा था। जहां भारत ने चार कांस्य पदक और 12 उत्कृष्टता पदक हासिल किए थे। अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता शंघाई में छह रजत पदक स्मृति नांबियार ने बेकरी में; मोहम्मद सलाम ने डेंटल प्रोस्थेटिक्स में; कोविद अजय गंगराडे ने डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में; पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में; मेहरून्निसा बेगम ने लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में और सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स में जीते। 22–27 सितंबर 2026 तक आयोजित छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में लगभग 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतियोगियों ने भाग लिया।

14. विश्व हृदय दिवस

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हृदय रोगों के बढ़ते वैश्विक बोझ के बीच समय पर पहचान, जोखिम कारकों पर नियंत्रण और उचित उपचार की जरूरत लगातार बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियां दुनिया में मौत का प्रमुख कारण हैं। वर्ष 2022 में हृदय संबंधी रोगों से अनुमानित 19.8 मिलियन लोगों की मौत हुई, जो वैश्विक मौतों का करीब 32% है। इनमें 85% मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण हुईं। वर्ष 2026 में विश्व हृदय महासंघ की ‘डोंट मिस अ बीट’ (Don’t Miss a Beat) मुहिम हृदय रोगों के छिपे या नजरअंदाज किए जाने वाले संकेतों को पहचानने और समय पर कार्रवाई करने पर जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है।

15. कन्नड़ ड्रम वादक देवा शिवमणि का निधन

29 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

27 सितंबर को प्रसिद्ध कन्नड़ पर्कशनिस्ट ड्रम वादक ड्रमर देवा का निधन हो गया। वे 64 साल के थे और कन्नड़ संगीत जगत में उन्हें ‘कन्नड़ के शिवमणि’ के नाम से जाना जाता था। देवा ने अपने करियर की शुरुआत ड्रम साफ करने जैसे छोटे कामों से की थी। बाद में वे एक प्रसिद्ध ड्रमर बने और 800 से ज्यादा फिल्म साउंडट्रैक में ड्रम बजाए। देवा ने इलैयाराजा, हंसलेखा और साधु कोकिला जैसे संगीतकारों के साथ काम किया। देवा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में लाइव ड्रम बीट से दर्शकों का मनोरंजन करते थे। देवा को 2026 में संगीत कला में अपनी निरंतर विरासत के लिए कला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top