19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. HAL ने भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 प्रशिक्षण विमान सौंपे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू इस समारोह में उपस्थित थे। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायुसेना को एलसीए तेजस के एफओसी ट्विन सीटर ट्रेनर की अंतिम खेप और एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे। वहीं, पवन हंस लिमिटेड को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ध्रुव एनजी नागरिक हेलीकॉप्टर सौंपा गया। इस दौरान ध्रुव एनजी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से टाइप सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया गया। एचएएल ने भारतीय वायु सेना को पहला एचटीटी-40 भी सौंपा। रक्षा मंत्री ने विमान का नाम ‘अंकुर’ रखा। सरकार ने वर्ष 2010 में 16 एलसीए लड़ाकू विमानों और चार दो सीटों वाले विमानों का ऑर्डर दिया था। एचएल की योजना वर्ष 2033-34 तक भारतीय वायु सेना को 29 एमके1ए विमान वितरित करने की है। ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन हेलीकॉप्टरों के शामिल होने से नागरिक उड्डयन क्षेत्र में इनका प्रवेश हो गया है। यह भारत का पहला स्वदेशी निर्मित नागरिक हेलीकॉप्टर है जो एएस-4 मानकों को पूरा करता है। यह इसे समुद्री अभियानों सहित नागरिक कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें स्वदेशी शक्ति इंजन को शामिल किया गया है, जिसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्रमाणन मिल चुका है। एचटीटी-40, जिसका पूरा नाम हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर 40 है, स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया एक बुनियादी प्रशिक्षण विमान है। इसमें आधुनिक कॉकपिट और एवियोनिक्स सूट मौजूद हैं। एचएएल ने रक्षा मंत्रालय को 70 एचटीटी-40 विमानों की आपूर्ति का अनुबंध किया है।

2. चुनाव चिह्नों का आवंटन: ममता बनर्जी गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’, ऋतब्रत बनर्जी को ‘लिफाफा’

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चुनाव आयोग की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट के नए नामों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ जबकि ऋतब्रत बनर्जी के गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न भी अलग-अलग दिया गया है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है जबकि ममता बनर्जी की पार्टी को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी है। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी की पार्टी ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया गया है। उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी गई है।

3. 2008 बैच के IFS अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा क्यूबा के राजदूत नियुक्त

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को शुक्रवार को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हंसराज वर्मा वर्तमान समय में ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

4. जनरल धीरज सेठ 3 दिन की रूस यात्रा पर पहुंचे

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 सितंबर को थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे। अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, जनरल सेठ ने रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ, कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव से मिले। दोनों प्रमुखों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की, सैन्य अभ्यास की ट्रेनिंग पर नहीं बात की। जनरल सेठ वे मॉस्को में ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर‘ (अज्ञात सैनिक का स्मारक) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। जनरल सेठ को इस यात्रा के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया जाएगा। इस दौरान वेमॉस्को में ‘नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर’ का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही जनरल सेठ रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।

5. NHAI ने वन टैग फास्ट टैग सर्विस शुरू की

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्यमार्ग मोबाइल ऐप पर ‘OneTag’ फास्ट टैग (FASTag) सर्विस शुरू की। OneTag के जरिए फास्ट टैग यूजर बिना नया फिजिकल फास्ट टैग लगाए अपना इश्यू बैंक बदल सकते हैं। इसका मतलब अपनी गाड़ी पर लगा पुराना फास्ट टैग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्टेबिलिटी के बाद फास्ट टैग ID और व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) नहीं बदलेगा। इस एप को यूज करने के लिए सिर्फ मौजूदा बैंक से मोबाइल वैरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होगा। इसके बाद नया फास्ट टैग चुनकर केवाईसी और वॉलेट ऑनबोर्डिंग पूरी करनी होगी। वन टैग को इंडियन हाईवेस मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है।

6. एन. चंद्रशेखरन अगले पांच साल टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

टाटा संस ने गुरुवार को घोषणा की कि एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच वर्षों के लिए फिर से चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। यह फैसला उनके पहले लिए गए उस निर्णय से अलग है, जिसमें उन्होंने अपने मौजूदा कार्यकाल के समाप्त होने के बाद विस्तार नहीं लेने की बात कही थी। पिछले महीने चंद्रशेखरन ने कहा था कि फरवरी में उनका मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। उस समय टाटा संस बोर्ड उनके कार्यकाल के विस्तार पर सहमति नहीं बना पाया था। चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में पहली बार टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने 1987 में TCS में इंटर्न के तौर पर करियर शुरू किया था।

7. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क-आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड – एमडीएल ने दुगाराजपटनम में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड विकसित करने के लिए राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क–आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। इस पर एमडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन और एनशिप-एपी के प्रबंध निदेशक प्रवीण आदित्य सी.वी. ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत, एमडीएल अगले पांच से सात वर्षों में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से लगभग 45 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। प्रस्तावित शिपयार्ड की डिजाइन क्षमता 1 दशमलव 2 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी। यह परियोजना प्रस्तावित दुगाराजपटनम जहाज निर्माण-सह-बंदरगाह क्लस्टर का हिस्सा है। इसे भारत सरकार की जहाज निर्माण विकास योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

8. केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन तूफान’ के दूसरे चरण की घोषणा की

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन तूफान’ के दूसरे चरण की घोषणा की है। इस नए चरण के अंतर्गत एक मादक पदार्थ विरोधी जांच दल का गठन किया गया है। यह दल अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े उच्च मूल्य के मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन तूफान’ के परिणामस्वरूप राज्य भर में मादक पदार्थों की आपूर्ति में 20 से 30 प्रतिशत की कमी आई है। उन्‍होंने कहा कि अब कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान स्थानीय वितरकों से हटकर मादक पदार्थों की आपूर्ति के मुख्य स्रोतों पर केंद्रित होगा।

9. मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वैश्विक रेटिंग एजेंसी-मूडीज ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत के वास्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि यह संशोधन पश्चिम-एशिया में संघर्ष के कारण उत्‍पन्‍न अनिश्चिताओं के बीच भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की मजबूती को दर्शाता है। एजेंसी ने आशा व्‍यक्‍त की कि भारत सभी अन्‍य जी-20 अर्थव्‍यवस्‍थाओं की तुलना में तेज रफ्तार से बढ़ना जारी रखेगा। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि 2026 की पहली तिमाही में वार्षिक आधार पर भारत की वास्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर 8.2% रही जबकि 2025 में यह 7.3% थी। यह मजबूत निजी खपत, निवेश, बुनियादी ढांचे पर सरकार के लगातार खर्च, सेवा क्षेत्र की मजबूती और निजी निवेश में तेजी के कारण संभव हुआ है।

10. भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती, चालू वित्त वर्ष में 6.5-7% जी11डीपी वृद्धि का अनुमान: जेफरीज

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जेफरीज के अनुसार, भारत चालू वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की राह पर है, जबकि नाममात्र जीडीपी वृद्धि 11-12 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू मांग, बैंक ऋण में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार से समर्थन मिल रहा है। अपनी ताजा ‘GREED & fear’ रिपोर्ट में जेफरीज ने कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन छह महीने पहले की अपेक्षाओं से बेहतर रहा है। बैंक ऋण वृद्धि में तेजी आई है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दिए जाने वाले कर्ज में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया, “नतीजा यह है कि भारत इस वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि और लगभग 11-12 प्रतिशत की नाममात्र जीडीपी वृद्धि हासिल करने की राह पर है।”

11. AI से दवा खोज के लिए एंथ्रोपिक ने सैन फ्रांसिस्को में बनाई प्रयोगशाला

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनी Anthropic ने दवा और जैव-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में एक प्रयोगशाला स्थापित की है। कंपनी अब कंप्यूटर आधारित अध्ययन से आगे बढ़कर वास्तविक प्रयोगशाला में जैव-विज्ञान से जुड़े काम कर रही है। Anthropic ने यह प्रयोगशाला ऐसे समय में स्थापित की है जब AI के संभावित खतरों को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि वह दुर्लभ बीमारियों के इलाज के विकास में AI की मदद लेना चाहती है। Anthropic अब अपने AI मॉडल Claude की मदद से प्रयोगशाला में रोबोटिक उपकरणों को निर्देश देने की दिशा में भी काम कर रही है। इसका उद्देश्य कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ वैज्ञानिक प्रयोग करवाना है।

12. 20वें एशियाई खेलों की औपचारिक शुरूआत कल से जापान के आईची नागोया में होगी

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

20वें एशियाई खेलों की औपचारिक शुरूआत जापान के आईची नागोया में हो रही है। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और एशियाई खेलों में शॉट पुट के मौजूदा चैंपियन तजिन्‍दर पाल सिंह तूर उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्‍वज वाहक रहेंगे। मनु भाकर ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। तजिन्‍दर पाल ने 2018 के जकार्ता और 2022 के हांगचाऊ एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीते थे। गौरतलब हो, एशियन गेम्स एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। यह आयोजन प्रत्येक चार साल में एक बार होता है। एशियन गेम्स को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) आयोजित करता है। आने वाले गेम्स में 45 देश और रीजन 43 खेलों में मुकाबला करेंगे। यह एशियन गेम्स का 20वां एडिशन है। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स का आयोजन कर रहा है। पूर्व में जापान टोक्यो (1958) और हिरोशिमा (1994) में एशियन गेम्स की मेजबानी कर चुका है।

13. विश्व बांस दिवस

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व बांस दिवस प्रतिवर्ष 18 सितंबर को मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “Bamboo Beyond Borders” है। यह दिवस बांस के पर्यावरणीय, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा सतत विकास संबंधी महत्व को रेखांकित करता है। बांस का व्यापक उपयोग हस्तशिल्प, फर्नीचर, कागज, खाद्य पदार्थों और विभिन्न उद्योगों में किया जाता है। यह आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। विश्व बांस दिवस को विश्व बांस संगठन (WBO) द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है।

14. अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस महिलाओं और पुरुषों को समान या समान मूल्य के काम के लिए समान पारिश्रमिक देने के सिद्धांत को रेखांकित करता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया में महिलाओं को औसतन पुरुषों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम वेतन मिलता है। समान वेतन केवल आय का विषय नहीं, बल्कि सम्मान, आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास से जुड़ा है। समान योग्यता, कौशल और जिम्मेदारी के बावजूद केवल लिंग के आधार पर कम पारिश्रमिक मिलना श्रम के मूल्यांकन में असमानता को दर्शाता है।

15. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026

19 September 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व स्वास्थ्य सभा की ओर से अपनाए जाने के बाद हर साल 17 सितंबर को मनाया जाने वाला ‘विश्व मरीज सुरक्षा दिवस’, सुरक्षित हेल्थकेयर के लिए जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने का एक वैश्विक मंच है। 2026 की थीम, “गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए सुरक्षित देखभाल,” ने एनसीडी देखभाल के पूरे क्रम में नुकसान को रोकने के महत्व पर जोर दिया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://guruggkwala.com/9-september-2026-current-affairs-guruggkwala/

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top